Shuru
Apke Nagar Ki App…
डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में वृहद स्तर पर साइबर जागरूकता एवं साइबर सुरक्षा अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से आमजन को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, OTP धोखाधड़ी, सोशल मीडिया फ्रॉड, बैंकिंग फ्रॉड आदि से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।लोगों को मजबूत पासवर्ड रखने, OTP/बैंक डिटेल साझा न करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने एवं अंजान ऐप डाउनलोड न करने की सलाह दी जा रही है।
क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में वृहद स्तर पर साइबर जागरूकता एवं साइबर सुरक्षा अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से आमजन को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, OTP धोखाधड़ी, सोशल मीडिया फ्रॉड, बैंकिंग फ्रॉड आदि से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।लोगों को मजबूत पासवर्ड रखने, OTP/बैंक डिटेल साझा न करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने एवं अंजान ऐप डाउनलोड न करने की सलाह दी जा रही है।
More news from Jashpur and nearby areas
- लड़की के फांसी लगाने का कारण अब तक बगीचा पुलिस ने अब तक कोई जानकारी दी है , फांसी लगाने का कारण बगीचा पुलिस के द्वारा जल्द ही जांच कर पता लगाया जाएगा जिसमे इनकी सारी टीम जुटी हुई है।1
- बच्चा चोर की अफवाह से मचा हड़कंप, पकड़ा गया युवक निकला छह महीने से लापता चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मॉलम पंचायत के कुल्हू कोना ग्राम में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब ग्रामीणों ने एक अज्ञात व्यक्ति को बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति गांव में इधर-उधर घूम रहा था और स्थानीय भाषा समझ नहीं पा रहा था, जिससे लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर तत्काल चैनपुर थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसआई डी. सं. लुगुण अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और अज्ञात व्यक्ति को सुरक्षित चैनपुर थाना लाया गया। थाना में उसे स्नान, ध्यान एवं भोजन की व्यवस्था कराई गई। पूछताछ के क्रम में युवक ने अपना नाम राजु हसदा बताया, जो पश्चिम बंगाल के दातुन थाना क्षेत्र, जिला मिदनापुर का निवासी है। पुलिस जांच में पता चला कि वह करीब छह महीने से लापता है। पुलिस तंत्र के अनुसार युवक द्वारा दी गई पहचान प्रथम दृष्टया सही प्रतीत हो रही है। आशंका जताई जा रही है कि मानसिक विचलित अवस्था के कारण वह रास्ता भटककर चैनपुर क्षेत्र में पहुंच गया होगा। जानकारी देते हुए दोपहर दो बजे थाना प्रभारी ने बताया कि युवक पूरी तरह सुरक्षित है और किसी भी आपराधिक घटना में उसकी संलिप्तता नहीं पाई गई है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजन के पहुंचते ही आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर युवक को उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति को अफवाह के आधार पर चोर या अपराधी समझकर कानून अपने हाथ में न लें। यदि किसी व्यक्ति पर संदेह हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि किसी निर्दोष के साथ अन्याय न हो और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।1
- Post by Arvind tirkey1
- **जारी प्रखंड में प्रखण्ड स्तरीय बायोब्रिध आयुष हेल्थ कैंप का आयोजन** जारी (गुमला)। जारी प्रखंड परिसर में जिला समिति गुमला के तत्वावधान में प्रखण्ड स्तरीय बायोब्रिध आयुष हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य दिलीप बड़ाइक के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। हेल्थ कैंप में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व दवा का लाभ उठाया। शिविर में मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, शुगर सहित अन्य बीमारियों की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया। कैंप में डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. पार्वती कुमारी एवं डॉ. रोशनी तिग्गा ने अपनी सेवाएं दीं। साथ ही चैनपुर की सहिया दीदियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने एवं पंजीकरण कार्य में सहयोग किया। मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को काफी लाभ मिलता है और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो पाती हैं।2
- आखिर इसको जिम्मेदारी कौन है1
- ऑपरेशन आघात: 67 किलो से अधिक गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, 40 लाख का माल जप्त1
- Post by क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ1
- जारी में अवैध शराब बिक्री पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आबकारी विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग जारी (गुमला)। जारी प्रखंड क्षेत्र में बढ़ती अवैध शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गहराता जा रहा है। शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि साप्ताहिक बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर खुलेआम अवैध शराब की बिक्री की जा रही है, जिससे क्षेत्र का सामाजिक वातावरण लगातार प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नशे की हालत में लोगों के सड़क पर गिरने, हंगामा करने और राहगीरों से दुर्व्यवहार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इससे महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार संबंधित विभाग को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने आबकारी विभाग से नियमित छापेमारी अभियान चलाने, अवैध विक्रेताओं पर जुर्माना लगाने तथा कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाया गया तो क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को बाध्य होंगे। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर सामाजिक संतुलन और शांति व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।1
- पत्थलगांव के बनगांव में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर के रेगुलेटर के पास अचानक आग लग गई। आग भड़कते ही घरवाले तुरंत बाहर निकल गए। कुछ देर तक सिलेंडर जलता रहा, लेकिन गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। Jashpur Times – सच सब तक #Pathalgaon #BanGaon #GasCylinderFire #BreakingNews #JashpurTimes1