कुशीनगर में हाईवे पर खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाला गैंग बेनकाब, 5 शातिर गिरफ्तार कुशीनगर (कसया): जनपद कुशीनगर के थाना कसया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हाईवे किनारे खड़े ट्रक और टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 5 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई। ऐसे करते थे चोरी: पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे लोग पहले टैंकर से बैतालपुर डिपो से तेल लेकर अलग-अलग पेट्रोल पंपों तक सप्लाई करते थे। इसके बाद रात में सुनसान जगहों पर खड़े ट्रक और टैंकरों को निशाना बनाते थे। गिरोह के सदस्य अपनी कार की नंबर प्लेट को काले मैटेरियल और ग्रीस से ढक देते थे या बदल देते थे, ताकि पहचान छुपाई जा सके। इसके बाद पाइप के जरिए डीजल निकालकर गैलनों में भर लेते थे और बाद में उसे बेच देते थे। बरामदगी: पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से— 75 लीटर चोरी का डीजल 2 लोहे की रॉड 2 प्लास्टिक पाइप 5 प्लास्टिक गैलन (50-50 लीटर क्षमता) एक अर्टिगा कार (UP53FA1527) एक टैंकर (UP53DT5963) बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त: गिरफ्तार आरोपियों में नितेश उर्फ बाबूलाल पासवान, रितविक रावत, शुभम यादव, मोनू उर्फ श्याम सूरत पासवान और आदित्य गुप्ता उर्फ गोलू शामिल हैं। ये सभी गोरखपुर और देवरिया जनपद के निवासी हैं। पहले भी दर्ज हैं मुकदमे: पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार कुछ अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। इनके खिलाफ पहले भी चोरी, गैंगस्टर एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। मुकदमा दर्ज, कार्रवाई जारी: इस मामले में थाना कसया पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम: इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह समेत थाना कसया की पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
कुशीनगर में हाईवे पर खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाला गैंग बेनकाब, 5 शातिर गिरफ्तार कुशीनगर (कसया): जनपद कुशीनगर के थाना कसया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हाईवे किनारे खड़े ट्रक और टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 5 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन कुमार सिंह
के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई। ऐसे करते थे चोरी: पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे लोग पहले टैंकर से बैतालपुर डिपो से तेल लेकर अलग-अलग पेट्रोल पंपों तक सप्लाई करते थे। इसके बाद रात में सुनसान जगहों पर खड़े ट्रक और टैंकरों को निशाना बनाते थे। गिरोह के सदस्य अपनी कार की नंबर प्लेट को काले मैटेरियल और ग्रीस से ढक देते थे या बदल देते थे, ताकि पहचान छुपाई
जा सके। इसके बाद पाइप के जरिए डीजल निकालकर गैलनों में भर लेते थे और बाद में उसे बेच देते थे। बरामदगी: पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से— 75 लीटर चोरी का डीजल 2 लोहे की रॉड 2 प्लास्टिक पाइप 5 प्लास्टिक गैलन (50-50 लीटर क्षमता) एक अर्टिगा कार (UP53FA1527) एक टैंकर (UP53DT5963) बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त: गिरफ्तार आरोपियों में नितेश उर्फ बाबूलाल पासवान, रितविक रावत, शुभम यादव, मोनू उर्फ श्याम सूरत पासवान और आदित्य गुप्ता उर्फ गोलू शामिल हैं। ये सभी गोरखपुर और देवरिया जनपद के
निवासी हैं। पहले भी दर्ज हैं मुकदमे: पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार कुछ अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। इनके खिलाफ पहले भी चोरी, गैंगस्टर एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। मुकदमा दर्ज, कार्रवाई जारी: इस मामले में थाना कसया पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम: इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह समेत थाना कसया की पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
- कुशीनगर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ वर्मा के पर्वेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कसया पुलिस टीम द्वारा रोड के किनारे खड़े वाहनो से डीजल चोरी करने वाले अभियुक्तगण 1.नितेश उर्फ बाबूलाल पासवान पुत्र वंशु पासवान निवासी रामनगर करजहा धूसी टोला थाना खोराबार जनपद गोरखपुर, 2.रितविक रावत पुत्र उमानन्द रावत निवासी विलन्दपुर डी0आई0जी0 बग्ला के सामने थाना कैंट जनपद गोरखपुर, 3.शुभम यादव पुत्र गिरधारी लाल यादव निवासी नसीराबाद मारवाड़ इण्टर कालेज के पास वार्ड नं0 63 थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर, 4.मोनू उर्फ श्याम सूरत पासवान पुत्र रमाशंकर उर्फ शंकर पासवान निवासी राजधानी टोला धनवारपार थाना झगहा जनपद गोरखपुर व 5.आदित्य गुप्ता उर्फ गोलू पुत्र हरेन्द्र गुप्ता निवासी कुंवर बखरा थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किया गया 75 लीटर डीजल, घटना में प्रयुक्त दो अदद लोहे की राड, दो अदद प्लास्टिक की पाईप व पांच अदद 50 लीटर की प्लाटिक की गैलन, एक अदद अर्टिगा कार रजि0नं0 UP53FA1527 व एक अदद टैंकर रजि0नं0 UP53DT5963 की बरामदगी की गई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0177/2026 धारा 2(30), 317(2), 317(4), 317(5), 318(4), 336(3), 338, 340(2), 111(2), 61(2) BNS पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- पडरौना। नगर पालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल इन दिनों जनसेवा के अपने कार्यों को लेकर नगर में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। हर मौसम में नगरवासियों की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखना हो या स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाना, वह लगातार सक्रिय नजर आते हैं। नगर में स्थापित महापुरुषों की मूर्तियों की साफ-सफाई, रखरखाव और विशेष अवसरों पर सजावट कराना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। इसके साथ ही व्यापारी वर्ग, छात्र-छात्राओं की शिक्षा व्यवस्था और आम जनता के प्रति उनका गहरा लगाव साफ झलकता है। अध्यक्ष जायसवाल गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए भी सदैव तत्पर रहते हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। वहीं, रात में आने वाले यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। हाल ही में नगर में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए उन्होंने पूरे शहर में फॉगिंग अभियान शुरू कराया, जिससे नागरिकों को राहत मिल सके। नगरवासी मानते हैं कि एक निष्ठावान जनप्रतिनिधि के रूप में विनय जायसवाल न केवल समस्याओं को समझते हैं, बल्कि समय रहते उनका समाधान भी सुनिश्चित करते हैं। यही वजह है कि पडरौना में आम से लेकर खास तक हर वर्ग उनके कार्यों की सराहना कर रहा है।1
- Post by Pk गौरीशंकर गुप्ता आई कैन न्यू1
- * सुबह से ही ईदगाह परिसर में उमड़ी नमाज़ियों की भीड़। * सुरक्षा के कड़े इंतजाम, भारी पुलिस बल तैनात। * भीड़ को संभालने के लिए महिला पुलिस वालंटियर लगाए गए। * ईद की नमाज़ दो शिफ्ट में अदा कराई जा रही। * दो शिफ्ट में होगी नमाज अदा। * जिला प्रशासन की अपील — सड़क पर नमाज़ न पढ़ें, ईदगाह परिसर में ही अदा करें। जावेद इकबाल, पूर्व मंत्री4
- **कुशीनगर में दिनदहाड़े लूट, बदमाशों ने बाइक सवार से तीन लाख छीने** कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र में लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। चंदरपुर के पास दो बाइकों पर सवार पांच बदमाशों ने सुरेंद्र निषाद नाम के युवक को निशाना बनाया। पीड़ित गोरखपुर से अपने फूफा के घर से तीन लाख रुपये लेकर लौट रहा था। तभी रास्ते में बदमाशों ने उसे रोककर नकदी लूट ली और फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- Breaking- कुशीनगर * नौका टोला ईदगाह में ईद की नमाज़ के लिए बड़ी संख्या में नमाज़ी पहुंचे। * सुबह से ही ईदगाह परिसर में उमड़ी नमाज़ियों की भीड़। * सुरक्षा के कड़े इंतजाम, भारी पुलिस बल तैनात। * भीड़ को संभालने के लिए महिला पुलिस वालंटियर लगाए गए। * ईद की नमाज़ दो शिफ्ट में अदा कराई जा रही। * दो शिफ्ट में होगी नमाज अदा। * जिला प्रशासन की अपील — सड़क पर नमाज़ न पढ़ें, ईदगाह परिसर में ही अदा करें। बाईट - जावेद इकबाल, पूर्व मंत्री4
- ब्रेकिंग - कुशीनगर कुशीनगर के पडरौना मे नौका टोला ईदगाह में ईद की नमाज़ के लिए बड़ी संख्या में नमाज़ी पहुंचे।, * सुबह से ही ईदगाह परिसर में उमड़ी नमाज़ियों की भीड़।सुरक्षा के कड़े इंतजाम, भारी पुलिस बल तैनात।भीड़ को संभालने के लिए महिला पुलिस वालंटियर लगाए गए। * ईद की नमाज़ दो शिफ्ट में अदा कराई जा रही। * दो शिफ्ट में होगी नमाज अदा। * जिला प्रशासन की अपील - सड़क पर नमाज़ न पढ़ें, ईदगाह परिसर में ही अदा करें। जावेद इकबाल, पूर्व मंत्री1
- डीजल की हो रही कालाबाजारी के खिलाफ हुई कार्रवाई - यूपी से बिहार में हो रहा डीजल और पेट्रोल की कालाबाजारी के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई - पुलिस और पूर्ति विभाग की टीम ने किया कार्रवाई - यूपी से बिहार कालाबाजारी कर लेजाया जा रहा 16 ड्रम में रखा डीज़ल टीम ने पकड़ा - पकड़े गये डीजल लगभग 3 हजार लीटर बताया जा रहा है - ज्वलनशील पदार्थ के खिलाफ हुई इस कार्रवाई से कालाबाजारी करने वालो में मचा हड़कंप - एक माह पूर्व डीएम ने यूपी से बिहार में हो रहे डीजल और पेट्रोल की कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई करने का दिया था आदेश - डीएसओ कुशीनगर ने मामले की जाँच करा कार्रवाई की कही बात - पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बांसी चौकी पुलिस ने बिहार लेजाते समय पकड़ा ।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ कुशीनगर नगर पालिका परिषद पडरौना मे मछरो का आतंक देख लोग हुवे परेशान मछरो से निजात दिलाने के लिये नगर पालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देश पर पुरे शहर मे फगिग करवाया जा रहा है ताकि लोग मछरो से राहत की सास ले सके2