Shuru
Apke Nagar Ki App…
सड़क दुर्घटना में चालक सहित एक महिला जख्मी घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती घटना स्थल पहुंची पुलिस
आलोक कुमार
सड़क दुर्घटना में चालक सहित एक महिला जख्मी घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती घटना स्थल पहुंची पुलिस
More news from झारखंड and nearby areas
- बक्सर जिला में जयमाल के दौरान दुल्हन को मारी गोली, आरोपी फरार; प्रेम-प्रसंग का मामला आया सामने। अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप1
- बच्चा चोर की अफवाह से मचा हड़कंप, पकड़ा गया युवक निकला छह महीने से लापता चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मॉलम पंचायत के कुल्हू कोना ग्राम में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब ग्रामीणों ने एक अज्ञात व्यक्ति को बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति गांव में इधर-उधर घूम रहा था और स्थानीय भाषा समझ नहीं पा रहा था, जिससे लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर तत्काल चैनपुर थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसआई डी. सं. लुगुण अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और अज्ञात व्यक्ति को सुरक्षित चैनपुर थाना लाया गया। थाना में उसे स्नान, ध्यान एवं भोजन की व्यवस्था कराई गई। पूछताछ के क्रम में युवक ने अपना नाम राजु हसदा बताया, जो पश्चिम बंगाल के दातुन थाना क्षेत्र, जिला मिदनापुर का निवासी है। पुलिस जांच में पता चला कि वह करीब छह महीने से लापता है। पुलिस तंत्र के अनुसार युवक द्वारा दी गई पहचान प्रथम दृष्टया सही प्रतीत हो रही है। आशंका जताई जा रही है कि मानसिक विचलित अवस्था के कारण वह रास्ता भटककर चैनपुर क्षेत्र में पहुंच गया होगा। जानकारी देते हुए दोपहर दो बजे थाना प्रभारी ने बताया कि युवक पूरी तरह सुरक्षित है और किसी भी आपराधिक घटना में उसकी संलिप्तता नहीं पाई गई है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजन के पहुंचते ही आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर युवक को उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति को अफवाह के आधार पर चोर या अपराधी समझकर कानून अपने हाथ में न लें। यदि किसी व्यक्ति पर संदेह हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि किसी निर्दोष के साथ अन्याय न हो और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।1
- *राजधानी राॅंची स्थित उषा मार्टिन विश्वविद्यालय में बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।* मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा अपने कमरे में मृत अवस्था में पाई गई। साथ रहने वाले छात्रों ने दरवाजा काफी देर तक बंद रहने पर संदेह होने पर इसकी सूचना प्रशासन को दी। दरवाजा खोले जाने पर छात्रा को फंदे से लटका हुआ पाया गया। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन और स्थानीय पुलिस को तुरंत सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।1
- चुनाव अपडेट ____________________ मतगणना की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, सभी मतगणना कर्मियों के द्वारा काउंटिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।कुल 22 टेबल में प्रत्येक टेबल में 3 मतगणना कर्मी नियुक्त है, 2 राउंड में काउंटिंग की प्रक्रिया होगी पूर्ण2
- **जारी प्रखंड में प्रखण्ड स्तरीय बायोब्रिध आयुष हेल्थ कैंप का आयोजन** जारी (गुमला)। जारी प्रखंड परिसर में जिला समिति गुमला के तत्वावधान में प्रखण्ड स्तरीय बायोब्रिध आयुष हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य दिलीप बड़ाइक के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। हेल्थ कैंप में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व दवा का लाभ उठाया। शिविर में मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, शुगर सहित अन्य बीमारियों की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया। कैंप में डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. पार्वती कुमारी एवं डॉ. रोशनी तिग्गा ने अपनी सेवाएं दीं। साथ ही चैनपुर की सहिया दीदियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने एवं पंजीकरण कार्य में सहयोग किया। मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को काफी लाभ मिलता है और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो पाती हैं।2
- विधानसभा परिसर में माननीयों की फूलों वाली होली1
- रांची के हटिया स्थित सिंह मोड़ में आज 27 फरवरी 2026 की सुबह जंगली हाथी घुस गया इससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।1
- जारी में अवैध शराब बिक्री पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आबकारी विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग जारी (गुमला)। जारी प्रखंड क्षेत्र में बढ़ती अवैध शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गहराता जा रहा है। शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि साप्ताहिक बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर खुलेआम अवैध शराब की बिक्री की जा रही है, जिससे क्षेत्र का सामाजिक वातावरण लगातार प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नशे की हालत में लोगों के सड़क पर गिरने, हंगामा करने और राहगीरों से दुर्व्यवहार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इससे महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार संबंधित विभाग को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने आबकारी विभाग से नियमित छापेमारी अभियान चलाने, अवैध विक्रेताओं पर जुर्माना लगाने तथा कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाया गया तो क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को बाध्य होंगे। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर सामाजिक संतुलन और शांति व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।1
- झारखण्ड ही बिहार नहीं किसी भी राज्य में भ्रष्टाचार का विरोध करें हम तो भ्रष्टाचार को खत्म नहीं कर सकते लेकिन भ्रष्टाचार को काम जरुर कर सकते हैं महिला ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन से टिकट लेते समय 200 का नोट दिया जिसके बाद उसे ₹100 ही रिटर्न किया गया और बोला गया कि अपने 100 ही रुपया दिया था टिकट है नहीं दिया गया क्या आपकी भी आसपास इस तरह की घटना होता है तो जरूर शेयर करें जागो इंडिया जागो1