Shuru
Apke Nagar Ki App…
बेगूसराय- मंझौल थाना की पुलिस ने 01 व्यक्ति को हथियार के साथ किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी मंझौल थाना की पुलिस ने 01 व्यक्ति को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय अंतर्गत मंझौल थाना क्षेत्र के पबड़ा बांध के पास हरिओम कुमार हथियार लेकर घूम रहा है. स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए 01 देसी कट्टा को बरामद किया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
Ranjan Kumar
बेगूसराय- मंझौल थाना की पुलिस ने 01 व्यक्ति को हथियार के साथ किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी मंझौल थाना की पुलिस ने 01 व्यक्ति को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय अंतर्गत मंझौल थाना क्षेत्र के पबड़ा बांध के पास हरिओम कुमार हथियार लेकर घूम रहा है. स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए 01 देसी कट्टा को बरामद किया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
More news from बिहार and nearby areas
- मटिहानी पुलिस के द्वारा मनियप्पा से शराब के नशे में हंगामा करते हुए एक नशेड़ी को किया गिरफ्तार1
- लखीसराय। जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान परिसर में रविवार को दोपहर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित लखीसराय क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट के ग्रुप चरण का आंठवा मुकाबला पटना बनाम अभयपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा। शुरुआत से ही खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। बल्लेबाजों ने दमदार शॉट्स लगाकर दर्शकों को उत्साहित किया, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों के खेल भावना, अनुशासन और प्रदर्शन की सराहना की तथा आगामी मुकाबलों के लिए सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं। टूर्नामेंट के आगामी मैचों को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह बना हुआ है।1
- लखीसराय जिले की रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना क्षेत्र के झिनौरा गांव में डोरी एक्ट मामले में लंबे समय से फरार चल रहे राम आशीष यादव की पत्नी के विरुद्ध न्यायालय से कुर्की जप्ती वारंट जारी की गई थी जिसको लेकर तेतरहाट थाना अध्यक्ष इलू उपाध्याय ने अपने दलबल के साथ झिनौरा गांव पहुंचकर विधि संगत कुर्की जप्ती की कार्यवाही पूरी किया।1
- पटना : बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़-1 के कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दिनांक 06.02.26 को सूचना मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्व हथियार के साथ किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पंडारक थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान बिहारी बिगहा टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर आगे मोकामा की ओर फोर लेन सड़क पर एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम पंकज यादव, पिता स्व. नगिना यादव, ग्राम-फुलवरिया, थाना-अथमलगोला, जिला-पटना बताया। तलाशी के क्रम में उसके निशानदेही पर दो देसी कट्टा, छह जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। वहीं उसका एक अन्य सहयोगी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पंडारक थाना कांड संख्या 32/26 दिनांक 07.02.26 के तहत आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है।1
- *अपराध की योजना बना रहे एक अभियुक्त को पंडारक थाना की पुलिस ने किया गिरफ़्तार* पंडारक थाना क्षेत्र से पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ बाढ़ आनंद कुमार सिंह ने बताया कि पंडारक थानाध्यक्ष नवनीत राय को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहारी बिगहा टोल प्लाजा से एक किलोमीटर पूर्व की तरफ कुछ लोग एकत्रित हुए हैं और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले हैं। इस सूचना के बाद पंडारक थाना प्रभारी नवनीत राय ने थाना के पुलिस बल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई। जिसमें एक को गिरफ्तार किया गया बांकी दो लोग भागने में सफल हो गए। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर दो देशी कट्टा, 6 जिंदा कारतूस और दो बाइक को जब्त किया गया है। शेष फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त मैं अपना नाम पंकज यादव पिता स्वर्गीय नगीना यादव ग्राम फुलेलपुर,थाना अथमलगोला के रहने वाला है। इसका अथमलगोला थाना में अपराधिक इतिहास भी रहा है तथा उसके खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला भी दर्ज है। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।1
- #पूर्णिया के माननीय सांसद श्री पप्पू यादव जी की गिरफ्तारी निंदनीय है। लोकतंत्र में जनता के चुने हुए जन प्रतिनिधि के आवाज को दबाने के लिए ऐसी कार्रवाई नहीं होना चाहिए।,,1
- बेगूसराय- बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 10 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 12 ने किया आत्मसमर्पण बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटे में कुल 10 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शनिवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि बेगूसराय पुलिस वायरस की गिरफ्तारी एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया. एसपी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी पुलिस पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं. SP ने बताया कि पुलिस के डर से कुल 12 अभियुक्तों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण भी किया है.1
- सरायनूर नगर में शिक्षा विभाग की लापरवाही:गैस सिलेंडर की जगह लकड़ी के चूल्हे पर बन रहा मध्याह्न भोजन, धुएं से बच्चे परेशान1
- लखीसराय सदर अस्पताल के सभागार में मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया । मीडिया कार्यशाला के दौरान रविवार को बताया गया कि जिले में 10 फरवरी से सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) अभियान शुरू होगा। बताया गया कि 11,14 ,234 लाभार्थियों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जाएगी।जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि “फाइलेरिया मुक्त लखीसराय बनाना हमारी प्राथमिकता है।” 11 फरवरी को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर मेगा एमडीए कैंप लगाया जाएगा, जहां स्वास्थ्यकर्मी अपने सामने दवा सेवन कराएंगे।580 टीमों द्वारा घर-घर जाकर डीईसी व अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। दवा खाली पेट नहीं लेनी है और 2 वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं व गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को दवा नहीं दी जाएगी।स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे स्वास्थ्यकर्मियों के सामने ही दवा सेवन कर अभियान को सफल बनाएं।1