31 मई 2026 को पन्ना जिले की ककरहटी चौकी में पदस्थ लांस नायक होमगार्ड सैनिक नरेंद्र शुक्ला अपनी सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर ककरहटी चौकी प्रभारी सोनम शर्मा द्वारा चौकी परिसर में एक भावभीनी विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चौकी प्रभारी और समस्त स्टाफ के साथ-साथ उपस्थित सम्मानित जनों ने सेवानिवृत्त हुए श्री नरेंद्र शुक्ला जी को शॉल, श्रीफल और भगवान श्री कृष्ण की सीनरी प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री नरेंद्र शुक्ला का चयन 20 अक्टूबर 1989 को होमगार्ड सैनिक पद पर हुआ था। उन्होंने पन्ना जिले के अलग-अलग विभागों में ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभाई, जिसके लिए विभागों के अधिकारियों द्वारा उनकी प्रशंसा की गई। अपने पूरे सेवाकाल के दौरान उनकी किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं पाई गई और लोगों में उनके प्रति सम्मानजनक भावनाएँ देखने को मिलीं। वर्तमान में वे करीब चार सालों से ककरहटी चौकी में पदस्थ थे। इस विदाई कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाजसेवी कैलाश नाथ त्रिपाठी, नगर परिषद उपाध्यक्ष पन्नालाल सोनी, गजराज सिंह यादव, विनय पांडे, राकेश सोनी, संदीप शर्मा, भानु सोनी, पत्रकार जावेद खान, अशोक विश्वकर्मा, संदीप शुक्ला और नीरज तिवारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
31 मई 2026 को पन्ना जिले की ककरहटी चौकी में पदस्थ लांस नायक होमगार्ड सैनिक नरेंद्र शुक्ला अपनी सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर ककरहटी चौकी प्रभारी सोनम शर्मा द्वारा चौकी परिसर में एक भावभीनी विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चौकी प्रभारी और समस्त स्टाफ
के साथ-साथ उपस्थित सम्मानित जनों ने सेवानिवृत्त हुए श्री नरेंद्र शुक्ला जी को शॉल, श्रीफल और भगवान श्री कृष्ण की सीनरी प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री नरेंद्र शुक्ला का चयन 20 अक्टूबर 1989 को होमगार्ड सैनिक पद पर हुआ था। उन्होंने पन्ना जिले के अलग-अलग विभागों
में ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभाई, जिसके लिए विभागों के अधिकारियों द्वारा उनकी प्रशंसा की गई। अपने पूरे सेवाकाल के दौरान उनकी किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं पाई गई और लोगों में उनके प्रति सम्मानजनक भावनाएँ देखने को मिलीं। वर्तमान में वे करीब चार सालों से ककरहटी
चौकी में पदस्थ थे। इस विदाई कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाजसेवी कैलाश नाथ त्रिपाठी, नगर परिषद उपाध्यक्ष पन्नालाल सोनी, गजराज सिंह यादव, विनय पांडे, राकेश सोनी, संदीप शर्मा, भानु सोनी, पत्रकार जावेद खान, अशोक विश्वकर्मा, संदीप शुक्ला और नीरज तिवारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
- पन्ना जिले के ककरहटी क्षेत्र के पाण्डेय मोहल्ले में एक विषैले ब्लैक कोबरा सांप को घर के अंदर देखे जाने के बाद दहशत का माहौल बन गया था। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी कैलाशनाथ त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे आबादी से दूर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। यह उल्लेखनीय है कि कैलाशनाथ त्रिपाठी बिना किसी सरकारी संसाधन या सुरक्षा उपकरण के लगातार क्षेत्र में सांप निकलने की घटनाओं के बीच लोगों की मदद करते रहे हैं। उनके इस जनसेवा कार्य की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की है। त्रिपाठी ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी के घर, खेत या आसपास सांप दिखाई दे तो उसे नुकसान न पहुंचाएं और तत्काल उन्हें मोबाइल नंबर 7000227587 पर सूचना दें, ताकि सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि वन्यजीव संरक्षण और जनसेवा का यह महत्वपूर्ण कार्य करने वाले 'सर्प मित्र' कैलाशनाथ त्रिपाठी को सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक स्नेक रेस्क्यू किट, सुरक्षा दस्ताने, बूट एवं अन्य उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। नागरिकों का कहना है कि इन उपकरणों की उपलब्धता से वे अपनी जान जोखिम में डाले बिना और अधिक सुरक्षित तरीके से अपना कार्य जारी रख सकेंगे।2
- 31 मई 2026 को पन्ना जिले की ककरहटी चौकी में पदस्थ लांस नायक होमगार्ड सैनिक नरेंद्र शुक्ला अपनी सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर ककरहटी चौकी प्रभारी सोनम शर्मा द्वारा चौकी परिसर में एक भावभीनी विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चौकी प्रभारी और समस्त स्टाफ के साथ-साथ उपस्थित सम्मानित जनों ने सेवानिवृत्त हुए श्री नरेंद्र शुक्ला जी को शॉल, श्रीफल और भगवान श्री कृष्ण की सीनरी प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री नरेंद्र शुक्ला का चयन 20 अक्टूबर 1989 को होमगार्ड सैनिक पद पर हुआ था। उन्होंने पन्ना जिले के अलग-अलग विभागों में ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभाई, जिसके लिए विभागों के अधिकारियों द्वारा उनकी प्रशंसा की गई। अपने पूरे सेवाकाल के दौरान उनकी किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं पाई गई और लोगों में उनके प्रति सम्मानजनक भावनाएँ देखने को मिलीं। वर्तमान में वे करीब चार सालों से ककरहटी चौकी में पदस्थ थे। इस विदाई कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाजसेवी कैलाश नाथ त्रिपाठी, नगर परिषद उपाध्यक्ष पन्नालाल सोनी, गजराज सिंह यादव, विनय पांडे, राकेश सोनी, संदीप शर्मा, भानु सोनी, पत्रकार जावेद खान, अशोक विश्वकर्मा, संदीप शुक्ला और नीरज तिवारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।4
- मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एकतरफा प्यार और बातचीत बंद होने से नाराज एक नाबालिग लड़के ने एक मासूम किशोरी को गोली मारकर मौत के घाट उतारने की कोशिश की। आरोपी लड़के और घायल किशोरी के बीच पहले जान-पहचान थी, लेकिन किशोरी द्वारा दूरी बनाने और बातचीत बंद करने के बाद लड़के ने बदले की एक खौफनाक साजिश रची। यह घटना बीती 6 जून की सुबह करीब 4 बजे हुई, जब किशोरी अपने घर की छत पर सो रही थी। आरोपी दबे पाँव वहाँ पहुँचा और सोती हुई लड़की के सिर में पीछे से एक अवैध कट्टे से गोली मार दी, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में किशोरी को जिला अस्पताल दमोह में भर्ती कराया गया है, जहाँ वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए, पन्ना पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए, महज 24 घंटे के भीतर आरोपी नाबालिग को दमोह के उदयपुर गाँव से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपने परिजनों की मौजूदगी में अपना जुर्म कबूल कर लिया है, और पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया कट्टा और कारतूस भी बरामद कर लिया है।1
- श्री बरेजन धाम, कांटी (सीरो) में 9 जून 2026 से लेकर 16 जून 2026 तक श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।1
- पन्ना जिले की सरकारिया पंचायत में एक सीसी रोड के निर्माण कार्य को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय स्तर पर इस सीसी रोड में भ्रष्टाचार होने की शिकायतें उठाई गई हैं, जिसके परिणामस्वरूप इसकी गुणवत्ता पर भी कई सवाल खड़े किए गए हैं।1
- देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी ककरहटी में पदस्थ होमगार्ड सैनिक नरेंद्र शुक्ला, जो पत्रकार संदीप शुक्ला के पिता भी हैं, हाल ही में सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर उनके लिए एक सम्मानपूर्वक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व चौकी प्रभारी सोनम शर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के साथ-साथ नगर के कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने नरेंद्र शुक्ला के लंबे और उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना की। समारोह के दौरान वक्ताओं ने नरेंद्र शुक्ला द्वारा अपने पूरे कार्यकाल में ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता से दी गई सेवाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि उनका अनुशासन, व्यवहार और कार्य के प्रति समर्पण विभाग के अन्य कर्मचारियों के लिए एक प्रेरणास्रोत रहा है। चौकी प्रभारी सोनम शर्मा ने सेवानिवृत्त हो रहे होमगार्ड सैनिक नरेंद्र शुक्ला को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ, सुखद तथा मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर माहौल काफी भावुक रहा, और नरेंद्र शुक्ला ने अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा करते हुए विभाग के अधिकारियों, सहकर्मियों और नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। विदाई समारोह में चौकी पुलिस स्टाफ सहित नगर के समाजसेवी कैलाशनाथ त्रिपाठी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे, जिन्होंने सेवानिवृत्त हो रहे होमगार्ड सैनिक के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।4
- पन्ना जिले के पन्ना-पहाड़ीखेरा मार्ग पर उड़की में एक भयानक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो दिखाता है कि ट्रेक्टर चालक की घोर लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई। इस भीषण हादसे के चलते दो घरों के चिराग बुझ गए हैं, जबकि ऑटो चालक की जान अभी भी जोखिम में बनी हुई है।1