Shuru
Apke Nagar Ki App…
*3 नकाबपोश बदमाशों ने सब्जी के..आढ़त व्यापारी रामबहोर कुशवाहा पर...पहले सतना पब्लिक स्कूल के पास...दुबारा डिलौरा रोड पर...लाल मिर्च का पाउडर डालकर...बैग लूट ने का किया प्रयास...* *घटना सुबह 5.28 की...*
Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
*3 नकाबपोश बदमाशों ने सब्जी के..आढ़त व्यापारी रामबहोर कुशवाहा पर...पहले सतना पब्लिक स्कूल के पास...दुबारा डिलौरा रोड पर...लाल मिर्च का पाउडर डालकर...बैग लूट ने का किया प्रयास...* *घटना सुबह 5.28 की...*
More news from Satna and nearby areas
- *3 नकाबपोश बदमाशों ने सब्जी के..आढ़त व्यापारी रामबहोर कुशवाहा पर...पहले सतना पब्लिक स्कूल के पास...दुबारा डिलौरा रोड पर...लाल मिर्च का पाउडर डालकर...बैग लूट ने का किया प्रयास...* *घटना सुबह 5.28 की...*1
- सतना। शहर के मुख्तियारगंज क्षेत्र स्थित धीरेंद्र गैस एजेंसी में आज सुबह से ही घरेलू गैस सिलेंडर भरवाने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आलम यह है कि लोग सुबह तड़के से ही खाली सिलेंडर लेकर लंबी कतारों में खड़े नजर आए, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। मुख्य बिंदु: घंटों का इंतजार: कतार में खड़े उपभोक्ताओं का कहना है कि वे सुबह 6 बजे से ही लाइन में लग गए थे, ताकि समय पर सिलेंडर मिल सके। दोपहर होने तक लाइन मुख्य सड़क तक पहुंच गई। अव्यवस्था का आरोप: उपभोक्ताओं ने एजेंसी प्रबंधन पर अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए कहा कि वितरण की गति काफी धीमी है। कई बुजुर्ग और महिलाएं भी चिलचिलाती धूप में अपनी बारी आने का इंतजार करते देखे गए। आपूर्ति में कमी की आशंका: स्थानीय लोगों के बीच गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। लोगों का मानना है कि स्टॉक कम होने की सूचना के कारण अचानक भीड़ बढ़ गई है।1
- चित्रकूट गलत दिशा की ट्रेन में दो बच्चों के साथ यात्रा कर रही महिला की मानिकपुर जंक्शन स्टेशन में चलती ट्रेन से उतरते समय ट्रेन से गिरकर मौत मामला चित्रकूट जनपद के मानिकपुर जंक्शन स्टेशन का आज सुबह लगभग 9:15 बजे का है जहां गलती से गलत दिशा की ट्रेन में अपने दो बच्चों के साथ यात्रा कर रही महिला की मानिकपुर जंक्शन स्टेशन में चलती ट्रेन से उतरते समय ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई मिली जानकारी के अनुसार मृतका रिंकी देवी पत्नी सुजीत कुमार जिनको सोलापुर महाराष्ट्र से बिहार के दानापुर जाना था जो किसी ट्रेन से प्रयागराज के छौकी स्टेशन पर उतरकर दानापुर जाने के लिए गलत दिशा की ट्रेन बरौनी अहमदाबाद एक्सप्रेस में बैठ कर मानिकपुर की ओर आ गई और जब उन्हें ट्रेन में ही जानकारी हुई कि वह गलत ट्रेन में बैठी है तो ट्रेन के मानिकपुर स्टेशन में पहुंचते ही रिंकी ट्रेन की धीमी रफ्तार होने के चलते चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास किया और सीधा ट्रेन के नीचे चली गई जिससे उनका एक हाथ कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई जिनको जानकारी होते ही मानिकपुर आरपीएफ के जवानों द्वारा एंबुलेंस की सहायता से मानिकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है जहां से उन्हें गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया है जिनको पुलिस द्वारा आज रविवार की सुबह 10:30 बजे जिला अस्पताल लाया गया है जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है आरपीएफ कांस्टेबल ने बताया कि मृतका के पति सुजीत कुमार मुंबई में टीटी के पद पर कार्यरत हैं जिनको घटना की जानकारी दे दी गई है1
- *चित्रकूट -* आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार एवं जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। * इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी, चित्रकूट के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम द्वारा थाना कर्वी के अंतर्गत ग्राम कपसेठी एवं भैरो पागा में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी गई तथा संदिग्ध स्थलों की सघन तलाशी ली गई। * तलाशी के दौरान लगभग800 किलोग्राम लहन बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही विधिपूर्वक नष्ट कर दिया गया। * दबिश के दौरान 140 लीटर अवैध शराब जब्त कर के संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम, 1910 (यथा संशोधित) की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत 3 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। * जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध मदिरा के व्यापार में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।1
- उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के रामनगर ब्लॉक के ग्राम घुनुवां में एक टूटा हुआ पुल लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। यह पुल कभी गांव के लोगों के आने-जाने का मुख्य रास्ता था। इसी रास्ते से किसान अपने खेतों तक जाते थे, बच्चे स्कूल जाते थे और गांव के लोग बाजार या दूसरे गांवों में आते-जाते थे। लेकिन अब यह पुल टूट चुका है। पुल का एक हिस्सा पूरी तरह गिर गया है और बाकी हिस्सा कमजोर होकर अधूरा खड़ा है। लोहे की सरिये बाहर निकल आए हैं और कंक्रीट के टुकड़े नीचे बिखरे पड़े हैं। बारिश के समय या नदी में पानी बढ़ने पर लोगों को बहुत कठिनाई होती है, क्योंकि उन्हें लंबा रास्ता घुमकर जाना पड़ता है। इस टूटे हुए पुल की वजह से ग्राम घुनुवां के लोगों को रोजमर्रा के कामों में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किसान समय पर अपने खेतों तक नहीं पहुंच पाते और बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानी होती है। गांव के बुजुर्ग और बीमार लोगों के लिए यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है। इसलिए ग्राम घुनुवां के लोग चाहते हैं कि प्रशासन जल्द से जल्द इस पुल की मरम्मत या नया पुल बनवाए, ताकि गांव के लोगों को सुरक्षित और आसान आवागमन की सुविधा मिल सके। 🌉1
- Post by संजय राणा पत्रकार चित्रकूट1
- 13 साल के दर्द के बाद हरीश को मिली 'इच्छामृत्यु', नम आंखों से AIIMS विदाई 13 साल से कोमा में पड़े हरीश राणा को उनकी इच्छा मृत्यु के लिए अब एम्स लाया जा चुका है सुग्राीम कोर्ट के आदेश अनुसार1
- सतना। नगर निगम रोड पर जिस सड़क का करीब तीन माह पहले ही डामरीकरण किया गया था, उसी सड़क में अब फिर से खुदाई शुरू कर दी गई है। कुछ समय पहले ही सड़क का निर्माण कर डामर बिछाया गया था, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी राहत मिली थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सड़क के नीचे पाइपलाइन, केबल या अन्य काम होना था तो उसे पहले ही कर लिया जाना चाहिए था। सड़क बनने के कुछ ही समय बाद दोबारा खुदाई से न केवल लोगों को परेशानी हो रही है बल्कि सरकारी धन भी व्यर्थ हो रहा है।1