Shuru
Apke Nagar Ki App…
Pratap Singh Congress neta
Pratap Singh
Pratap Singh Congress neta
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Pratap Singh2
- सोहागपुर पुलिस की कार्रवाई: वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल सोहागपुर पुलिस द्वारा लंबित वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में सुनील पिता भाई जी विश्वकर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी बोरना, सुखलाल पिता हर प्रसाद कहार निवासी ग्राम जमुनिया उमेश पिता काशीराम ठाकुर उम्र 45 वर्ष निवासी रेनी पानी, मिथुन पिता दिनकर मराठा उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम जमुनिया, मुईन पिता मुबीन खान उम्र 28 वर्ष निवासी मुसलमानी मोहल्ला, सेमरी हरचंद शामिल है। सभी वारंटियों को गिरफ्तार कर शनिवार शाम 4 बजे के लगभग न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के पश्चात सभी को उपजेल पिपरिया भेज दिया गया। पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल रही है।1
- Post by ABDUL1
- हरसूद के केवल राम पेट्रोल पंप के पास कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जीतू पटवारी का भविष्य स्वागत किया। जीतू पटवारी की मौजूदगी में करीब 7 से 8 भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा1
- समाचार महत्वपूर्ण 1 लोकेशन :- बीना रिपोर्टर:- राकेश सेन बीना :- विधानसभा क्षेत्र 035 बीना के अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 104, 105 एवं 108 की बूथ स्तरीय समीक्षा के दौरान मतदाता सूची में चिंताजनक कमी सामने आई है। वर्ष 2025 की मतदाता सूची की तुलना वर्ष 2026 की मतदाता सूची से करने पर कई गंभीर तथ्य उजागर हुए हैं, जिनसे मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया में गड़बड़ी की आशंका व्यक्त की जा रही है। महेंद्र कुमार नवैया के नेतृत्व में की गई इस समीक्षा में पाया गया कि मतदान केंद्र क्रमांक 104 में वर्ष 2025 की तुलना में वर्ष 2026 में 68 पुरुष एवं 69 महिला, कुल 137 मतदाता कम हो गए हैं। इसी प्रकार मतदान केंद्र क्रमांक 105, जवाहर वार्ड में 72 पुरुष एवं 92 महिला, कुल 164 मतदाता कम पाए गए। केवल वार्ड स्तर पर ही कुल 287 मतदाताओं की कमी दर्ज हुई है, जो कुल मतदाताओं का लगभग 29.85 प्रतिशत है। वहीं मतदान केंद्र क्रमांक 108, पाठक वार्ड में 24 पुरुष एवं 19 महिला, कुल 43 मतदाताओं की कमी दर्ज की गई, जो कुल मतदाताओं का लगभग 4.79 प्रतिशत है। गहन समीक्षा के पश्चात यह निष्कर्ष सामने आया कि विशेष रूप से मतदान केंद्र 104 एवं 105 में मकान नंबरों में अत्यधिक कमी पाई गई है, जबकि वास्तविक स्थिति में न तो मकान हटे हैं, न वे खाली हैं, और न ही स्थल पर ऐसी कोई परिस्थिति दिखाई देती है जिससे इतने बड़े स्तर पर मतदाताओं की कमी स्वाभाविक मानी जा सके। इस स्थिति से यह आशंका बलवती होती है कि मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान कहीं न कहीं गंभीर त्रुटि, लापरवाही अथवा गड़बड़ी हुई है। इस संबंध में प्रभु सिंह ठाकुर ने कहा कि“मतदाता सूची केवल कागजी दस्तावेज नहीं है, बल्कि लोकतंत्र की आधारशिला है। यदि किसी वार्ड या मतदान केंद्र में बिना ठोस भौतिक कारण के इतने बड़े स्तर पर मतदाता कम हो जाएं, और मकान नंबर भी बिना कारण गायब या कम दिखाई देने लगें, तो यह सामान्य प्रशासनिक त्रुटि नहीं मानी जा सकती। कांग्रेस पार्टी इस पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्यात्मक जांच की मांग करती है। नवैया ने कहा कि जिन पात्र मतदाताओं के नाम सूची से कम हुए हैं, उन्हें तत्काल न्याय मिलना चाहिए। लोकतंत्र में मतदाता के अधिकार से बड़ा कोई अधिकार नहीं है।” स्टेट कोऑर्डिनेटर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस श्री देवेंद्र कुशवाहा ने कहा कि “यह केवल आंकड़ों का मामला नहीं, बल्कि जनाधिकारों का प्रश्न है। यदि मतदाता सूची में इस प्रकार की कमी वास्तविकता से मेल नहीं खाती, तो यह अत्यंत गंभीर विषय है। कांग्रेस पार्टी बूथ स्तर तक जाकर सच्चाई सामने लाने का कार्य कर रही है। हम प्रशासन और निर्वाचन तंत्र से अपेक्षा करते हैं कि वे इस विषय को हल्के में न लें, बल्कि प्रत्येक वार्ड, प्रत्येक मकान संख्या और प्रत्येक प्रभावित मतदाता की वास्तविक जांच कराएं। लोकतंत्र को कमजोर करने वाली किसी भी त्रुटि या गड़बड़ी को स्वीकार नहीं किया जाएगा।” उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस संगठन बूथ स्तर पर सतत निगरानी रखेगा और जहां-जहां मतदाता सूची में इस प्रकार की विसंगतियां सामने आएंगी, वहां तथ्यात्मक समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों के समक्ष मजबूती से विषय रखा जाएगा। इस अवसर पर स्टेट कोऑर्डिनेटर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस श्री देवेंद्र कुशवाहा, बूथ प्रभारी श्री प्रभु दयाल सोनी, रवि दीक्षित, प्रिंस विश्वकर्मा, एडवोकेट उमा महेंद्र नवैया, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण, हरिशंकर दीक्षित, आशुतोष पटेल, ग्राम बारधा, ओमप्रकाश पंजाबी, पासू, तथा आदेश समैया उपस्थित रहे। कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची में पाई जा रही ऐसी विसंगतियों को लेकर वह जनहित और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा हेतु अपना संघर्ष जारी रखेगी तथा प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सुरक्षित रखने के लिए बूथ स्तर से लेकर उच्च स्तर तक आवाज उठाएगी।3
- Post by PS24NEWS1
- सिरोंज दुर्घटना प्रकरण: नाबालिग चालक के परिजन द्वारा भ्रामक वीडियो फैलाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस द्वारा घर से उठाने की बात पूरी तरह अफवाह है। घटना: 09.03.2026 को बासौदा रोड बायपास पर स्कूटी चालक द्वारा तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए 70 वर्षीय बुजुर्ग को टक्कर मारकर घायल किया गया। जांच: प्रकरण थाना सिरोंज में दर्ज कर जांच की गई, जिसमें नाबालिग चालक की लापरवाही सामने आई। मामला किशोर न्याय बोर्ड, विदिशा में विचाराधीन है। भ्रामक जानकारी: परिजनों द्वारा सोशल मीडिया पर घटना को गलत बताते हुए वीडियो फैलाए जा रहे हैं, जो पूरी तरह भ्रामक हैं। पुलिस की अपील: अफवाहों पर विश्वास न करें, केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा रखें। अफवाह फैलाना भी अपराध है। 👉 सच्चाई का साथ दें, अफवाहों का नहीं1
- सोहागपुर नगर में नर्मदा जल सप्लाई में नहीं आ रहा घरों में पर्याप्त पानी सोहागपुर में नर्मदा जल परियोजना द्वारा नगरीय क्षेत्र में जल की आपूर्ति की जाती है परंतु घरों में नर्मदा जल का पर्याप्त पानी पर्याप्त प्रेशर कैसे नहीं पहुंच पा रहा है जिससे लोगों को पानी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। नगर के अंबेडकर वार्ड और सुभाष वार्ड में तो पानी की गंभीर समस्या है जहां पर 45 मिनट चलने वाली सप्लाई के दौरान मात्र 10 से 15 मिनट पानी आता है वह भी बहुत कम मात्रा में पतली धार के रूप में पानी पहुंच रहा है जिससे लोगों के घरों की पानी की पूर्ति नहीं हो पा रही है। अंबेडकर वार्ड के नागरिकों ने बताया कि उनके यहां जब से नर्मदा लाइन से पानी की सप्लाई शुरू हुई है तभी से पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रहा है कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।1