logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्कूल-कॉलेज ठीक करो, शिक्षा सुधारो अभियान के तहत RYA ने पूसा प्रखंड के विद्यालयों का निरीक्षण किया, *कक्षा-कक्ष, खेल मैदान और बुनियादी सुविधाओं के लिए RYA ने उठाई आवाज:-रौशन कुमार* पूसा/समस्तीपुर, 23 सितंबर 2026. “स्कूल-कॉलेज ठीक करो, शिक्षा सुधारो” राज्यव्यापी अभियान के तहत इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की जांच टीम ने पूसा प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों का निरीक्षण किया। टीम ने मॉडल स्कूल सरस्वती विद्या निकेतन, पूसा, उच्च माध्यमिक विद्यालय हरपुर महमदा, प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित जाति टोला महमदा वार्ड संख्या-3, प्राथमिक विद्यालय हरपुर महमदा वार्ड-5, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पूसा बाजार तथा राजकीय मध्य विद्यालय हरपुर का जायजा लिया। जांच टीम का नेतृत्व RYA के जिला सचिव रौशन कुमार ने किया। टीम में RYA नेता राजीव कुमार, राजा कुमार एवं रंजन कुमार शामिल थे। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित जाति टोला महमदा में बाउंड्री का अभाव, पर्याप्त कक्षा-कक्ष की कमी, पेयजल एवं मध्याह्न भोजन की व्यवस्था में कमी तथा विद्यालय तक पहुंचने के लिए कच्चे रास्ते की समस्या सामने आई। कक्षा-कक्ष की कमी के कारण शिक्षक सीमित कमरों में ही विद्यालय संचालित करने को मजबूर हैं। उच्च माध्यमिक विद्यालय हरपुर महमदा में भी पर्याप्त कक्षा-कक्ष का अभाव पाया गया। विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। विद्यालय में खेल मैदान का भी अभाव है, जिसके कारण विद्यार्थियों को खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों के लिए उचित अवसर नहीं मिल पा रहा है। RYA ने मांग की कि विद्यालय में पर्याप्त कक्षा-कक्ष एवं खेल मैदान की व्यवस्था अविलंब की जाए तथा विद्यार्थियों के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पूसा बाजार में 8वां तक की पढ़ाई संचालित हो रही है, लेकिन विद्यालय में पर्याप्त कक्षा-कक्ष का अभाव है। विद्यालय में खेल मैदान का भी अभाव है। उच्च माध्यमिक विद्यालय हरपुर महमदा मे नया भवन बनकर तैयार होने के बावजूद कक्षाएं पुराने भवन में ही संचालित की जा रही हैं। RYA ने मांग की कि तैयार नए भवन में विद्यालय का संचालन अविलंब शुरू किया जाए तथा पर्याप्त कक्षा-कक्ष और खेल मैदान की व्यवस्था की जाए। राजकीय मध्य विद्यालय हरपुर में खेल मैदान का अभाव पाया गया। विद्यालय के आसपास, विशेषकर महादलित बस्ती के निकट सड़क किनारे जलजमाव की समस्या भी लंबे समय से बनी हुई है, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जांच टीम को विभिन्न विद्यालयों की रसोइयों ने बताया कि उन्हें कई महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। रसोइयों ने कहा कि महंगाई के अनुरूप सम्मानजनक मानदेय और उसका समय पर भुगतान नहीं होने के कारण उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। आरवाईए के जिला सचिव रौशन कुमार ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखना शिक्षा व्यवस्था की गंभीर समस्या को दर्शाता है। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की कि सभी विद्यालयों में तत्काल बाउंड्री, पर्याप्त कक्षा-कक्ष, सुरक्षित शौचालय, पेयजल, खेल मैदान और पक्के रास्ते की व्यवस्था की जाए। उन्होंने आगे मांग की कि विद्यालयों में कंप्यूटर, खेल एवं संगीत के शिक्षक, विद्यार्थियों के लिए टाई, बेल्ट, जूता, बैग, कॉपी-किताब और छात्रवृत्ति तथा गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विद्यालयों की जमीन से संबंधित दस्तावेजों को सार्वजनिक किया जाए तथा रसोइयों के बकाया मानदेय का तत्काल भुगतान करते हुए उन्हें सम्मानजनक मानदेय और समय पर भुगतान की गारंटी दी जाए। आगे रौशन कुमार ने कहा कि सरकारी स्कूलों की बदहाली गरीब और आम परिवारों के बच्चों के शिक्षा के अधिकार को प्रभावित करती है। “स्कूल-कॉलेज ठीक करो, शिक्षा सुधारो” अभियान के तहत राज्यभर के विद्यालयों और कॉलेजों की स्थिति का जायजा लिया जाएगा तथा समस्याओं और मांगों को लेकर सरकार एवं प्रशासन को मांगपत्र सौंपा जाएगा।उन्होंने कहा कि यदि विद्यालयों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगा। *-रौशन कुमार*

12 hrs ago
user_DEEPAK KUMAR
DEEPAK KUMAR
Tajpur, Samastipur•

More news from बिहार and nearby areas
  • रस्ते मुश्किल है दोस्तों क्या हुआ मेहनत करते जाये एक नया दिन मंजिल मिलेगी क्या वीडियो बनाने का मकसद यही है कि मेहनत करने से पीछे नहीं हटना लगता है अपने चाहे कोई भी काम करते हैं काम को जारी रखिए मंजिल एक ना एक दिन जरूर आएगी
    1
    रस्ते मुश्किल है दोस्तों क्या हुआ मेहनत करते जाये एक नया दिन मंजिल मिलेगी
क्या वीडियो बनाने का मकसद यही है कि मेहनत करने से पीछे नहीं हटना लगता है अपने चाहे कोई भी काम करते हैं काम को जारी रखिए मंजिल एक ना एक दिन जरूर आएगी
    user_Ajay Vlog
    Ajay Vlog
    Electrician समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    15 hrs ago
  • कटहरा थाना अपर अध्यक्ष महेश कुमार ने करहटिया बुजुर्ग गांव के ग्रामीण सड़क पर वाहन चेकिंग वैशाली जिले अन्तर्गत कटहरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत करहटिया बुजुर्ग के ग्रामीण सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया, उक्त सड़क फुलार से खाजेचांद छपड़ा जाने वाली सड़क पर करहटिया बुजुर्ग गांव में, जहां बीते दिनों करकटनुमा दुकान पर बम के धमाके के साथ घटना घटी थी
    1
    कटहरा थाना अपर अध्यक्ष महेश कुमार ने करहटिया बुजुर्ग गांव के ग्रामीण सड़क पर वाहन चेकिंग 
वैशाली जिले अन्तर्गत कटहरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत करहटिया बुजुर्ग के ग्रामीण सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया, उक्त सड़क फुलार से खाजेचांद छपड़ा जाने वाली सड़क पर करहटिया बुजुर्ग गांव में, जहां बीते दिनों करकटनुमा दुकान पर बम के धमाके के साथ घटना घटी थी
    user_बिहारी लाइव खबर
    बिहारी लाइव खबर
    चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    5 hrs ago
  • बखरी दोआ स्कूल में नया गेट, करीब 150 फीट बाउंड्री अब भी अधूरी वैशाली : जिले के चेहरा कलां प्रखंड क्षेत्र स्थित राजकीय कृत प्राथमिक विद्यालय बखरी दोआ में मुख्य द्वार पर गेट-ग्रिल लगाने का कार्य चल रहा है। मौके की तस्वीरों में तीन तरफ बाउंड्री बनी दिखाई दे रही है, जबकि पूरब दिशा में लगभग 150 फीट हिस्सा अब भी अधूरा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बाउंड्री का निर्माण करीब दो वर्ष पूर्व हुआ था। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि अधूरी बाउंड्री के बीच मुख्य गेट पर ग्रिल लगाने का कार्य किस योजना, मद, राशि और स्वीकृति के तहत कराया जा रहा है? क्या कार्य के लिए प्राक्कलन और तकनीकी स्वीकृति उपलब्ध है? इसी विद्यालय से जुड़ी पूर्व की शिकायत और उसके बाद हुई जांच प्रक्रिया का भी इस वीडियो में संदर्भ दिया गया है। हालांकि, बिना दस्तावेज और विभागीय जांच के किसी वित्तीय अनियमितता का निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता। सत्यम ग्राम न्यूज़ संबंधित विद्यालय प्रबंधन और शिक्षा विभाग का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित करेगा। 👇 आपकी राय क्या है? क्या पहले अधूरी बाउंड्री पूरी होनी चाहिए थी या मुख्य गेट पर ग्रिल लगाना उचित है? कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें 🔄 ज्यादा से ज्यादा Share करें 🔔 चैनल को Subscribe करें
    1
    बखरी दोआ स्कूल में नया गेट, करीब 150 फीट बाउंड्री अब भी अधूरी
वैशाली : जिले के चेहरा कलां प्रखंड क्षेत्र स्थित राजकीय कृत प्राथमिक विद्यालय बखरी दोआ में मुख्य द्वार पर गेट-ग्रिल लगाने का कार्य चल रहा है। मौके की तस्वीरों में तीन तरफ बाउंड्री बनी दिखाई दे रही है, जबकि पूरब दिशा में लगभग 150 फीट हिस्सा अब भी अधूरा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बाउंड्री का निर्माण करीब दो वर्ष पूर्व हुआ था।
ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि अधूरी बाउंड्री के बीच मुख्य गेट पर ग्रिल लगाने का कार्य किस योजना, मद, राशि और स्वीकृति के तहत कराया जा रहा है? क्या कार्य के लिए प्राक्कलन और तकनीकी स्वीकृति उपलब्ध है?
इसी विद्यालय से जुड़ी पूर्व की शिकायत और उसके बाद हुई जांच प्रक्रिया का भी इस वीडियो में संदर्भ दिया गया है। हालांकि, बिना दस्तावेज और विभागीय जांच के किसी वित्तीय अनियमितता का निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता।
सत्यम ग्राम न्यूज़ संबंधित विद्यालय प्रबंधन और शिक्षा विभाग का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित करेगा।
👇 आपकी राय क्या है?
क्या पहले अधूरी बाउंड्री पूरी होनी चाहिए थी या मुख्य गेट पर ग्रिल लगाना उचित है? कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं।
👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें
🔄 ज्यादा से ज्यादा Share करें
🔔 चैनल को Subscribe करें
    user_AKHILESH KUMAR
    AKHILESH KUMAR
    Local News Reporter चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    5 hrs ago
  • बाउंड्री अधूरी, गेट पर ग्रिल पूरी… आखिर स्कूल में विकास कार्य की प्राथमिकता क्या है? 🔴 वैशाली के चेहरा कलां स्थित राजकीय कृत प्राथमिक विद्यालय बखरी दोआ में मुख्य गेट पर ग्रिल लगाने का काम जारी है। बताया जा रहा है कि करीब दो वर्ष पहले बनी बाउंड्री का पूरब दिशा में लगभग 150 फीट हिस्सा अब भी अधूरा है। अब सवाल है—पहले अधूरी बाउंड्री पूरी क्यों नहीं? गेट-ग्रिल किस योजना और राशि से लग रही है? मामला जांच और विभागीय स्पष्टीकरण का विषय है। आपकी राय क्या है? कमेंट करें। 👇 📲 खबर पसंद आए तो Like ❤️ | Share 🔄 | Follow 🔔 जरूर करें। सत्यम ग्राम न्यूज़ — सच्ची निष्पक्ष, ग्राम की खबर सबसे पहले!
    1
    बाउंड्री अधूरी, गेट पर ग्रिल पूरी… आखिर स्कूल में विकास कार्य की प्राथमिकता क्या है?
🔴  वैशाली के चेहरा कलां स्थित राजकीय कृत प्राथमिक विद्यालय बखरी दोआ में मुख्य गेट पर ग्रिल लगाने का काम जारी है। बताया जा रहा है कि करीब दो वर्ष पहले बनी बाउंड्री का पूरब दिशा में लगभग 150 फीट हिस्सा अब भी अधूरा है।
अब सवाल है—पहले अधूरी बाउंड्री पूरी क्यों नहीं? गेट-ग्रिल किस योजना और राशि से लग रही है?
मामला जांच और विभागीय स्पष्टीकरण का विषय है।
आपकी राय क्या है? कमेंट करें। 👇
📲 खबर पसंद आए तो Like ❤️ | Share 🔄 | Follow 🔔 जरूर करें।
सत्यम ग्राम न्यूज़ — सच्ची निष्पक्ष, ग्राम की खबर सबसे पहले!
    user_SATYAM GRAM NEWS
    SATYAM GRAM NEWS
    Social Media Manager महुआ, वैशाली, बिहार•
    5 hrs ago
  • कब्रिस्तान में मिले तीन संदिग्ध जिंदा बम इलाके में मचा हड़कंप समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित एक कब्रिस्तान में तीन संदिग्ध जिंदा बम मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। तीनों संदिग्ध वस्तुएं काले प्लास्टिक में लिपटी हुई थीं और देखने में नारियल के आकार की प्रतीत हो रही थीं.
    1
    कब्रिस्तान में मिले तीन संदिग्ध जिंदा बम इलाके में मचा हड़कंप

समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित एक कब्रिस्तान में तीन संदिग्ध जिंदा बम मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। तीनों संदिग्ध वस्तुएं काले प्लास्टिक में लिपटी हुई थीं और देखने में नारियल के आकार की प्रतीत हो रही थीं.
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी शुभकामनाएं
    1
    राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी शुभकामनाएं
    user_Vaanishree News
    Vaanishree News
    Newspaper publisher Jandaha, Vaishali•
    15 hrs ago
  • हाँ वीडियो एक छोटा सा लिप्सिंग ब्लॉक है जो काम के लिए बनाया गया है इस वीडियो का मकसद यह है कि प्यार करें किसी के बहकावे में यार मिला दे तो इसके लिए और फ़ायदा है
    1
    हाँ वीडियो एक छोटा सा लिप्सिंग ब्लॉक है जो काम के लिए बनाया गया है
इस वीडियो का मकसद यह है कि प्यार करें किसी के बहकावे में यार मिला दे तो इसके लिए और फ़ायदा है
    user_Ajay Vlog
    Ajay Vlog
    Electrician समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    15 hrs ago
  • विशुनपुर अड़रा पंचायत भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर आयोजित ग्रामसभा सर्वे ड्राफ्ट सूची की प्राथमिकता की मिली मंजूरी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सर्वे 2.0 के तहत तैयार की गई ड्राफ्ट प्राथमिकता सूची के अनुमोदन को लेकर मंगलवार को ग्राम पंचायत राज विशुनपुर अड़रा स्थित पंचायत भवन के प्रांगण में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में सर्वे 2.0 से संबंधित ड्राफ्ट प्राथमिकता सूची को प्रस्तुत कर सदस्यों एवं ग्रामीणों से चर्चा के बाद अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी की गई। ग्राम सभा में पंचायत के सचिव, मुखिया, सरपंच विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ वार्ड सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सर्वे 2.0 के तहत पात्र लाभुकों से संबंधित तैयार की गई प्राथमिकता सूची पर चर्चा की गई। पंचायत स्तर पर निर्धारित दिशा-निर्देशों के आलोक में आयोजित ग्राम सभा में ग्रामीणों को योजना से संबंधित प्रक्रिया एवं प्राथमिकता सूची के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद ड्राफ्ट प्राथमिकता सूची का ग्राम सभा से अनुमोदन कराया गया। मुखिया पंपी कुमारी, सरपंच रिंकू कुमारी, उप मुखिया देव प्रसाद यादव, उप सरपंच फुल बाबू राय, आवास सहायक संजीत कुमार, पंचायत सचिव सनोज कुमार, रोजगार सेवक सुशील कुमार, न्याय मित्र प्रभा कुमारी, कचहरी सचिव कुमारी मीरा, स्वच्छता पर्वेक्षक अमोद कुमार पूर्व पक्ष अध्यक्ष रविंद्र कुमार यादव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अशोक सहनी, मुखिया प्रतिनिधि हिमाचल कुमार, सरपंच प्रतिनिधि पवन कुमार चौरसिया शामिल थे।
    1
    विशुनपुर अड़रा पंचायत भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर  आयोजित ग्रामसभा सर्वे ड्राफ्ट सूची की प्राथमिकता की मिली मंजूरी 
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सर्वे 2.0 के तहत तैयार की गई ड्राफ्ट प्राथमिकता सूची के अनुमोदन को लेकर मंगलवार को ग्राम पंचायत राज विशुनपुर अड़रा स्थित पंचायत भवन के प्रांगण में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में सर्वे 2.0 से संबंधित ड्राफ्ट प्राथमिकता सूची को प्रस्तुत कर सदस्यों एवं ग्रामीणों से चर्चा के बाद अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी की गई। ग्राम सभा में पंचायत के सचिव, मुखिया, सरपंच विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ वार्ड सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सर्वे 2.0 के तहत पात्र लाभुकों से संबंधित तैयार की गई प्राथमिकता सूची पर चर्चा की गई। पंचायत स्तर पर निर्धारित दिशा-निर्देशों के आलोक में आयोजित ग्राम सभा में ग्रामीणों को योजना से संबंधित प्रक्रिया एवं प्राथमिकता सूची के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद ड्राफ्ट प्राथमिकता सूची का ग्राम सभा से अनुमोदन कराया गया।
मुखिया पंपी कुमारी, सरपंच रिंकू कुमारी, उप मुखिया देव प्रसाद यादव, उप सरपंच फुल बाबू राय, आवास सहायक संजीत कुमार, पंचायत सचिव सनोज कुमार, रोजगार सेवक सुशील कुमार, न्याय मित्र प्रभा कुमारी, कचहरी सचिव कुमारी मीरा, स्वच्छता पर्वेक्षक अमोद कुमार पूर्व पक्ष अध्यक्ष रविंद्र कुमार यादव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अशोक सहनी, मुखिया प्रतिनिधि हिमाचल कुमार, सरपंच प्रतिनिधि पवन कुमार चौरसिया शामिल थे।
    user_बिहारी लाइव खबर
    बिहारी लाइव खबर
    चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    14 hrs ago
  • मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प में दो गिरफ्तार। घायल दो हुए घायल । जी हां मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के कूरसाहा गांव में बीते मंगलवार की शाम सड़क निर्माण के दौरान दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायल व्यक्ति दोनों पक्षों के ओर से बताए जा रहे हैं। आनन फानन में लोगों ने स्थानीय अस्पताल मोहिउद्दीन नगर लाया गया जहां चिकित्सकों ने उक्त सभी घायलों को इलाज किया गया, जबकि एक की हालत गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। जबकि एक पक्ष के अजीत कुमार ने राम मोहन राय भुवनेश्वर राय सहित 13 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। वहीं दूसरे पक्ष के संतोष कुमार ने भी अजीत कुमार, संजीत कुमार सहित 13 लोगों को नामजद करते हुए थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज के आधार पर पुलिस ने एक पक्ष के राममोहन राय व दूसरे पक्ष के संजीत कुमार को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। गिरफ्तार हुए व्यक्ति की पहचान कुरसाहा गांव निवासी स्वर्गीय कामेश्वर राय के 38 वर्षीय पुत्र राममोहन राय तथा दूसरे पक्ष व्यक्ति का पहचान रामबाबू राय के 40 वर्षीय पुत्र संजीत राय के रूप में की गई है। इस संदर्भ में बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण के विवाद को लेकर पूर्व से ही दोनों पक्षों के बीच विवाद चला आ रहा था, जिसे हल करने का प्रयास स्थानीय प्रशासन की ओर से किया गया था , फिर भी सड़क निर्माण वाली जमीन पर अभय पक्ष के लोगों द्वारा अलग-अलग दावा करने की बात बताई जा रही हैं । इस बाबत थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि प्राथमिक दर्ज के आधार पर पुलिस से अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है । जबकि गिरफ्तार हुए दो लोगों को पुलिस अभी रक्षा में लेते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया
    1
    मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प में दो गिरफ्तार।
घायल दो हुए घायल ।
जी हां मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के कूरसाहा गांव में बीते मंगलवार की शाम सड़क निर्माण के दौरान दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायल व्यक्ति दोनों पक्षों के ओर से बताए जा रहे हैं।
आनन फानन में लोगों ने स्थानीय अस्पताल मोहिउद्दीन नगर लाया गया जहां चिकित्सकों ने
उक्त सभी घायलों को इलाज किया गया,  जबकि एक की हालत गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया।
जबकि एक पक्ष के अजीत कुमार ने राम मोहन राय भुवनेश्वर राय सहित 13 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। वहीं दूसरे पक्ष के संतोष कुमार ने भी अजीत कुमार, संजीत कुमार सहित 13 लोगों को नामजद करते हुए थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई है।
प्राथमिकी दर्ज के आधार पर पुलिस ने एक पक्ष के राममोहन राय व दूसरे पक्ष के संजीत कुमार को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं घटना के बाद  गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
गिरफ्तार हुए व्यक्ति की पहचान कुरसाहा गांव निवासी स्वर्गीय कामेश्वर राय के 38 वर्षीय पुत्र राममोहन राय तथा दूसरे पक्ष  व्यक्ति का पहचान रामबाबू राय के 40 वर्षीय पुत्र संजीत राय के रूप में की गई है।
इस संदर्भ में बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण के विवाद को लेकर पूर्व से ही दोनों पक्षों के बीच विवाद  चला आ रहा था, जिसे हल करने का प्रयास स्थानीय प्रशासन की ओर से किया गया था , फिर भी सड़क निर्माण वाली जमीन पर अभय पक्ष के लोगों द्वारा अलग-अलग दावा करने की बात बताई जा रही हैं ।
इस बाबत थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि प्राथमिक दर्ज के आधार पर पुलिस से अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है । जबकि गिरफ्तार हुए दो लोगों को पुलिस अभी रक्षा में लेते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.