नाबालिग अपहरण कांड का खुलासा, तारापुर पुलिस ने गुजरात से आरोपी संग किया बरामद तारापुर थाना क्षेत्र से नाबालिग के अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 22 जनवरी की सुबह करीब 7 बजे उनकी 15 वर्षीय पुत्री घर से दुकान का सामान लाने निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। खोजबीन के दौरान पता चला कि गांव के ही तेतर रविदास का पुत्र सन्नी कुमार उसे शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर भाग गया है। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज होते ही पुलिस टीम तकनीकी अनुसंधान में जुट गई। मोबाइल टॉवर लोकेशन के आधार पर कांड के अनुसंधानकर्ता दरोगा राज कुमार राम महिला पुलिस बल के साथ गुजरात भेजे गए। वहां राजकोट के थरोला थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के सहयोग से अपहृता और आरोपी को बरामद कर लिया गया। ट्रांजिट रिमांड पर तारापुर लाया गया। गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया है, जबकि पीड़िता को बयान के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

- प्रशांत किशोर का #bihar नवनिर्माण संकल्प, सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाने की तैयारी में है जन सुराज1
- Post by THE LIVE1
- दर्जनों लोगों ने किया सदस्यता ग्रहण1
- रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही पहले जुम्मे के अवसर पर सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। इस दौरान सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार दल-बल के साथ क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नमाज के समय मस्जिदों के आसपास विशेष सतर्कता बरती गई ताकि नमाजियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। थाना अध्यक्ष ने मस्जिद कमेटी के सदस्यों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि रमजान आपसी भाईचारे, त्याग और इबादत का महीना है, इसलिए सभी लोग मिल-जुलकर इसे शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं। पुलिस प्रशासन की ओर से गश्ती दल की तैनाती भी की गई है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। मृत्युंजय कुमार ने लोगों को रमजान की शुभकामनाएं देते हुए भरोसा दिलाया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस प्रशासन के इस कदम की सराहना की। लोगों ने भरोसा दिलाया कि हम सभी समुदाय आपसी भाईचारे के साथ इस पर्व को मनाएंगे और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे।1
- दोस्तों देखिए आज हम लोग जा रहे सलमान भाई से मिले🙏1
- पूर्वोत्तर बिहार रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति शाखा महेशखूंट के तत्वाधान में एक धरना प्रदर्शन का आयोजन महेशखूंट रेलवे स्टेशन परिसर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत किए केंद्रीय संयोजक पूर्वोत्तर बिहार रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के संयोजक सुभाष चंद्र जोशी। रेल क्षेत्र के विकास से जुड़े 12 सूत्री मांगो इस प्रकार है।प्रस्तावित अमृत भारत स्टेशन विकास योजना में शामिल महेशखूंट रेलवे स्टेशन के विकास में गति लाई जाए । प्रस्तावित महेशखूंट स्टेशन से सटे पश्चिमी ढाला नंबर 25 के निकट रोड ओवर ब्रिज का निर्माण अति शीघ्र किया जाए । सहरसा से भागलपुर के बीच सुबह व शाम एक - एक जोड़ी ट्रेन स्थाई रूप से चलाई जाए साथ ही निर्धारित समय सारणी को दुरुस्त किया जाए । वृद्ध एवं दिव्यांगों को कोरोना पूर्व दी जाने वाली रियायती टिकट पुनः जारी किए जाय। कटिहार से नवगछिया , खगड़िया भाया हसनपुर होते हुए समस्तीपुर अथवा दरभंगा के बीच प्रातः एवं संध्या के समय में एक-एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन चलाई जाए। आम्रपाली एक्सप्रेस एवं सीमांचल ट्रेनों का ठहराव महेशखूंट स्टेशन पर दिया जा ।1
- तारापुर थाना क्षेत्र के फजेलिगंज पेट्रोल पंप के समीप देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पुआल से लदा एक ओवरलोड ट्रैक्टर तेज गति से सुल्तानगंज की ओर जा रहा था, तभी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक कार पर पलट गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि अधिक भार के कारण चालक ट्रैक्टर का संतुलन नहीं संभाल सका और वाहन पलट गया। गनीमत रही कि उस समय कार में कोई सवार नहीं था, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी। दुर्घटना में कार को आंशिक क्षति पहुंची है। सूचना मिलते ही तारापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आई। पुलिस चालक की पहचान कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।1
- बाइक चोरी करते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर1
- सुल्तानगंज के उत्तरी जिला परिषद सदस्य आशा जायसवाल के गनगनियां पंचायत स्थित आवास पर शुक्रवार को राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। इस अवसर पर उड़ीसा के पूर्व कांग्रेस विधायक देवाशीष पटनायक, जिला अध्यक्ष प्रवेज जमाल, कांग्रेस नेता राजेश रंजन और कांग्रेस नेत्री अनामिका शर्मा सहित कई अन्य नेता पहुंचे। आशा जायसवाल एवं उनके पति मुन्ना जयसवाल के साथ गनगनियां पंचायत के ग्रामीणों ने सभी अतिथियों का फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद आशा जायसवाल के आवास पर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और पंचायत स्तर पर जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।1