अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। *चित्रकूट -* आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार एवं जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। * इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी, चित्रकूट के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम द्वारा थाना कर्वी के अंतर्गत ग्राम कपसेठी एवं भैरो पागा में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी गई तथा संदिग्ध स्थलों की सघन तलाशी ली गई। * तलाशी के दौरान लगभग800 किलोग्राम लहन बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही विधिपूर्वक नष्ट कर दिया गया। * दबिश के दौरान 140 लीटर अवैध शराब जब्त कर के संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम, 1910 (यथा संशोधित) की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत 3 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। * जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध मदिरा के व्यापार में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

- चित्रकूट गलत दिशा की ट्रेन में दो बच्चों के साथ यात्रा कर रही महिला की मानिकपुर जंक्शन स्टेशन में चलती ट्रेन से उतरते समय ट्रेन से गिरकर मौत मामला चित्रकूट जनपद के मानिकपुर जंक्शन स्टेशन का आज सुबह लगभग 9:15 बजे का है जहां गलती से गलत दिशा की ट्रेन में अपने दो बच्चों के साथ यात्रा कर रही महिला की मानिकपुर जंक्शन स्टेशन में चलती ट्रेन से उतरते समय ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई मिली जानकारी के अनुसार मृतका रिंकी देवी पत्नी सुजीत कुमार जिनको सोलापुर महाराष्ट्र से बिहार के दानापुर जाना था जो किसी ट्रेन से प्रयागराज के छौकी स्टेशन पर उतरकर दानापुर जाने के लिए गलत दिशा की ट्रेन बरौनी अहमदाबाद एक्सप्रेस में बैठ कर मानिकपुर की ओर आ गई और जब उन्हें ट्रेन में ही जानकारी हुई कि वह गलत ट्रेन में बैठी है तो ट्रेन के मानिकपुर स्टेशन में पहुंचते ही रिंकी ट्रेन की धीमी रफ्तार होने के चलते चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास किया और सीधा ट्रेन के नीचे चली गई जिससे उनका एक हाथ कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई जिनको जानकारी होते ही मानिकपुर आरपीएफ के जवानों द्वारा एंबुलेंस की सहायता से मानिकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है जहां से उन्हें गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया है जिनको पुलिस द्वारा आज रविवार की सुबह 10:30 बजे जिला अस्पताल लाया गया है जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है आरपीएफ कांस्टेबल ने बताया कि मृतका के पति सुजीत कुमार मुंबई में टीटी के पद पर कार्यरत हैं जिनको घटना की जानकारी दे दी गई है1
- *चित्रकूट -* आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार एवं जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। * इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी, चित्रकूट के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम द्वारा थाना कर्वी के अंतर्गत ग्राम कपसेठी एवं भैरो पागा में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी गई तथा संदिग्ध स्थलों की सघन तलाशी ली गई। * तलाशी के दौरान लगभग800 किलोग्राम लहन बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही विधिपूर्वक नष्ट कर दिया गया। * दबिश के दौरान 140 लीटर अवैध शराब जब्त कर के संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम, 1910 (यथा संशोधित) की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत 3 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। * जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध मदिरा के व्यापार में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।1
- उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के रामनगर ब्लॉक के ग्राम घुनुवां में एक टूटा हुआ पुल लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। यह पुल कभी गांव के लोगों के आने-जाने का मुख्य रास्ता था। इसी रास्ते से किसान अपने खेतों तक जाते थे, बच्चे स्कूल जाते थे और गांव के लोग बाजार या दूसरे गांवों में आते-जाते थे। लेकिन अब यह पुल टूट चुका है। पुल का एक हिस्सा पूरी तरह गिर गया है और बाकी हिस्सा कमजोर होकर अधूरा खड़ा है। लोहे की सरिये बाहर निकल आए हैं और कंक्रीट के टुकड़े नीचे बिखरे पड़े हैं। बारिश के समय या नदी में पानी बढ़ने पर लोगों को बहुत कठिनाई होती है, क्योंकि उन्हें लंबा रास्ता घुमकर जाना पड़ता है। इस टूटे हुए पुल की वजह से ग्राम घुनुवां के लोगों को रोजमर्रा के कामों में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किसान समय पर अपने खेतों तक नहीं पहुंच पाते और बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानी होती है। गांव के बुजुर्ग और बीमार लोगों के लिए यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है। इसलिए ग्राम घुनुवां के लोग चाहते हैं कि प्रशासन जल्द से जल्द इस पुल की मरम्मत या नया पुल बनवाए, ताकि गांव के लोगों को सुरक्षित और आसान आवागमन की सुविधा मिल सके। 🌉1
- Post by संजय राणा पत्रकार चित्रकूट1
- Post by Abhay TV News1
- चित्रकूट। जिले के मानिकपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चुरेह केशरूवा के मजरा टिकुरी गांव में सरकारी योजना का लाभ दिलाने में ही जिम्मेदारों की लापरवाही सामने आ रही है। यहां एक गरीब परिवार की बेटी को मुख्यमंत्री कन्या विवाह / निकाह योजना का लाभ दिलाने में ग्राम पंचायत सचिव द्वारा अड़ंगा लगाने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार के अनुसार योजना के तहत आवश्यक पंचनामा तैयार कर प्रधान और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा हस्ताक्षर व मोहर भी कर दी गई, लेकिन जब दस्तावेज ग्राम पंचायत सचिव जय प्रकाश सिंह के पास प्रमाणित कराने के लिए पहुंचे तो उन्होंने उस पर हस्ताक्षर करने से साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि सचिव ने पीड़ित को यह कहकर वापस भेज दिया कि पहले परिवार रजिस्टर की नकल लेकर आओ, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि परिवार रजिस्टर की नकल स्वयं ग्राम पंचायत सचिव द्वारा ही जारी की जाती है। ऐसे में सचिव द्वारा ही उसे लाने के लिए कहना सवाल खड़े कर रहा है। पीड़ित का कहना है कि वह कई दिनों से सचिव कार्यालय के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अब तक दस्तावेज प्रमाणित नहीं किए गए। इससे योजना में आवेदन की अंतिम तारीख निकलने का खतरा पैदा हो गया है और गरीब परिवार की बेटी सरकारी सहायता से वंचित हो सकती है। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि समय रहते दस्तावेज प्रमाणित नहीं किए गए तो संबंधित अधिकारी की लापरवाही के कारण पात्र लाभार्थी को उसका हक नहीं मिल पाएगा। फिलहाल इस पूरे मामले में संबंधित सचिव या अन्य जिम्मेदार अधिकारियों का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है।1
- चित्रकूट मानिकपुर के झरी के के पास 2,60,000 रुपए के ठगी का शिकार हुआ भदोही निवासी व्यक्ति कार्रवाई की मांग पहुंचा एसपी कार्यालय मामला चित्रकूट जनपद के मानिकपुर थाना अंतर्गत जारी फाटक के पास का बीती 6 दिसंबर 2025 का है जहां नकली सोना खरीदने के चक्कर में 260000 रुपए के ठगी का शिकार हुए भदोही निवासी व्यक्ति कार्रवाई की मांग कर आज रविवार की सुबह 11:30 बजे एसपी कार्यालय पहुंचा है सत्यम सिंह निवासी भदोही ने बताया कि बीती 6 दिसंबर 2025 को उसके जानने वाले शिव शंकर नाम के व्यक्ति द्वारा सोना देने के लिए उसे मानिकपुर बुलाया और झरी के पास ले जाकर उसे नकली सोना देकर उसका अपने 6 साथियों के साथ मिलकर उसे 260000 ले लिए जिसकी सूचना पीड़ित ने मानिकपुर पुलिस को दी सूचना मिलती मौके पर पहुंची पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और पांच अभियुक्त भाग निकले पीड़ित ने बताया कि उस पैसे में से उसे सिर्फ ₹10,000 मिला है पुलिस ने दो अभियुक्तों को जेल भेज दिया था और शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई पीड़ित कहना है कि न तो शेष अभियुक्त गिरफ्तार किए गए और न ही उसका शेष पैसा मिला जिसको लेकर वह 3माह पुलिस के चक्कर काट रहा है और आज मामले में कार्रवाई की मांग कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा है1