Shuru
Apke Nagar Ki App…
बरगांव में बजरंग बली और शिव मंदिर का निर्माण को लेकर हुआ भूमि पूजन सिसई प्रखंड के अंतर्गत बरगाँव करंजटोली गांव में भव्य बजरंग बली और शिव मंदिर का निर्माण को लेकर बृहस्पतिवार को भूमि पूजन किया गया। आचार्य ओम प्रकाश ने विधिपूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा सम्पन्न कराया। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य रेखा देवी उपस्थित रही।
कृष्णा कुमार साहु
बरगांव में बजरंग बली और शिव मंदिर का निर्माण को लेकर हुआ भूमि पूजन सिसई प्रखंड के अंतर्गत बरगाँव करंजटोली गांव में भव्य बजरंग बली और शिव मंदिर का निर्माण को लेकर बृहस्पतिवार को भूमि पूजन किया गया। आचार्य ओम प्रकाश ने विधिपूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा सम्पन्न कराया। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य रेखा देवी उपस्थित रही।
More news from झारखंड and nearby areas
- सड़क दुर्घटना में चालक सहित एक महिला जख्मी घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती घटना स्थल पहुंची पुलिस1
- गुमला नगर परिषद चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार शकुंतला उरांव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी झारखंड मुक्ति मोर्चा की हर्षिता टोप्पो को 3168 वोट से, किया पराजित, शकुंतला उरांव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शहर में निकाला विजय जुलूस जगह-जगह लोगों ने मुंह मीठा कराकर किया स्वागत। शकुंतला उरांव ने कहा कि यह मेरे नहीं बल्कि जनता की जीत है बिना किसी भेदभाव के लोगों का विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी2
- Post by Kuldeep kumar3
- औरापाट मॉडल गांव में मशरूम से आय की नई शुरुआत पहली तुड़ाई में ही लाभुक परिवारों को मिला प्रत्यक्ष मुनाफा आकांक्षी प्रखंड डुमरी अंतर्गत औरापाट मॉडल गांव में संचालित मशरूम आजीविका परियोजना अब जमीन पर परिणाम देने लगी है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के मार्गदर्शन में चल रही इस पहल के तहत ऑयस्टर मशरूम की पहली तुड़ाई और विपणन कार्य सफलतापूर्वक शुरू हो गया है। जानकारी देते हुए शुक्रवार की सुबह आठ बजे बताया गया कि पहली खेप की बिक्री से ही लाभुक परिवारों को प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ प्राप्त हुआ है। प्रथम चरण में विभिन्न गांवों के लाभुकों को उल्लेखनीय मुनाफा हुआ है। औरापाट के किसानों को चालीस हजार रुपये, चांदीपाठ को पंद्रह हजार रुपये, कंदापाठ को दस हजार रुपये, चंदावल को चौदह हजार रुपये, राहावाल को पांच हजार रुपये तथा असुरटोली (लाटापानी) को दो हजार रुपये की आय प्राप्त हुई है। पहली तुड़ाई में ही हुई इस आमदनी से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। लाभुक परिवारों ने बताया कि कम लागत और सीमित स्थान में शुरू की गई मशरूम खेती से इतनी शीघ्र आय होना उनके लिए आशा की नई किरण है। इससे पारंपरिक आजीविका के साथ एक अतिरिक्त आय का स्रोत विकसित हुआ है। परियोजना के अंतर्गत डुमरी प्रखंड के पांच सौ पीवीटीजी एवं जनजातीय परिवारों को चरणबद्ध तरीके से जोड़ा जा रहा है। प्रथम चरण में औरापाट के पैंतालीस परिवारों को मशरूम किट और व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया। जिला योजना शाखा द्वारा APP Aggregate के सहयोग से संचालित इस योजना के तहत लाभुकों को तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण तथा टूल किट प्रदान की गई है। साथ ही एजेंसी द्वारा उत्पादित मशरूम का बाय-बैक सुनिश्चित किए जाने से किसानों को बाजार की चिंता से राहत मिली है और उन्हें उपज का सुनिश्चित मूल्य प्राप्त हो रहा है। आगामी चरण में मशरूम प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना, स्वयं सहायता समूहों को सुदृढ़ करना, पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग की व्यवस्था विकसित करना तथा मूल्य संवर्धित उत्पाद जैसे मशरूम पाउडर, चिप्स, बड़ी और पापड़ तैयार करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। यह पहल क्षेत्र में स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।1
- चैनपुर में शंख नदी और लावा नदी के संगम स्थल के आसपास वन विभाग द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कॉटेज प्लस टू विकसित किया जा रहा है। प्राकृतिक सुंदरता, घने जंगल, नदी किनारा और अनूठे पहाड़ी परिदृश्य के कारण यह क्षेत्र विशेष रूप से नवंबर से मार्च के बीच पिकनिक और पर्यटन के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा है।1
- लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा के महेश सिंह अपने प्रतिद्वंदी जेएमएम के विलासी टोपनो पर 1136 वोटो से जीत हासिल की है लातेहार नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के तहत लातेहार नगर पंचायत के एक से 15 वार्डों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना पूर्ण होने के बाद विजयी प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है। शुक्रवार की सुबह ग्यारह बजे से अब तक वार्ड के हुई मतगणना के बाद वार्डवार विजेता प्रत्याशी इस प्रकार हैं। अध्यक्ष- महेश सिंह विजेता आधिकारिक घोषणा वार्ड 1 – नसरुद्दीन अंसारी उर्फ बुखारी मियां वार्ड 2 – सुगंधी देवी (पूर्व वार्ड पार्षद बली पाठक की पत्नी) वार्ड 3 – विमला देवी वार्ड 4 – जयराम कपूर उर्फ पप्पू सरदार वार्ड 5 – शब्बू प्रवीण वार्ड 6 – मनोज कुमार वार्ड 7 – मनोज दास वार्ड 8 – आशा देवी वार्ड 9 – संयुक्ता कुंवर वार्ड 10- मुद्रिका मांझी वार्ड 11- संतोष रंजन वार्ड 12 - मुस्तरी बीबी वार्ड 13 - अवंतिका अलमा पन्ना वार्ड 14- इंद्रदेव उरांव वार्ड 15 - गुड़िया सिन्हा मतगणना अपडेट ==================== लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र अध्यक्ष पद का प्राप्त वोटों की संख्या 1.कुमारी नीना तिर्की :-164 2.बिलासी तोपनो :-4389 3.बैजन्ती देवी :-257 4.भगतू नगेसिया :-406 5.महेश सिंह :-5374 6.मिल्यानी कुजूर :-1139 7.सूर्यदेव भगत :-218 8.सेलेस्टिन कुजूर :-851
- *राजधानी राॅंची स्थित उषा मार्टिन विश्वविद्यालय में बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।* मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा अपने कमरे में मृत अवस्था में पाई गई। साथ रहने वाले छात्रों ने दरवाजा काफी देर तक बंद रहने पर संदेह होने पर इसकी सूचना प्रशासन को दी। दरवाजा खोले जाने पर छात्रा को फंदे से लटका हुआ पाया गया। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन और स्थानीय पुलिस को तुरंत सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।1
- एकतरफा मुकाबले में गुमला ने गिरिडीह को 121 रन से पराजित कर फाइनल में किया प्रवेश जेएससीए द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 23 क्रिकेट टूर्नामेंट गुमला जिला क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 23 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत गुरुवार को हुए मुकाबले में गुमला ने गिरिडीह को एकतरफा मुकाबले में 121 रन से पराजित कर फाइनल में किया प्रवेश। गुमला की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 46वे ओवर में 284 रनों पर ऑल आउट हो गई। गुमला की ओर से मनीष उरांव ने 69, प्रणव भास्कर ने 52, शुभम प्रसाद ने 36 , और कमल कुमार ने 26 की पारी खेली। वही गिरिडीह की ओर से अफसर ने 3 विकेट व साकेत केडिया ने 3 झटके। जवाबी पारी खेलने उतरी गिरिडीह की टीम एकतरफा मुकाबले में 121 रनों से यह मैच हार गई। गिरिडीह की ओर से साकेत केडिया ने 34 और कुमार अंकित ने 23 रनों की पारी खेली। इसी बीच गुमला के हरफनमौला स्पिनर कमल कुमार ने गेंदबाजी की कमान संभाली और एक के बाद एक पांच विकेट झटक लिए। धनबाद की पूरी टीम 163 पर ऑल आउट हो गई। पांच विकेट लेने वाले गुमला के कमल कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मौके पर मुख्य रूप से आरडीओ अजय यादव, अंपायर प्रशांत कुमार , अजमल हुसैन , स्कोरर जुलकर नैं अहमद, जिला क्रिकेट संघ के सचिव जीतेन्द्र सिंह, मनोज चौधरी, अंकित विश्वकर्मा, ज्ञान प्रकाश, मधुसूदन उरांव, आयुष अग्रवाल, सनी साहू, विनीत नाग, शशिरंजन, पंकज कुमार, प्रत्यूष सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।2