Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखीसराय जिले में 11 फरवरी को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर मेगा एमडीए कैंप का होगा आयोजन। लखीसराय ।सदर अस्पताल के सभागार में मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित की गई,एवं बताया गया कि 10 फरवरी से शुरू हो रहे एमडीए अभियान में सभी लक्षित लाभार्थियों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। 11 फरवरी को सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर मेगा एमडीए कैंप लगेगा, जहां स्वास्थ्यकर्मी अपने सामने दवा सेवन कराएंगे।व मेगा कैंप के अलावा 14 दिनों तक घर-घर जाकर छूटे हुए लोगों को दवा खिलाई जाएगी। साथ ही अंतिम तीन दिनों तक स्कूलों में विशेष बूथ लगेंगे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हर प्रखंड में रैपिड रिस्पॉन्स टीम तैनात रहेगी।जिले के 11 लाख 14 हजार 234 लाभार्थियों को 580 टीमों के माध्यम से डीईसी और अल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी।
Atmanand Singh
लखीसराय जिले में 11 फरवरी को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर मेगा एमडीए कैंप का होगा आयोजन। लखीसराय ।सदर अस्पताल के सभागार में मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित की गई,एवं बताया गया कि 10 फरवरी से शुरू हो रहे एमडीए अभियान में सभी लक्षित लाभार्थियों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। 11 फरवरी को सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर मेगा एमडीए कैंप लगेगा, जहां स्वास्थ्यकर्मी अपने सामने दवा सेवन कराएंगे।व मेगा कैंप के अलावा 14 दिनों तक घर-घर जाकर छूटे हुए लोगों को दवा खिलाई जाएगी। साथ ही अंतिम तीन दिनों तक स्कूलों में विशेष बूथ लगेंगे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हर प्रखंड में रैपिड रिस्पॉन्स टीम तैनात रहेगी।जिले के 11 लाख 14 हजार 234 लाभार्थियों को 580 टीमों के माध्यम से डीईसी और अल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी।
More news from बिहार and nearby areas
- केंद्र सरकार के बजट में बिहार के लिए विशेष एवं बिहार के बजट में लखीसराय को मिला मेडिकल कॉलेज साथ ही साथ किसानों को अब कर्पूरी सम्मान योजना के अंतर्गत ₹3000 प्रतिवर्ष दिया जाएगा1
- जमुई जिला खैरा प्रखंड के हार्दिमोह के फुटबॉल मैदान मे स्वर्गीय डॉ चंद्रभूषण के याद में बड़े भाई विभूतिभूषण ने वॉलीबॉल टूर्नामेंट का कराया आयोजन1
- प्रथम चरण में 45 दिनों में होगी मकानों की गणना....! विजय कुमार सिन्हा : उप- मुख्यमंत्री1
- शेखोपुरसराय थाना पुलिस ने न्यायालय से निर्गत गैर-जमानती वारंट (NBW) के तहत दो वारंटियों को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार वारंटियों की पहचान सकलदेव यादव एवं होरिल यादव, दोनों पिता राजो यादव, निवासी ग्राम अमवारी, थाना शेखोपुरसराय, जिला शेखपुरा के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व से न्यायालय द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंट जारी था। वारंट के निष्पादन को लेकर शेखोपुरसराय थाना पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में रविवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों वारंटियों को उनके गांव से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इस संबंध में शेखोपुरसराय थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय के आदेश के आलोक में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को रविवार की शाम करीब 5:00 बजे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि फरार वारंटियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। कानून व्यवस्था बनाए रखने और न्यायालय के आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून का भय और शांति व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।1
- शेखपुरा - एफआरके की समस्या दूर नही होने से पिछले एक पखवारे से जिला में सरकारी दर पर धान खरीद पर पूर्ण रूपेण ब्रेक लगा हुआ है। पैक्स और व्यापार मंडल में धान खरीद बंद हो जाने से किसानों को मजबूरी में औने पौने दाम में धान को व्यपारियो के यहां बेचना पड़ रहा है। व्यपारी भी मिले इस अवसर का जमकर लाभ उठा रहे है। पैक्स संघ के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ पोषण सिंह ने कहा कि दो - दो लॉट चावल एसएफसी को दे दिया गया है पर एसएफसी के द्वारा पैक्स को बिल नही दिया जा रहा है जिस कारण से सरकार की ओर से सीसी नही दिया जा रहा है। अब किसी भी पैक्स के पास धान खरीदने का रुपया नही है जिस कारण से धान खरीद बंद है। अध्यक्ष ने कहा कि इतना ही नही एसएफसी के द्वारा बिल नही दिए जाने के कारण पैक्स को पहले मिले सीसी का बेमतलब में सूद भरना पड़ रहा है। एफआरके नही होने से एसएफसी चावल नही ले रहा है जिस कारण रोटेशन नही होने पैक्स का खजाना पूरी तरह से खाली है और धान खरीद बंद है। व्यपारी के यहां धान बेचने पर मजबूर मखदुमपुर के किसान अमरेंद्र कुमार, देवेन्द्र यादव आदि ने कहा कि पहले तो अक्टूबर में आये तूफान में फसल को बर्बाद किया और जो धान उपजा उसे भी औने पौने दाम में बेचने पर मजबूर होना पड़ रहा है। 28 फरबरी तक ही धान की खरीद होगी और उसपर भी धान खरीद बंद है।1
- बेगूसराय- मंझौल थाना की पुलिस ने 01 व्यक्ति को हथियार के साथ किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी मंझौल थाना की पुलिस ने 01 व्यक्ति को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय अंतर्गत मंझौल थाना क्षेत्र के पबड़ा बांध के पास हरिओम कुमार हथियार लेकर घूम रहा है. स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए 01 देसी कट्टा को बरामद किया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.1
- लखीसराय। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में सदर प्रखंड के दुगाय गांव में संत शिरोमणि रविदास जयंती सप्ताह के आयोजन के दौरान संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बजरंग दल के बलोपासना प्रमुख नवीन सोनी ने की, जबकि संचालन विहिप के जिला मंत्री बंटी ने किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने संत रविदास जी के जीवन, उनके सामाजिक योगदान और समरस समाज की स्थापना में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी को दलित समाज में प्रमुख समाज सुधारक के रूप में स्मरण किया जाता है और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। वक्ताओं ने अपने संबोधन में इतिहास से जुड़े विभिन्न संदर्भों का उल्लेख करते हुए वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों पर भी अपनी राय रखी।1
- लखीसराय जिले की रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना क्षेत्र के झिनौरा गांव में डोरी एक्ट मामले में लंबे समय से फरार चल रहे राम आशीष यादव की पत्नी के विरुद्ध न्यायालय से कुर्की जप्ती वारंट जारी की गई थी जिसको लेकर तेतरहाट थाना अध्यक्ष इलू उपाध्याय ने अपने दलबल के साथ झिनौरा गांव पहुंचकर विधि संगत कुर्की जप्ती की कार्यवाही पूरी किया।1
- खैरा प्रखंड जितझिगोई पंचायत के पेक्स चुनाब के बाद हार मिली अध्यक्ष के पति अजित मण्डल से बातचीत सुनिए !1