logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महाशिवरात्रि पर अजगैबीनाथ मंदिर से निकाली गई झांकी के सर्वश्रेष्ठ कलाकार रहे टिंकू चौधरी महाशिवरात्रि पर अजगैबीनाथ धाम में शिव विवाह के दौरान नगर भ्रमण के लिए निकाली गयी उत्कृष्ट झांकियों को अजगैबीनाथ मंदिर की ओर से शनिवार को पुरस्कृत किया गया। जिसमें हनुमान जी की किरदार निभाने वाले पाल कला केंद्र के कलाकार टिंकू चौधरी को सर्वश्रेष्ठ कलाकार का सम्मान मिला । अजगैबीनाथ मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरि ने टिंकू चौधरी को 21 सौ रुपए नगद ट्रॉफी और प्रशस्वी पत्र देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

3 hrs ago
user_SANTOSH Singh
SANTOSH Singh
सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
3 hrs ago

महाशिवरात्रि पर अजगैबीनाथ मंदिर से निकाली गई झांकी के सर्वश्रेष्ठ कलाकार रहे टिंकू चौधरी महाशिवरात्रि पर अजगैबीनाथ धाम में शिव विवाह के दौरान नगर भ्रमण के लिए निकाली गयी उत्कृष्ट झांकियों को अजगैबीनाथ मंदिर की ओर से शनिवार को पुरस्कृत किया गया। जिसमें हनुमान जी की किरदार निभाने वाले पाल कला केंद्र के कलाकार टिंकू चौधरी को सर्वश्रेष्ठ कलाकार का सम्मान मिला । अजगैबीनाथ मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरि ने टिंकू चौधरी को 21 सौ रुपए नगद ट्रॉफी और प्रशस्वी पत्र देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

More news from बिहार and nearby areas
  • पंडित हरि नारायण शुक्ला फाउंडेशन द्वारा संचालित एलिमेंट्री स्कूल में कक्षा प्रथम से नवम् तक के विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को विज्ञान एवं गणित क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 300 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रश्नपत्र National Talent Search Examination तथा विभिन्न ओलंपियाड परीक्षाओं की तर्ज पर तैयार किया गया था, जिससे विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं का अनुभव मिल सके। बच्चों ने पूर्ण तैयारी और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड की कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षाओं में सम्मिलित हो रहे परीक्षार्थियों को शुभकामनाएँ भी प्रेषित कीं। आज विद्यालय द्वारा विशेष कार्यक्रम के तहत दिन के 11 बजे ‘रन फॉर सुल्तानगंज’ रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली का मुख्य उद्देश्य सुल्तानगंज की ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन, जन-जागरूकता तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। रैली ब्लॉक परिसर से प्रारंभ होकर सुल्तानगंज चौक पर सम्पन्न होगी। विद्यालय परिवार ने अधिकाधिक लोगों से सहभागिता की अपील की है।
    1
    पंडित हरि नारायण शुक्ला फाउंडेशन द्वारा संचालित एलिमेंट्री स्कूल में कक्षा प्रथम से नवम् तक के विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को विज्ञान एवं गणित क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 300 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रश्नपत्र National Talent Search Examination तथा विभिन्न ओलंपियाड परीक्षाओं की तर्ज पर तैयार किया गया था, जिससे विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं का अनुभव मिल सके। बच्चों ने पूर्ण तैयारी और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड की कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षाओं में सम्मिलित हो रहे परीक्षार्थियों को शुभकामनाएँ भी प्रेषित कीं।
आज विद्यालय द्वारा विशेष कार्यक्रम के तहत दिन के 11 बजे ‘रन फॉर सुल्तानगंज’ रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली का मुख्य उद्देश्य सुल्तानगंज की ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन, जन-जागरूकता तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। रैली ब्लॉक परिसर से प्रारंभ होकर सुल्तानगंज चौक पर सम्पन्न होगी। विद्यालय परिवार ने अधिकाधिक लोगों से सहभागिता की अपील की है।
    user_राकेश साहुवंशी
    राकेश साहुवंशी
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    12 hrs ago
  • तारापुर थाना क्षेत्र से नाबालिग के अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 22 जनवरी की सुबह करीब 7 बजे उनकी 15 वर्षीय पुत्री घर से दुकान का सामान लाने निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। खोजबीन के दौरान पता चला कि गांव के ही तेतर रविदास का पुत्र सन्नी कुमार उसे शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर भाग गया है। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज होते ही पुलिस टीम तकनीकी अनुसंधान में जुट गई। मोबाइल टॉवर लोकेशन के आधार पर कांड के अनुसंधानकर्ता दरोगा राज कुमार राम महिला पुलिस बल के साथ गुजरात भेजे गए। वहां राजकोट के थरोला थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के सहयोग से अपहृता और आरोपी को बरामद कर लिया गया। ट्रांजिट रिमांड पर तारापुर लाया गया। गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया है, जबकि पीड़िता को बयान के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
    1
    तारापुर थाना क्षेत्र से नाबालिग के अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 22 जनवरी की सुबह करीब 7 बजे उनकी 15 वर्षीय पुत्री घर से दुकान का सामान लाने निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। खोजबीन के दौरान पता चला कि गांव के ही तेतर रविदास का पुत्र सन्नी कुमार उसे शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर भाग गया है।
थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज होते ही पुलिस टीम तकनीकी अनुसंधान में जुट गई। मोबाइल टॉवर लोकेशन के आधार पर कांड के अनुसंधानकर्ता दरोगा राज कुमार राम महिला पुलिस बल के साथ गुजरात भेजे गए। वहां राजकोट के थरोला थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के सहयोग से अपहृता और आरोपी को बरामद कर लिया गया।
ट्रांजिट रिमांड पर  तारापुर लाया गया। गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया है, जबकि पीड़िता को बयान के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    5 hrs ago
  • प्रशांत किशोर का #bihar नवनिर्माण संकल्प, सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाने की तैयारी में है जन सुराज
    1
    प्रशांत किशोर का #bihar नवनिर्माण संकल्प, सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाने की तैयारी में है जन सुराज
    user_Pawan Kumar Choudhary
    Pawan Kumar Choudhary
    Journalist Tarapur, Munger•
    7 hrs ago
  • तीन मुस्लिम बुजुर्गों के साथ मारपीट के मामले में यूपी पुलिस ने आरोपी अच्छे नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। मामले की जांच जारी है।
    1
    तीन मुस्लिम बुजुर्गों के साथ मारपीट के मामले में यूपी पुलिस ने आरोपी अच्छे नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। मामले की जांच जारी है।
    user_M M APNA BHARAT
    M M APNA BHARAT
    Media Consultant कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • बच्चा चोरों का आतंक या अफवाह बच्चा चोरों का आतंक या अफवाह
    1
    बच्चा चोरों का आतंक या अफवाह बच्चा चोरों का आतंक या अफवाह
    user_BHOLA KUMAR
    BHOLA KUMAR
    Local News Reporter Sonhaula, Bhagalpur•
    9 hrs ago
  • Post by Kumar Mithun
    1
    Post by Kumar Mithun
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    1 hr ago
  • महाशिवरात्रि पर अजगैबीनाथ धाम में शिव विवाह के दौरान नगर भ्रमण के लिए निकाली गयी उत्कृष्ट झांकियों को शनिवार को पुरस्कृत किया गया। जिसमें शनिदेव की किरदार निभाने वाले अंकित कोचिंग सेंटर के अंकित गुप्ता को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। अजगैबीनाथ मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरि ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अंकित गुप्ता को 61 सौ रुपए नगद ट्रॉफी और प्रशस्वी पत्र देकर सम्मानित किया।
    1
    महाशिवरात्रि पर अजगैबीनाथ धाम में शिव विवाह के दौरान नगर भ्रमण के लिए निकाली गयी उत्कृष्ट झांकियों को शनिवार को पुरस्कृत किया गया। जिसमें शनिदेव की किरदार निभाने वाले अंकित कोचिंग सेंटर के अंकित गुप्ता को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। अजगैबीनाथ मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरि ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अंकित गुप्ता को 61 सौ रुपए नगद ट्रॉफी और प्रशस्वी पत्र देकर सम्मानित किया।
    user_SANTOSH Singh
    SANTOSH Singh
    सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही पहले जुम्मे के अवसर पर सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। इस दौरान सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार दल-बल के साथ क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नमाज के समय मस्जिदों के आसपास विशेष सतर्कता बरती गई ताकि नमाजियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। थाना अध्यक्ष ने मस्जिद कमेटी के सदस्यों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि रमजान आपसी भाईचारे, त्याग और इबादत का महीना है, इसलिए सभी लोग मिल-जुलकर इसे शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं। पुलिस प्रशासन की ओर से गश्ती दल की तैनाती भी की गई है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। मृत्युंजय कुमार ने लोगों को रमजान की शुभकामनाएं देते हुए भरोसा दिलाया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस प्रशासन के इस कदम की सराहना की। लोगों ने भरोसा दिलाया कि हम सभी समुदाय आपसी भाईचारे के साथ इस पर्व को मनाएंगे और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे।
    1
    रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही पहले जुम्मे के अवसर पर सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। इस दौरान सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार दल-बल के साथ क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नमाज के समय मस्जिदों के आसपास विशेष सतर्कता बरती गई ताकि नमाजियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
थाना अध्यक्ष ने मस्जिद कमेटी के सदस्यों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि रमजान आपसी भाईचारे, त्याग और इबादत का महीना है, इसलिए सभी लोग मिल-जुलकर इसे शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं। पुलिस प्रशासन की ओर से गश्ती दल की तैनाती भी की गई है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
मृत्युंजय कुमार ने लोगों को रमजान की शुभकामनाएं देते हुए भरोसा दिलाया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस प्रशासन के इस कदम की सराहना की। लोगों ने भरोसा दिलाया कि हम सभी समुदाय आपसी भाईचारे के साथ इस पर्व को मनाएंगे और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे।
    user_राकेश साहुवंशी
    राकेश साहुवंशी
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    15 hrs ago
  • तारापुर प्रखंड में जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जदयू नेता संजय सिंह के आवास एवं पुरानी बस स्टैंड स्थित पार्टी कार्यालय में निर्वाचन पदाधिकारी पुरुषोत्तम सिंह और पर्यवेक्षक राहुल कुमार की मौजूदगी में प्रक्रिया शुरू हुई। इस पद के लिए ग्राम पढ़भारा निवासी जयकृष्ण सिंह ने ही नामांकन दाखिल किया। नामांकन की जांच के बाद निर्धारित समय तक कोई अन्य पर्चा नहीं आने पर उन्हें दोपहर 12:30 बजे निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। तीसरी बार अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। मौके पर संतोष कुमार सिंह, मोहम्मद इंतखाब आलम, पहलाद कुमार सिंह, वंदना कुमारी, अर्चना देवी, शंभू कुमार, कैलाश साह, चंदेश्वरी प्रसाद मंडल, मोहम्मद अरशद खान व गौरव कुशवाहा मौजूद थे। पूर्णिया के युवा जिला अध्यक्ष के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। जयकृष्ण सिंह ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।
    1
    तारापुर प्रखंड में जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जदयू नेता संजय सिंह के आवास एवं पुरानी बस स्टैंड स्थित पार्टी कार्यालय में निर्वाचन पदाधिकारी पुरुषोत्तम सिंह और पर्यवेक्षक राहुल कुमार की मौजूदगी में प्रक्रिया शुरू हुई। इस पद के लिए ग्राम पढ़भारा निवासी जयकृष्ण सिंह ने ही नामांकन दाखिल किया। नामांकन की जांच के बाद निर्धारित समय तक कोई अन्य पर्चा नहीं आने पर उन्हें दोपहर 12:30 बजे निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। तीसरी बार अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। मौके पर संतोष कुमार सिंह, मोहम्मद इंतखाब आलम, पहलाद कुमार सिंह, वंदना कुमारी, अर्चना देवी, शंभू कुमार, कैलाश साह, चंदेश्वरी प्रसाद मंडल, मोहम्मद अरशद खान व गौरव कुशवाहा मौजूद थे। पूर्णिया के युवा जिला अध्यक्ष के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। जयकृष्ण सिंह ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.