logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाउंड्री अधूरी, गेट पर ग्रिल पूरी… आखिर स्कूल में विकास कार्य की प्राथमिकता क्या है? 🔴 वैशाली के चेहरा कलां स्थित राजकीय कृत प्राथमिक विद्यालय बखरी दोआ में मुख्य गेट पर ग्रिल लगाने का काम जारी है। बताया जा रहा है कि करीब दो वर्ष पहले बनी बाउंड्री का पूरब दिशा में लगभग 150 फीट हिस्सा अब भी अधूरा है। अब सवाल है—पहले अधूरी बाउंड्री पूरी क्यों नहीं? गेट-ग्रिल किस योजना और राशि से लग रही है? मामला जांच और विभागीय स्पष्टीकरण का विषय है। आपकी राय क्या है? कमेंट करें। 👇 📲 खबर पसंद आए तो Like ❤️ | Share 🔄 | Follow 🔔 जरूर करें। सत्यम ग्राम न्यूज़ — सच्ची निष्पक्ष, ग्राम की खबर सबसे पहले!

5 hrs ago
user_SATYAM GRAM NEWS
SATYAM GRAM NEWS
Social Media Manager महुआ, वैशाली, बिहार•
5 hrs ago

बाउंड्री अधूरी, गेट पर ग्रिल पूरी… आखिर स्कूल में विकास कार्य की प्राथमिकता क्या है? 🔴 वैशाली के चेहरा कलां स्थित राजकीय कृत प्राथमिक विद्यालय बखरी दोआ में मुख्य गेट पर ग्रिल लगाने का काम जारी है। बताया जा रहा है कि करीब दो वर्ष पहले बनी बाउंड्री का पूरब दिशा में लगभग 150 फीट हिस्सा अब भी अधूरा है। अब सवाल है—पहले अधूरी बाउंड्री पूरी क्यों नहीं? गेट-ग्रिल किस योजना और राशि से लग रही है? मामला जांच और विभागीय स्पष्टीकरण का विषय है। आपकी राय क्या है? कमेंट करें। 👇 📲 खबर पसंद आए तो Like ❤️ | Share 🔄 | Follow 🔔 जरूर करें। सत्यम ग्राम न्यूज़ — सच्ची निष्पक्ष, ग्राम की खबर सबसे पहले!

More news from बिहार and nearby areas
  • तुर्की थाना क्षेत्र के बाकरपुर गांव में एक 35वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत को लेकर जानकारी देते एसडीपीओ पश्चिमी-2 एसी ज्ञानी
    1
    तुर्की थाना क्षेत्र के बाकरपुर गांव में एक 35वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत को लेकर जानकारी देते एसडीपीओ पश्चिमी-2 एसी ज्ञानी
    user_Hariom kashyap
    Hariom kashyap
    Voice of people कुरहनी, मुजफ्फरपुर, बिहार•
    14 hrs ago
  • राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी शुभकामनाएं
    1
    राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी शुभकामनाएं
    user_Vaanishree News
    Vaanishree News
    Newspaper publisher Jandaha, Vaishali•
    15 hrs ago
  • स्कूल-कॉलेज ठीक करो, शिक्षा सुधारो अभियान के तहत RYA ने पूसा प्रखंड के विद्यालयों का निरीक्षण किया, *कक्षा-कक्ष, खेल मैदान और बुनियादी सुविधाओं के लिए RYA ने उठाई आवाज:-रौशन कुमार* पूसा/समस्तीपुर, 23 सितंबर 2026. “स्कूल-कॉलेज ठीक करो, शिक्षा सुधारो” राज्यव्यापी अभियान के तहत इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की जांच टीम ने पूसा प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों का निरीक्षण किया। टीम ने मॉडल स्कूल सरस्वती विद्या निकेतन, पूसा, उच्च माध्यमिक विद्यालय हरपुर महमदा, प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित जाति टोला महमदा वार्ड संख्या-3, प्राथमिक विद्यालय हरपुर महमदा वार्ड-5, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पूसा बाजार तथा राजकीय मध्य विद्यालय हरपुर का जायजा लिया। जांच टीम का नेतृत्व RYA के जिला सचिव रौशन कुमार ने किया। टीम में RYA नेता राजीव कुमार, राजा कुमार एवं रंजन कुमार शामिल थे। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित जाति टोला महमदा में बाउंड्री का अभाव, पर्याप्त कक्षा-कक्ष की कमी, पेयजल एवं मध्याह्न भोजन की व्यवस्था में कमी तथा विद्यालय तक पहुंचने के लिए कच्चे रास्ते की समस्या सामने आई। कक्षा-कक्ष की कमी के कारण शिक्षक सीमित कमरों में ही विद्यालय संचालित करने को मजबूर हैं। उच्च माध्यमिक विद्यालय हरपुर महमदा में भी पर्याप्त कक्षा-कक्ष का अभाव पाया गया। विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। विद्यालय में खेल मैदान का भी अभाव है, जिसके कारण विद्यार्थियों को खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों के लिए उचित अवसर नहीं मिल पा रहा है। RYA ने मांग की कि विद्यालय में पर्याप्त कक्षा-कक्ष एवं खेल मैदान की व्यवस्था अविलंब की जाए तथा विद्यार्थियों के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पूसा बाजार में 8वां तक की पढ़ाई संचालित हो रही है, लेकिन विद्यालय में पर्याप्त कक्षा-कक्ष का अभाव है। विद्यालय में खेल मैदान का भी अभाव है। उच्च माध्यमिक विद्यालय हरपुर महमदा मे नया भवन बनकर तैयार होने के बावजूद कक्षाएं पुराने भवन में ही संचालित की जा रही हैं। RYA ने मांग की कि तैयार नए भवन में विद्यालय का संचालन अविलंब शुरू किया जाए तथा पर्याप्त कक्षा-कक्ष और खेल मैदान की व्यवस्था की जाए। राजकीय मध्य विद्यालय हरपुर में खेल मैदान का अभाव पाया गया। विद्यालय के आसपास, विशेषकर महादलित बस्ती के निकट सड़क किनारे जलजमाव की समस्या भी लंबे समय से बनी हुई है, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जांच टीम को विभिन्न विद्यालयों की रसोइयों ने बताया कि उन्हें कई महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। रसोइयों ने कहा कि महंगाई के अनुरूप सम्मानजनक मानदेय और उसका समय पर भुगतान नहीं होने के कारण उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। आरवाईए के जिला सचिव रौशन कुमार ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखना शिक्षा व्यवस्था की गंभीर समस्या को दर्शाता है। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की कि सभी विद्यालयों में तत्काल बाउंड्री, पर्याप्त कक्षा-कक्ष, सुरक्षित शौचालय, पेयजल, खेल मैदान और पक्के रास्ते की व्यवस्था की जाए। उन्होंने आगे मांग की कि विद्यालयों में कंप्यूटर, खेल एवं संगीत के शिक्षक, विद्यार्थियों के लिए टाई, बेल्ट, जूता, बैग, कॉपी-किताब और छात्रवृत्ति तथा गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विद्यालयों की जमीन से संबंधित दस्तावेजों को सार्वजनिक किया जाए तथा रसोइयों के बकाया मानदेय का तत्काल भुगतान करते हुए उन्हें सम्मानजनक मानदेय और समय पर भुगतान की गारंटी दी जाए। आगे रौशन कुमार ने कहा कि सरकारी स्कूलों की बदहाली गरीब और आम परिवारों के बच्चों के शिक्षा के अधिकार को प्रभावित करती है। “स्कूल-कॉलेज ठीक करो, शिक्षा सुधारो” अभियान के तहत राज्यभर के विद्यालयों और कॉलेजों की स्थिति का जायजा लिया जाएगा तथा समस्याओं और मांगों को लेकर सरकार एवं प्रशासन को मांगपत्र सौंपा जाएगा।उन्होंने कहा कि यदि विद्यालयों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगा। *-रौशन कुमार*
    1
    स्कूल-कॉलेज ठीक करो, शिक्षा सुधारो अभियान के तहत RYA ने पूसा प्रखंड के विद्यालयों का निरीक्षण किया,

*कक्षा-कक्ष, खेल मैदान और बुनियादी सुविधाओं के लिए RYA ने उठाई आवाज:-रौशन कुमार*

पूसा/समस्तीपुर, 23 सितंबर 2026.

“स्कूल-कॉलेज ठीक करो, शिक्षा सुधारो” राज्यव्यापी अभियान के तहत इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की जांच टीम ने पूसा प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों का निरीक्षण किया। टीम ने मॉडल स्कूल सरस्वती विद्या निकेतन, पूसा, उच्च माध्यमिक विद्यालय हरपुर महमदा, प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित जाति टोला महमदा वार्ड संख्या-3, प्राथमिक विद्यालय हरपुर महमदा वार्ड-5, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पूसा बाजार तथा राजकीय मध्य विद्यालय हरपुर का जायजा लिया।

जांच टीम का नेतृत्व RYA के जिला सचिव रौशन कुमार ने किया। टीम में RYA नेता राजीव कुमार, राजा कुमार एवं रंजन कुमार शामिल थे।
निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित जाति टोला महमदा में बाउंड्री का अभाव, पर्याप्त कक्षा-कक्ष की कमी, पेयजल एवं मध्याह्न भोजन की व्यवस्था में कमी तथा विद्यालय तक पहुंचने के लिए कच्चे रास्ते की समस्या सामने आई। कक्षा-कक्ष की कमी के कारण शिक्षक सीमित कमरों में ही विद्यालय संचालित करने को मजबूर हैं। उच्च माध्यमिक विद्यालय हरपुर महमदा में भी पर्याप्त कक्षा-कक्ष का अभाव पाया गया। विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। विद्यालय में खेल मैदान का भी अभाव है, जिसके कारण विद्यार्थियों को खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों के लिए उचित अवसर नहीं मिल पा रहा है। RYA ने मांग की कि विद्यालय में पर्याप्त कक्षा-कक्ष एवं खेल मैदान की व्यवस्था अविलंब की जाए तथा विद्यार्थियों के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पूसा बाजार में 8वां तक की पढ़ाई संचालित हो रही है, लेकिन विद्यालय में पर्याप्त कक्षा-कक्ष का अभाव है। विद्यालय में खेल मैदान का भी अभाव है। उच्च माध्यमिक विद्यालय हरपुर महमदा मे नया भवन बनकर तैयार होने के बावजूद कक्षाएं पुराने भवन में ही संचालित की जा रही हैं। RYA ने मांग की कि तैयार नए भवन में विद्यालय का संचालन अविलंब शुरू किया जाए तथा पर्याप्त कक्षा-कक्ष और खेल मैदान की व्यवस्था की जाए। राजकीय मध्य विद्यालय हरपुर में खेल मैदान का अभाव पाया गया। विद्यालय के आसपास, विशेषकर महादलित बस्ती के निकट सड़क किनारे जलजमाव की समस्या भी लंबे समय से बनी हुई है, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जांच टीम को विभिन्न विद्यालयों की रसोइयों ने बताया कि उन्हें कई महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। रसोइयों ने कहा कि महंगाई के अनुरूप सम्मानजनक मानदेय और उसका समय पर भुगतान नहीं होने के कारण उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है।

आरवाईए के जिला सचिव रौशन कुमार ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखना शिक्षा व्यवस्था की गंभीर समस्या को दर्शाता है। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की कि सभी विद्यालयों में तत्काल बाउंड्री, पर्याप्त कक्षा-कक्ष, सुरक्षित शौचालय, पेयजल, खेल मैदान और पक्के रास्ते की व्यवस्था की जाए। उन्होंने आगे मांग की कि विद्यालयों में कंप्यूटर, खेल एवं संगीत के शिक्षक, विद्यार्थियों के लिए टाई, बेल्ट, जूता, बैग, कॉपी-किताब और छात्रवृत्ति तथा गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विद्यालयों की जमीन से संबंधित दस्तावेजों को सार्वजनिक किया जाए तथा रसोइयों के बकाया मानदेय का तत्काल भुगतान करते हुए उन्हें सम्मानजनक मानदेय और समय पर भुगतान की गारंटी दी जाए। आगे रौशन कुमार ने कहा कि सरकारी स्कूलों की बदहाली गरीब और आम परिवारों के बच्चों के शिक्षा के अधिकार को प्रभावित करती है। “स्कूल-कॉलेज ठीक करो, शिक्षा सुधारो” अभियान के तहत राज्यभर के विद्यालयों और कॉलेजों की स्थिति का जायजा लिया जाएगा तथा समस्याओं और मांगों को लेकर सरकार एवं प्रशासन को मांगपत्र सौंपा जाएगा।उन्होंने कहा कि यदि विद्यालयों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगा।

*-रौशन कुमार*
    user_DEEPAK KUMAR
    DEEPAK KUMAR
    Tajpur, Samastipur•
    12 hrs ago
  • मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प में दो गिरफ्तार। घायल दो हुए घायल । जी हां मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के कूरसाहा गांव में बीते मंगलवार की शाम सड़क निर्माण के दौरान दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायल व्यक्ति दोनों पक्षों के ओर से बताए जा रहे हैं। आनन फानन में लोगों ने स्थानीय अस्पताल मोहिउद्दीन नगर लाया गया जहां चिकित्सकों ने उक्त सभी घायलों को इलाज किया गया, जबकि एक की हालत गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। जबकि एक पक्ष के अजीत कुमार ने राम मोहन राय भुवनेश्वर राय सहित 13 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। वहीं दूसरे पक्ष के संतोष कुमार ने भी अजीत कुमार, संजीत कुमार सहित 13 लोगों को नामजद करते हुए थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज के आधार पर पुलिस ने एक पक्ष के राममोहन राय व दूसरे पक्ष के संजीत कुमार को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। गिरफ्तार हुए व्यक्ति की पहचान कुरसाहा गांव निवासी स्वर्गीय कामेश्वर राय के 38 वर्षीय पुत्र राममोहन राय तथा दूसरे पक्ष व्यक्ति का पहचान रामबाबू राय के 40 वर्षीय पुत्र संजीत राय के रूप में की गई है। इस संदर्भ में बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण के विवाद को लेकर पूर्व से ही दोनों पक्षों के बीच विवाद चला आ रहा था, जिसे हल करने का प्रयास स्थानीय प्रशासन की ओर से किया गया था , फिर भी सड़क निर्माण वाली जमीन पर अभय पक्ष के लोगों द्वारा अलग-अलग दावा करने की बात बताई जा रही हैं । इस बाबत थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि प्राथमिक दर्ज के आधार पर पुलिस से अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है । जबकि गिरफ्तार हुए दो लोगों को पुलिस अभी रक्षा में लेते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया
    1
    मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प में दो गिरफ्तार।
घायल दो हुए घायल ।
जी हां मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के कूरसाहा गांव में बीते मंगलवार की शाम सड़क निर्माण के दौरान दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायल व्यक्ति दोनों पक्षों के ओर से बताए जा रहे हैं।
आनन फानन में लोगों ने स्थानीय अस्पताल मोहिउद्दीन नगर लाया गया जहां चिकित्सकों ने
उक्त सभी घायलों को इलाज किया गया,  जबकि एक की हालत गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया।
जबकि एक पक्ष के अजीत कुमार ने राम मोहन राय भुवनेश्वर राय सहित 13 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। वहीं दूसरे पक्ष के संतोष कुमार ने भी अजीत कुमार, संजीत कुमार सहित 13 लोगों को नामजद करते हुए थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई है।
प्राथमिकी दर्ज के आधार पर पुलिस ने एक पक्ष के राममोहन राय व दूसरे पक्ष के संजीत कुमार को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं घटना के बाद  गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
गिरफ्तार हुए व्यक्ति की पहचान कुरसाहा गांव निवासी स्वर्गीय कामेश्वर राय के 38 वर्षीय पुत्र राममोहन राय तथा दूसरे पक्ष  व्यक्ति का पहचान रामबाबू राय के 40 वर्षीय पुत्र संजीत राय के रूप में की गई है।
इस संदर्भ में बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण के विवाद को लेकर पूर्व से ही दोनों पक्षों के बीच विवाद  चला आ रहा था, जिसे हल करने का प्रयास स्थानीय प्रशासन की ओर से किया गया था , फिर भी सड़क निर्माण वाली जमीन पर अभय पक्ष के लोगों द्वारा अलग-अलग दावा करने की बात बताई जा रही हैं ।
इस बाबत थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि प्राथमिक दर्ज के आधार पर पुलिस से अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है । जबकि गिरफ्तार हुए दो लोगों को पुलिस अभी रक्षा में लेते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    15 hrs ago
  • सत्ता में बैठे लोग न्याय देने के बजाय सीटों की सौदेबाजी में व्यस्त हैं। निषाद समाज को उत्तर प्रदेश में लगातार निशाना बनाया जा रहा है। अन्याय करने वालों और उनका साथ देने वालों को आने वाले समय में समाज पूरी तरह नकार देगा।
    1
    सत्ता में बैठे लोग न्याय देने के बजाय सीटों की सौदेबाजी में व्यस्त हैं।
निषाद समाज को उत्तर प्रदेश में लगातार निशाना बनाया जा रहा है।

अन्याय करने वालों और उनका साथ देने वालों को आने वाले समय में समाज पूरी तरह नकार देगा।
    user_पुष्पा सहनी
    पुष्पा सहनी
    Local Politician मोरवा, समस्तीपुर, बिहार•
    18 hrs ago
  • पारू थाना क्षेत्र में एक स्कूल के शिक्षक द्वारा बैड टच के मामला को लेकर सरैया एसडीपीओ अभिजीत कौर ने जानकारी दी
    1
    पारू थाना क्षेत्र में एक स्कूल के शिक्षक द्वारा बैड टच के मामला को लेकर सरैया एसडीपीओ अभिजीत कौर ने जानकारी दी
    user_Hariom kashyap
    Hariom kashyap
    Voice of people कुरहनी, मुजफ्फरपुर, बिहार•
    15 hrs ago
  • *जगतसिंहपुर छेड़खानी मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग, दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो ऐपवा करेगी आंदोलन* समस्तीपुर, 24 सितंबर 2026 कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंह बांध पर युवती के साथ कथित छेड़खानी एवं अभद्र व्यवहार के वायरल वीडियो मामले में महिला संगठन ऐपवा ने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं की गई तो आंदोलन चलाया जाएगा। ऐपवा की समस्तीपुर जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो में एक लड़का और लड़की कहीं जाते दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें कुछ युवकों द्वारा रोककर पीछा करने, गाली-गलौज करने तथा युवती के साथ कथित रूप से बदसलूकी करने का दृश्य सामने आया है। उन्होंने कहा कि घटना के एक दिन बाद भी पुलिस द्वारा मामले का पर्दाफाश नहीं किया जाना गंभीर चिंता का विषय है। बंदना सिंह ने कहा कि महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस-प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान की जाए, प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें अविलंब गिरफ्तार किया जाए तथा पीड़िता को न्याय दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस जल्द कार्रवाई नहीं करती है तो ऐपवा इस मुद्दे को लेकर आंदोलन करने को बाध्य होगी।
    1
    *जगतसिंहपुर छेड़खानी मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग, दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो ऐपवा करेगी आंदोलन*

समस्तीपुर, 24 सितंबर 2026

   कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंह बांध पर युवती के साथ कथित छेड़खानी एवं अभद्र व्यवहार के वायरल वीडियो मामले में महिला संगठन ऐपवा ने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं की गई तो आंदोलन चलाया जाएगा।
  ऐपवा की समस्तीपुर जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो में एक लड़का और लड़की कहीं जाते दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें कुछ युवकों द्वारा रोककर पीछा करने, गाली-गलौज करने तथा युवती के साथ कथित रूप से बदसलूकी करने का दृश्य सामने आया है। उन्होंने कहा कि घटना के एक दिन बाद भी पुलिस द्वारा मामले का पर्दाफाश नहीं किया जाना गंभीर चिंता का विषय है।
बंदना सिंह ने कहा कि महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस-प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान की जाए, प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें अविलंब गिरफ्तार किया जाए तथा पीड़िता को न्याय दिलाया जाए।
उन्होंने कहा कि यदि पुलिस जल्द कार्रवाई नहीं करती है तो ऐपवा इस मुद्दे को लेकर आंदोलन करने को बाध्य होगी।
    user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Farmer Samastipur, Bihar•
    1 hr ago
  • यांत्रिक कारखाना समस्तीपुर में गेट मीटिंग व धरना-प्रदर्शन कर रेल कर्मचारियों ने उठाई लंबित मांगें, खाली पदों पर भर्ती और आठवें वेतन आयोग को जल्द लागू करने की मांग यांत्रिक कारखाना समस्तीपुर में गेट मीटिंग व धरना-प्रदर्शन कर रेल कर्मचारियों ने उठाई लंबित मांगें, खाली पदों पर भर्ती और आठवें वेतन आयोग को जल्द लागू करने की मांग नमस्कार! आप सुन रहे हैं जनक्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन समस्तीपुर बिहार से राजेश कुमार वर्मा के साथ । समस्तीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन यानी ईसीआरईयू ने 23 सितंबर 2026 को यांत्रिक कारखाना समस्तीपुर में बोनस ध्यानाकर्षण दिवस मनाया। इंडियन रेलवे एम्पलाइज फेडरेशन और ईसीआरईयू के राष्ट्रीय आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में रेल कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर कारखाना गेट पर गेट मीटिंग और धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से 1 बजकर 15 मिनट तक चला। सभा में कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, रेलवे के निजीकरण पर रोक लगाने और खाली पड़े पदों पर जल्द भर्ती करने की मांग उठाई। इसके साथ ही पद सरेंडर पर रोक लगाने, सातवें वेतन आयोग के आधार पर बोनस में बढ़ोतरी और आठवें वेतन आयोग को जल्द लागू करने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। कारखाना कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण समस्या BRN वैगन निर्माण को लेकर भी आवाज उठाई गई। कर्मचारियों ने मांग की कि वैगन निर्माण से जुड़े अधिक से अधिक कार्य स्थानीय रेल कर्मचारियों से कराया जाए, ताकि उन्हें नियमित रूप से इंसेंटिव का लाभ मिलता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कारखाना स्टोर शाखा के शाखा अध्यक्ष फुलेन्द्र पासवान ने की। वहीं ECREU के महासचिव मृत्युंजय कुमार मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। कारखाना स्टोर शाखा की ओर से विपिन जी ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में समस्तीपुर मंडल के अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर, उपाध्यक्ष रिषिकेश कुमार, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार, संयुक्त सचिव रोशन कुमार सिंह, संगठन सचिव दीपक जी, सहायक सचिव अविनाश कुमार रंजन और संयुक्त सचिव सोहन कुमार यादव समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए। वहीं कारखाना स्टोर शाखा के सचिव चंद्रप्रकाश, कोषाध्यक्ष नवनीत कुमार, उपाध्यक्ष मनीष कुमार, संयुक्त सचिव लक्ष्मण जी, संतोष कुमार निराला, कार्यकारिणी अध्यक्ष अरविन्द जी, संगठन मंत्री विपिन जी सहित बड़ी संख्या में रेल कर्मचारियों ने पदाधिकारियों का स्वागत किया। धरना-प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई और लंबित समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। समस्तीपुर से जनक्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन के लिए इतना ही। ऐसी ही स्थानीय और महत्वपूर्ण खबरों के लिए जुड़े रहिए जनक्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन के साथ।
    1
    यांत्रिक कारखाना समस्तीपुर में गेट मीटिंग व धरना-प्रदर्शन कर रेल कर्मचारियों ने उठाई लंबित मांगें, खाली पदों पर भर्ती और आठवें वेतन आयोग को जल्द लागू करने की मांग
यांत्रिक कारखाना समस्तीपुर में गेट मीटिंग व धरना-प्रदर्शन कर रेल कर्मचारियों ने उठाई लंबित मांगें, खाली पदों पर भर्ती और आठवें वेतन आयोग को जल्द लागू करने की मांग
नमस्कार! आप सुन रहे हैं जनक्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन समस्तीपुर बिहार से राजेश कुमार वर्मा के साथ ।
समस्तीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन यानी ईसीआरईयू ने 23 सितंबर 2026 को यांत्रिक कारखाना समस्तीपुर में बोनस ध्यानाकर्षण दिवस मनाया।
इंडियन रेलवे एम्पलाइज फेडरेशन और ईसीआरईयू के राष्ट्रीय आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में रेल कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर कारखाना गेट पर गेट मीटिंग और धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से 1 बजकर 15 मिनट तक चला।
सभा में कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, रेलवे के निजीकरण पर रोक लगाने और खाली पड़े पदों पर जल्द भर्ती करने की मांग उठाई। इसके साथ ही पद सरेंडर पर रोक लगाने, सातवें वेतन आयोग के आधार पर बोनस में बढ़ोतरी और आठवें वेतन आयोग को जल्द लागू करने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई।
कारखाना कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण समस्या BRN वैगन निर्माण को लेकर भी आवाज उठाई गई। कर्मचारियों ने मांग की कि वैगन निर्माण से जुड़े अधिक से अधिक कार्य स्थानीय रेल कर्मचारियों से कराया जाए, ताकि उन्हें नियमित रूप से इंसेंटिव का लाभ मिलता रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कारखाना स्टोर शाखा के शाखा अध्यक्ष फुलेन्द्र पासवान ने की। वहीं ECREU के महासचिव मृत्युंजय कुमार मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। कारखाना स्टोर शाखा की ओर से विपिन जी ने भी सभा को संबोधित किया।
कार्यक्रम में समस्तीपुर मंडल के अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर, उपाध्यक्ष रिषिकेश कुमार, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार, संयुक्त सचिव रोशन कुमार सिंह, संगठन सचिव दीपक जी, सहायक सचिव अविनाश कुमार रंजन और संयुक्त सचिव सोहन कुमार यादव समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए।
वहीं कारखाना स्टोर शाखा के सचिव चंद्रप्रकाश, कोषाध्यक्ष नवनीत कुमार, उपाध्यक्ष मनीष कुमार, संयुक्त सचिव लक्ष्मण जी, संतोष कुमार निराला, कार्यकारिणी अध्यक्ष अरविन्द जी, संगठन मंत्री विपिन जी सहित बड़ी संख्या में रेल कर्मचारियों ने पदाधिकारियों का स्वागत किया।
धरना-प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई और लंबित समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
समस्तीपुर से जनक्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन के लिए इतना ही। ऐसी ही स्थानीय और महत्वपूर्ण खबरों के लिए जुड़े रहिए जनक्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन के साथ।
    user_Jan-Kranti hindi news bulletin
    Jan-Kranti hindi news bulletin
    Voice of people समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | बरुराज में दो छात्रों पर ब्लेड से हमला, पुलिस के खंडन के बाद FIR को लेकर उठे सवाल मुजफ्फरपुर | 23 सितंबर 2026 बरुराज थाना क्षेत्र में विद्यालय जा रहे दो छात्रों पर ब्लेड से हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट किया है कि घटना में ब्लेड का इस्तेमाल हुआ था, जबकि कुछ खबरों में इसे चाकू से हमला बताया गया था। पुलिस के अनुसार मामले में बरुराज थाना कांड संख्या 179/26 दर्ज किया गया है। लेकिन बिहार पुलिस के SCRB के ऑनलाइन रिकॉर्ड में इसी 179/26 के साथ FIR तारीख 20 सितंबर 2026, घटना की तारीख 18 सितंबर 2026, आरोपी UNKNOWN और धारा 137(2) BNS दिखाई दे रही है। वहीं पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति में घटना की तारीख 21 सितंबर 2026 बताई गई है। ऐसे में सवाल उठता है कि 179/26 की मूल FIR किस घटना से संबंधित है और ऑनलाइन रिकॉर्ड में दर्ज विवरण तथा पुलिस के प्रेस विज्ञप्ति के विवरण में अंतर क्यों है? ❓ पुलिस से मुख्य सवाल 🔹 क्या SCRB पोर्टल पर दर्ज 179/26 इसी ब्लेड हमले की FIR है? 🔹 FIR में धारा 137(2) BNS क्यों दिखाई दे रही है? 🔹 घटना की तारीख 18 सितंबर, 21 सितंबर या कोई अन्य है? 🔹 आरोपी की पहचान हुई है या अभी भी UNKNOWN है? 🔹 पहचान हो गई है तो गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? 🔹 दोनों छात्रों की मेडिकल रिपोर्ट में चोट की प्रकृति क्या है? 🔹 क्या पुलिस मूल FIR की प्रमाणित प्रति और जांच की वर्तमान स्थिति सार्वजनिक करेगी? महत्वपूर्ण: SCRB का ऑनलाइन रिकॉर्ड अपने आप में प्रमाणित FIR की प्रति नहीं है। इसलिए इन अंतरों को “फर्जी FIR” कहना अभी उचित नहीं होगा। पुलिस से मूल FIR और दस्तावेजी स्पष्टीकरण की मांग करना ही उचित सवाल है। 👉 सत्यम ग्राम न्यूज़ का सवाल किसी पक्ष को दोषी ठहराना नहीं, बल्कि उपलब्ध सरकारी रिकॉर्ड और पुलिस के आधिकारिक बयान के बीच दिख रहे अंतर पर स्पष्ट जवाब मगा।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ | बरुराज में दो छात्रों पर ब्लेड से हमला, पुलिस के खंडन के बाद FIR को लेकर उठे सवाल
मुजफ्फरपुर | 23 सितंबर 2026
बरुराज थाना क्षेत्र में विद्यालय जा रहे दो छात्रों पर ब्लेड से हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट किया है कि घटना में ब्लेड का इस्तेमाल हुआ था, जबकि कुछ खबरों में इसे चाकू से हमला बताया गया था।
पुलिस के अनुसार मामले में बरुराज थाना कांड संख्या 179/26 दर्ज किया गया है। लेकिन बिहार पुलिस के SCRB के ऑनलाइन रिकॉर्ड में इसी 179/26 के साथ FIR तारीख 20 सितंबर 2026, घटना की तारीख 18 सितंबर 2026, आरोपी UNKNOWN और धारा 137(2) BNS दिखाई दे रही है।
वहीं पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति में घटना की तारीख 21 सितंबर 2026 बताई गई है। ऐसे में सवाल उठता है कि 179/26 की मूल FIR किस घटना से संबंधित है और ऑनलाइन रिकॉर्ड में दर्ज विवरण तथा पुलिस के प्रेस विज्ञप्ति के विवरण में अंतर क्यों है?
❓ पुलिस से मुख्य सवाल
🔹 क्या SCRB पोर्टल पर दर्ज 179/26 इसी ब्लेड हमले की FIR है?
🔹 FIR में धारा 137(2) BNS क्यों दिखाई दे रही है?
🔹 घटना की तारीख 18 सितंबर, 21 सितंबर या कोई अन्य है?
🔹 आरोपी की पहचान हुई है या अभी भी UNKNOWN है?
🔹 पहचान हो गई है तो गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?
🔹 दोनों छात्रों की मेडिकल रिपोर्ट में चोट की प्रकृति क्या है?
🔹 क्या पुलिस मूल FIR की प्रमाणित प्रति और जांच की वर्तमान स्थिति सार्वजनिक करेगी?
महत्वपूर्ण: SCRB का ऑनलाइन रिकॉर्ड अपने आप में प्रमाणित FIR की प्रति नहीं है। इसलिए इन अंतरों को “फर्जी FIR” कहना अभी उचित नहीं होगा। पुलिस से मूल FIR और दस्तावेजी स्पष्टीकरण की मांग करना ही उचित सवाल है।
👉 सत्यम ग्राम न्यूज़ का सवाल किसी पक्ष को दोषी ठहराना नहीं, बल्कि उपलब्ध सरकारी रिकॉर्ड और पुलिस के आधिकारिक बयान के बीच दिख रहे अंतर पर स्पष्ट जवाब मगा।
    user_AKHILESH KUMAR
    AKHILESH KUMAR
    Local News Reporter चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.