बखरी दोआ स्कूल में नया गेट, करीब 150 फीट बाउंड्री अब भी अधूरी वैशाली : जिले के चेहरा कलां प्रखंड क्षेत्र स्थित राजकीय कृत प्राथमिक विद्यालय बखरी दोआ में मुख्य द्वार पर गेट-ग्रिल लगाने का कार्य चल रहा है। मौके की तस्वीरों में तीन तरफ बाउंड्री बनी दिखाई दे रही है, जबकि पूरब दिशा में लगभग 150 फीट हिस्सा अब भी अधूरा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बाउंड्री का निर्माण करीब दो वर्ष पूर्व हुआ था। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि अधूरी बाउंड्री के बीच मुख्य गेट पर ग्रिल लगाने का कार्य किस योजना, मद, राशि और स्वीकृति के तहत कराया जा रहा है? क्या कार्य के लिए प्राक्कलन और तकनीकी स्वीकृति उपलब्ध है? इसी विद्यालय से जुड़ी पूर्व की शिकायत और उसके बाद हुई जांच प्रक्रिया का भी इस वीडियो में संदर्भ दिया गया है। हालांकि, बिना दस्तावेज और विभागीय जांच के किसी वित्तीय अनियमितता का निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता। सत्यम ग्राम न्यूज़ संबंधित विद्यालय प्रबंधन और शिक्षा विभाग का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित करेगा। 👇 आपकी राय क्या है? क्या पहले अधूरी बाउंड्री पूरी होनी चाहिए थी या मुख्य गेट पर ग्रिल लगाना उचित है? कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें 🔄 ज्यादा से ज्यादा Share करें 🔔 चैनल को Subscribe करें
बखरी दोआ स्कूल में नया गेट, करीब 150 फीट बाउंड्री अब भी अधूरी वैशाली : जिले के चेहरा कलां प्रखंड क्षेत्र स्थित राजकीय कृत प्राथमिक विद्यालय बखरी दोआ में मुख्य द्वार पर गेट-ग्रिल लगाने का कार्य चल रहा है। मौके की तस्वीरों में तीन तरफ बाउंड्री बनी दिखाई दे रही है, जबकि पूरब दिशा में लगभग 150 फीट हिस्सा अब भी अधूरा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बाउंड्री का निर्माण करीब दो वर्ष पूर्व हुआ था। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि अधूरी बाउंड्री के बीच मुख्य गेट पर ग्रिल लगाने का कार्य किस योजना, मद, राशि और स्वीकृति के तहत कराया जा रहा है? क्या कार्य के लिए प्राक्कलन और तकनीकी स्वीकृति उपलब्ध है? इसी विद्यालय से जुड़ी पूर्व की शिकायत और उसके बाद हुई जांच प्रक्रिया का भी इस वीडियो में संदर्भ दिया गया है। हालांकि, बिना दस्तावेज और विभागीय जांच के किसी वित्तीय अनियमितता का निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता। सत्यम ग्राम न्यूज़ संबंधित विद्यालय प्रबंधन और शिक्षा विभाग का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित करेगा। 👇 आपकी राय क्या है? क्या पहले अधूरी बाउंड्री पूरी होनी चाहिए थी या मुख्य गेट पर ग्रिल लगाना उचित है? कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें 🔄 ज्यादा से ज्यादा Share करें 🔔 चैनल को Subscribe करें
- महुआ गोला रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हैं,प्रशासन,वैशाली महुआ गोला रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हैं,प्रशासन,वैशाली1
- तुर्की थाना क्षेत्र के बाकरपुर गांव में एक 35वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत को लेकर जानकारी देते एसडीपीओ पश्चिमी-2 एसी ज्ञानी1
- lalit kashyap tufan channel subscriber do lalit kashyap benipur channel subscriber do1
- स्कूल-कॉलेज ठीक करो, शिक्षा सुधारो अभियान के तहत RYA ने पूसा प्रखंड के विद्यालयों का निरीक्षण किया, *कक्षा-कक्ष, खेल मैदान और बुनियादी सुविधाओं के लिए RYA ने उठाई आवाज:-रौशन कुमार* पूसा/समस्तीपुर, 23 सितंबर 2026. “स्कूल-कॉलेज ठीक करो, शिक्षा सुधारो” राज्यव्यापी अभियान के तहत इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की जांच टीम ने पूसा प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों का निरीक्षण किया। टीम ने मॉडल स्कूल सरस्वती विद्या निकेतन, पूसा, उच्च माध्यमिक विद्यालय हरपुर महमदा, प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित जाति टोला महमदा वार्ड संख्या-3, प्राथमिक विद्यालय हरपुर महमदा वार्ड-5, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पूसा बाजार तथा राजकीय मध्य विद्यालय हरपुर का जायजा लिया। जांच टीम का नेतृत्व RYA के जिला सचिव रौशन कुमार ने किया। टीम में RYA नेता राजीव कुमार, राजा कुमार एवं रंजन कुमार शामिल थे। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित जाति टोला महमदा में बाउंड्री का अभाव, पर्याप्त कक्षा-कक्ष की कमी, पेयजल एवं मध्याह्न भोजन की व्यवस्था में कमी तथा विद्यालय तक पहुंचने के लिए कच्चे रास्ते की समस्या सामने आई। कक्षा-कक्ष की कमी के कारण शिक्षक सीमित कमरों में ही विद्यालय संचालित करने को मजबूर हैं। उच्च माध्यमिक विद्यालय हरपुर महमदा में भी पर्याप्त कक्षा-कक्ष का अभाव पाया गया। विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। विद्यालय में खेल मैदान का भी अभाव है, जिसके कारण विद्यार्थियों को खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों के लिए उचित अवसर नहीं मिल पा रहा है। RYA ने मांग की कि विद्यालय में पर्याप्त कक्षा-कक्ष एवं खेल मैदान की व्यवस्था अविलंब की जाए तथा विद्यार्थियों के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पूसा बाजार में 8वां तक की पढ़ाई संचालित हो रही है, लेकिन विद्यालय में पर्याप्त कक्षा-कक्ष का अभाव है। विद्यालय में खेल मैदान का भी अभाव है। उच्च माध्यमिक विद्यालय हरपुर महमदा मे नया भवन बनकर तैयार होने के बावजूद कक्षाएं पुराने भवन में ही संचालित की जा रही हैं। RYA ने मांग की कि तैयार नए भवन में विद्यालय का संचालन अविलंब शुरू किया जाए तथा पर्याप्त कक्षा-कक्ष और खेल मैदान की व्यवस्था की जाए। राजकीय मध्य विद्यालय हरपुर में खेल मैदान का अभाव पाया गया। विद्यालय के आसपास, विशेषकर महादलित बस्ती के निकट सड़क किनारे जलजमाव की समस्या भी लंबे समय से बनी हुई है, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जांच टीम को विभिन्न विद्यालयों की रसोइयों ने बताया कि उन्हें कई महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। रसोइयों ने कहा कि महंगाई के अनुरूप सम्मानजनक मानदेय और उसका समय पर भुगतान नहीं होने के कारण उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। आरवाईए के जिला सचिव रौशन कुमार ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखना शिक्षा व्यवस्था की गंभीर समस्या को दर्शाता है। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की कि सभी विद्यालयों में तत्काल बाउंड्री, पर्याप्त कक्षा-कक्ष, सुरक्षित शौचालय, पेयजल, खेल मैदान और पक्के रास्ते की व्यवस्था की जाए। उन्होंने आगे मांग की कि विद्यालयों में कंप्यूटर, खेल एवं संगीत के शिक्षक, विद्यार्थियों के लिए टाई, बेल्ट, जूता, बैग, कॉपी-किताब और छात्रवृत्ति तथा गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विद्यालयों की जमीन से संबंधित दस्तावेजों को सार्वजनिक किया जाए तथा रसोइयों के बकाया मानदेय का तत्काल भुगतान करते हुए उन्हें सम्मानजनक मानदेय और समय पर भुगतान की गारंटी दी जाए। आगे रौशन कुमार ने कहा कि सरकारी स्कूलों की बदहाली गरीब और आम परिवारों के बच्चों के शिक्षा के अधिकार को प्रभावित करती है। “स्कूल-कॉलेज ठीक करो, शिक्षा सुधारो” अभियान के तहत राज्यभर के विद्यालयों और कॉलेजों की स्थिति का जायजा लिया जाएगा तथा समस्याओं और मांगों को लेकर सरकार एवं प्रशासन को मांगपत्र सौंपा जाएगा।उन्होंने कहा कि यदि विद्यालयों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगा। *-रौशन कुमार*1
- राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी शुभकामनाएं1
- पारू थाना क्षेत्र में एक स्कूल के शिक्षक द्वारा बैड टच के मामला को लेकर सरैया एसडीपीओ अभिजीत कौर ने जानकारी दी1
- lalit kashyap tufan channel subscriber do lalit kashyap benipur channel subscriber do1
- फिर बिहार में पुल पर बड़ा सवाल! #BiharNews #Aurai #Muzaffarpur #ViralVideo #GroundReport1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | बरुराज में दो छात्रों पर ब्लेड से हमला, पुलिस के खंडन के बाद FIR को लेकर उठे सवाल मुजफ्फरपुर | 23 सितंबर 2026 बरुराज थाना क्षेत्र में विद्यालय जा रहे दो छात्रों पर ब्लेड से हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट किया है कि घटना में ब्लेड का इस्तेमाल हुआ था, जबकि कुछ खबरों में इसे चाकू से हमला बताया गया था। पुलिस के अनुसार मामले में बरुराज थाना कांड संख्या 179/26 दर्ज किया गया है। लेकिन बिहार पुलिस के SCRB के ऑनलाइन रिकॉर्ड में इसी 179/26 के साथ FIR तारीख 20 सितंबर 2026, घटना की तारीख 18 सितंबर 2026, आरोपी UNKNOWN और धारा 137(2) BNS दिखाई दे रही है। वहीं पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति में घटना की तारीख 21 सितंबर 2026 बताई गई है। ऐसे में सवाल उठता है कि 179/26 की मूल FIR किस घटना से संबंधित है और ऑनलाइन रिकॉर्ड में दर्ज विवरण तथा पुलिस के प्रेस विज्ञप्ति के विवरण में अंतर क्यों है? ❓ पुलिस से मुख्य सवाल 🔹 क्या SCRB पोर्टल पर दर्ज 179/26 इसी ब्लेड हमले की FIR है? 🔹 FIR में धारा 137(2) BNS क्यों दिखाई दे रही है? 🔹 घटना की तारीख 18 सितंबर, 21 सितंबर या कोई अन्य है? 🔹 आरोपी की पहचान हुई है या अभी भी UNKNOWN है? 🔹 पहचान हो गई है तो गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? 🔹 दोनों छात्रों की मेडिकल रिपोर्ट में चोट की प्रकृति क्या है? 🔹 क्या पुलिस मूल FIR की प्रमाणित प्रति और जांच की वर्तमान स्थिति सार्वजनिक करेगी? महत्वपूर्ण: SCRB का ऑनलाइन रिकॉर्ड अपने आप में प्रमाणित FIR की प्रति नहीं है। इसलिए इन अंतरों को “फर्जी FIR” कहना अभी उचित नहीं होगा। पुलिस से मूल FIR और दस्तावेजी स्पष्टीकरण की मांग करना ही उचित सवाल है। 👉 सत्यम ग्राम न्यूज़ का सवाल किसी पक्ष को दोषी ठहराना नहीं, बल्कि उपलब्ध सरकारी रिकॉर्ड और पुलिस के आधिकारिक बयान के बीच दिख रहे अंतर पर स्पष्ट जवाब मगा।1