तारापुर जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद पर जयकृष्ण सिंह तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित तारापुर प्रखंड में जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जदयू नेता संजय सिंह के आवास एवं पुरानी बस स्टैंड स्थित पार्टी कार्यालय में निर्वाचन पदाधिकारी पुरुषोत्तम सिंह और पर्यवेक्षक राहुल कुमार की मौजूदगी में प्रक्रिया शुरू हुई। इस पद के लिए ग्राम पढ़भारा निवासी जयकृष्ण सिंह ने ही नामांकन दाखिल किया। नामांकन की जांच के बाद निर्धारित समय तक कोई अन्य पर्चा नहीं आने पर उन्हें दोपहर 12:30 बजे निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। तीसरी बार अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। मौके पर संतोष कुमार सिंह, मोहम्मद इंतखाब आलम, पहलाद कुमार सिंह, वंदना कुमारी, अर्चना देवी, शंभू कुमार, कैलाश साह, चंदेश्वरी प्रसाद मंडल, मोहम्मद अरशद खान व गौरव कुशवाहा मौजूद थे। पूर्णिया के युवा जिला अध्यक्ष के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। जयकृष्ण सिंह ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।

- तारापुर थाना क्षेत्र से नाबालिग के अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 22 जनवरी की सुबह करीब 7 बजे उनकी 15 वर्षीय पुत्री घर से दुकान का सामान लाने निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। खोजबीन के दौरान पता चला कि गांव के ही तेतर रविदास का पुत्र सन्नी कुमार उसे शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर भाग गया है। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज होते ही पुलिस टीम तकनीकी अनुसंधान में जुट गई। मोबाइल टॉवर लोकेशन के आधार पर कांड के अनुसंधानकर्ता दरोगा राज कुमार राम महिला पुलिस बल के साथ गुजरात भेजे गए। वहां राजकोट के थरोला थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के सहयोग से अपहृता और आरोपी को बरामद कर लिया गया। ट्रांजिट रिमांड पर तारापुर लाया गया। गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया है, जबकि पीड़िता को बयान के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।1
- प्रशांत किशोर का #bihar नवनिर्माण संकल्प, सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाने की तैयारी में है जन सुराज1
- Post by THE LIVE1
- महाशिवरात्रि पर अजगैबीनाथ धाम में शिव विवाह के दौरान नगर भ्रमण के लिए निकाली गयी उत्कृष्ट झांकियों को शनिवार को पुरस्कृत किया गया। जिसमें शनिदेव की किरदार निभाने वाले अंकित कोचिंग सेंटर के अंकित गुप्ता को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। अजगैबीनाथ मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरि ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अंकित गुप्ता को 61 सौ रुपए नगद ट्रॉफी और प्रशस्वी पत्र देकर सम्मानित किया।1
- Post by Gaurav kumar singh Gaurav kumar singh1
- पंडित हरि नारायण शुक्ला फाउंडेशन द्वारा संचालित एलिमेंट्री स्कूल में कक्षा प्रथम से नवम् तक के विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को विज्ञान एवं गणित क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 300 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रश्नपत्र National Talent Search Examination तथा विभिन्न ओलंपियाड परीक्षाओं की तर्ज पर तैयार किया गया था, जिससे विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं का अनुभव मिल सके। बच्चों ने पूर्ण तैयारी और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड की कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षाओं में सम्मिलित हो रहे परीक्षार्थियों को शुभकामनाएँ भी प्रेषित कीं। आज विद्यालय द्वारा विशेष कार्यक्रम के तहत दिन के 11 बजे ‘रन फॉर सुल्तानगंज’ रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली का मुख्य उद्देश्य सुल्तानगंज की ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन, जन-जागरूकता तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। रैली ब्लॉक परिसर से प्रारंभ होकर सुल्तानगंज चौक पर सम्पन्न होगी। विद्यालय परिवार ने अधिकाधिक लोगों से सहभागिता की अपील की है।1
- भागलपुर जिले के सुलतानगंज में आयोजित कुमार अमरेंद्र मोहन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। खेल प्रेमियों की भारी भीड़ के बीच खेले गए इस मुकाबले का फैसला ट्राई ब्रेकर से हुआसुलतानगंज के कृष्णानंद स्टेडियम में आयोजित इस भव्य टूर्नामेंट के फाइनल में अरुण स्पोर्ट्स क्लब सुलतानगंज और लक्ष्मी स्पोर्ट्स क्लब इटहरी, मुंगेर के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट।विजेता और उपविजेता टीम को मुख्य अतिथियों द्वारा ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान आयोजन समिति और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।🎙️ कैमरामैन के साथ – प्रवेश कुमार, सुलतानगंज, भागलपुर।1
- तारापुर प्रखंड में जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जदयू नेता संजय सिंह के आवास एवं पुरानी बस स्टैंड स्थित पार्टी कार्यालय में निर्वाचन पदाधिकारी पुरुषोत्तम सिंह और पर्यवेक्षक राहुल कुमार की मौजूदगी में प्रक्रिया शुरू हुई। इस पद के लिए ग्राम पढ़भारा निवासी जयकृष्ण सिंह ने ही नामांकन दाखिल किया। नामांकन की जांच के बाद निर्धारित समय तक कोई अन्य पर्चा नहीं आने पर उन्हें दोपहर 12:30 बजे निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। तीसरी बार अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। मौके पर संतोष कुमार सिंह, मोहम्मद इंतखाब आलम, पहलाद कुमार सिंह, वंदना कुमारी, अर्चना देवी, शंभू कुमार, कैलाश साह, चंदेश्वरी प्रसाद मंडल, मोहम्मद अरशद खान व गौरव कुशवाहा मौजूद थे। पूर्णिया के युवा जिला अध्यक्ष के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। जयकृष्ण सिंह ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।1