Shuru
Apke Nagar Ki App…
केदारताल ट्रेक पर लापता 8 लोगों की तलाश जारी, SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान तेज The Aman Times | उत्तरकाशी 🚨 केदारताल ट्रेक पर लापता 8 लोगों की तलाश जारी, SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान तेज केदारताल ट्रेक पर लापता 8 लोगों की तलाश में SDRF का रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी ने मीडिया को अभियान की वर्तमान स्थिति और अब तक की गई रेस्क्यू कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद SDRF की टीमें अन्य रेस्क्यू एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
केदारताल ट्रेक पर लापता 8 लोगों की तलाश जारी, SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान तेज The Aman Times | उत्तरकाशी 🚨 केदारताल ट्रेक पर लापता 8 लोगों की तलाश जारी, SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान तेज केदारताल ट्रेक पर लापता 8 लोगों की तलाश में SDRF का रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी ने मीडिया को अभियान की वर्तमान स्थिति और अब तक की गई रेस्क्यू कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद SDRF की टीमें अन्य रेस्क्यू एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू की याचिका पर सुनवाई पूरी, आज आएगा हाईकोर्ट का फैसला** **The Aman Times** **रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू की याचिका पर सुनवाई पूरी, आज आएगा हाईकोर्ट का फैसला** उत्तराखंड हाईकोर्ट में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू की गिरफ्तारी पर रोक लगाने और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे को निरस्त करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई है। न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। सुनवाई के दौरान रेखा आर्य की ओर से याचिका खारिज करने की मांग की गई, जबकि गिरधारी लाल साहू ने अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को गलत तथ्यों पर आधारित बताते हुए निरस्त करने की मांग की। मामले में 210 करोड़ रुपये की कथित अवैध संपत्ति और कंपनियों में शेयर को लेकर भी दलीलें रखी गईं। अब आज हाईकोर्ट के फैसले पर सभी की निगाहें टिकी हैं।1
- 24 घंटे हो गए मोदी जी। मैंने आपको चैलेंज दिया है। आप कहते हो कि opposition देशद्रोही है। किसी भी स्टेज पे आप जगह चुनिए, डिबेट कीजिए मेरे साथ। देशद्रोही कौन है? विदेशी फोर्सेस का कनेक्शन किसका है? और किस प्रकार का कनेक्शन है? जल्दी से जल्दी कीजिए, डरिए मत। दोनों मिलेंगे, मीडिया होगी, देश के युवा होंगे, टेबल होगी, एक साइड आप बैठोगे, एक साइड मैं बैठूंगा। जिसको आप जज बनाना चाहते हो, बना दो। मोहन भागवत जी को बिठा दो, चलो। और फिर डिबेट करते हैं। मोदी जी, डिबेट कीजिए मेरे साथ। जल्दी से जल्दी कीजिए, डरिए मत!2
- आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, दो दिन में करीब 5 पेटी शराब बरामद आबकारी आयुक्त महोदया देहरादून के आदेश के क्रम में दिनांक दिनांक 2 एवं 3 नवंबर 2026 को अवैध शराब की रोकथाम हेतु आबकारी विभाग ऋषिकेश टीम द्वारा आबकारी निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व मे हरिपुर कलां , कृष्णा नगर कॉलोनी , छिदरवाला गुमानीवाला क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया, प्रथम कार्यवाही दिनांक 02 नवंबर को रात्रि में हरिपुर कलां में दबिश के दौरान 01 महिला एवं 01 पुरुष को 02 पेटी हरियाणा ब्रांड की अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया पुनः आज दिनांक 3 नवंबर 2026 को 02 अभियुक्तों को अवैध शराब बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 40 बियर 60 पव्वे एवं 10 हाफ अंग्रेजी शराब बरामद की गई । संपूर्ण कार्यवाही में लगभग 05 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई गिरफ्तार किये अभियुक्तों का विवरण निम्न प्रकार है 01 सागर पुत्र हरीश निवासी हिसार हरियाणा 02 प्रीति पत्नी सुनील निवासी हरिपुर कलां ऋषिकेश (3) चंद्रप्रकाश कांता प्रसाद निवासी हरिपुर कलां देहरादून ( 4) ओमप्रकाश पुत्र दिलीप सिंह निवासी थानों रायवाला देहरादून दोनों अभियुकताओ के विरुद्ध धारा 60/63आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया टीम में निम्न स्टाफ मौजूद रहे उप आबकारी निरीक्षक- आशीष प्रकाश, अर्जुन सिंह,प्रधान आबकारी सिपाही दीपा डोबरियाल,आबकारी सिपाही अंकित कुमार आशीष चौहान, सोनम पवार ,रेशमा चौहान सम्मिलित रहे।4
- मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज (MES) पर ठेकेदार संघ ने लगाए गंभीर आरोप। NIU मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज (MES) पर ठेकेदार संघ ने लगाए गंभीर आरोप। NIU1
- लक्सर हरिद्वार हाईवे पर फिर पहुंचे गजराज सड़कों पर आ जा रहे वाहनों को किसानों ने रुकवा कर बड़ी दुर्घटना होने से बचाई।1
- भारतीय नौसेना को बड़ी सफलता, हथियारबंद समुद्री लुटेरों के चंगुल से जहाज Azini को कराया मुक्त, 48 घंटे चला ऑपरेशन भारतीय नौसेना को बड़ी सफलता, हथियारबंद समुद्री लुटेरों के चंगुल से जहाज Azini को कराया मुक्त, 48 घंटे चला ऑपरेशन भारतीय नौसेना ने मछली पकड़ने वाले जहाज Azini को हथियारबंद समुद्री लुटेरों के चंगुल से सफलतापूर्वक मुक्त करा लिया है। 48 घंटे तक चले तेज और सुनियोजित ऑपरेशन के बाद नौसेना को यह सफलता मिली। ऑपरेशन के दौरान जहाज पर सवार चालक दल के सभी 20 सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया। किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है। बताया गया है कि पिछले महीने सोमालिया के उत्तर-पूर्वी तट के पास हथियारबंद समुद्री लुटेरों के एक समूह ने मछली पकड़ने वाले इस जहाज को अगवा कर लिया था। यह अपहरण समुद्री सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा था, क्योंकि इसका इस्तेमाल क्षेत्र में व्यापारिक जहाजों पर हमले के लिए 'मदर शिप' के रूप में किया जा सकता था। जहाज को मुक्त कराने के लिए भारतीय नौसेना ने अपने एक युद्धपोत को कार्रवाई के लिए तैनात किया, जिसे समुद्री निगरानी विमान का भी सहयोग मिला। इन सभी ने आपसी तालमेल के साथ लगातार निगरानी करते हुए पहले जहाज का पता लगाया, फिर उसकी गतिविधियों पर नजर रखी और बिना किसी हिंसक बल प्रयोग के सोची-समझी रणनीति अपनाते हुए जहाज की आवाजाही रोक दी, ताकि लुटेरे भाग न सकें। इसके बाद भारतीय वायु सेना (IAF) के C-17 विमान के जरिए समुद्री कमांडो को सटीक तरीके से मौके पर उतारा गया। एक तेज और सुनियोजित कार्रवाई के जरिए भारतीय नौसेना ने जहाज को अपने नियंत्रण में लिया और समुद्री लुटेरों के खतरे को खत्म करते हुए चालक दल के सभी 20 सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया।1
- राष्ट्रीय हॉपकिडो मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में उत्तराखंड का जलवा! हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर में प्रदेश का परचम लहराया। करीब 300 खिलाड़ियों के बीच उत्तराखंड ने दूसरा स्थान हासिल किया। टीम ने 6 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया। 🏅 11 पदकों के साथ उत्तराखंड ने राष्ट्रीय स्तर पर दर्ज कराई अपनी मजबूत उपस्थिति। सच के साथ, जनता की आवाज़। समाचार क्रांति इंडिया1
- केदारताल ट्रेक पर लापता 8 लोगों की तलाश जारी, SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान तेज The Aman Times | उत्तरकाशी 🚨 केदारताल ट्रेक पर लापता 8 लोगों की तलाश जारी, SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान तेज केदारताल ट्रेक पर लापता 8 लोगों की तलाश में SDRF का रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी ने मीडिया को अभियान की वर्तमान स्थिति और अब तक की गई रेस्क्यू कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद SDRF की टीमें अन्य रेस्क्यू एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।1