logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस अभिरक्षा से फरार चोर साथी संग गिरफ्तार, 80 हजार रुपये नकद बरामद मुंगेर। मुंगेर सदर अस्पताल से इलाज के दौरान कासिम बाजार थाना पुलिस की अभिरक्षा से फरार हुआ चोर देव राज आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे उसके साथी अमन कुमार के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों घोषी टोला के निवासी बताए जा रहे हैं। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने चोरी के जेवरात बेचकर प्राप्त 80 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, 5 फरवरी को श्रीकृष्णा रोड बेलन बाजार निवासी कपिलदेव मंडल के बंद घर में लाखों रुपये के जेवरात की चोरी हुई थी। इस संबंध में उनकी पत्नी हेमा सिन्हा के आवेदन पर कासिम बाजार थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। आवेदन में चोरी गए आभूषणों की कीमत 22 से 25 लाख रुपये बताई गई थी। बताया जाता है कि अप्राथमिकी अभियुक्त देव राज को 16 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। तबीयत बिगड़ने पर उसे मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से वह हथकड़ी सहित पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। शुक्रवार देर शाम वह अचानक कासिम बाजार थाना पहुंचा और स्वयं को देवराज बताते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में देवराज ने अपने साथी अमन कुमार का नाम बताया। पुलिस ने छापेमारी कर अमन को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने चोरी की घटना में संलिप्तता स्वीकार की है। चोरी के जेवरात खरीदने और गलाने वाले एक व्यक्ति को भी हिरासत में लेकर पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

2 hrs ago
user_Kumar Mithun
Kumar Mithun
मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
2 hrs ago

पुलिस अभिरक्षा से फरार चोर साथी संग गिरफ्तार, 80 हजार रुपये नकद बरामद मुंगेर। मुंगेर सदर अस्पताल से इलाज के दौरान कासिम बाजार थाना पुलिस की अभिरक्षा से फरार हुआ चोर देव राज आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे उसके साथी अमन कुमार के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों घोषी टोला के निवासी बताए जा रहे हैं। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने चोरी के जेवरात बेचकर प्राप्त 80 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, 5 फरवरी को श्रीकृष्णा रोड बेलन बाजार निवासी कपिलदेव मंडल के बंद घर में लाखों रुपये के जेवरात की चोरी हुई थी। इस संबंध में उनकी पत्नी हेमा सिन्हा के आवेदन पर कासिम बाजार थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। आवेदन में चोरी गए आभूषणों की कीमत 22 से 25 लाख रुपये बताई गई थी। बताया जाता है कि अप्राथमिकी अभियुक्त देव राज को 16 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। तबीयत बिगड़ने पर उसे मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से वह हथकड़ी सहित पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। शुक्रवार देर शाम वह अचानक कासिम बाजार थाना पहुंचा और स्वयं को देवराज बताते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में देवराज ने अपने साथी अमन कुमार का नाम बताया। पुलिस ने छापेमारी कर अमन को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने चोरी की घटना में संलिप्तता स्वीकार की है। चोरी के जेवरात खरीदने और गलाने वाले एक व्यक्ति को भी हिरासत में लेकर पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • साहेबपुरकमाल प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अजमेर समिति विभिन्न क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा फाइलेरिया सर्जन दवा सेवन अभियान चलाया गया है
    1
    साहेबपुरकमाल प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अजमेर समिति विभिन्न क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा फाइलेरिया सर्जन दवा सेवन अभियान चलाया गया है
    user_Update
    Update
    बलिया, बेगूसराय, बिहार•
    14 hrs ago
  • Post by Kamal Kishor Kumar
    1
    Post by Kamal Kishor Kumar
    user_Kamal Kishor Kumar
    Kamal Kishor Kumar
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    11 hrs ago
  • Post by Deepak Kumar
    1
    Post by Deepak Kumar
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Teacher बनमा इटहरी, सहरसा, बिहार•
    2 hrs ago
  • नगर सभापति सहित सैकड़ों लोग हुए शामिल
    1
    नगर सभापति सहित सैकड़ों लोग हुए शामिल
    user_SANTOSH Singh
    SANTOSH Singh
    सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • शनिवार को एलिमेंट्री स्कूल सुल्तानगंज के तत्वावधान में ‘रन फॉर सुल्तानगंज’ का भव्य आयोजन किया गया। जागरूकता रैली नगर परिषद परिसर से प्रारम्भ होकर चौक बाजार में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर सभापति राजकुमार गुड्डू, बीडीओ संजीव कुमार, मुरारका कॉलेज के प्राचार्य नागेंद्र तिवारी, थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार तथा पंडित हरि नारायण शुक्ला फाउंडेशन के सचिव राजेश कुमार शुक्ला ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। यह कार्यक्रम का समापन भागलपुर डीएसपी (विधि-व्यवस्था) नवनीत कुमार की उपस्थिति में हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों के उत्साह, अनुशासन और सामाजिक सरोकार की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की प्रेरणा देते हैं। नगर सभापति ने अपने संबोधन में अजगैवीनाथ धाम की आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए नगर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने का आह्वान किया। प्राचार्य नागेंद्र तिवारी ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित अभियान की आवश्यकता पर बल दिया। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण पर कविताएँ प्रस्तुत कीं तथा तख्तियों के माध्यम से तंबाकू और नशे से दूर रहने, कचरा न फैलाने तथा ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में नगर सभापति के आवास पर विद्यार्थियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। आयोजकों ने बताया कि विद्यालय भविष्य में भी जन-जागरूकता हेतु ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
    1
    शनिवार को एलिमेंट्री स्कूल सुल्तानगंज के तत्वावधान में ‘रन फॉर सुल्तानगंज’ का भव्य आयोजन किया गया। जागरूकता रैली नगर परिषद परिसर से प्रारम्भ होकर चौक बाजार में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर सभापति राजकुमार गुड्डू, बीडीओ संजीव कुमार, मुरारका कॉलेज के प्राचार्य नागेंद्र तिवारी, थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार तथा पंडित हरि नारायण शुक्ला फाउंडेशन के सचिव राजेश कुमार शुक्ला ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
यह कार्यक्रम का समापन भागलपुर डीएसपी (विधि-व्यवस्था) नवनीत कुमार की उपस्थिति में  हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों के उत्साह, अनुशासन और सामाजिक सरोकार की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की प्रेरणा देते हैं।
नगर सभापति ने अपने संबोधन में अजगैवीनाथ धाम की आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए नगर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने का आह्वान किया। प्राचार्य नागेंद्र तिवारी ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित अभियान की आवश्यकता पर बल दिया।
रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण पर कविताएँ प्रस्तुत कीं तथा तख्तियों के माध्यम से तंबाकू और नशे से दूर रहने, कचरा न फैलाने तथा ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में नगर सभापति के आवास पर विद्यार्थियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। आयोजकों ने बताया कि विद्यालय भविष्य में भी जन-जागरूकता हेतु ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
    user_राकेश साहुवंशी
    राकेश साहुवंशी
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • दो दिवसीय दौरे पर तारापुर पहुंचे बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी का पार्वती नगर हेलीपेड पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। महिला पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद वे दी शकुनी चौधरी इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच पर अमरपुर विधायक जयंत राज, पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी, पूर्व विधायक राजीव सिंह सहित विद्यालय प्रबंधन मौजूद था। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पिता का सपना इस क्षेत्र में शिक्षा का मजबूत केंद्र बनाना था, जो आज साकार हुआ है। ज्ञान को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए उन्होंने छात्रों को मेहनत करने और प्रतियोगिता के इस दौर में आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता और आधुनिक तकनीक के सही उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि कौशल विकास से ही बिहार और देश का भविष्य मजबूत होगा।
    1
    दो दिवसीय दौरे पर तारापुर पहुंचे बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी का पार्वती नगर हेलीपेड पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। महिला पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद वे दी शकुनी चौधरी इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच पर अमरपुर विधायक जयंत राज, पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी, पूर्व विधायक राजीव सिंह सहित विद्यालय प्रबंधन मौजूद था।
सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पिता का सपना इस क्षेत्र में शिक्षा का मजबूत केंद्र बनाना था, जो आज साकार हुआ है। ज्ञान को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए उन्होंने छात्रों को मेहनत करने और प्रतियोगिता के इस दौर में आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता और आधुनिक तकनीक के सही उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि कौशल विकास से ही बिहार और देश का भविष्य मजबूत होगा।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • बलिया पुलिस के द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत चार गुम हुए मोबाइलों को बरामद कर उनके सही धारक को सौंपने का कार्य किया गया है
    1
    बलिया पुलिस के द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत चार गुम हुए मोबाइलों को बरामद कर उनके सही धारक को सौंपने का कार्य किया गया है
    user_Update
    Update
    बलिया, बेगूसराय, बिहार•
    14 hrs ago
  • महाशिवरात्रि पर अजगैबीनाथ धाम में शिव विवाह के दौरान नगर भ्रमण के लिए निकाली गयी उत्कृष्ट झांकियों को अजगैबीनाथ मंदिर की ओर से शनिवार को पुरस्कृत किया गया। जिसमें हनुमान जी की किरदार निभाने वाले पाल कला केंद्र के कलाकार टिंकू चौधरी को सर्वश्रेष्ठ कलाकार का सम्मान मिला । अजगैबीनाथ मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरि ने टिंकू चौधरी को 21 सौ रुपए नगद ट्रॉफी और प्रशस्वी पत्र देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
    1
    महाशिवरात्रि पर अजगैबीनाथ धाम में शिव विवाह के दौरान नगर भ्रमण के लिए निकाली गयी उत्कृष्ट झांकियों को अजगैबीनाथ मंदिर की ओर से शनिवार को पुरस्कृत किया गया। जिसमें हनुमान जी की किरदार निभाने वाले पाल कला केंद्र के कलाकार टिंकू चौधरी को सर्वश्रेष्ठ कलाकार का सम्मान मिला । अजगैबीनाथ मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरि ने टिंकू चौधरी को 21 सौ रुपए नगद ट्रॉफी और प्रशस्वी पत्र देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
    user_SANTOSH Singh
    SANTOSH Singh
    सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • #sports में बच्चों में प्रतिभा जागृत करने के लिए विद्यालय स्तर पर शारीरिक शिक्षा जरूरी : दीपा
    1
    #sports में बच्चों में प्रतिभा जागृत करने के लिए विद्यालय स्तर पर शारीरिक शिक्षा जरूरी : दीपा
    user_Pawan Kumar Choudhary
    Pawan Kumar Choudhary
    Journalist Tarapur, Munger•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.