Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोंदिया–जबलपुर रेललाइन दोहरीकरण को मंजूरी, 5236 करोड़ की मिली स्वीकृती, 5 वर्ष में पूर्ण किया जाएगा कार्य। केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में गोंदिया–जबलपुर रेललाइन के दोहरीकरण को बड़ी मंजूरी मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 5236 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि लगभग 231 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट को पांच वर्षों में पूरा किया जाएगा।
Samarpit sahu
गोंदिया–जबलपुर रेललाइन दोहरीकरण को मंजूरी, 5236 करोड़ की मिली स्वीकृती, 5 वर्ष में पूर्ण किया जाएगा कार्य। केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में गोंदिया–जबलपुर रेललाइन के दोहरीकरण को बड़ी मंजूरी मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 5236 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि लगभग 231 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट को पांच वर्षों में पूरा किया जाएगा।
More news from Balaghat and nearby areas
- वारासिवनी । 24 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 12 बजे वारासिवनी बालाघाट सड़क मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना 108 एंबुलेंस व 112 डायल को प्राप्त होने पर 108 एम्बुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के स्टाफ ने तत्काल घायल व्यक्ति को प्राथमिक सहायता देते हुए शासकीय चिकित्सालय वारासिवनी लेकर आए। जहां चिकित्सक ने घायल का प्राथमिक उपचार कर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल जिला चिकित्सालय बालाघाट भेज दिया। 108 एंबुलेंस के ई एम टी डाक्टर महेंद्र रहांगडाले एवं पायलट योगेश रहांगडाले ने घायल को रास्ते में प्राथमिक उपचार देते हुए जिला चिकित्सालय बालाघाट में ले जाकर भर्ती करवा दिया। घायल की पहचान योगेश डहरवाल उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी कोटेगांव लालबर्रा के रूप में हुई है।1
- आंधी तूफान के साथ पानी गिरने से किसान चिंतित बे मौसम झमाझम गिरा पानी किसानों को पानी गिरने से ओला दृष्टि का डर सताने लगा।1
- *₹11,325 का रहस्य: पुताई हुई या सिर्फ कागज़ों में खेल?* मामले में बहुत जल्द न्यायालय की शरण में पीटिशन दाखिल होने की तैयारी *झील पिपरिया पंचायत में फिर* *फाइनेंशियल गड़बड़ी के आरोप* शिकायतकर्ताओं ने कहा – अब होगा कानूनी वार *हवेली वाले के नाम से भुगतान, लेकिन पैसा किसे मिला?* सच्चाई सामने लाने न्यायालय जाने की तैयारी *आदिवासी कर्मयोगी केंद्र बना सवालों का केंद्र* दस्तावेज़ों की जांच के लिए कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाने का संकेत ₹500 मजदूरी और ₹11,325 का बिल – सच क्या है? *पीड़ित पक्ष ने न्यायालय में याचिका दायर करने का मन बनाया* फर्जी हाजिरी और संदिग्ध बिलों पर उठे बड़े सवाल *प्रशासन के साथ-साथ अब न्यायालय पर टिकी निगाहें* सिस्टम में सेंध या प्रशासनिक चूक? झील पिपरिया पर निगाहें *बहुत जल्द न्यायिक हस्तक्षेप की मांग के साथ पीटिशन दाखिल होगी ,न्यायालय में?*1
- मंडला पुलिस की पहल — थाना स्तर पर डिसेंट्रलाइज्ड मोबाइल वितरण, माइक्रोबीट अधिकारी घर पहुंच कर, कर रहे सुपुर्दगी मंडला पुलिस का अभियान — दो वर्षों में ₹4 करोड़ से अधिक कीमत के मोबाइल लौटाए पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में आमजन के गुम हुए मोबाइल फोन की शीघ्र बरामदगी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 24/02/2026 को पुलिस कंट्रोल रूम मंडला में रिकवर किए गए मोबाइल फोन उनके वैध मोबाइल धारकों को प्रदान किए गए। इस अवसर पर आज मुख्यालय स्तर पर पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा द्वारा थाना कोतवाली एवं थाना महाराजपुर क्षेत्र अंतर्गत गुम हुए कुल 171 मोबाइल फोन तथा अनुविभागीय स्तर पर जिले के समस्त थानों द्वारा बरामद कुल 253 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹38 लाख रुपये है, मोबाइल धारकों को सुपुर्द किए गए। अपने गुम मोबाइल वापस प्राप्त कर हितग्राहियों द्वारा मंडला पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। आमजन की सहूलियत को दृष्टिगत रखते हुए जिला मुख्यालय के अतिरिक्त मोबाइल फोन का डिसेंट्रलाइज्ड डिस्ट्रीब्यूशन(विकेंद्रीकृत वितरण) थाना स्तर पर भी किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को शीघ्र एवं आसानी से अपने मोबाइल प्राप्त हो सकें। साथ ही कान्हा नेशनल पार्क से लगे दूरस्थ क्षेत्रों में माइक्रोबीट अधिकारियों द्वारा फरियादियों के घर पहुंचकर भी मोबाइल सुपुर्द किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मंडला पुलिस द्वारा CEIR एवं NCRP पोर्टल के प्रभावी उपयोग, साइबर डेस्क की सक्रियता तथा थाना स्तर पर गठित प्रशिक्षित टीमों के माध्यम से मोबाइल रिकवरी अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप पिछले दो वर्षों में मंडला पुलिस द्वारा कुल 2767 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹4 करोड़ 25 लाख रुपये है, रिकवर कर उनके वैध मालिकों को लौटाए जा चुके हैं। मंडला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है तथा आमजन को CEIR पोर्टल के उपयोग एवं साइबर जागरूकता के संबंध में भी निरंतर जागरूक किया जा रहा है। आज कंट्रोल रूम मंडला में कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शफीक खान, थाना प्रभारी महाराजपुर जय सिंह यादव, मोबाइल धारक उनके परिजन एवं पत्रकार बंधु सहित साइबर सेल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- मचलेश्वर मेले में उमड़ा जनसैलाब, ग्रामीण संस्कृति की झलक ने मोहा मन। झूले, दुकानें और भक्ति का रंग, हिरदेनगर बना उत्सव का केंद्र।1
- हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें — मंडला पुलिस की अपील सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मंडला पुलिस द्वारा लगातार हेलमेट पहनने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। समझाइश, हेलमेट वितरण एवं नियमित चेकिंग के माध्यम से वाहन चालकों को सुरक्षित यात्रा के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके बावजूद कई लोग हेलमेट साथ तो रखते हैं, लेकिन पहनने से बचते नजर आते हैं। कहीं हाथ में हेलमेट पकड़े तो कहीं केवल चालान से बचने के लिए उपयोग* किया जा रहा है। याद रखें, दुर्घटना के समय हेलमेट ही जीवन रक्षक साबित होता है। *हेलमेट संभालना नहीं, पहनना जरूरी है।*1
- शहर में बढ़ते चोरी के मामलों पर प्रभावी नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा द्वारा दिए गए सख्त निर्देशों के तहत कोतवाली पुलिस ने शंकर रेस्टोरेंट में हुई चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर सफलता प्राप्त की है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निहित उपाध्याय एवं नगर पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में की गई।1
- *आमाझिरी के जंगल से रेस्क्यू कर बाग को पकड़ सकाटा के जंगल में छोड़ा* पेंच टाइगर रिजर्व खवासा अंतर्गत ग्राम आमाझिरी में तेंदुआ को वन विभाग की टीम ने पकड़ा ग्रामीणों ने शिकायत में बताया था कि तेंदुआ ने अनेक मवेशियों को अपना शिकार बना लिया था इस बीच ग्राम में वन विभाग में पिंजरा लगाया जैसे ही तेंदुआ उसमें फंसा उसे सकता के जंगल में छोड़ दिया जिससे ग्रामीणों ने तेंदुआ पकड़े जाने के बाद राहत की सांस ली।1
- मंडला पुलिस की बड़ी सफलता: 253 गुम मोबाइल बरामद, ₹38 लाख की संपत्ति लौटाई1