औरापाट मॉडल गांव में मशरूम से आय की नई शुरुआत पहली तुड़ाई में ही लाभुक परिवारों को मिला प्रत्यक्ष मुनाफा औरापाट मॉडल गांव में मशरूम से आय की नई शुरुआत पहली तुड़ाई में ही लाभुक परिवारों को मिला प्रत्यक्ष मुनाफा आकांक्षी प्रखंड डुमरी अंतर्गत औरापाट मॉडल गांव में संचालित मशरूम आजीविका परियोजना अब जमीन पर परिणाम देने लगी है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के मार्गदर्शन में चल रही इस पहल के तहत ऑयस्टर मशरूम की पहली तुड़ाई और विपणन कार्य सफलतापूर्वक शुरू हो गया है। जानकारी देते हुए शुक्रवार की सुबह आठ बजे बताया गया कि पहली खेप की बिक्री से ही लाभुक परिवारों को प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ प्राप्त हुआ है। प्रथम चरण में विभिन्न गांवों के लाभुकों को उल्लेखनीय मुनाफा हुआ है। औरापाट के किसानों को चालीस हजार रुपये, चांदीपाठ को पंद्रह हजार रुपये, कंदापाठ को दस हजार रुपये, चंदावल को चौदह हजार रुपये, राहावाल को पांच हजार रुपये तथा असुरटोली (लाटापानी) को दो हजार रुपये की आय प्राप्त हुई है। पहली तुड़ाई में ही हुई इस आमदनी से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। लाभुक परिवारों ने बताया कि कम लागत और सीमित स्थान में शुरू की गई मशरूम खेती से इतनी शीघ्र आय होना उनके लिए आशा की नई किरण है। इससे पारंपरिक आजीविका के साथ एक अतिरिक्त आय का स्रोत विकसित हुआ है। परियोजना के अंतर्गत डुमरी प्रखंड के पांच सौ पीवीटीजी एवं जनजातीय परिवारों को चरणबद्ध तरीके से जोड़ा जा रहा है। प्रथम चरण में औरापाट के पैंतालीस परिवारों को मशरूम किट और व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया। जिला योजना शाखा द्वारा APP Aggregate के सहयोग से संचालित इस योजना के तहत लाभुकों को तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण तथा टूल किट प्रदान की गई है। साथ ही एजेंसी द्वारा उत्पादित मशरूम का बाय-बैक सुनिश्चित किए जाने से किसानों को बाजार की चिंता से राहत मिली है और उन्हें उपज का सुनिश्चित मूल्य प्राप्त हो रहा है। आगामी चरण में मशरूम प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना, स्वयं सहायता समूहों को सुदृढ़ करना, पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग की व्यवस्था विकसित करना तथा मूल्य संवर्धित उत्पाद जैसे मशरूम पाउडर, चिप्स, बड़ी और पापड़ तैयार करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। यह पहल क्षेत्र में स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

- एकतरफा मुकाबले में गुमला ने गिरिडीह को 121 रन से पराजित कर फाइनल में किया प्रवेश जेएससीए द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 23 क्रिकेट टूर्नामेंट गुमला जिला क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 23 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत गुरुवार को हुए मुकाबले में गुमला ने गिरिडीह को एकतरफा मुकाबले में 121 रन से पराजित कर फाइनल में किया प्रवेश। गुमला की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 46वे ओवर में 284 रनों पर ऑल आउट हो गई। गुमला की ओर से मनीष उरांव ने 69, प्रणव भास्कर ने 52, शुभम प्रसाद ने 36 , और कमल कुमार ने 26 की पारी खेली। वही गिरिडीह की ओर से अफसर ने 3 विकेट व साकेत केडिया ने 3 झटके। जवाबी पारी खेलने उतरी गिरिडीह की टीम एकतरफा मुकाबले में 121 रनों से यह मैच हार गई। गिरिडीह की ओर से साकेत केडिया ने 34 और कुमार अंकित ने 23 रनों की पारी खेली। इसी बीच गुमला के हरफनमौला स्पिनर कमल कुमार ने गेंदबाजी की कमान संभाली और एक के बाद एक पांच विकेट झटक लिए। धनबाद की पूरी टीम 163 पर ऑल आउट हो गई। पांच विकेट लेने वाले गुमला के कमल कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मौके पर मुख्य रूप से आरडीओ अजय यादव, अंपायर प्रशांत कुमार , अजमल हुसैन , स्कोरर जुलकर नैं अहमद, जिला क्रिकेट संघ के सचिव जीतेन्द्र सिंह, मनोज चौधरी, अंकित विश्वकर्मा, ज्ञान प्रकाश, मधुसूदन उरांव, आयुष अग्रवाल, सनी साहू, विनीत नाग, शशिरंजन, पंकज कुमार, प्रत्यूष सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।2
- जिसमे सूचना मिलते ही जशपुर पुलिस बड़ी कार्रवाई कि अवैध गांजा तस्करी में 1 कार व 02 मोबाइल फोन जप्त किया गया,हुंडई कर गाड़ी नम्बर (DL-8C-AX-8014) जो सिल्वर कलर का बताया जा रहा है जिसमे 67.135 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया,गांजा कि अनुमानित कीमत लगभग 33.55 लाख एवं हुंडई कार 6.50 लाख कुल 40 लाख के सामान जप्त किया गया है,जानकारी के मुताबिक आरोपी गांजा को सम्बलपुर बिहार से पटना पार्सल करने कि प्लान बनाया था,पर सफल नहीं हो पाया और अवैध गांजा के साथ गाड़ी जप्त एवं गांजा तस्करी करने वाले आरोपी गिरफ्तार1
- Post by Ajay kumar nag3
- सड़क दुर्घटना में चालक सहित एक महिला जख्मी घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती घटना स्थल पहुंची पुलिस1
- सिसई प्रखंड के अंतर्गत बरगाँव करंजटोली गांव में भव्य बजरंग बली और शिव मंदिर का निर्माण को लेकर बृहस्पतिवार को भूमि पूजन किया गया। आचार्य ओम प्रकाश ने विधिपूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा सम्पन्न कराया। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य रेखा देवी उपस्थित रही।1
- Post by हमर जशपुर1
- जारी में अवैध शराब बिक्री पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आबकारी विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग जारी (गुमला)। जारी प्रखंड क्षेत्र में बढ़ती अवैध शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गहराता जा रहा है। शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि साप्ताहिक बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर खुलेआम अवैध शराब की बिक्री की जा रही है, जिससे क्षेत्र का सामाजिक वातावरण लगातार प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नशे की हालत में लोगों के सड़क पर गिरने, हंगामा करने और राहगीरों से दुर्व्यवहार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इससे महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार संबंधित विभाग को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने आबकारी विभाग से नियमित छापेमारी अभियान चलाने, अवैध विक्रेताओं पर जुर्माना लगाने तथा कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाया गया तो क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को बाध्य होंगे। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर सामाजिक संतुलन और शांति व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।1
- अभियान के माध्यम से आमजन को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, OTP धोखाधड़ी, सोशल मीडिया फ्रॉड, बैंकिंग फ्रॉड आदि से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।लोगों को मजबूत पासवर्ड रखने, OTP/बैंक डिटेल साझा न करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने एवं अंजान ऐप डाउनलोड न करने की सलाह दी जा रही है।1
- लड़की के फांसी लगाने का कारण अब तक बगीचा पुलिस ने अब तक कोई जानकारी दी है , फांसी लगाने का कारण बगीचा पुलिस के द्वारा जल्द ही जांच कर पता लगाया जाएगा जिसमे इनकी सारी टीम जुटी हुई है।1