अल्बर्ट एक्का जारी **जारी प्रखंड में प्रखण्ड स्तरीय बायोब्रिध आयुष हेल्थ कैंप का आयोजन** जारी (गुमला)। जारी प्रखंड परिसर में जिला समिति गुमला के तत्वावधान में प्रखण्ड स्तरीय बायोब्रिध आयुष हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य दिलीप बड़ाइक के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। हेल्थ कैंप में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व दवा का लाभ उठाया। शिविर में मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, शुगर सहित अन्य बीमारियों की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया। कैंप में डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. पार्वती कुमारी एवं डॉ. रोशनी तिग्गा ने अपनी सेवाएं दीं। साथ ही चैनपुर की सहिया दीदियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने एवं पंजीकरण कार्य में सहयोग किया। मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को काफी लाभ मिलता है और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो पाती हैं।
अल्बर्ट एक्का जारी **जारी प्रखंड में प्रखण्ड स्तरीय बायोब्रिध आयुष हेल्थ कैंप का आयोजन** जारी (गुमला)। जारी प्रखंड परिसर में जिला समिति गुमला के तत्वावधान में प्रखण्ड स्तरीय बायोब्रिध आयुष हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य दिलीप बड़ाइक के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। हेल्थ कैंप में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व दवा का लाभ उठाया। शिविर में मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, शुगर सहित अन्य बीमारियों की जांच
की गई तथा आवश्यकतानुसार मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया। कैंप में डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. पार्वती कुमारी एवं डॉ. रोशनी तिग्गा ने अपनी सेवाएं दीं। साथ ही चैनपुर की सहिया दीदियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने एवं पंजीकरण कार्य में सहयोग किया। मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को काफी लाभ मिलता है और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो पाती हैं।
- औरापाट मॉडल गांव में मशरूम से आय की नई शुरुआत पहली तुड़ाई में ही लाभुक परिवारों को मिला प्रत्यक्ष मुनाफा आकांक्षी प्रखंड डुमरी अंतर्गत औरापाट मॉडल गांव में संचालित मशरूम आजीविका परियोजना अब जमीन पर परिणाम देने लगी है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के मार्गदर्शन में चल रही इस पहल के तहत ऑयस्टर मशरूम की पहली तुड़ाई और विपणन कार्य सफलतापूर्वक शुरू हो गया है। जानकारी देते हुए शुक्रवार की सुबह आठ बजे बताया गया कि पहली खेप की बिक्री से ही लाभुक परिवारों को प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ प्राप्त हुआ है। प्रथम चरण में विभिन्न गांवों के लाभुकों को उल्लेखनीय मुनाफा हुआ है। औरापाट के किसानों को चालीस हजार रुपये, चांदीपाठ को पंद्रह हजार रुपये, कंदापाठ को दस हजार रुपये, चंदावल को चौदह हजार रुपये, राहावाल को पांच हजार रुपये तथा असुरटोली (लाटापानी) को दो हजार रुपये की आय प्राप्त हुई है। पहली तुड़ाई में ही हुई इस आमदनी से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। लाभुक परिवारों ने बताया कि कम लागत और सीमित स्थान में शुरू की गई मशरूम खेती से इतनी शीघ्र आय होना उनके लिए आशा की नई किरण है। इससे पारंपरिक आजीविका के साथ एक अतिरिक्त आय का स्रोत विकसित हुआ है। परियोजना के अंतर्गत डुमरी प्रखंड के पांच सौ पीवीटीजी एवं जनजातीय परिवारों को चरणबद्ध तरीके से जोड़ा जा रहा है। प्रथम चरण में औरापाट के पैंतालीस परिवारों को मशरूम किट और व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया। जिला योजना शाखा द्वारा APP Aggregate के सहयोग से संचालित इस योजना के तहत लाभुकों को तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण तथा टूल किट प्रदान की गई है। साथ ही एजेंसी द्वारा उत्पादित मशरूम का बाय-बैक सुनिश्चित किए जाने से किसानों को बाजार की चिंता से राहत मिली है और उन्हें उपज का सुनिश्चित मूल्य प्राप्त हो रहा है। आगामी चरण में मशरूम प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना, स्वयं सहायता समूहों को सुदृढ़ करना, पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग की व्यवस्था विकसित करना तथा मूल्य संवर्धित उत्पाद जैसे मशरूम पाउडर, चिप्स, बड़ी और पापड़ तैयार करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। यह पहल क्षेत्र में स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।1
- चैनपुर में शंख नदी और लावा नदी के संगम स्थल के आसपास वन विभाग द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कॉटेज प्लस टू विकसित किया जा रहा है। प्राकृतिक सुंदरता, घने जंगल, नदी किनारा और अनूठे पहाड़ी परिदृश्य के कारण यह क्षेत्र विशेष रूप से नवंबर से मार्च के बीच पिकनिक और पर्यटन के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा है।1
- चुनाव अपडेट ____________________ मतगणना की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, सभी मतगणना कर्मियों के द्वारा काउंटिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।कुल 22 टेबल में प्रत्येक टेबल में 3 मतगणना कर्मी नियुक्त है, 2 राउंड में काउंटिंग की प्रक्रिया होगी पूर्ण2
- **जारी प्रखंड में प्रखण्ड स्तरीय बायोब्रिध आयुष हेल्थ कैंप का आयोजन** जारी (गुमला)। जारी प्रखंड परिसर में जिला समिति गुमला के तत्वावधान में प्रखण्ड स्तरीय बायोब्रिध आयुष हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य दिलीप बड़ाइक के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। हेल्थ कैंप में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व दवा का लाभ उठाया। शिविर में मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, शुगर सहित अन्य बीमारियों की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया। कैंप में डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. पार्वती कुमारी एवं डॉ. रोशनी तिग्गा ने अपनी सेवाएं दीं। साथ ही चैनपुर की सहिया दीदियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने एवं पंजीकरण कार्य में सहयोग किया। मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को काफी लाभ मिलता है और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो पाती हैं।2
- पत्रकार के साथ मारपीट करने वालों को सजा जरुर मिलनी चाहिए क्योंकि उन्होंने अपने ही पर पर कुल्हाड़ी मारना है अभी वीडियो जमकर हो रहा है वायरल आप बोलो कार्रवाई होने से कोई नहीं रोक सकता1
- गुमला नगर परिषद चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार शकुंतला उरांव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी झारखंड मुक्ति मोर्चा की हर्षिता टोप्पो को 3168 वोट से, किया पराजित, शकुंतला उरांव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शहर में निकाला विजय जुलूस जगह-जगह लोगों ने मुंह मीठा कराकर किया स्वागत। शकुंतला उरांव ने कहा कि यह मेरे नहीं बल्कि जनता की जीत है बिना किसी भेदभाव के लोगों का विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी2
- Post by Kuldeep kumar3
- बच्चा चोर की अफवाह से मचा हड़कंप, पकड़ा गया युवक निकला छह महीने से लापता चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मॉलम पंचायत के कुल्हू कोना ग्राम में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब ग्रामीणों ने एक अज्ञात व्यक्ति को बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति गांव में इधर-उधर घूम रहा था और स्थानीय भाषा समझ नहीं पा रहा था, जिससे लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर तत्काल चैनपुर थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसआई डी. सं. लुगुण अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और अज्ञात व्यक्ति को सुरक्षित चैनपुर थाना लाया गया। थाना में उसे स्नान, ध्यान एवं भोजन की व्यवस्था कराई गई। पूछताछ के क्रम में युवक ने अपना नाम राजु हसदा बताया, जो पश्चिम बंगाल के दातुन थाना क्षेत्र, जिला मिदनापुर का निवासी है। पुलिस जांच में पता चला कि वह करीब छह महीने से लापता है। पुलिस तंत्र के अनुसार युवक द्वारा दी गई पहचान प्रथम दृष्टया सही प्रतीत हो रही है। आशंका जताई जा रही है कि मानसिक विचलित अवस्था के कारण वह रास्ता भटककर चैनपुर क्षेत्र में पहुंच गया होगा। जानकारी देते हुए दोपहर दो बजे थाना प्रभारी ने बताया कि युवक पूरी तरह सुरक्षित है और किसी भी आपराधिक घटना में उसकी संलिप्तता नहीं पाई गई है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजन के पहुंचते ही आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर युवक को उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति को अफवाह के आधार पर चोर या अपराधी समझकर कानून अपने हाथ में न लें। यदि किसी व्यक्ति पर संदेह हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि किसी निर्दोष के साथ अन्याय न हो और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।1