Shuru
Apke Nagar Ki App…
वैशाली प्रखंड में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर वोटर सम्मेलन समारोह का आयोजन किया गया।
Vaanishree News
वैशाली प्रखंड में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर वोटर सम्मेलन समारोह का आयोजन किया गया।
More news from Vaishali and nearby areas
- सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी है। जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने अभी-अभी मेदांता हॉस्पिटल पहुंचकर सोनम वांगचुक का भूख हड़ताल खत्म करवाया है। सोनम वांगचुक पिछले 25 दिनों से पेपर लीक के खिलाफ लगातार भूख हड़ताल पर थे।1
- Post by As Na1
- हाजीपुर, बिहार से आमोद सोनी के अनुसार, वायरल पिंकी देवी के एक नए इंटरव्यू वीडियो को लेकर चर्चा बनी हुई है। वीडियो में पिंकी देवी द्वारा कही गई बात पर रिंकू बावली अचानक गर्म हो गईं और उन्होंने अपनी सफाई में अपने बचाव की बात रखी। पिंकी देवी और रिंकू बावली का यह नया इंटरव्यू वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर और ट्रेंड कर रहा है।1
- वैशाली जिले में अवैध मादक पदार्थों के सेवन और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन नीलकंठ" के तहत पुलिस ने महुआ थाना क्षेत्र से दो कथित मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 20.17 ग्राम हेरोइन/स्मैक बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करों के पास से दो बाइक और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।1
- दिल्ली पुलिस ने आम जनमानस से एक अपील जारी की है। पुलिस ने लोगों को सतर्क करते हुए कहा है कि किसी भी अज्ञात ID से आए मैसेज पर बिल्कुल ध्यान न दें।1
- NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर कटिहार में गुरुवार को सैकड़ों छात्र-छात्राओं का आक्रोश सड़कों पर देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने समाहरणालय का घेराव करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। शुरुआत में शांतिपूर्ण चल रहा यह प्रदर्शन उस समय हिंसक हो गया जब कुछ लोगों ने समाहरणालय का मुख्य गेट तोड़ने की कोशिश की। पुलिस द्वारा रोके जाने पर दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया, जिसके जवाब में उग्र प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इसके बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई और अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर पूरे समाहरणालय को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध का संवैधानिक अधिकार सबको है, लेकिन बिना अनुमति उग्र प्रदर्शन करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किए जाने के बाद पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने जानकारी दी कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और पुलिस के पास मौजूद वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।1