logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आदिवासी अंचल को बड़ी राहत की उम्मीद:राजपुर स्वास्थ्य केंद्र को उप-जिला अस्पताल बनाने की मांग पर मुख्यमंत्री सचिवालय ने दिए कार्रवाई के निर्देश आदिवासी अंचल को बड़ी राहत की उम्मीद:राजपुर स्वास्थ्य केंद्र को उप-जिला अस्पताल बनाने की मांग पर मुख्यमंत्री सचिवालय ने दिए कार्रवाई के निर्देश दुर्गम वनांचल की जीवनरेखा बनेगा राजपुर, उप-जिला अस्पताल उन्नयन की जगी उम्मीद बलरामपुर। जिले के राजपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सिविल/उप-जिला अस्पताल में उन्नयन किए जाने की लंबे समय से उठ रही मांग अब शासन स्तर पर गंभीरता से ली जा रही है। क्षेत्र के पत्रकार एवं सामाजिक प्रतिनिधि अभिषेक कुमार सोनी द्वारा मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, विधायक सामरी एवं कलेक्टर बलरामपुर को प्रस्तुत विस्तृत आवेदन पर मुख्यमंत्री सचिवालय ने संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय, रायपुर से जारी पत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि आवेदन पत्र पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, की गई कार्रवाई से आवेदक को अवगत कराया जाए तथा पूरे प्रकरण की जानकारी जनदर्शन पोर्टल में दर्ज करते हुए संबंधित अभिलेख भी अपलोड किए जाएं। इससे स्पष्ट होता है कि मामले को प्राथमिकता के साथ प्रक्रिया में लिया गया है। प्रस्तुत आवेदन में विस्तार से बताया गया है कि राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में स्थित एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है, जो न केवल राजपुर विकासखंड बल्कि आसपास के सैकड़ों ग्राम पंचायतों, दूरस्थ वनांचल एवं आदिवासी क्षेत्रों की बड़ी आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। अनुमानित 1 से 2 लाख की जनसंख्या प्रत्यक्ष रूप से इस केंद्र पर निर्भर है, जिससे यहां मरीजों का अत्यधिक दबाव बना रहता है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि भौगोलिक दृष्टि से यह क्षेत्र काफी दुर्गम है और कई गांवों के लिए राजपुर ही सबसे सुलभ स्वास्थ्य केंद्र है। इसके बावजूद वर्तमान में यहां उपलब्ध संसाधन क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप पर्याप्त नहीं हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों (स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, सर्जन, फिजिशियन) की कमी, सीमित बेड क्षमता, आईसीयू/एचडीयू का अभाव, ब्लड बैंक/ब्लड स्टोरेज यूनिट की अनुपलब्धता तथा आधुनिक जांच सुविधाओं (एक्स-रे, सोनोग्राफी, पैथोलॉजी) की कमी के कारण गंभीर मरीजों को रेफर करना मजबूरी बन गई है। आवेदन में यह भी बताया गया है कि राजपुर से अंबिकापुर की दूरी लगभग 50 से 70 किलोमीटर है। इस मार्ग में वन क्षेत्र, घुमावदार सड़कें एवं कई स्थानों पर खराब रास्ते होने के कारण आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर उच्च स्तरीय उपचार मिल पाना अत्यंत कठिन हो जाता है। इसके चलते विशेषकर गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं एवं दुर्घटना पीड़ितों के लिए जोखिम की स्थिति बनी रहती है और कई बार जनहानि तक की आशंका उत्पन्न हो जाती है। इसके साथ ही यह तथ्य भी सामने रखा गया है कि जिला मुख्यालय बलरामपुर स्थित अस्पताल में भी उन्नत जीवन रक्षक सुविधाएं जैसे आईसीयू पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं हैं, जिसके कारण गंभीर मरीजों को सीधे अंबिकापुर भेजना पड़ता है। ऐसी स्थिति में राजपुर जैसे भौगोलिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र में उप-जिला अस्पताल की स्थापना अत्यंत आवश्यक एवं जनहितकारी कदम होगा। अभिषेक कुमार सोनी ने अपने आवेदन में मांग की है कि राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को शीघ्र सिविल/उप-जिला अस्पताल में उन्नयन किया जाए तथा यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना, 24×7 आपातकालीन सेवा, ट्रॉमा सेंटर, आईसीयू/एचडीयू, ब्लड बैंक/ब्लड स्टोरेज यूनिट एवं आधुनिक जांच सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को समय पर और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश जारी किए जाने से क्षेत्र में उम्मीद की किरण जगी है। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि यदि शासन स्तर पर शीघ्र निर्णय लिया गया तो न केवल राजपुर बल्कि आसपास के दूरस्थ एवं आदिवासी क्षेत्रों के हजारों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा और अनावश्यक रेफरल तथा जनहानि की घटनाओं में कमी आएगी। इस जनहित मुद्दे पर अभिषेक कुमार सोनी ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से सहयोग और समर्थन की अपील की है। उन्होंने कहा कि राजपुर स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन पूरे क्षेत्र की आवश्यकता है और इसके लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। आवश्यकता पड़ने पर जनसमर्थन अभियान भी चलाया जाएगा, ताकि शासन-प्रशासन इस मांग पर शीघ्र निर्णय ले सके।

8 hrs ago
user_ANIL XALXO
ANIL XALXO
Farmer राजपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
8 hrs ago
befd186d-5524-4e6d-ae13-79116b263c4e

More news from Chhattisgarh and nearby areas
  • नारायणपुर जिले के दूरस्थ ग्राम बेनूर में आयोजित ओरमाखाईन माता मेले ने इस बार आस्था के साथ-साथ विकास का भी नया अध्याय लिख दिया। प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप ने यहां 10 करोड़ 51 लाख से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर क्षेत्र को बड़ी सौगात दी।
    1
    नारायणपुर जिले के दूरस्थ ग्राम बेनूर में आयोजित ओरमाखाईन माता मेले ने इस बार आस्था के साथ-साथ विकास का भी नया अध्याय लिख दिया। प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप ने यहां 10 करोड़ 51 लाख से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर क्षेत्र को बड़ी सौगात दी।
    user_AKASH singh thakur
    AKASH singh thakur
    Narayanpur, Chhattisgarh•
    2 hrs ago
  • डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत  ग्राम जोगीभाट में शीतला मंदिर में आयोजित एक ग्रामीण बैठक उस वक्त खूनी संघर्ष में बदल गई, जब मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में 20 वर्षीय युवक कुणाल देशमुख की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 2 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे गांव के शीतला मंदिर में ग्रामीणों की बैठक चल रही थी। बैठक में गांव की समस्याओं और मंदिर में ताला लगाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही थी। इसी दौरान बातचीत विवाद में बदल गई और कुछ ग्रामीणों ने उपसरपंच डोमेन्द्र देशमुख के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने एकजुट होकर हमला कर दिया। इसी बीच अपने चाचा को बचाने पहुंचे कुणाल देशमुख पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया गया। चाकू से ताबड़तोड़ हमला, मौके पर मची अफरा-तफरी मुख्य आरोपी सोहन कुमार साहू ने अपने पास रखे धारदार चाकू से कुणाल देशमुख के सीने और पेट पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
    1
    डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत  ग्राम जोगीभाट में शीतला मंदिर में आयोजित एक ग्रामीण बैठक उस वक्त खूनी संघर्ष में बदल गई, जब मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में 20 वर्षीय युवक कुणाल देशमुख की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
2 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे गांव के शीतला मंदिर में ग्रामीणों की बैठक चल रही थी। बैठक में गांव की समस्याओं और मंदिर में ताला लगाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही थी। इसी दौरान बातचीत विवाद में बदल गई और कुछ ग्रामीणों ने उपसरपंच डोमेन्द्र देशमुख के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।
विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने एकजुट होकर हमला कर दिया। इसी बीच अपने चाचा को बचाने पहुंचे कुणाल देशमुख पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया गया। चाकू से ताबड़तोड़ हमला, मौके पर मची अफरा-तफरी
मुख्य आरोपी सोहन कुमार साहू ने अपने पास रखे धारदार चाकू से कुणाल देशमुख के सीने और पेट पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
    user_User4786
    User4786
    डौंडी लोहारा, बालोद, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • *_"Glorious 4th Week"_* *"Dhurandhar The Revenge (Part 2)"* *12.00 PM, 04.15 PM, 08.45 PM* *_Daimond=150/- & Gold=100/-_* *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt3
    1
    *_"Glorious 4th Week"_*
*"Dhurandhar The Revenge (Part 2)"*
*12.00 PM, 04.15 PM, 08.45 PM*
*_Daimond=150/- & Gold=100/-_*
*RAJ TALKIES RAIPUR*
☎️- 0771-2229223
*_Book Online Ticket from Book My Show_*
https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207
*_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_*
https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt3
    user_Raj Talkies Raipur
    Raj Talkies Raipur
    Cinema औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • चेन्नई, 4 अप्रैल 2026। आईपीएल 2026 के 7वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को उनके होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) पर 5 विकेट से हरा दिया। PBKS ने 210 रनों का टारगेट 18.4 ओवर में हासिल कर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की, जबकि CSK लगातार दूसरा मैच हारकर टूर्नामेंट में 0 अंक पर अटकी रही। PBKS की कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 209 रन बनाए। अयुष मhatre ने 43 गेंदों पर 73 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि शिवम दुबे 45* और सरफराज खान 32 रन पर नाबाद रहे। PBKS की ओर से विजयकुमार व्यशाख ने 2 विकेट लिए। जवाब में PBKS ने आक्रामक शुरुआत की। ओपनर प्रियांश आर्य ने मात्र 11 गेंदों पर 39 रन ठोक दिए (3 चौके और 4 छक्के), जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 43 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 29 गेंदों पर 50 रनों की कप्तानी पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। मार्कस स्टोइनिस और शशांक सिंह ने अंत में फिनिशिंग टच दिया। PBKS ने 8 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। मैच के मुख्य आकर्षण: प्रियांश आर्य की 11 गेंदों की विस्फोटक पारी ने पावरप्ले में ही मैच का रुख पलट दिया। श्रेयस अय्यर की 26-29 गेंदों वाली फिफ्टी ने PBKS को स्थिरता दी। CSK के गेंदबाजों को चेपॉक की पिच पर भी PBKS के बल्लेबाजों ने आसानी से रन बनाए।प्लेयर ऑफ द मैच: प्रियांश आर्य को उनकी धमाकेदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। PBKS अब 2 मैचों में 2 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है, जबकि CSK को अपनी पहली जीत का इंतजार है। अगला मैच CSK के लिए काफी अहम होगा। संक्षिप्त स्कोर: CSK: 209/5 (20 ओवर) – अयुष मhatre 73, शिवम दुबे 45* PBKS: 210/5 (18.4 ओवर) – श्रेयस अय्यर 50, प्रियांश आर्य 39 नतीजा: PBKS ने 5 विकेट से जीत हासिल की। IPL 2026 में रोमांच जारी है। PBKS की इस जीत ने साबित कर दिया कि चेपॉक अब कोई किला नहीं रहा! 🏏🔥 मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ।
    1
    चेन्नई, 4 अप्रैल 2026। आईपीएल 2026 के 7वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को उनके होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) पर 5 विकेट से हरा दिया। PBKS ने 210 रनों का टारगेट 18.4 ओवर में हासिल कर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की, जबकि CSK लगातार दूसरा मैच हारकर टूर्नामेंट में 0 अंक पर अटकी रही।
PBKS की कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 209 रन बनाए। अयुष मhatre ने 43 गेंदों पर 73 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि शिवम दुबे 45* और सरफराज खान 32 रन पर नाबाद रहे। PBKS की ओर से विजयकुमार व्यशाख ने 2 विकेट लिए।
जवाब में PBKS ने आक्रामक शुरुआत की। ओपनर प्रियांश आर्य ने मात्र 11 गेंदों पर 39 रन ठोक दिए (3 चौके और 4 छक्के), जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 43 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 29 गेंदों पर 50 रनों की कप्तानी पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। मार्कस स्टोइनिस और शशांक सिंह ने अंत में फिनिशिंग टच दिया। PBKS ने 8 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया।
मैच के मुख्य आकर्षण:
प्रियांश आर्य की 11 गेंदों की विस्फोटक पारी ने पावरप्ले में ही मैच का रुख पलट दिया।
श्रेयस अय्यर की 26-29 गेंदों वाली फिफ्टी ने PBKS को स्थिरता दी।
CSK के गेंदबाजों को चेपॉक की पिच पर भी PBKS के बल्लेबाजों ने आसानी से रन बनाए।प्लेयर ऑफ द मैच: प्रियांश आर्य को उनकी धमाकेदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
PBKS अब 2 मैचों में 2 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है, जबकि CSK को अपनी पहली जीत का इंतजार है। अगला मैच CSK के लिए काफी अहम होगा।
संक्षिप्त स्कोर:
CSK: 209/5 (20 ओवर) – अयुष मhatre 73, शिवम दुबे 45*
PBKS: 210/5 (18.4 ओवर) – श्रेयस अय्यर 50, प्रियांश आर्य 39
नतीजा: PBKS ने 5 विकेट से जीत हासिल की।
IPL 2026 में रोमांच जारी है। PBKS की इस जीत ने साबित कर दिया कि चेपॉक अब कोई किला नहीं रहा! 🏏🔥
मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ।
    user_SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    Raipur, Chhattisgarh•
    15 hrs ago
  • द बिरनपुर फाइल्स एक छत्तीसगढ़ी फिल्म है, जो 2023 में बेमेतरा जिले के बिरनपुर में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर आधारित है। इस हिंसा में विधायक ईश्वर साहू के बेटे भुनेश्वर साहू की मौत हो गई थी। फिल्म का उद्देश्य इस घटना के पीछे की सच्चाई को उजागर करना और समाज में संदेश देना है कि सत्य की जीत होती है । फिल्म के निर्माता हेमलाल चतुर्वेदी ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म को बनाने के लिए विधायक ईश्वर साहू और उनके परिवार से अनुमति ली थी। फिल्म में मुख्य भूमिका बालोद जिले के प्रतिभाशाली अभिनेता पवन गांधी ने निभाई है, जो विधायक ईश्वर साहू का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले ही विवाद हो गया था, और फिल्म के कलाकारों और निर्देशक को धमकियां मिली थीं। लेकिन फिल्म 3 अप्रैल 2026 को रिलीज हो गई है, और इसे 16 वर्ष से अधिक आयु के दर्शकों के लिए ही प्रदर्शित किया जा रहा है ।
    1
    द बिरनपुर फाइल्स एक छत्तीसगढ़ी फिल्म है, जो 2023 में बेमेतरा जिले के बिरनपुर में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर आधारित है। 
इस हिंसा में विधायक ईश्वर साहू के बेटे भुनेश्वर साहू की मौत हो गई थी। फिल्म का उद्देश्य इस घटना के पीछे की सच्चाई को उजागर करना और समाज में संदेश देना है कि सत्य की जीत होती है ।
फिल्म के निर्माता हेमलाल चतुर्वेदी ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म को बनाने के लिए विधायक ईश्वर साहू और उनके परिवार से अनुमति ली थी। फिल्म में मुख्य भूमिका बालोद जिले के प्रतिभाशाली अभिनेता पवन गांधी ने निभाई है, जो विधायक ईश्वर साहू का किरदार निभा रहे हैं।
फिल्म की रिलीज से पहले ही विवाद हो गया था, और फिल्म के कलाकारों और निर्देशक को धमकियां मिली थीं।
लेकिन फिल्म 3 अप्रैल 2026 को रिलीज हो गई है, और इसे 16 वर्ष से अधिक आयु के दर्शकों के लिए ही प्रदर्शित किया जा रहा है ।
    user_छ्ग राज्य न्यूज
    छ्ग राज्य न्यूज
    Advertising agency धमधा, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • Post by Rani Kasyap
    1
    Post by Rani Kasyap
    user_Rani Kasyap
    Rani Kasyap
    Adventure Sports Center Lohandiguda, Bastar•
    10 hrs ago
  • बालोद में रौंद दिया ट्राला ने! NH-930 पर ट्रक की ठोकर से 20 वर्षीय बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक और सड़क हादसा ने परिवार को रोने पर मजबूर कर दिया है। कुसुमकसा NH-930 मुख्य मार्ग पर ग्राम गुजरा के पास ट्राला वाहन की जोरदार ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय भूपेंद्र कुमार भुआर्य के रूप में हुई है, जो ग्राम भैंसबोड़ का निवासी था। हादसा इतना भीषण था कि युवक की जान बचाने का कोई मौका ही नहीं मिल सका। धटना के बाद ट्राला चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। कोतवाली थाना बालोद की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार चालक की तलाश तेज कर दी गई है। “सड़कें मौत का खेल बनती जा रही हैं। परिवार की उम्मीदें, सपने और एक जवान जीवन पल भर में खत्म… भूपेंद्र जैसे युवाओं की मौत हमें सोचने पर मजबूर करती है कि क्या हम सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं? प्रशासन से अपील- ऐसे फरार चालकों पर सख्त कार्रवाई हो और NH-930 जैसे व्यस्त मार्गों पर गश्त बढ़ाई जाए, ताकि मासूम जिंदगियां बच सकें।” द छत्तीसगढ़ हमेशा की तरह आपके साथ है। ऐसे हादसों पर नजर रखे हुए हैं। अगर आपके पास इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस या हमारे चैनल से संपर्क करें। सड़क पर चलते वक्त सावधानी बरतें… जिंदगी एक बार मिलती है!
    1
    बालोद में रौंद दिया ट्राला ने! NH-930 पर ट्रक की ठोकर से 20 वर्षीय बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक और सड़क हादसा ने परिवार को रोने पर मजबूर कर दिया है। कुसुमकसा NH-930 मुख्य मार्ग पर ग्राम गुजरा के पास ट्राला वाहन की जोरदार ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान 20 वर्षीय भूपेंद्र कुमार भुआर्य के रूप में हुई है, जो ग्राम भैंसबोड़ का निवासी था। हादसा इतना भीषण था कि युवक की जान बचाने का कोई मौका ही नहीं मिल सका।
धटना के बाद ट्राला चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। कोतवाली थाना बालोद की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार चालक की तलाश तेज कर दी गई है।
“सड़कें मौत का खेल बनती जा रही हैं। परिवार की उम्मीदें, सपने और एक जवान जीवन पल भर में खत्म… भूपेंद्र जैसे युवाओं की मौत हमें सोचने पर मजबूर करती है कि क्या हम सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं? प्रशासन से अपील- ऐसे फरार चालकों पर सख्त कार्रवाई हो और NH-930 जैसे व्यस्त मार्गों पर गश्त बढ़ाई जाए, ताकि मासूम जिंदगियां बच सकें।”
द छत्तीसगढ़ हमेशा की तरह आपके साथ है। ऐसे हादसों पर नजर रखे हुए हैं।
अगर आपके पास इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस या हमारे चैनल से संपर्क करें।
सड़क पर चलते वक्त सावधानी बरतें… जिंदगी एक बार मिलती है!
    user_YOGESH KUAMR SAHU
    YOGESH KUAMR SAHU
    News Anchor बालोद, बालोद, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • जोगीभाट गांव में मंदिर से जुड़े मुद्दे पर बुलाई गई एक साधारण बैठक ने अचानक ऐसा खौफनाक मोड़ ले लिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। गुरुवार  रात चल रही इस सभा में चर्चा के बीच ही विवाद भड़क उठा और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। शुक्रवार मिली जानकारी अनुसार बैठक के दौरान उपसरपंच डोमेंद्र देशमुख। —जो मृतक कुणाल देशमुख के चाचा हैं—और गांव के कुछ लोगों के बीच कहासुनी शुरू हुई। बात इतनी बढ़ी कि विवाद हाथापाई में बदल गया। इसी बीच 20 वर्षीय कुणाल देशमुख अपने चाचा को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचा। लेकिन हालात बेकाबू हो चुके थे। विवाद में शामिल कुछ लोगों ने कुणाल पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
    1
    जोगीभाट गांव में मंदिर से जुड़े मुद्दे पर बुलाई गई एक साधारण बैठक ने अचानक ऐसा खौफनाक मोड़ ले लिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। गुरुवार  रात चल रही इस सभा में चर्चा के बीच ही विवाद भड़क उठा और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया।
शुक्रवार मिली जानकारी अनुसार बैठक के दौरान उपसरपंच डोमेंद्र देशमुख। —जो मृतक कुणाल देशमुख के चाचा हैं—और गांव के कुछ लोगों के बीच कहासुनी शुरू हुई। बात इतनी बढ़ी कि विवाद हाथापाई में बदल गया। इसी बीच 20 वर्षीय कुणाल देशमुख अपने चाचा को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचा। लेकिन हालात बेकाबू हो चुके थे। विवाद में शामिल कुछ लोगों ने कुणाल पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
    user_User4786
    User4786
    डौंडी लोहारा, बालोद, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • *_"Glorious 4th Week"_* *"Dhurandhar The Revenge (Part 2)"* *12.00 PM, 04.15 PM, 08.45 PM* *_Daimond=150/- & Gold=100/-_* *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt3
    1
    *_"Glorious 4th Week"_*
*"Dhurandhar The Revenge (Part 2)"*
*12.00 PM, 04.15 PM, 08.45 PM*
*_Daimond=150/- & Gold=100/-_*
*RAJ TALKIES RAIPUR*
☎️- 0771-2229223
*_Book Online Ticket from Book My Show_*
https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207
*_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_*
https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt3
    user_Raj Talkies Raipur
    Raj Talkies Raipur
    Cinema औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.