logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शिव बरात में अजगैबीनाथ धाम में निकाली गयी झांकी पुरस्कृत महाशिवरात्रि पर अजगैबीनाथ धाम में शिव विवाह के दौरान नगर भ्रमण के लिए निकाली गयी उत्कृष्ट झांकियों को शनिवार को पुरस्कृत किया गया। जिसमें शनिदेव की किरदार निभाने वाले अंकित कोचिंग सेंटर के अंकित गुप्ता को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। अजगैबीनाथ मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरि ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अंकित गुप्ता को 61 सौ रुपए नगद ट्रॉफी और प्रशस्वी पत्र देकर सम्मानित किया।

1 hr ago
user_SANTOSH Singh
SANTOSH Singh
सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
1 hr ago

शिव बरात में अजगैबीनाथ धाम में निकाली गयी झांकी पुरस्कृत महाशिवरात्रि पर अजगैबीनाथ धाम में शिव विवाह के दौरान नगर भ्रमण के लिए निकाली गयी उत्कृष्ट झांकियों को शनिवार को पुरस्कृत किया गया। जिसमें शनिदेव की किरदार निभाने वाले अंकित कोचिंग सेंटर के अंकित गुप्ता को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। अजगैबीनाथ मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरि ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अंकित गुप्ता को 61 सौ रुपए नगद ट्रॉफी और प्रशस्वी पत्र देकर सम्मानित किया।

More news from बिहार and nearby areas
  • रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही पहले जुम्मे के अवसर पर सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। इस दौरान सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार दल-बल के साथ क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नमाज के समय मस्जिदों के आसपास विशेष सतर्कता बरती गई ताकि नमाजियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। थाना अध्यक्ष ने मस्जिद कमेटी के सदस्यों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि रमजान आपसी भाईचारे, त्याग और इबादत का महीना है, इसलिए सभी लोग मिल-जुलकर इसे शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं। पुलिस प्रशासन की ओर से गश्ती दल की तैनाती भी की गई है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। मृत्युंजय कुमार ने लोगों को रमजान की शुभकामनाएं देते हुए भरोसा दिलाया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस प्रशासन के इस कदम की सराहना की। लोगों ने भरोसा दिलाया कि हम सभी समुदाय आपसी भाईचारे के साथ इस पर्व को मनाएंगे और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे।
    1
    रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही पहले जुम्मे के अवसर पर सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। इस दौरान सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार दल-बल के साथ क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नमाज के समय मस्जिदों के आसपास विशेष सतर्कता बरती गई ताकि नमाजियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
थाना अध्यक्ष ने मस्जिद कमेटी के सदस्यों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि रमजान आपसी भाईचारे, त्याग और इबादत का महीना है, इसलिए सभी लोग मिल-जुलकर इसे शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं। पुलिस प्रशासन की ओर से गश्ती दल की तैनाती भी की गई है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
मृत्युंजय कुमार ने लोगों को रमजान की शुभकामनाएं देते हुए भरोसा दिलाया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस प्रशासन के इस कदम की सराहना की। लोगों ने भरोसा दिलाया कि हम सभी समुदाय आपसी भाईचारे के साथ इस पर्व को मनाएंगे और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे।
    user_राकेश साहुवंशी
    राकेश साहुवंशी
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    12 hrs ago
  • तारापुर प्रखंड में जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जदयू नेता संजय सिंह के आवास एवं पुरानी बस स्टैंड स्थित पार्टी कार्यालय में निर्वाचन पदाधिकारी पुरुषोत्तम सिंह और पर्यवेक्षक राहुल कुमार की मौजूदगी में प्रक्रिया शुरू हुई। इस पद के लिए ग्राम पढ़भारा निवासी जयकृष्ण सिंह ने ही नामांकन दाखिल किया। नामांकन की जांच के बाद निर्धारित समय तक कोई अन्य पर्चा नहीं आने पर उन्हें दोपहर 12:30 बजे निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। तीसरी बार अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। मौके पर संतोष कुमार सिंह, मोहम्मद इंतखाब आलम, पहलाद कुमार सिंह, वंदना कुमारी, अर्चना देवी, शंभू कुमार, कैलाश साह, चंदेश्वरी प्रसाद मंडल, मोहम्मद अरशद खान व गौरव कुशवाहा मौजूद थे। पूर्णिया के युवा जिला अध्यक्ष के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। जयकृष्ण सिंह ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।
    1
    तारापुर प्रखंड में जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जदयू नेता संजय सिंह के आवास एवं पुरानी बस स्टैंड स्थित पार्टी कार्यालय में निर्वाचन पदाधिकारी पुरुषोत्तम सिंह और पर्यवेक्षक राहुल कुमार की मौजूदगी में प्रक्रिया शुरू हुई। इस पद के लिए ग्राम पढ़भारा निवासी जयकृष्ण सिंह ने ही नामांकन दाखिल किया। नामांकन की जांच के बाद निर्धारित समय तक कोई अन्य पर्चा नहीं आने पर उन्हें दोपहर 12:30 बजे निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। तीसरी बार अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। मौके पर संतोष कुमार सिंह, मोहम्मद इंतखाब आलम, पहलाद कुमार सिंह, वंदना कुमारी, अर्चना देवी, शंभू कुमार, कैलाश साह, चंदेश्वरी प्रसाद मंडल, मोहम्मद अरशद खान व गौरव कुशवाहा मौजूद थे। पूर्णिया के युवा जिला अध्यक्ष के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। जयकृष्ण सिंह ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
  • प्रशांत किशोर का #bihar नवनिर्माण संकल्प, सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाने की तैयारी में है जन सुराज
    1
    प्रशांत किशोर का #bihar नवनिर्माण संकल्प, सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाने की तैयारी में है जन सुराज
    user_Pawan Kumar Choudhary
    Pawan Kumar Choudhary
    Journalist Tarapur, Munger•
    4 hrs ago
  • Post by THE LIVE
    1
    Post by THE LIVE
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    1 day ago
  • पूर्वोत्तर बिहार रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति शाखा महेशखूंट के तत्वाधान में एक धरना प्रदर्शन का आयोजन महेशखूंट रेलवे स्टेशन परिसर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत किए केंद्रीय संयोजक पूर्वोत्तर बिहार रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के संयोजक सुभाष चंद्र जोशी। रेल क्षेत्र के विकास से जुड़े 12 सूत्री मांगो इस प्रकार है।प्रस्तावित अमृत भारत स्टेशन विकास योजना में शामिल महेशखूंट रेलवे स्टेशन के विकास में गति लाई जाए । प्रस्तावित महेशखूंट स्टेशन से सटे पश्चिमी ढाला नंबर 25 के निकट रोड ओवर ब्रिज का निर्माण अति शीघ्र किया जाए । सहरसा से भागलपुर के बीच सुबह व शाम एक - एक जोड़ी ट्रेन स्थाई रूप से चलाई जाए साथ ही निर्धारित समय सारणी को दुरुस्त किया जाए । वृद्ध एवं दिव्यांगों को कोरोना पूर्व दी जाने वाली रियायती टिकट पुनः जारी किए जाय। कटिहार से नवगछिया , खगड़िया भाया हसनपुर होते हुए समस्तीपुर अथवा दरभंगा के बीच प्रातः एवं संध्या के समय में एक-एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन चलाई जाए। आम्रपाली एक्सप्रेस एवं सीमांचल ट्रेनों का ठहराव महेशखूंट स्टेशन पर दिया जा ।
    1
    पूर्वोत्तर बिहार रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति शाखा महेशखूंट के तत्वाधान में एक धरना प्रदर्शन का आयोजन  महेशखूंट रेलवे स्टेशन परिसर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत किए  केंद्रीय संयोजक पूर्वोत्तर बिहार रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति   के संयोजक सुभाष चंद्र जोशी। रेल क्षेत्र के विकास से जुड़े 12 सूत्री मांगो इस प्रकार है।प्रस्तावित अमृत भारत स्टेशन विकास योजना में शामिल महेशखूंट रेलवे स्टेशन के विकास में गति लाई जाए । प्रस्तावित महेशखूंट स्टेशन से सटे पश्चिमी ढाला नंबर 25 के निकट रोड ओवर ब्रिज का निर्माण अति शीघ्र किया जाए । सहरसा से भागलपुर के बीच सुबह व शाम एक - एक  जोड़ी ट्रेन स्थाई रूप से चलाई जाए  साथ ही निर्धारित समय सारणी को दुरुस्त किया जाए । वृद्ध एवं दिव्यांगों को कोरोना पूर्व दी जाने वाली रियायती टिकट पुनः जारी किए जाय। कटिहार से नवगछिया , खगड़िया भाया हसनपुर होते हुए समस्तीपुर अथवा दरभंगा के बीच  प्रातः एवं संध्या  के समय में एक-एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन चलाई जाए। आम्रपाली एक्सप्रेस एवं सीमांचल ट्रेनों का ठहराव  महेशखूंट स्टेशन पर दिया जा ।
    user_Abhay Kumar Press
    Abhay Kumar Press
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    24 min ago
  • तीन मुस्लिम बुजुर्गों के साथ मारपीट के मामले में यूपी पुलिस ने आरोपी अच्छे नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। मामले की जांच जारी है।
    1
    तीन मुस्लिम बुजुर्गों के साथ मारपीट के मामले में यूपी पुलिस ने आरोपी अच्छे नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। मामले की जांच जारी है।
    user_M M APNA BHARAT
    M M APNA BHARAT
    Media Consultant कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    30 min ago
  • बाइक चोरी करते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर
    1
    बाइक चोरी करते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर
    user_SANTOSH Singh
    SANTOSH Singh
    सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • सुल्तानगंज के उत्तरी जिला परिषद सदस्य आशा जायसवाल के गनगनियां पंचायत स्थित आवास पर शुक्रवार को राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। इस अवसर पर उड़ीसा के पूर्व कांग्रेस विधायक देवाशीष पटनायक, जिला अध्यक्ष प्रवेज जमाल, कांग्रेस नेता राजेश रंजन और कांग्रेस नेत्री अनामिका शर्मा सहित कई अन्य नेता पहुंचे। आशा जायसवाल एवं उनके पति मुन्ना जयसवाल के साथ गनगनियां पंचायत के ग्रामीणों ने सभी अतिथियों का फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद आशा जायसवाल के आवास पर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और पंचायत स्तर पर जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
    1
    सुल्तानगंज के उत्तरी जिला परिषद सदस्य आशा जायसवाल के गनगनियां पंचायत स्थित आवास पर शुक्रवार को राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। इस अवसर पर उड़ीसा के पूर्व कांग्रेस विधायक देवाशीष पटनायक, जिला अध्यक्ष प्रवेज जमाल, कांग्रेस नेता राजेश रंजन और कांग्रेस नेत्री अनामिका शर्मा सहित कई अन्य नेता पहुंचे। आशा जायसवाल एवं उनके पति मुन्ना जयसवाल के साथ गनगनियां पंचायत के ग्रामीणों ने सभी अतिथियों का फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद आशा जायसवाल के आवास पर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और पंचायत स्तर पर जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
    user_राकेश साहुवंशी
    राकेश साहुवंशी
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    12 hrs ago
  • तारापुर थाना क्षेत्र के फजेलिगंज पेट्रोल पंप के समीप देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पुआल से लदा एक ओवरलोड ट्रैक्टर तेज गति से सुल्तानगंज की ओर जा रहा था, तभी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक कार पर पलट गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि अधिक भार के कारण चालक ट्रैक्टर का संतुलन नहीं संभाल सका और वाहन पलट गया। गनीमत रही कि उस समय कार में कोई सवार नहीं था, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी। दुर्घटना में कार को आंशिक क्षति पहुंची है। सूचना मिलते ही तारापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आई। पुलिस चालक की पहचान कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
    1
    तारापुर थाना क्षेत्र के फजेलिगंज पेट्रोल पंप के समीप  देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पुआल से लदा एक ओवरलोड ट्रैक्टर तेज गति से सुल्तानगंज की ओर जा रहा था, तभी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक कार पर पलट गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि अधिक भार के कारण चालक ट्रैक्टर का संतुलन नहीं संभाल सका और वाहन पलट गया। गनीमत रही कि उस समय कार में कोई सवार नहीं था, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी। दुर्घटना में कार को आंशिक क्षति पहुंची है। सूचना मिलते ही तारापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आई। पुलिस चालक की पहचान कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.