logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दस सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक मुख्यालयों में की सांकेतिक तालाबंदी अल्मोड़ा। प्रदेश प्रधान संगठन की दस सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर बुधवार को जिले के विभिन्न विकासखंडों में ग्राम प्रधानों ने सांकेतिक तालाबंदी और धरना-प्रदर्शन किया। धौलछीना स्थित विकासखंड भैंसियाछाना, धौलादेवी और भिकियासैंण ब्लॉक मुख्यालय में प्रधानों ने प्रदर्शन कर सरकार से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की मांग की। भैंसियाछाना में ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले ब्लॉक मुख्यालय में एक दिवसीय सांकेतिक तालाबंदी एवं धरना-प्रदर्शन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण और अनुशासित रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान और प्रतिनिधि मौजूद रहे। संगठन के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष हरीश सिंह, महिला उपाध्यक्ष प्रेमा देवी व ललिता सुयाल, महामन्त्री रविन्द्र सिंह वाणी, महेंद्र सिंह, नीरज कुमार, बलदेव आर्या, कोषाध्यक्ष रूपा मेहता सहित अन्य प्रधान उपस्थित रहे। धौलादेवी ब्लॉक मुख्यालय में भी दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानों ने सुबह 10 बजे कार्यालय में सांकेतिक तालाबंदी की और ब्लॉक परिसर में बैठक की। प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुरेश भट्ट ने कहा कि यदि 22 सितंबर तक मांगों पर विचार नहीं किया गया तो इसके बाद अनिश्चितकालीन तालाबंदी और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। करीब ढाई घंटे तक तालाबंदी के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया। सभा में हरीश मलाड़ा, वीरेंद्र मलाड़ा, गणेश चंद्र, बसंत जोशी, मनीषा, बबीता, ज्योति, बसंती देवी, विमला देवी, गरिमा, कविता आर्या, खष्टी पांडे, कैलाश साह, सुमित लाल साह और राजेंद्र प्रसाद सहित अन्य प्रधान मौजूद रहे। भिकियासैंण में भी प्रधान संगठन की ब्लॉक इकाई ने प्रदेश संगठन के आह्वान पर ब्लॉक कार्यालय में सांकेतिक तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया। प्रधानों ने मानदेय बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह करने, वीबीजीरामजी योजना में श्रमिकों की उपस्थिति ऑनलाइन करने तथा अकुशल मजदूरों की मजदूरी 600 रुपये और कुशल मजदूरों की मजदूरी 800 रुपये प्रतिदिन करने सहित दस सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग की। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष दीपक सिंह, ग्राम प्रधान चंद्र प्रकाश, रेखा, गीता, पूरन चंद्र, उमेश सिंह और नंद किशोर आदि मौजूद रहे।

8 hrs ago
user_Vinod Joshi
Vinod Joshi
Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
8 hrs ago
8f9dfcb7-bc93-4f0f-811c-9231f7fd9829

दस सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक मुख्यालयों में की सांकेतिक तालाबंदी अल्मोड़ा। प्रदेश प्रधान संगठन की दस सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर बुधवार को जिले के विभिन्न विकासखंडों में ग्राम प्रधानों ने सांकेतिक तालाबंदी और धरना-प्रदर्शन किया। धौलछीना स्थित विकासखंड भैंसियाछाना, धौलादेवी और भिकियासैंण ब्लॉक मुख्यालय में प्रधानों ने प्रदर्शन कर सरकार से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की मांग की। भैंसियाछाना में ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले ब्लॉक मुख्यालय में एक दिवसीय सांकेतिक तालाबंदी एवं धरना-प्रदर्शन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण और अनुशासित रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान और प्रतिनिधि मौजूद रहे। संगठन के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष हरीश सिंह, महिला उपाध्यक्ष प्रेमा देवी व ललिता सुयाल, महामन्त्री रविन्द्र सिंह वाणी, महेंद्र सिंह, नीरज कुमार, बलदेव आर्या, कोषाध्यक्ष रूपा मेहता सहित अन्य प्रधान उपस्थित रहे। धौलादेवी ब्लॉक मुख्यालय में भी दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानों ने सुबह 10 बजे कार्यालय में सांकेतिक तालाबंदी की और ब्लॉक परिसर में बैठक की। प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुरेश भट्ट ने कहा कि यदि 22 सितंबर तक मांगों पर विचार नहीं किया गया तो इसके बाद अनिश्चितकालीन तालाबंदी और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। करीब ढाई घंटे तक तालाबंदी के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया। सभा में हरीश मलाड़ा, वीरेंद्र मलाड़ा, गणेश चंद्र, बसंत जोशी, मनीषा, बबीता, ज्योति, बसंती देवी, विमला देवी, गरिमा, कविता आर्या, खष्टी पांडे, कैलाश साह, सुमित लाल साह और राजेंद्र प्रसाद सहित अन्य प्रधान मौजूद रहे। भिकियासैंण में भी प्रधान संगठन की ब्लॉक इकाई ने प्रदेश संगठन के आह्वान पर ब्लॉक कार्यालय में सांकेतिक तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया। प्रधानों ने मानदेय बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह करने, वीबीजीरामजी योजना में श्रमिकों की उपस्थिति ऑनलाइन करने तथा अकुशल मजदूरों की मजदूरी 600 रुपये और कुशल मजदूरों की मजदूरी 800 रुपये प्रतिदिन करने सहित दस सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग की। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष दीपक सिंह, ग्राम प्रधान चंद्र प्रकाश, रेखा, गीता, पूरन चंद्र, उमेश सिंह और नंद किशोर आदि मौजूद रहे।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • उत्तराखंड :चंपावत जिले के रीठा साहिब में 01 किलो 139 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
    1
    उत्तराखंड :चंपावत जिले के रीठा साहिब में 01 किलो 139 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
    user_Laxman bisht
    Laxman bisht
    Local News Reporter लोहाघाट, चंपावत, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • Fuel चोरी खत्म! AI से डीजल की हर बूंद होगी Track... भारत का ये Make in India आविष्कार है कमाल | G Express क्या सच में Fuel चोरी हमेशा के लिए रोकी जा सकती है...? और क्या बिना किसी इलेक्ट्रॉनिक चिप के पानी की टंकी खुद-ब-खुद भरकर मोटर बंद हो सकती है...? इस वीडियो में जानिए विशाखापत्तनम के युवाओं द्वारा तैयार किए गए दो शानदार Make in India इनोवेशन, जो पानी, बिजली और ईंधन जैसी अहम समस्याओं का स्मार्ट समाधान लेकर आए हैं। पहला इनोवेशन है "जल रक्षा" ऑटोमेटिक वाटर लेवल कंट्रोलर, जिसे बोईना पवन कुमार गुप्ता ने विकसित किया है। यह इलेक्ट्रोमैकेनिकल तकनीक पर आधारित है और इसमें किसी इलेक्ट्रॉनिक चिप, सेंसर या सर्किट बोर्ड का इस्तेमाल नहीं किया गया। यही वजह है कि इसमें शॉर्ट सर्किट का खतरा कम होता है और इसे रिपेयर करना भी आसान माना जाता है। इस तकनीक को 2024 में भारतीय पेटेंट भी मिल चुका है। दूसरा इनोवेशन है AI Enabled Smart Fuel Dispensing & Anti-Theft System, जिसे लीड इंजीनियर जगदीप मल्ला और उनकी टीम ने विकसित किया है। यह सिस्टम RFID, IoT और 4G नेटवर्क की मदद से हर सेकंड ट्रैक करता है कि कब, कितना और किस वाहन में ईंधन भरा गया। इससे ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक्स और सुरक्षा क्षेत्रों में फ्यूल चोरी पर बेहतर निगरानी संभव होती है। अगर आपको Indian Innovation, Startup Stories, Technology News, AI Updates, Make in India और ऐसी प्रेरणादायक खबरें पसंद हैं, तो वीडियो को पूरा देखें, लाइक करें, शेयर करें और G Express को Subscribe करना बिल्कुल न भूलें।
    1
    Fuel चोरी खत्म! AI से डीजल की हर बूंद होगी Track... भारत का ये Make in India आविष्कार है कमाल | G Express
क्या सच में Fuel चोरी हमेशा के लिए रोकी जा सकती है...? और क्या बिना किसी इलेक्ट्रॉनिक चिप के पानी की टंकी खुद-ब-खुद भरकर मोटर बंद हो सकती है...? इस वीडियो में जानिए विशाखापत्तनम के युवाओं द्वारा तैयार किए गए दो शानदार Make in India इनोवेशन, जो पानी, बिजली और ईंधन जैसी अहम समस्याओं का स्मार्ट समाधान लेकर आए हैं।
पहला इनोवेशन है "जल रक्षा" ऑटोमेटिक वाटर लेवल कंट्रोलर, जिसे बोईना पवन कुमार गुप्ता ने विकसित किया है। यह इलेक्ट्रोमैकेनिकल तकनीक पर आधारित है और इसमें किसी इलेक्ट्रॉनिक चिप, सेंसर या सर्किट बोर्ड का इस्तेमाल नहीं किया गया। यही वजह है कि इसमें शॉर्ट सर्किट का खतरा कम होता है और इसे रिपेयर करना भी आसान माना जाता है। इस तकनीक को 2024 में भारतीय पेटेंट भी मिल चुका है।
दूसरा इनोवेशन है AI Enabled Smart Fuel Dispensing & Anti-Theft System, जिसे लीड इंजीनियर जगदीप मल्ला और उनकी टीम ने विकसित किया है। यह सिस्टम RFID, IoT और 4G नेटवर्क की मदद से हर सेकंड ट्रैक करता है कि कब, कितना और किस वाहन में ईंधन भरा गया। इससे ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक्स और सुरक्षा क्षेत्रों में फ्यूल चोरी पर बेहतर निगरानी संभव होती है।
अगर आपको Indian Innovation, Startup Stories, Technology News, AI Updates, Make in India और ऐसी प्रेरणादायक खबरें पसंद हैं, तो वीडियो को पूरा देखें, लाइक करें, शेयर करें और G Express को Subscribe करना बिल्कुल न भूलें।
    user_G EXPRESS
    G EXPRESS
    Local News Reporter दुगनाकुरी, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    22 hrs ago
  • बाबा विश्वनाथ जी की अद्भूत गाथा बनारस की धरती से रमाकान्त पन्त की स्पेशल रिपोर्ट
    1
    बाबा विश्वनाथ जी की अद्भूत गाथा बनारस की धरती से रमाकान्त पन्त की स्पेशल रिपोर्ट
    user_शैल शक्ति
    शैल शक्ति
    Local News Reporter लालकुआँ, नैनीताल, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • मानव तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का संयुक्त जागरूकता अभियान। चम्पावत, 16 सितंबर। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन और पुलिस मुख्यालय के आदेशों के अनुपालन में चम्पावत पुलिस की मानव तस्करी रोधी इकाई (AHTU) तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बनबसा क्षेत्र में संयुक्त जन-जागरूकता अभियान चलाया। अभियान क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान शारदा बैराज बनबसा, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पिलर नंबर-07, धनुषपुल, ग्राम सभा गड़ीगोठ और भैंसाझाला सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय नागरिकों को मानव तस्करी के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि मानव तस्करी में धोखे, लालच, दबाव, बल प्रयोग या किसी की मजबूरी का फायदा उठाकर पुरुषों, महिलाओं और बच्चों का शोषण किया जाता है। इसके प्रमुख रूपों में बाल श्रम, जबरन देह व्यापार, बंधुआ मजदूरी, भिक्षावृत्ति और अवैध अंग व्यापार शामिल हैं। नागरिकों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, AHTU, बाल कल्याण समिति और जिला बाल संरक्षण इकाई की भूमिका की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि तस्करी के पीड़ितों को बचाने के बाद कानूनी सहायता, संरक्षण, काउंसलिंग, मुआवजा और पुनर्वास उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभाग समन्वय से कार्य करते हैं। अभियान में बच्चों को तस्करी और शोषण से बचाने के लिए POCSO अधिनियम, बाल श्रम संबंधी कानूनों, भारतीय न्याय संहिता तथा अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 सहित प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। पुलिस की अपील चम्पावत पुलिस ने अपील की है कि मानव तस्करी, संदिग्ध गतिविधि या इससे संबंधित किसी भी जानकारी की स्थिति में तुरंत स्थानीय पुलिस, मानव तस्करी रोधी इकाई (AHTU) अथवा डायल-112 पर सूचना दें। मानव तस्करी रोकें-जागरूक बनें, सुरक्षित समाज बनाएं। मीडिया सेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत
    1
    मानव तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का संयुक्त जागरूकता अभियान।
चम्पावत, 16 सितंबर। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन और पुलिस मुख्यालय के आदेशों के अनुपालन में चम्पावत पुलिस की मानव तस्करी रोधी इकाई (AHTU) तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बनबसा क्षेत्र में संयुक्त जन-जागरूकता अभियान चलाया। अभियान क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान शारदा बैराज बनबसा, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पिलर नंबर-07, धनुषपुल, ग्राम सभा गड़ीगोठ और भैंसाझाला सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय नागरिकों को मानव तस्करी के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में बताया गया कि मानव तस्करी में धोखे, लालच, दबाव, बल प्रयोग या किसी की मजबूरी का फायदा उठाकर पुरुषों, महिलाओं और बच्चों का शोषण किया जाता है। इसके प्रमुख रूपों में बाल श्रम, जबरन देह व्यापार, बंधुआ मजदूरी, भिक्षावृत्ति और अवैध अंग व्यापार शामिल हैं।
नागरिकों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, AHTU, बाल कल्याण समिति और जिला बाल संरक्षण इकाई की भूमिका की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि तस्करी के पीड़ितों को बचाने के बाद कानूनी सहायता, संरक्षण, काउंसलिंग, मुआवजा और पुनर्वास उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभाग समन्वय से कार्य करते हैं।
अभियान में बच्चों को तस्करी और शोषण से बचाने के लिए POCSO अधिनियम, बाल श्रम संबंधी कानूनों, भारतीय न्याय संहिता तथा अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 सहित प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
पुलिस की अपील
चम्पावत पुलिस ने अपील की है कि मानव तस्करी, संदिग्ध गतिविधि या इससे संबंधित किसी भी जानकारी की स्थिति में तुरंत स्थानीय पुलिस, मानव तस्करी रोधी इकाई (AHTU) अथवा डायल-112 पर सूचना दें।
मानव तस्करी रोकें-जागरूक बनें, सुरक्षित समाज बनाएं।
मीडिया सेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    14 hrs ago
  • मानव तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस की जागरूकता पहलमानव तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस की जागरूकता पहल मानव तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस की जागरूकता पहल
    1
    मानव तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस की जागरूकता पहलमानव तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस की जागरूकता पहल
मानव तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस की जागरूकता पहल
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    15 hrs ago
  • नाबालिग बेटी से मारपीट का आरोप, बचाने पहुंची मां के साथ भी मारपीट नाबालिग बेटी से मारपीट का आरोप, बचाने पहुंची मां के साथ भी मारपीट बाजपुर। बाजपुर गांव निवासी अईशा ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 14 सितंबर की सुबह ई-रिक्शा में उसकी 9 वर्षीय बेटी के साथ एक किशोरी और उसकी बहन ने मारपीट की। बेटी को बचाने पहुंची मां के साथ भी किशोरी के पिता हनीफ और उसके पुत्र शादाब पर मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप है। महिला ने कपड़े फाड़ने का प्रयास कर लज्जा भंग करने की कोशिश का भी आरोप लगाया है। महिला के अनुसार घटना का CCTV वीडियो उसके पास मौजूद है। मारपीट के दौरान सोने की बाली और चेन-लॉकेट गिरकर गुम होने की बात भी कही गई है। महिला ने पुलिस से FIR दर्ज कर निष्पक्ष जांच, कार्रवाई और अपनी तथा बेटी की सुरक्षा की मांग की है।
    1
    नाबालिग बेटी से मारपीट का आरोप, बचाने पहुंची मां के साथ भी मारपीट
नाबालिग बेटी से मारपीट का आरोप, बचाने पहुंची मां के साथ भी मारपीट
बाजपुर। बाजपुर गांव निवासी अईशा ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 14 सितंबर की सुबह ई-रिक्शा में उसकी 9 वर्षीय बेटी के साथ एक किशोरी और उसकी बहन ने मारपीट की। बेटी को बचाने पहुंची मां के साथ भी किशोरी के पिता हनीफ और उसके पुत्र शादाब पर मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप है। महिला ने कपड़े फाड़ने का प्रयास कर लज्जा भंग करने की कोशिश का भी आरोप लगाया है। महिला के अनुसार घटना का CCTV वीडियो उसके पास मौजूद है। मारपीट के दौरान सोने की बाली और चेन-लॉकेट गिरकर गुम होने की बात भी कही गई है। महिला ने पुलिस से FIR दर्ज कर निष्पक्ष जांच, कार्रवाई और अपनी तथा बेटी की सुरक्षा की मांग की है।
    user_LOVE SHRIVASTAV
    LOVE SHRIVASTAV
    Local News Reporter बाजपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    14 hrs ago
  • नैनीताल के ज्योलींकोट में जल जनित बीमारियों से बचाव कार्यों का सांसद अजय भट्ट ने लिया जायजा* *विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा* *नैनीताल।* नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने मंगलवार को ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित बीमारियों के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित बचाव एवं उपचार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से मरीजों को उपलब्ध कराए जा रहे उपचार, जांच, दवाओं तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सांसद ने स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मरीजों के उपचार, जांच और दवाओं की उपलब्धता के संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि जल जनित बीमारियों की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। दिल्ली के साथ ही नैनीताल जिले के विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी तैनाती की गई है, ताकि प्रभावित लोगों को तत्काल और बेहतर उपचार मिल सके। *मृतकों के परिजनों से मिलकर जताया दुख* सांसद अजय भट्ट ने जल जनित बीमारियों की चपेट में आकर जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की और घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। श्री भट्ट ने कहा कि पूरे मामले की गहन छानबीन की जा रही है और संबंधित विभागों की जांच जारी है। जांच में यदि किसी की लापरवाही या दोष सामने आता है तो सरकार दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शेगी नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता बीमार हुए लोगों को त्वरित एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है। सांसद ने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रभावी मॉनिटरिंग व्यवस्था बनाने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं अन्य व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि स्थिति को जल्द सामान्य किया जा सके। इस अवसर पर नैनीताल की विधायक श्रीमती सरिता आर्या भीमताल के ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट जिला मंत्री पुष्कर जोशी ग्राम प्रधान हरगोबिंद रावत कैलाश जोशी आदि मौजूद रहे
    1
    नैनीताल के ज्योलींकोट में जल जनित बीमारियों से बचाव कार्यों का सांसद अजय भट्ट ने लिया जायजा*

*विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा*
*नैनीताल।* नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने मंगलवार को ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित बीमारियों के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित बचाव एवं उपचार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से मरीजों को उपलब्ध कराए जा रहे उपचार, जांच, दवाओं तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान सांसद ने स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मरीजों के उपचार, जांच और दवाओं की उपलब्धता के संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि जल जनित बीमारियों की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। दिल्ली के साथ ही नैनीताल जिले के विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी तैनाती की गई है, ताकि प्रभावित लोगों को तत्काल और बेहतर उपचार मिल सके।
*मृतकों के परिजनों से मिलकर जताया दुख*
सांसद अजय भट्ट ने जल जनित बीमारियों की चपेट में आकर जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की और घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
श्री भट्ट ने कहा कि पूरे मामले की गहन छानबीन की जा रही है और संबंधित विभागों की जांच जारी है। जांच में यदि किसी की लापरवाही या दोष सामने आता है तो सरकार दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शेगी नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता बीमार हुए लोगों को त्वरित एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है।
सांसद ने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रभावी मॉनिटरिंग व्यवस्था बनाने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं अन्य व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि स्थिति को जल्द सामान्य किया जा सके। इस अवसर पर नैनीताल की विधायक श्रीमती सरिता आर्या भीमताल के ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट जिला मंत्री पुष्कर जोशी ग्राम प्रधान हरगोबिंद रावत कैलाश जोशी आदि मौजूद रहे
    user_शैल शक्ति
    शैल शक्ति
    Local News Reporter लालकुआँ, नैनीताल, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • चम्पावत: सेवा संकल्प अभियान में 14 महिलाएं सम्मानित, स्वयं सहायता समूहों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां चम्पावत, 16 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर विकासखंड चम्पावत में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण आजीविका और सामाजिक सहभागिता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मनीष कुमार, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पाण्डेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर स्थानीय संस्कृति एवं लोक परंपराओं की झलक प्रस्तुत की। ### उत्कृष्ट कार्य करने वाली 14 महिलाएं सम्मानित कार्यक्रम में आजीविका संवर्धन, स्वरोजगार एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 14 महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं में चंद्रकला देवी, कमला देवी, मुन्नी देवी, लक्ष्मी खर्कवाल, रेखा ठाकुर, लीला खर्कवाल, शांति देवी, किरन महर, कविता देवी, रेनू खर्कवाल, जानकी जोशी, सरस्वती बोहरा, प्रेमा रावत एवं पार्वती ओली शामिल रहीं। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समूहों से जुड़कर महिलाएं स्वरोजगार एवं आजीविका के नए अवसर विकसित कर रही हैं। उनकी उपलब्धियां अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करती हैं। जिलाधिकारी ने महिलाओं से अपने उत्पादों की गुणवत्ता, विपणन और आयवर्धक गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान और पहचान प्रदान करने के साथ सेवा, जनकल्याण एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सामंत, खंड विकास अधिकारी रमेश चन्द्र जोशी, सभासद, ग्राम प्रधान, विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    4
    चम्पावत: सेवा संकल्प अभियान में 14 महिलाएं सम्मानित, स्वयं सहायता समूहों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
चम्पावत, 16 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर विकासखंड चम्पावत में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण आजीविका और सामाजिक सहभागिता पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मनीष कुमार, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पाण्डेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस दौरान स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर स्थानीय संस्कृति एवं लोक परंपराओं की झलक प्रस्तुत की।
### उत्कृष्ट कार्य करने वाली 14 महिलाएं सम्मानित
कार्यक्रम में आजीविका संवर्धन, स्वरोजगार एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 14 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
सम्मानित महिलाओं में चंद्रकला देवी, कमला देवी, मुन्नी देवी, लक्ष्मी खर्कवाल, रेखा ठाकुर, लीला खर्कवाल, शांति देवी, किरन महर, कविता देवी, रेनू खर्कवाल, जानकी जोशी, सरस्वती बोहरा, प्रेमा रावत एवं पार्वती ओली शामिल रहीं।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि समूहों से जुड़कर महिलाएं स्वरोजगार एवं आजीविका के नए अवसर विकसित कर रही हैं। उनकी उपलब्धियां अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करती हैं।
जिलाधिकारी ने महिलाओं से अपने उत्पादों की गुणवत्ता, विपणन और आयवर्धक गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान और पहचान प्रदान करने के साथ सेवा, जनकल्याण एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सामंत, खंड विकास अधिकारी रमेश चन्द्र जोशी, सभासद, ग्राम प्रधान, विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    14 hrs ago
  • उत्तराखंड:🚡 काठगोदाम से कैंचीधाम तक दौड़ेगा रोपवे, 3-4 घंटे का सफर अब सिर्फ 1 घंटे में! उत्तराखंड:🚡 काठगोदाम से कैंचीधाम तक दौड़ेगा रोपवे, 3-4 घंटे का सफर अब सिर्फ 1 घंटे में!
    1
    उत्तराखंड:🚡 काठगोदाम से कैंचीधाम तक दौड़ेगा रोपवे, 3-4 घंटे का सफर अब सिर्फ 1 घंटे में!
उत्तराखंड:🚡 काठगोदाम से कैंचीधाम तक दौड़ेगा रोपवे, 3-4 घंटे का सफर अब सिर्फ 1 घंटे में!
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.