Shuru
Apke Nagar Ki App…
चित्रकूट जिला मुख्यालय कर्वी से कोल गदहिया संपर्क मार्ग में बड़ी मात्रा में काटे गए वृक्ष... बड़ी संख्या में बेशकीमती शीशम के वृक्ष काटे गए... रानीपुर टाइगर रिजर्व कर्वी रेंज के ज़िम्मेदार अधिकारियों द्वारा नहीं दिया जा रहा ध्यान...
संजय राणा पत्रकार चित्रकूट
चित्रकूट जिला मुख्यालय कर्वी से कोल गदहिया संपर्क मार्ग में बड़ी मात्रा में काटे गए वृक्ष... बड़ी संख्या में बेशकीमती शीशम के वृक्ष काटे गए... रानीपुर टाइगर रिजर्व कर्वी रेंज के ज़िम्मेदार अधिकारियों द्वारा नहीं दिया जा रहा ध्यान...
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- चित्रकूट - ज्योति नारायण अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रयागराज द्वारा पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा -2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जनपद चित्रकूट के कृषक इण्टर कॉलेज भौरी एवं चित्रकूट इण्टर कॉलेज कर्वी के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी, प्रवेश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी तथा सुरक्षा प्रबन्धों का जायजा लिया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, परीक्षा केन्द्रों के आसपास शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना प्राथमिकता है। जिसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा सभी केन्द्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।1
- Post by संजय राणा पत्रकार चित्रकूट1
- चित्रकूट:- अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग टीम की बड़ी कार्यवाही बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त और लहन नष्ट माननीय आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार एवं जिलाधिकारी चित्रकूट, श्री पुलकित गर्ग के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी, चित्रकूट के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम द्वारा थाना कर्वी के अंतर्गत ग्राम कपसेठी एवं भैरो पागा में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी गई तथा संदिग्ध स्थलों की सघन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान लगभग800 किलोग्राम लहन बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही विधिपूर्वक नष्ट कर दिया गया। दबिश के दौरान 140 लीटर अवैध शराब जब्त कर के संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम, 1910 (यथा संशोधित) की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत 3 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं । जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध मदिरा के व्यापार में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।1
- *3 नकाबपोश बदमाशों ने सब्जी के..आढ़त व्यापारी रामबहोर कुशवाहा पर...पहले सतना पब्लिक स्कूल के पास...दुबारा डिलौरा रोड पर...लाल मिर्च का पाउडर डालकर...बैग लूट ने का किया प्रयास...* *घटना सुबह 5.28 की...*1
- सतना। शहर के मुख्तियारगंज क्षेत्र स्थित धीरेंद्र गैस एजेंसी में आज सुबह से ही घरेलू गैस सिलेंडर भरवाने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आलम यह है कि लोग सुबह तड़के से ही खाली सिलेंडर लेकर लंबी कतारों में खड़े नजर आए, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। मुख्य बिंदु: घंटों का इंतजार: कतार में खड़े उपभोक्ताओं का कहना है कि वे सुबह 6 बजे से ही लाइन में लग गए थे, ताकि समय पर सिलेंडर मिल सके। दोपहर होने तक लाइन मुख्य सड़क तक पहुंच गई। अव्यवस्था का आरोप: उपभोक्ताओं ने एजेंसी प्रबंधन पर अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए कहा कि वितरण की गति काफी धीमी है। कई बुजुर्ग और महिलाएं भी चिलचिलाती धूप में अपनी बारी आने का इंतजार करते देखे गए। आपूर्ति में कमी की आशंका: स्थानीय लोगों के बीच गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। लोगों का मानना है कि स्टॉक कम होने की सूचना के कारण अचानक भीड़ बढ़ गई है।1
- प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने सलेंडर सलेंडर के नारे लगाए कुछ बीते साल प्रधानमंत्री मोदी आपने एक वक्तव्य में गटर से गैस बनाने की बात किए थे उसी बात को लेकर कांग्रेसियों ने गैस की किल्लत को देखते मध्यप्रदेश में अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला प्रदर्शन में महिला नेता ने एपस्टिन फाइल क जिक्र करते हुए पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी क नाम लिया महिला नेता ने कहा इनका नाम भी एपस्टिन में जुड़ा हैं #swatantrabharatsandesh #janhitkiawaz #MadhyaPradesh1
- चित्रकूट सरधुवा के अमवा गांव में बिजली की तार जोड़ते समय करंट चपेट में आने से एक किशोर की मौत,बचाने के दौरान चचेरा भाई झुलसा मामला चित्रकूट जनपद के सरधुवा थाना क्षेत्र के अमवा गांव का आज शनिवार की दोपहर 2:00 बजे का है जहां करंट की चपेट में आने से एक किशोर की जिंदा जलकर मौत हो गई और उसे बचाने गया चचेरा भाई गंभीर रूप से झुलस गया मृतक 15 वर्षीय बुधराज निषाद पुत्र छोटेलाल निसाद के परिजनों ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई 28 वर्षीय सुनील निषाद के साथ गांव में ही गेहूं के खेत में लगे बिजली के खंभे में तार जोड़ने गए थे तभी तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से बुद्धराज के ऊपर आग लग गई और वह धू धू कर जलने लगा जिसको बचाने गए सुनील को भी करंट लग गया और वह भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया जब तक परिजन उसे बचा पाते तब तक बुधराज की जलकर दर्दनाक मौत हो गई वही दोनों को जलता हुआ देख परिजन आसपास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई पर किसी तरह से दोनों के ऊपर लगी आग को बुझाकर दोनों को राजापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है जहां बुधराज को मृत घोषित कर दिया गया है और सुनील को प्रयागराज रेफर किया गया है बुधराज की मौत से परिजनों में कोहरा मच गया परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है1
- चित्रकूट:- जिलाधिकारी महोदय चित्रकूट द्वारा मऊ विकास खंड के ग्राम पियरा -खंडेहा मे स्थित उत्तर प्रदेश कुक्कुट विकास नीति-2022 अंतर्गत अंतर्गत लाभ प्राप्त कर 12 000 बर्ड मुर्गी का केस सहित स्थापित फार्म का निरीक्षण किया गया वर्तमान समय में 11400 अंडों का उत्पादन प्रतिदिन किया जा रहा है ।बैंक के ब्याज का पूर्ण भुगतान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है जिससे उद्यमी को काफी सहायता मिल रही है। फार्म मालिक डॉक्टर पुष्पेंद्र सिंह ने इस स्वर्णिम अवसर एवं आर्थिक सहयोग हेतु उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। इनका वार्षिक कारोबार एक करोड़ 50 लाख रुपए है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा इस कार्य हेतु पशुपालन विभाग के प्रयास एवं उनके कार्यों की सराहना की गई एवं उन्होंने इसी प्रकार अन्य युवाओं से अपील की कि वह भी उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर एक उद्यमी के रूप में बेरोजगारों को रोजगार दे सके एवं सरकार की नीतियों का लाभ प्राप्त कर राष्ट्र की आर्थिक उन्नत में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें ।लाभार्थी पुष्पेंद्र सिंह द्वारा 500 मी सड़क की मांग की गई इसके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।1
- सतना। नगर निगम रोड पर जिस सड़क का करीब तीन माह पहले ही डामरीकरण किया गया था, उसी सड़क में अब फिर से खुदाई शुरू कर दी गई है। कुछ समय पहले ही सड़क का निर्माण कर डामर बिछाया गया था, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी राहत मिली थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सड़क के नीचे पाइपलाइन, केबल या अन्य काम होना था तो उसे पहले ही कर लिया जाना चाहिए था। सड़क बनने के कुछ ही समय बाद दोबारा खुदाई से न केवल लोगों को परेशानी हो रही है बल्कि सरकारी धन भी व्यर्थ हो रहा है।1