logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मां नर्मदा तट पर मानव श्रृंखला बनाकर लिया जल संरक्षण का संकल्प जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता और संवर्धन का संदेश नर्मदापुरम/21,मार्च,2026/ जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पर्यटन घाट स्थित मां नर्मदा के पावन तट पर जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर जल संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया। इस दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने और उनके संरक्षण हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे न केवल मां नर्मदा, बल्कि किसी भी जल स्रोत के आसपास गंदगी नहीं करेंगे और न ही किसी अन्य को ऐसा करने देंगे। उन्होंने जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। इस अवसर पर MSW एवं BSW के छात्र-छात्राओं के साथ मेंटर्स एवं साथियों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में श्री नीरज चतुर्वेदी, श्री अभिषेक सैनी, श्री विनीत यादव, नवांकुर संस्था से साहिल तिलोटिया, वीणा पाणि संगीत एवं सामाजिक संस्था नर्मदापुरम से आनंद नामदेव सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने मिलकर स्वच्छता का संदेश दिया और जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए समाज को जागरूक करने का आह्वान किया।

on 21 March
user_Raj malviya
Raj malviya
Journalism होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
on 21 March
a2875926-b340-484f-b222-f7d52283bcaf

मां नर्मदा तट पर मानव श्रृंखला बनाकर लिया जल संरक्षण का संकल्प जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता और संवर्धन का संदेश नर्मदापुरम/21,मार्च,2026/ जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पर्यटन घाट स्थित मां नर्मदा के पावन तट पर जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर जल संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया। इस दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने और उनके संरक्षण हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे न केवल मां नर्मदा, बल्कि किसी भी जल स्रोत के आसपास गंदगी

d66a8bd5-b4e1-47f8-b25a-0f2178a3c419

नहीं करेंगे और न ही किसी अन्य को ऐसा करने देंगे। उन्होंने जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। इस अवसर पर MSW एवं BSW के छात्र-छात्राओं के साथ मेंटर्स एवं साथियों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में श्री नीरज चतुर्वेदी, श्री अभिषेक सैनी, श्री विनीत यादव, नवांकुर संस्था से साहिल तिलोटिया, वीणा पाणि संगीत एवं सामाजिक संस्था नर्मदापुरम से आनंद नामदेव सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने मिलकर स्वच्छता का संदेश दिया और जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए समाज को जागरूक करने का आह्वान किया।

More news from Narmadapuram and nearby areas
  • Post by ABDUL
    1
    Post by ABDUL
    user_ABDUL
    ABDUL
    Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
    6 hrs ago
  • Post by Pratap Singh
    2
    Post by Pratap Singh
    user_Pratap Singh
    Pratap Singh
    बाड़ी, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सोहागपुर पुलिस की कार्रवाई: वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल सोहागपुर पुलिस द्वारा लंबित वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में सुनील पिता भाई जी विश्वकर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी बोरना, सुखलाल पिता हर प्रसाद कहार निवासी ग्राम जमुनिया उमेश पिता काशीराम ठाकुर उम्र 45 वर्ष निवासी रेनी पानी, मिथुन पिता दिनकर मराठा उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम जमुनिया, मुईन पिता मुबीन खान उम्र 28 वर्ष निवासी मुसलमानी मोहल्ला, सेमरी हरचंद शामिल है। सभी वारंटियों को गिरफ्तार कर शनिवार शाम 4 बजे के लगभग न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के पश्चात सभी को उपजेल पिपरिया भेज दिया गया। पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल रही है।
    1
    सोहागपुर पुलिस की कार्रवाई: वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
सोहागपुर पुलिस द्वारा लंबित वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आरोपियों को  गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में सुनील पिता भाई जी विश्वकर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी बोरना, सुखलाल पिता हर प्रसाद कहार निवासी ग्राम जमुनिया
उमेश पिता काशीराम ठाकुर उम्र 45 वर्ष निवासी रेनी पानी, मिथुन पिता दिनकर मराठा उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम जमुनिया, मुईन पिता मुबीन खान उम्र 28 वर्ष निवासी मुसलमानी मोहल्ला, सेमरी हरचंद शामिल है। सभी वारंटियों को गिरफ्तार कर शनिवार शाम 4 बजे के लगभग न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के पश्चात सभी को उपजेल पिपरिया भेज दिया गया। पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल रही है।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Satyanarayan D. panwar
    2
    Post by Satyanarayan D. panwar
    user_Satyanarayan D. panwar
    Satyanarayan D. panwar
    नसरुल्लागंज, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by PS24NEWS
    1
    Post by PS24NEWS
    user_PS24NEWS
    PS24NEWS
    Local News Reporter कोलार, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • वाह छोरी वाह 😅 देखिए कैसे नशे में धुत लड़की टोल प्लाजा पर हंगामा कर रही है झांसी में लुहारी टोल प्लाजा का मामला
    1
    वाह छोरी वाह 😅
देखिए कैसे नशे में धुत लड़की टोल प्लाजा पर हंगामा कर रही है
झांसी में लुहारी टोल प्लाजा का मामला
    user_Aamir Khan
    Aamir Khan
    Local News Reporter हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *ए. बी. एम. हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक परिणाम घोषित, मेधावी छात्र सम्मानित* भोपाल ए. बी. एम. हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. फरहा नाज़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सभी सफल छात्रों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यालय के संचालक यूनुस ज़मा ने भी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने तथा एक सच्चा और जिम्मेदार नागरिक बनने की सलाह दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
    1
    *ए. बी. एम. हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक परिणाम घोषित, मेधावी छात्र सम्मानित*
भोपाल ए. बी. एम. हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. फरहा नाज़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सभी सफल छात्रों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान विद्यालय के संचालक यूनुस ज़मा ने भी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने तथा एक सच्चा और जिम्मेदार नागरिक बनने की सलाह दी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
    user_K K D NEWS MP/CG
    K K D NEWS MP/CG
    TV News Anchor हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by ABDUL
    1
    Post by ABDUL
    user_ABDUL
    ABDUL
    Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.