Shuru
Apke Nagar Ki App…
लड़की के फांसी लगाने का कारण अब तक बगीचा पुलिस ने अब तक कोई जानकारी दी है , फांसी लगाने का कारण बगीचा पुलिस के द्वारा जल्द ही जांच कर पता लगाया जाएगा जिसमे इनकी सारी टीम जुटी हुई है।
हमर जशपुर
लड़की के फांसी लगाने का कारण अब तक बगीचा पुलिस ने अब तक कोई जानकारी दी है , फांसी लगाने का कारण बगीचा पुलिस के द्वारा जल्द ही जांच कर पता लगाया जाएगा जिसमे इनकी सारी टीम जुटी हुई है।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- Post by Arvind tirkey1
- Post by क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ1
- पत्थलगांव के बनगांव में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर के रेगुलेटर के पास अचानक आग लग गई। आग भड़कते ही घरवाले तुरंत बाहर निकल गए। कुछ देर तक सिलेंडर जलता रहा, लेकिन गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। Jashpur Times – सच सब तक #Pathalgaon #BanGaon #GasCylinderFire #BreakingNews #JashpurTimes1
- अचानक बतौली भटको पहुंचे कलेक्टर : कस्तूरबा आश्रम की अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, अधीक्षिका को हटाने के दिए निर्देश सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत शुक्रवार को बतौली के अचानक निरीक्षण पर पहुँचे। जहां ग्राम भटको स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय (आश्रम) का निरीक्षण किया। आवासीय परिसर में व्याप्त गंभीर अव्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान छात्राओं द्वारा वर्तमान छात्रावास अधीक्षिका शांतिमनि कुजूर के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाए गए, जिस पर कलेक्टर ने तत्काल एसडीएम एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को छात्रावास अधीक्षिका को हटाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि छात्राओं की सुरक्षा, शिक्षा एवं सुविधाओं से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए एवं आश्रम की सभी व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार किया जाए। स्कूल के शिक्षकों से बातचीत करते कलेक्टर अजीत वसंत कलेक्टर ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से की मुलाकात निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाकात कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बतौली की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने यहाँ पदस्थ डॉक्टर भारत के स्थानांतरण एवं नियमित बीएमओ की नियुक्ति की मांग रखी। कलेक्टर के इस औचक निरीक्षण से क्षेत्र में प्रशासनिक सक्रियता बढ़ी है तथा आमजन में सकारात्मक संदेश गया है। विधायक रामकुमार टोप्पो ने भी किया था निरीक्षण उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो द्वारा कस्तूरबा आश्रम का निरीक्षण कर अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई गई थी तथा सुधार के निर्देश दिए गए थे। लेकिन लंबे समय से पदस्थ अधीक्षिका की मनमानी के चलते व्यवस्थाओं में कोई ठोस सुधार नहीं हो सका, जिसका परिणाम आज कलेक्टर की सख्त कार्रवाई के रूप में सामने आया। पूर्व कलेक्टर अजीत वसंत ने किया था औचक निरीक्षण इससे पूर्व कलेक्टर अजीत वसंत ने करदना हाई स्कूल का औचक निरीक्षण किया। तत्पश्चात उन्होंने प्राथमिक शाला, पीडीएस भवन, मध्यान्ह भोजन केंद्र एवं निर्माणाधीन पीडीएस भवन का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जाएगा और आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।1
- lakhanpur janpad panchyat k gram panchayat kewra mai gambhir samshyaye samney aayi hai pani,gandgi,sarkari jamin sulabh sauchalay k durupyog janwarmwm ko bandhane suchalay janwaro ka aaramgah ban gaya hai.wardwasi mahila n apne ward ka samshya md news k samkch byan karte hue md news k madhyam se sashan-prashan tak apni baat pahuchane ka agrh kiya hai.khas report himanshu raj md news buero cheif ambikapur cg.7805838076.4
- आखिर इसको जिम्मेदारी कौन है1
- लैपटॉप चोरी का आरोपी गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी का लेपटॉप सहित बैग किया गया जप्त....... थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले मे की गई त्वरित कार्यवाही, चंद घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से चोरी का लैपटॉप सहित बैग किया गया जप्त। आरोपी पूर्व मे भी इस प्रकार की घटना को दिया था अंजाम। आपराधिक गतिविधियो मे संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार की जा रही सख्त वैधानिक कार्यवाही। मामले का संक्षीप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया दिनांक 25/02/26 को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 24/02/26 को रायपुर ट्रैन से अंबिकापुर आने के दौरान प्रार्थिया का जानपहचान एक अज्ञात युवक से हुआ था, अंबिकापुर आने के बाद प्रार्थिया उक्त युवक के साथ रेल्वे स्टेशन के प्रतीक्षालय मे बैठी थी, कुछ देर बाद प्रार्थिया अपना बैग उक्त युवक को देखने बोलकर वाशरूम चली गई, जो वापस आकर देखी कि प्रार्थिया का बैग मौक़े पर नहीं था और उक्त युवक भी मौक़े पर नहीं था, अज्ञात युवक द्वारा प्रार्थिया का बैग जिसमे Zebronics company का लैपटॉप एवं एक चश्मा एवं कपड़े आदि को चोरी कर ले गया है, मामले मे प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 106/26 धारा 331(2),305 (ए), बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रार्थीया एवं गवाहो का कथन लेख कर संदेह के आधार पर आरोपी शुभम महावर को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम शुभम महावर पिता पुरुषोत्तम महावर उम्र 34 वर्ष 'निवासी मकान नम्बर 147 हनुमान रोड कटरा भार्केट राधौगढ़ गुना म.प्र. हा. मु. आनंद बिहार फेस 2 दुर्ग का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर प्रार्थिया का लैपटाप चोरी करना स्वीकार किया, आरोपी के कब्जे से प्रार्थिया का चोरी किया हुआ बैग एवं लैपटाप बरामद किया गया, आरोपी द्वारा पूर्व मे भी इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया गया था, आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है। सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक दुबे आरक्षक उमेश गुप्ता सक्रिय रहे।1
- औरापाट मॉडल गांव में मशरूम से आय की नई शुरुआत पहली तुड़ाई में ही लाभुक परिवारों को मिला प्रत्यक्ष मुनाफा आकांक्षी प्रखंड डुमरी अंतर्गत औरापाट मॉडल गांव में संचालित मशरूम आजीविका परियोजना अब जमीन पर परिणाम देने लगी है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के मार्गदर्शन में चल रही इस पहल के तहत ऑयस्टर मशरूम की पहली तुड़ाई और विपणन कार्य सफलतापूर्वक शुरू हो गया है। जानकारी देते हुए शुक्रवार की सुबह आठ बजे बताया गया कि पहली खेप की बिक्री से ही लाभुक परिवारों को प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ प्राप्त हुआ है। प्रथम चरण में विभिन्न गांवों के लाभुकों को उल्लेखनीय मुनाफा हुआ है। औरापाट के किसानों को चालीस हजार रुपये, चांदीपाठ को पंद्रह हजार रुपये, कंदापाठ को दस हजार रुपये, चंदावल को चौदह हजार रुपये, राहावाल को पांच हजार रुपये तथा असुरटोली (लाटापानी) को दो हजार रुपये की आय प्राप्त हुई है। पहली तुड़ाई में ही हुई इस आमदनी से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। लाभुक परिवारों ने बताया कि कम लागत और सीमित स्थान में शुरू की गई मशरूम खेती से इतनी शीघ्र आय होना उनके लिए आशा की नई किरण है। इससे पारंपरिक आजीविका के साथ एक अतिरिक्त आय का स्रोत विकसित हुआ है। परियोजना के अंतर्गत डुमरी प्रखंड के पांच सौ पीवीटीजी एवं जनजातीय परिवारों को चरणबद्ध तरीके से जोड़ा जा रहा है। प्रथम चरण में औरापाट के पैंतालीस परिवारों को मशरूम किट और व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया। जिला योजना शाखा द्वारा APP Aggregate के सहयोग से संचालित इस योजना के तहत लाभुकों को तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण तथा टूल किट प्रदान की गई है। साथ ही एजेंसी द्वारा उत्पादित मशरूम का बाय-बैक सुनिश्चित किए जाने से किसानों को बाजार की चिंता से राहत मिली है और उन्हें उपज का सुनिश्चित मूल्य प्राप्त हो रहा है। आगामी चरण में मशरूम प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना, स्वयं सहायता समूहों को सुदृढ़ करना, पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग की व्यवस्था विकसित करना तथा मूल्य संवर्धित उत्पाद जैसे मशरूम पाउडर, चिप्स, बड़ी और पापड़ तैयार करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। यह पहल क्षेत्र में स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।1
- चैनपुर में शंख नदी और लावा नदी के संगम स्थल के आसपास वन विभाग द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कॉटेज प्लस टू विकसित किया जा रहा है। प्राकृतिक सुंदरता, घने जंगल, नदी किनारा और अनूठे पहाड़ी परिदृश्य के कारण यह क्षेत्र विशेष रूप से नवंबर से मार्च के बीच पिकनिक और पर्यटन के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा है।1