logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाजपा समर्थित शकुंतला उरांव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की हर्षिता टोप्पो को 3168 मत से किया पराजित गुमला नगर परिषद चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार शकुंतला उरांव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी झारखंड मुक्ति मोर्चा की हर्षिता टोप्पो को 3168 वोट से, किया पराजित, शकुंतला उरांव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शहर में निकाला विजय जुलूस जगह-जगह लोगों ने मुंह मीठा कराकर किया स्वागत। शकुंतला उरांव ने कहा कि यह मेरे नहीं बल्कि जनता की जीत है बिना किसी भेदभाव के लोगों का विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी

11 hrs ago
user_Dipak gupta
Dipak gupta
पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
11 hrs ago

भाजपा समर्थित शकुंतला उरांव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की हर्षिता टोप्पो को 3168 मत से किया पराजित गुमला नगर परिषद चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार शकुंतला उरांव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी झारखंड मुक्ति मोर्चा की हर्षिता टोप्पो को 3168 वोट से, किया पराजित, शकुंतला उरांव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शहर में निकाला विजय जुलूस जगह-जगह लोगों ने मुंह मीठा कराकर किया स्वागत। शकुंतला उरांव ने कहा कि यह मेरे नहीं बल्कि जनता की जीत है बिना किसी भेदभाव के लोगों का विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी

  • user_Suryoday Samvaad
    Suryoday Samvaad
    Chandil, Saraikela Kharsawan
    🙏
    9 hrs ago
  • user_Manya Bhagat
    Manya Bhagat
    चैनपुर, गुमला, झारखंड
    👏
    10 hrs ago
More news from झारखंड and nearby areas
  • गुमला नगर परिषद चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार शकुंतला उरांव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी झारखंड मुक्ति मोर्चा की हर्षिता टोप्पो को 3168 वोट से, किया पराजित, शकुंतला उरांव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शहर में निकाला विजय जुलूस जगह-जगह लोगों ने मुंह मीठा कराकर किया स्वागत। शकुंतला उरांव ने कहा कि यह मेरे नहीं बल्कि जनता की जीत है बिना किसी भेदभाव के लोगों का विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी
    2
    गुमला नगर परिषद चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार शकुंतला उरांव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी झारखंड मुक्ति मोर्चा की हर्षिता टोप्पो को 3168 वोट से, किया पराजित, शकुंतला उरांव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शहर में निकाला विजय जुलूस जगह-जगह लोगों ने मुंह मीठा कराकर किया स्वागत। शकुंतला उरांव ने कहा कि यह मेरे नहीं बल्कि जनता की जीत है बिना किसी भेदभाव के लोगों का विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    11 hrs ago
  • Post by Kuldeep kumar
    3
    Post by Kuldeep kumar
    user_Kuldeep kumar
    Kuldeep kumar
    Voice of people गुमला, गुमला, झारखंड•
    19 hrs ago
  • औरापाट मॉडल गांव में मशरूम से आय की नई शुरुआत पहली तुड़ाई में ही लाभुक परिवारों को मिला प्रत्यक्ष मुनाफा आकांक्षी प्रखंड डुमरी अंतर्गत औरापाट मॉडल गांव में संचालित मशरूम आजीविका परियोजना अब जमीन पर परिणाम देने लगी है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के मार्गदर्शन में चल रही इस पहल के तहत ऑयस्टर मशरूम की पहली तुड़ाई और विपणन कार्य सफलतापूर्वक शुरू हो गया है। जानकारी देते हुए शुक्रवार की सुबह आठ बजे बताया गया कि पहली खेप की बिक्री से ही लाभुक परिवारों को प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ प्राप्त हुआ है। प्रथम चरण में विभिन्न गांवों के लाभुकों को उल्लेखनीय मुनाफा हुआ है। औरापाट के किसानों को चालीस हजार रुपये, चांदीपाठ को पंद्रह हजार रुपये, कंदापाठ को दस हजार रुपये, चंदावल को चौदह हजार रुपये, राहावाल को पांच हजार रुपये तथा असुरटोली (लाटापानी) को दो हजार रुपये की आय प्राप्त हुई है। पहली तुड़ाई में ही हुई इस आमदनी से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। लाभुक परिवारों ने बताया कि कम लागत और सीमित स्थान में शुरू की गई मशरूम खेती से इतनी शीघ्र आय होना उनके लिए आशा की नई किरण है। इससे पारंपरिक आजीविका के साथ एक अतिरिक्त आय का स्रोत विकसित हुआ है। परियोजना के अंतर्गत डुमरी प्रखंड के पांच सौ पीवीटीजी एवं जनजातीय परिवारों को चरणबद्ध तरीके से जोड़ा जा रहा है। प्रथम चरण में औरापाट के पैंतालीस परिवारों को मशरूम किट और व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया। जिला योजना शाखा द्वारा APP Aggregate के सहयोग से संचालित इस योजना के तहत लाभुकों को तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण तथा टूल किट प्रदान की गई है। साथ ही एजेंसी द्वारा उत्पादित मशरूम का बाय-बैक सुनिश्चित किए जाने से किसानों को बाजार की चिंता से राहत मिली है और उन्हें उपज का सुनिश्चित मूल्य प्राप्त हो रहा है। आगामी चरण में मशरूम प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना, स्वयं सहायता समूहों को सुदृढ़ करना, पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग की व्यवस्था विकसित करना तथा मूल्य संवर्धित उत्पाद जैसे मशरूम पाउडर, चिप्स, बड़ी और पापड़ तैयार करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। यह पहल क्षेत्र में स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
    1
    औरापाट मॉडल गांव में मशरूम से आय की नई शुरुआत
पहली तुड़ाई में ही लाभुक परिवारों को मिला प्रत्यक्ष मुनाफा
आकांक्षी प्रखंड डुमरी अंतर्गत औरापाट मॉडल गांव में संचालित मशरूम आजीविका परियोजना अब जमीन पर परिणाम देने लगी है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के मार्गदर्शन में चल रही इस पहल के तहत ऑयस्टर मशरूम की पहली तुड़ाई और विपणन कार्य सफलतापूर्वक शुरू हो गया है। जानकारी देते हुए शुक्रवार की सुबह आठ बजे बताया गया कि पहली खेप की बिक्री से ही लाभुक परिवारों को प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ प्राप्त हुआ है।
प्रथम चरण में विभिन्न गांवों के लाभुकों को उल्लेखनीय मुनाफा हुआ है। औरापाट के किसानों को चालीस हजार रुपये, चांदीपाठ को पंद्रह हजार रुपये, कंदापाठ को दस हजार रुपये, चंदावल को चौदह हजार रुपये, राहावाल को पांच हजार रुपये तथा असुरटोली (लाटापानी) को दो हजार रुपये की आय प्राप्त हुई है। पहली तुड़ाई में ही हुई इस आमदनी से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।
लाभुक परिवारों ने बताया कि कम लागत और सीमित स्थान में शुरू की गई मशरूम खेती से इतनी शीघ्र आय होना उनके लिए आशा की नई किरण है। इससे पारंपरिक आजीविका के साथ एक अतिरिक्त आय का स्रोत विकसित हुआ है।
परियोजना के अंतर्गत डुमरी प्रखंड के पांच सौ पीवीटीजी एवं जनजातीय परिवारों को चरणबद्ध तरीके से जोड़ा जा रहा है। प्रथम चरण में औरापाट के पैंतालीस परिवारों को मशरूम किट और व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया। जिला योजना शाखा द्वारा APP Aggregate के सहयोग से संचालित इस योजना के तहत लाभुकों को तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण तथा टूल किट प्रदान की गई है। साथ ही एजेंसी द्वारा उत्पादित मशरूम का बाय-बैक सुनिश्चित किए जाने से किसानों को बाजार की चिंता से राहत मिली है और उन्हें उपज का सुनिश्चित मूल्य प्राप्त हो रहा है।
आगामी चरण में मशरूम प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना, स्वयं सहायता समूहों को सुदृढ़ करना, पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग की व्यवस्था विकसित करना तथा मूल्य संवर्धित उत्पाद जैसे मशरूम पाउडर, चिप्स, बड़ी और पापड़ तैयार करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
यह पहल क्षेत्र में स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    8 hrs ago
  • सड़क दुर्घटना में चालक सहित एक महिला जख्मी घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती घटना स्थल पहुंची पुलिस
    1
    सड़क दुर्घटना में चालक सहित एक महिला जख्मी घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती घटना स्थल पहुंची पुलिस
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    9 hrs ago
  • चैनपुर में शंख नदी और लावा नदी के संगम स्थल के आसपास वन विभाग द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कॉटेज प्लस टू विकसित किया जा रहा है। प्राकृतिक सुंदरता, घने जंगल, नदी किनारा और अनूठे पहाड़ी परिदृश्य के कारण यह क्षेत्र विशेष रूप से नवंबर से मार्च के बीच पिकनिक और पर्यटन के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा है।
    1
    चैनपुर में शंख नदी और लावा नदी के संगम स्थल के आसपास वन विभाग द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कॉटेज प्लस टू विकसित किया जा रहा है। प्राकृतिक सुंदरता, घने जंगल, नदी किनारा और अनूठे पहाड़ी परिदृश्य के कारण यह क्षेत्र विशेष रूप से नवंबर से मार्च के बीच पिकनिक और पर्यटन के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा है।
    user_Sachin public news
    Sachin public news
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    13 hrs ago
  • चुनाव अपडेट ____________________ मतगणना की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, सभी मतगणना कर्मियों के द्वारा काउंटिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।कुल 22 टेबल में प्रत्येक टेबल में 3 मतगणना कर्मी नियुक्त है, 2 राउंड में काउंटिंग की प्रक्रिया होगी पूर्ण
    2
    चुनाव अपडेट
____________________
मतगणना की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, सभी मतगणना कर्मियों के द्वारा काउंटिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।कुल 22 टेबल में प्रत्येक टेबल में 3 मतगणना कर्मी नियुक्त है, 2 राउंड में काउंटिंग की प्रक्रिया होगी पूर्ण
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    21 hrs ago
  • **जारी प्रखंड में प्रखण्ड स्तरीय बायोब्रिध आयुष हेल्थ कैंप का आयोजन** जारी (गुमला)। जारी प्रखंड परिसर में जिला समिति गुमला के तत्वावधान में प्रखण्ड स्तरीय बायोब्रिध आयुष हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य दिलीप बड़ाइक के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। हेल्थ कैंप में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व दवा का लाभ उठाया। शिविर में मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, शुगर सहित अन्य बीमारियों की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया। कैंप में डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. पार्वती कुमारी एवं डॉ. रोशनी तिग्गा ने अपनी सेवाएं दीं। साथ ही चैनपुर की सहिया दीदियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने एवं पंजीकरण कार्य में सहयोग किया। मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को काफी लाभ मिलता है और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो पाती हैं।
    2
    **जारी प्रखंड में प्रखण्ड स्तरीय बायोब्रिध आयुष हेल्थ कैंप का आयोजन**
जारी (गुमला)। जारी प्रखंड परिसर में जिला समिति गुमला के तत्वावधान में प्रखण्ड स्तरीय बायोब्रिध आयुष हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य दिलीप बड़ाइक के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
हेल्थ कैंप में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व दवा का लाभ उठाया। शिविर में मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, शुगर सहित अन्य बीमारियों की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया।
कैंप में डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. पार्वती कुमारी एवं डॉ. रोशनी तिग्गा ने अपनी सेवाएं दीं। साथ ही चैनपुर की सहिया दीदियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने एवं पंजीकरण कार्य में सहयोग किया।
मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को काफी लाभ मिलता है और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो पाती हैं।
    user_Sahjeb Khan
    Sahjeb Khan
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    21 hrs ago
  • एकतरफा मुकाबले में गुमला ने गिरिडीह को 121 रन से पराजित कर फाइनल में किया प्रवेश जेएससीए द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 23 क्रिकेट टूर्नामेंट गुमला जिला क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 23 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत गुरुवार को हुए मुकाबले में गुमला ने गिरिडीह को एकतरफा मुकाबले में 121 रन से पराजित कर फाइनल में किया प्रवेश। गुमला की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 46वे ओवर में 284 रनों पर ऑल आउट हो गई। गुमला की ओर से मनीष उरांव ने 69, प्रणव भास्कर ने 52, शुभम प्रसाद ने 36 , और कमल कुमार ने 26 की पारी खेली। वही गिरिडीह की ओर से अफसर ने 3 विकेट व साकेत केडिया ने 3 झटके। जवाबी पारी खेलने उतरी गिरिडीह की टीम एकतरफा मुकाबले में 121 रनों से यह मैच हार गई। गिरिडीह की ओर से साकेत केडिया ने 34 और कुमार अंकित ने 23 रनों की पारी खेली। इसी बीच गुमला के हरफनमौला स्पिनर कमल कुमार ने गेंदबाजी की कमान संभाली और एक के बाद एक पांच विकेट झटक लिए। धनबाद की पूरी टीम 163 पर ऑल आउट हो गई। पांच विकेट लेने वाले गुमला के कमल कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मौके पर मुख्य रूप से आरडीओ अजय यादव, अंपायर प्रशांत कुमार , अजमल हुसैन , स्कोरर जुलकर नैं अहमद, जिला क्रिकेट संघ के सचिव जीतेन्द्र सिंह, मनोज चौधरी, अंकित विश्वकर्मा, ज्ञान प्रकाश, मधुसूदन उरांव, आयुष अग्रवाल, सनी साहू, विनीत नाग, शशिरंजन, पंकज कुमार, प्रत्यूष सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
    2
    एकतरफा मुकाबले में गुमला ने गिरिडीह को 121 रन से पराजित कर फाइनल में किया प्रवेश
जेएससीए द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 23 क्रिकेट टूर्नामेंट
गुमला जिला क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 23 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत गुरुवार को हुए मुकाबले में गुमला ने गिरिडीह को एकतरफा मुकाबले में 121 रन से पराजित कर फाइनल में किया प्रवेश। गुमला की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 46वे ओवर में 284 रनों पर ऑल आउट हो गई। गुमला की ओर से मनीष उरांव ने 69, प्रणव भास्कर ने 52, शुभम प्रसाद ने 36 , और कमल कुमार ने 26 की पारी खेली। वही गिरिडीह की ओर से अफसर ने 3 विकेट व साकेत केडिया ने 3 झटके। जवाबी पारी खेलने उतरी गिरिडीह की टीम एकतरफा मुकाबले में 121 रनों से यह मैच हार गई। गिरिडीह की ओर से साकेत केडिया ने 34 और कुमार अंकित ने 23 रनों की पारी खेली। इसी बीच गुमला के हरफनमौला स्पिनर कमल कुमार ने गेंदबाजी की कमान संभाली और एक के बाद एक पांच विकेट झटक लिए। धनबाद की पूरी टीम 163 पर ऑल आउट हो गई। पांच विकेट लेने वाले गुमला के कमल कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
मौके पर मुख्य रूप से आरडीओ अजय यादव, अंपायर प्रशांत कुमार , अजमल हुसैन , स्कोरर जुलकर नैं अहमद, जिला क्रिकेट संघ के सचिव जीतेन्द्र सिंह, मनोज चौधरी, अंकित विश्वकर्मा, ज्ञान प्रकाश, मधुसूदन उरांव, आयुष अग्रवाल, सनी साहू, विनीत नाग, शशिरंजन, पंकज कुमार, प्रत्यूष सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.