Shuru
Apke Nagar Ki App…
hamaro piye vrinda vipin vihari hamaro piye vrinda vipin vihari kripalu ji maharaj
Ashish Singh
hamaro piye vrinda vipin vihari hamaro piye vrinda vipin vihari kripalu ji maharaj
More news from बिहार and nearby areas
- kripalu ji maharaj1
- करण्डे थानांतर्गत प्लस टू परियोजना बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करण्डे में पुलिस सप्ताह के तीसरे दिन महिला सशक्तिकरण और नशा मुक्ति विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शिक्षा, आत्मनिर्भरता तथा नशे के दुष्प्रभावों पर अपने विचार रखे। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे से होने वाले सामाजिक व पारिवारिक नुकसान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी ने सराहा। इस मौके पर थाना अध्यक्ष विनय कुमार और अपर थानाध्यक्ष ललित कुमार ने छात्राओं को जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने तथा समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने की अपील की। विद्यालय की प्रभारी अंजली कुमारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं के आत्मविश्वास और जागरूकता को बढ़ाते हैं। कार्यक्रम में शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।4
- करंडे थाना क्षेत्र स्थित प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल करंडे में पुलिस सप्ताह के तीसरे दिन मंगलवार को महिला सशक्तिकरण एवं नशा मुक्ति विषय पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत छात्राओं के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।थानाध्यक्ष विनय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस सप्ताह के अवसर पर समाज में जागरूकता लाने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण और नशा मुक्ति जैसे विषय आज के समय में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। छात्राओं ने अपने विचारों के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों पर प्रकाश डाला तथा नशा से होने वाले दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्राओं ने बाल विवाह, घरेलू हिंसा और नशाखोरी जैसे मुद्दों पर सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम मंगलवार की शाम लगभग 4:00 बजे संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अंजली कुमारी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम से छात्राओं में आत्मविश्वास एवं सामाजिक जागरूकता का संचार हुआ।3
- शेखपुरा। बिहार पुलिस सप्ताह के तहत मंगलवार को टाउन थाना से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस जागरूकता रैली में अभ्यास मध्य विद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रभात फेरी टाउन थाना परिसर से निकलकर पटेल चौक, खंडपर, सब्जी मंडी होते हुए चांदनी चौक तक पहुंची और वहां से पुनः टाउन थाना लौटकर कार्यक्रम का समापन हुआ। रैली के दौरान बच्चों ने पोस्टर और बैनर के माध्यम से बाल विवाह रोकथाम, शराब और नशे से दूर रहने, बाल मजदूरी उन्मूलन, हेलमेट पहनकर बाइक चलाने, सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने, आवश्यक कागजात साथ रखने तथा सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने जैसे महत्वपूर्ण संदेश लोगों तक पहुंचाए। गौरतलब है कि 22 फरवरी से 27 फरवरी तक पूरे जिले में बिहार पुलिस सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रभात फेरी, साइबर जागरूकता अभियान, स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति अभियान, बाल एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिता तथा पुलिस-पब्लिक फ्रेंडशिप कार्यक्रम सहित कई गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन में जागरूकता बढ़ाना और पुलिस व जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। इस मौके पर टाउन थाना में पदस्थापित राजकुमार कुमारी, शुभम सिंह, देवेंद्र कुमार, महेश कुमार, राम लखन कुमार, धनंजय दास सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- BLCP BIHAR देगा हर इंसान, को रोज़गार तभी,,बदलेगा,,मेरा पूरा बिहार, BLCP, ITS , ,,,,,ASHOK SAMRAT,,,,1
- लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना क्षेत्र के सावन खैरमा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बीते दिन देर रात्रि विद्यालय के भंडार कक्ष में रखा चावल का पांच बोरा भंडार कक्ष के खिड़की का रेड काटकर अज्ञात चोरों के द्वारा चावल की चोरी की गई जिसको लेकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय सावन खैरमा के प्रभारी प्रधानाध्यापक नवीन कुमार के द्वारा लिखित आवेदन तेतरहाट थाना में दिया गया। विशिष्ट शिक्षक राज किशोर प्रदीप कुमार एवं शिक्षा सेवा के मनोहर मांझी ने बताया कि सुबह चेतना सत्र चल रहा था विद्यालय में प्रार्थना हो रही थी तभी मध्यान भोजन की तैयारी हेतु भंडार कक्ष को खोला गया जिसमें पूर्व से 15 बोरा चावल रखा हुआ था उसमें पांच बोरा चावल नहीं था जब कक्ष का निरीक्षण किया गया तो पाया गया कि खिड़की का रड कटा हुआ है एवं चावल की बोरी जो खिड़की से निकल गया था उसे क्रम में चावल भी वहां गिरा हुआ था जिसकी जानकारी तुरंत केतरहाट थाना अध्यक्ष इलू उपाध्याय को दूरभाष पर दी गई तुरंत प्रशासन के द्वारा आकर वर्तमान स्थिति का निरीक्षण किया गया इसके उपरांत लिखित आवेदन भी कार्यवाही हेतु थाना में दी गई है वहीं इस संबंध में चित्रहार थाना अध्यक्ष इलू उपाध्याय से पूछे जाने पर उन्होंने बताया की विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक के द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त हुई है जांच पड़ताल की जा रही है जल्द ही मामले का उद्वेदन किया जाएगा।1
- बिहार स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार जिले में 24 फरवरी से 12 मार्च तक HIV/AIDS जागरूकता एवं स्वास्थ्य सेवा अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत को लेकर सदर अस्पताल के सभागार में मंगलवार को कार्यशाला आयोजित की गई, जिसका उद्घाटन स्वास्थ्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। अभियान के तहत 27 व 28 फरवरी तथा 2 मार्च को पिपरिया दियारा, जानपुर बड़हिया और अबगिल हुसैना सूर्यगढ़ा में एकीकृत स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में एचआईवी, सिफिलिस, हेपेटाइटिस बी-सी जांच, टीबी जांच, रक्त शर्करा व रक्तचाप की जांच सहित परामर्श एवं उपचार की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान सुरक्षित व्यवहार, निरोध के उपयोग तथा प्रावधानों पर भी जागरूकता फैलाई जाएगी।1
- बेगूचा गांव में बकाया बिल पर छह उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन कटा चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत बेगूचा गांव में बिजली बिल बकाया को लेकर मंगलवार को विद्युत विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई की गई। विभागीय टीम ने बकाया राशि नहीं जमा करने वाले छह उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काट दिया। यह अभियान मंगलवार की शाम चार बजे तक चलाया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए जूनियर इंजीनियर राजकुमार प्रसाद ने बताया कि लंबे समय से बकाया बिजली बिल नहीं चुकाने वाले उपभोक्ताओं को पूर्व में नोटिस दिया गया था। बावजूद इसके निर्धारित समय तक राशि जमा नहीं की गई, जिसके बाद विभाग को यह कदम उठाना पड़ा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग द्वारा समय-समय पर बकाया वसूली अभियान चलाया जाता है, ताकि राजस्व की वसूली सुनिश्चित हो सके और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जा सके। अभियान के दौरान कुछ उपभोक्ताओं ने तत्परता दिखाते हुए कुल 11,450 रुपये की बकाया राशि जमा की। विभाग ने ऐसे उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर बिजली बिल का भुगतान करें, ताकि भविष्य में कनेक्शन विच्छेदन जैसी कार्रवाई से बचा जा सके। जेई ने यह भी बताया कि आगे भी बकाया धारकों के विरुद्ध इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को परेशान करना नहीं, बल्कि नियमित भुगतान की व्यवस्था को सुनिश्चित करना है। अभियान के दौरान स्थानीय ग्रामीणों में हलचल देखी गई, वहीं कई लोगों ने शीघ्र बिल जमा करने का आश्वासन दिया।1