Shuru
Apke Nagar Ki App…
Akhilesh Yadav Big Statement: बीजेपी की राजनीति पर साधा निशाना, सियासी गलियारों में हलचल
News Update
Akhilesh Yadav Big Statement: बीजेपी की राजनीति पर साधा निशाना, सियासी गलियारों में हलचल
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अतरौलिया के कटोही में कोटेदार के चुनाव में भारी बवाल — सोनी तिवारी और लालिमा यादव के समर्थकों में मारपीट, बैठक स्थगित1
- आजमगढ़ : आतंकी विचारधारा के प्रचार के आरोप में एटीएस ने नबील को दबोचा दीदारगंज क्षेत्र में कार्रवाई, गतिविधियों और संपर्कों की जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र में एटीएस ने आतंकी विचारधारा के प्रचार-प्रसार के आरोप में मोहम्मद नबील को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां आरोपित की गतिविधियों और उसके संपर्कों की पड़ताल में जुट गई हैं। पुलिस के अनुसार एटीएस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। उसके स्तर से आतंकी विचारधारा के प्रचार-प्रसार से जुड़ी गतिविधियों और संभावित संपर्कों की जानकारी जुटाई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने एटीएस की कार्रवाई की पुष्टि की है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- Azamgarh कोटिला सिटीजन बेकरी में 22 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी आजमगढ़ के रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला बाजार स्थित सिटीजन बेकरी में 22 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान इस्राफील पुत्र बालू, निवासी जनपद बहराइच के रूप में हुई है। युवक बेकरी में काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार होने का आरोप, पति ने थाने में दी तहरीर दो लाख के जेवर और 10 हजार रुपये नकद ले जाने का आरोप, परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल बूढनपुर तहसील क्षेत्र अतरौलिया। थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर तीन बच्चों को साथ लेकर प्रेमी संग फरार होने का आरोप लगाया है। पति का आरोप है कि महिला घर से जाते समय करीब दो लाख रुपये के जेवरात और 10 हजार रुपये नकद भी अपने साथ ले गई। मामले में पुलिस को तहरीर देकर पत्नी और बच्चों की तलाश कराने तथा कार्रवाई की मांग की गई है। महादेवपुर गांव निवासी भोला शर्मा पुत्र दयाशंकर शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी शोभा शर्मा 11 सितंबर को तीनों बच्चों को साथ लेकर घर से भाग गई । पति का आरोप है कि महिला अपने साथ करीब दो लाख रुपये के जेवर और 10 हजार रुपये नकद भी ले गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह उसी के साथ चली गई है। भोला शर्मा के पास तीन बच्चे हैं। इनमें 13 वर्षीय अभय, 10 वर्षीय आदित्य और सात वर्षीय बेटी शामिल हैं। पति का कहना है कि पत्नी के इस तरह घर से चले जाने के बाद बच्चों की सुरक्षा और भविष्य को लेकर परिवार चिंतित है। परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई, जिससे परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, प्रेमी के साथ जाने और पुलिस की कार्यशैली से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। पीड़ित ने पुलिस से पत्नी और बच्चों की तलाश कराने के साथ ही मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ दुबे ने बताया की तहरीर मिल चुकी है पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है ।1
- कलयुग में प्रकट हुए नए बाबा कॉमेडी वीडियो🤑!वायरल कॉमेडी वीडियो 😂1
- अम्बेडकर नगर-नौ विकास खंड में बसखारी रहता है हरदम परेशान आखिर क्यों जानिए सच्चाई! Teesri Aankhen अम्बेडकर नगर-नौ विकास खंड में बसखारी रहता है हरदम परेशान आखिर क्यों जानिए सच्चाई! Teesri Aankhen1
- आजमगढ़ : हिंदी बोलने में कैसी शर्म, यही तो है अंतर्मन की आवाज डीएम रवींद्र कुमार बोले—मातृभाषा से पहचान, हिंदी को गर्व से अपनाएं आजमगढ़। हिंदी को लेकर झिझक छोड़िए, इसे गर्व से बोलिए। यह सिर्फ भाषा नहीं, अंतर्मन की आवाज और अपनी पहचान है। हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को हरिऔध कला भवन में आयोजित साहित्यानुरागी के कार्यक्रम में डीएम रवींद्र कुमार ने नई पीढ़ी को यही संदेश दिया। उन्होंने कहा कि दिल की बात व्यक्ति अपनी मातृभाषा या स्थानीय बोली में सबसे सहजता से कहता है। दुनिया के तमाम देश अपनी मातृभाषा को सम्मान देकर अपनी पहचान मजबूत करते हैं, ऐसे में हिंदी बोलने में शर्म नहीं, गर्व होना चाहिए। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के बीच हिंदी कविता अंत्याक्षरी और विभिन्न बोलियों पर आधारित कविता-गीत प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने अपनी प्रतिभा से समां बांधा। विजयी प्रतिभागियों को डीएम ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साहित्यकार शेषनारायण त्रिपाठी ने भाषा, विभाषा और बोली के अंतर पर प्रकाश डाला। कमलेश कमल ने हिंदी के प्रचलित शब्दों की उत्पत्ति और सामाजिक प्रयोग की महत्ता बताई। संस्था अध्यक्ष डॉ. मनीषा मिश्रा ने कहा कि हिंदी को बच्चों के बीच केवल विषय नहीं, बल्कि अस्मिता के रूप में स्थापित करना संस्था का लक्ष्य है। संचालन डॉ. अंशू अस्थाना ने किया। संरक्षक डॉ. मालती मिश्रा ने आभार जताया।1
- अम्बेडकर नगर- विकास खंड बसखारी के भूलेपुर ग्राम पंचायत, बिना निविदा करोड़ों का काम | Teesri Aankhen अम्बेडकर नगर- विकास खंड बसखारी के भूलेपुर ग्राम पंचायत, बिना निविदा करोड़ों का काम | Teesri Aankhen1
- 🚨 अम्बेडकरनगर: पीआरडी जवान वीरेंद्र की आत्महत्या का खुला राज? पांच माह से मानदेय नहीं मिलने की बात सामने आई, साथी जवान राकेश चन्द्र ने खोले अहम राज! अम्बेडकरनगर में पीआरडी जवान वीरेंद्र की आत्महत्या का मामला अब गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र को करीब पांच माह से मानदेय नहीं मिला था, जिसके चलते वह आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा था। वहीं, साथी जवान राकेश चन्द्र ने कई महत्वपूर्ण बातें सामने रखी हैं, जिससे मामले को लेकर नई चर्चाएं तेज हो गई हैं। ❗क्या आर्थिक तंगी बनी आत्महत्या की वजह? ❗क्या पांच माह से मानदेय नहीं मिलने से बढ़ा था मानसिक दबाव? ❗साथी जवान राकेश चन्द्र ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले? अब पूरे मामले में पुलिस जांच के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों की तस्वीर साफ होगी। 📍 अम्बेडकरनगर, उत्तर प्रदेश #अम्बेडकरनगर #PRD #PRDJawan #वीरेंद्र #आत्महत्या #मानदेय #BreakingNews #UPNews #LocalNews1