आजमगढ़ : आतंकी विचारधारा के प्रचार के आरोप में एटीएस ने नबील को दबोचा दीदारगंज क्षेत्र में कार्रवाई, गतिविधियों और संपर्कों की जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र में एटीएस ने आतंकी विचारधारा के प्रचार-प्रसार के आरोप में मोहम्मद नबील को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां आरोपित की गतिविधियों और उसके संपर्कों की पड़ताल में जुट गई हैं। पुलिस के अनुसार एटीएस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। उसके स्तर से आतंकी विचारधारा के प्रचार-प्रसार से जुड़ी गतिविधियों और संभावित संपर्कों की जानकारी जुटाई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने एटीएस की कार्रवाई की पुष्टि की है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आजमगढ़ : आतंकी विचारधारा के प्रचार के आरोप में एटीएस ने नबील को दबोचा दीदारगंज क्षेत्र में कार्रवाई, गतिविधियों और संपर्कों की जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र में एटीएस ने आतंकी विचारधारा के प्रचार-प्रसार के आरोप में मोहम्मद नबील को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां आरोपित की गतिविधियों और उसके संपर्कों की पड़ताल में जुट गई हैं। पुलिस के अनुसार एटीएस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। उसके स्तर से आतंकी विचारधारा के प्रचार-प्रसार से जुड़ी गतिविधियों और संभावित संपर्कों की जानकारी जुटाई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने एटीएस की कार्रवाई की पुष्टि की है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- तमरूआ गांव में आरसीसी सड़क का निर्माण, बेटियों ने फीता काटकर किया लोकार्पण बूढ़नपुर। तहसील क्षेत्र के तमरूआ गांव में शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ. संग्राम यादव ने विधायक निधि से निर्मित सी सी रोड एवं नाली का लोकार्पण किया। करीब 17.80 लाख रुपये की लागत से 200 मीटर आरसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत होगी। तमरूआ गांव में 12.77 लाख रुपये की लागत से 156 मीटर आरसीसी सड़क एवं नाली का निर्माण कराया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान बेटियों के हाथों फीता कटवाकर सड़क का उद्घाटन कराया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संग्राम यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि युवा जब अपने अधिकारों की मांग करते हैं तो सरकार लाठीचार्ज कराती है। इस सरकार में जो भी अपने हक की आवाज उठाएगा, उसे लाठी खानी पड़ेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने बड़ी संख्या में परिषदीय विद्यालयों को बंद कर दिया है, जबकि विद्यालयों के आसपास शराब की दुकानें खोली जा रही हैं। विधायक ने कहा कि आने वाले समय में जनता अपने मताधिकार के माध्यम से सरकार को जवाब देगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में युवाओं के लिए लैपटॉप एवं कन्या विद्या धन समेत कई योजनाएं संचालित की गईं, जिनका लोगों को लाभ मिला। सपा सरकार बनने पर बिना कार्ड के निशुल्क इलाज की व्यवस्था किए जाने की बात भी कही। आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार गरीबों के हक को लूटने का काम कर रही है। विशिष्ट अतिथि डॉ. नरेंद्र नाथ यादव ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार युवाओं, गरीबों और छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव ने कहा कि विधायक डॉ. संग्राम यादव और पूर्व कैबिनेट मंत्री बलराम यादव ने अतरौलिया क्षेत्र में विकास कार्य कराए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को समझते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। कार्यक्रम की आयोजक चनरमी देवी महिला महाविद्यालय कौड़िया, कोयलसा की प्रबंधक गीता यादव ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों और आगंतुकों का आभार जताया।इस अवसर पर पूर्व प्रमुख बर्मन यादव, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक उदयराज यादव, प्रदीप श्रीवास्तव, हर-हर महादेव, इंदेश निषाद, अजय, उपेंद्र, राम, उमेश राजभर, धर्मेंद्र वर्मा, भूवाल, हरिकेश, जगरोपण निषाद समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1
- अतरौलिया में तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार,पति ने लगाया जेवर और नकदी ले जाने का आरोप, थाने में दी तहरीर1
- Akhilesh Yadav Big Statement: बीजेपी की राजनीति पर साधा निशाना, सियासी गलियारों में हलचल1
- BJP किसी की सगी नहीं, खुद BJP की भी नहीं!" Akhilesh Yadav का सबसे तीखा वार1
- मुठभेड़ में फरार दो बदमाश व लूट का माल खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार तमंचा-कारतूस, लूटे गए सोने के आभूषण व तीन मोबाइल बरामद मऊ । पुलिस मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुए दो वांछित अभियुक्तों और लूट-चोरी का माल खरीदने वाले एक सुनार को हलधरपुर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, पीली धातु के तीन लॉकेट, तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 50 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मधुबन दिनेश दत्त मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर को मु0अ0सं0 195/26 व 190/26 के मामले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मयंक उर्फ प्रिंस यादव को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान उसके दो साथी राजा राजभर और लाला उर्फ योगेंद्र राजभर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गहनी गांव स्थित पीपल के पेड़ के पास घेराबंदी कर दोनों फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि वे मयंक उर्फ प्रिंस के साथ मिलकर चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपितों ने पांच सितंबर को जमीन सहरुल्लाह के पास एक दंपती को तमंचा दिखाकर लूटपाट करने की बात भी स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपित लूटे गए आभूषणों को बेचने के लिए रघौली बाजार स्थित जिज्ञासा ज्वेलर्स के प्रोपराइटर सुनार अनुराग वर्मा से मोलभाव कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राजा राजभर निवासी रसड़ी, थाना घोसी, लाला उर्फ योगेंद्र राजभर निवासी रसड़ी, थाना घोसी तथा सुनार अनुराग वर्मा निवासी माउरबोझ, थाना घोसी के रूप में हुई है।2
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | अम्बेडकरनगर हंसवर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, 3 अभियुक्त गिरफ्तार अम्बेडकरनगर के थाना हंसवर क्षेत्र में ग्राम मंगताहिया, मजरा शेमउर खानपुर नहर के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो अभियुक्त घायल होकर गिरफ्तार किए गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, मुठभेड़ के दौरान मौके से भाग रहे एक अन्य अभियुक्त का पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। 🎙️ पूरे मामले पर क्षेत्राधिकारी टाण्डा प्रदीप सिंह चंदेल की बाइट... #BreakingNews #AmbedkarNagar #Hanswar #PoliceEncounter #CrimeNews1
- अतरौलिया के कटोही में कोटे के चुनाव में भारी बवाल! लाइन में मारपीट के बाद बैठक स्थगित1
- अतरौलिया के कटोही में कोटेदार के चुनाव में भारी बवाल — सोनी तिवारी और लालिमा यादव के समर्थकों में मारपीट, बैठक स्थगित1
- कलयुग में प्रकट हुए नए बाबा कॉमेडी वीडियो🤑!वायरल कॉमेडी वीडियो 😂1