logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाढ़ राहत घोटाले की आरोपी तहसीलदार अमिता सिंह तोमर को शिवपुरी महिला जेल में अन्दर करती श्योपुर पुलिस। राहत राशि वितरण में गरीबों का हक डकारना पड़ा महंगा मेडम पहुंची सलाखों के पीछे।

7 hrs ago
user_Noshad ahmad qureshi
Noshad ahmad qureshi
INDIA News 28 M.P. Sheopur श्योपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago

बाढ़ राहत घोटाले की आरोपी तहसीलदार अमिता सिंह तोमर को शिवपुरी महिला जेल में अन्दर करती श्योपुर पुलिस। राहत राशि वितरण में गरीबों का हक डकारना पड़ा महंगा मेडम पहुंची सलाखों के पीछे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Noshad ahmad qureshi
    1
    Post by Noshad ahmad qureshi
    user_Noshad ahmad qureshi
    Noshad ahmad qureshi
    INDIA News 28 M.P. Sheopur श्योपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by मुरारीलाल बैरवा इटावा
    1
    Post by मुरारीलाल बैरवा इटावा
    user_मुरारीलाल बैरवा इटावा
    मुरारीलाल बैरवा इटावा
    Voice of people पीपल्दा, कोटा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • सवाई माधोपुर, 27 मार्च। जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं की योजनाओं तथा झील संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में नगरीय विकास, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं आवासीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने कहा कि सभी नगरीय निकाय अन्य विभागों के साथ समन्वय से कार्य करते हुए सवाई माधोपुर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल शहर के रूप में विकसित करें, जिससे यहां आने वाले पर्यटक अपने साथ सकारात्मक छवि लेकर जाए। स्वच्छता, शहरी व्यवस्थाओं एवं पीएम आवास योजना में प्रगति तेज करने के निर्देश :- जिला कलक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी नगरीय निकायों को स्पष्ट कार्ययोजना बनाकर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरा पृथक्करण एवं वैज्ञानिक निस्तारण को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही शहर में अवैध कचरा प्वाइंटों को हटाने एवं नियमित सफाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री शहरी विकास योजनाओं के तहत सड़कों के डिवाइडर विकास, सौंदर्यीकरण एवं पेंटिंग कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पीएम स्वनिधि योजना सहित अन्य योजनाओं के लंबित प्रकरणों का निस्तारण कर पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने पर जोर दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण एवं प्रगति लाने के निर्देश दिए। शहरी आवास योजना 1.0 के तहत निर्माण कार्यों में देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सवाई माधोपुर व गंगापुर सिटी के संबंधित अधिकारी के विरुद्ध 17 सीसी चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, सड़कों की स्थिति सुधारने तथा आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए फॉगिंग, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम एवं बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ की व्यवस्था और स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त शहर में निराश्रित पशुओं के लिए गर्मी में जल उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कहीं। साथ ही मानसून से पूर्व नालों की सफाई, जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु सिटी फ्लड प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। ग्रीष्म ऋतु में आगजनी की संभावना के मध्येनजर अग्निशमन व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सभी अस्पतालों, स्कूलों एवं होटलों में फायर एनओसी की जांच करने तथा आपातकालीन संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। झील संरक्षण के संबंध में समिति की पुनः बैठक आयोजित कर चयनित जल स्रोतों का सीमांकन एवं शुद्धिकरण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
    1
    सवाई माधोपुर, 27 मार्च। जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं की योजनाओं तथा झील संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में नगरीय विकास, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं आवासीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला कलक्टर ने कहा कि सभी नगरीय निकाय अन्य विभागों के साथ समन्वय से कार्य करते हुए सवाई माधोपुर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल शहर के रूप में विकसित करें, जिससे यहां आने वाले पर्यटक अपने साथ सकारात्मक छवि लेकर जाए।
स्वच्छता, शहरी व्यवस्थाओं एवं पीएम आवास योजना में प्रगति तेज करने के निर्देश :- जिला कलक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी नगरीय निकायों को स्पष्ट कार्ययोजना बनाकर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरा पृथक्करण एवं वैज्ञानिक निस्तारण को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही शहर में अवैध कचरा प्वाइंटों को हटाने एवं नियमित सफाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री शहरी विकास योजनाओं के तहत सड़कों के डिवाइडर विकास, सौंदर्यीकरण एवं पेंटिंग कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पीएम स्वनिधि योजना सहित अन्य योजनाओं के लंबित प्रकरणों का निस्तारण कर पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने पर जोर दिया।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण एवं प्रगति लाने के निर्देश दिए। शहरी आवास योजना 1.0 के तहत निर्माण कार्यों में देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सवाई माधोपुर व गंगापुर सिटी के संबंधित अधिकारी के विरुद्ध 17 सीसी चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, सड़कों की स्थिति सुधारने तथा आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए फॉगिंग, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम एवं बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ की व्यवस्था और स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त शहर में निराश्रित पशुओं के लिए गर्मी में जल उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कहीं। साथ ही मानसून से पूर्व नालों की सफाई, जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु सिटी फ्लड प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। ग्रीष्म ऋतु में आगजनी की संभावना के मध्येनजर अग्निशमन व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सभी अस्पतालों, स्कूलों एवं होटलों में फायर एनओसी की जांच करने तथा आपातकालीन संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। झील संरक्षण के संबंध में समिति की पुनः बैठक आयोजित कर चयनित जल स्रोतों का सीमांकन एवं शुद्धिकरण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • शाहाबाद क्षेत्र के प्रमुख आस्था स्थल नगर कोट माताजी मंदिर पर चल रहे तीन दिवसीय रामनवमी मेले में रामनवमी पर भारी संख्या में श्रद्धालु जुटे और मंदिर में दर्शन कर प्रसादी ग्रहण की तथा दर्शनों के बाद यहां लगने वाले मेले में घूमने फिरने का आनंद लिया शुक्रवार को आयोजित इस मेले में शाहाबाद क्षेत्र के अलावा केलवाड़ा, मुंडियर, मामोनी, कालोनी समरानिया सहित मध्य प्रदेश के छर्च पोहरी तेंदुआ कोलारस शिवपुरी तक से आए श्रद्धालुओं ने दर्शन कर मनोकामनाएं मांगी माता जी के मंदिर पर विभिन्न अखाड़ों के द्वारा रामनवमी के अवसर पर निशान चढ़ाए गए जिनको लेकर भी काफी उत्साह देखा गया। विभिन्न अखाड़ों के साथ अखाड़ों के लांगुरिया और भक्त पारंपरिक गीतों के साथ पूजा अर्चना और भजनों पर झूमते नजर आए इस दौरान ड्रोन से भक्तों पर पुष्प वर्षा भी की गई। आज सवेरे से ही मेले में लोग नजर आने लगे और मेला धीरे धीरे बढ़ता रहा दोपहर बाद मेले में काफी भीड़ नजर आई मेले में भी काफी संख्या में फ्रूट जूस खिलौने कपड़े मिठाई, प्रसाद और महिलाओं के सौंदर्य प्रसाधन सहित विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी जिससे मेले में भी काफी रौनक बनी हुई है वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस के जवान और थानाधिकारी स्वयं मौजूद रहे जो कानून व्यवस्था सहित ट्रैफिक व्यवस्था को संभाले हुए रहे वहीं कस्बे के युवाओं स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं द्वारा मेले में जगह शीतल जल और पानी के प्याऊ लगाई कहीं ठंडाई पिलाई गई श्रद्धालुओं को छाया में बैठने की व्यवस्था भी की गई कुल मिलाकर रामनवमी के मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है।
    4
    शाहाबाद क्षेत्र के प्रमुख आस्था स्थल नगर कोट माताजी मंदिर पर चल रहे तीन दिवसीय रामनवमी मेले में रामनवमी पर भारी संख्या में श्रद्धालु जुटे और मंदिर में दर्शन कर प्रसादी ग्रहण की तथा दर्शनों के बाद यहां लगने वाले मेले में घूमने फिरने का आनंद लिया शुक्रवार को आयोजित इस मेले में शाहाबाद क्षेत्र के अलावा केलवाड़ा, मुंडियर, मामोनी, कालोनी समरानिया सहित मध्य प्रदेश के छर्च पोहरी तेंदुआ कोलारस शिवपुरी तक से आए श्रद्धालुओं ने दर्शन कर मनोकामनाएं मांगी माता जी के मंदिर पर विभिन्न अखाड़ों के द्वारा रामनवमी के अवसर पर निशान चढ़ाए गए जिनको लेकर भी काफी उत्साह देखा गया। विभिन्न अखाड़ों के साथ अखाड़ों के लांगुरिया और भक्त पारंपरिक गीतों के साथ पूजा अर्चना और भजनों पर झूमते नजर आए  इस दौरान ड्रोन से भक्तों पर पुष्प वर्षा भी की गई।
आज सवेरे से ही मेले में लोग नजर आने लगे और मेला धीरे धीरे बढ़ता रहा दोपहर बाद मेले में काफी भीड़ नजर आई मेले में भी काफी संख्या में फ्रूट जूस खिलौने कपड़े मिठाई, प्रसाद और महिलाओं के सौंदर्य प्रसाधन सहित विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी जिससे मेले में भी काफी रौनक बनी हुई है वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस के जवान और थानाधिकारी स्वयं मौजूद रहे जो कानून व्यवस्था सहित ट्रैफिक व्यवस्था को संभाले हुए रहे वहीं कस्बे के युवाओं स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं द्वारा मेले में जगह शीतल जल और पानी के प्याऊ लगाई कहीं ठंडाई पिलाई गई श्रद्धालुओं को छाया में बैठने की व्यवस्था भी की गई कुल मिलाकर रामनवमी के मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है।
    user_भुवनेश भार्गव
    भुवनेश भार्गव
    पत्रकारिता एवं समाज सेवा Baran, Baran•
    2 hrs ago
  • डरे हुए यात्रियों ने हंगामा किया और सीधे ड्राइवर के पास पहुंचे, जहां सच्चाई सामने आई। काफी मशक्कत के बाद यात्रियों ने बस रुकवाई बस पूरी तरह सवारियों से भरी थी कंडक्टर पूरे समय रहा चुप बस के बिना परमिट होने की भी चर्चा ये घटना सीधे तौर पर यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ है अब सवाल ये है कि आखिर ऐसे लापरवाह ड्राइवरों और ट्रेवल्स पर कार्रवाई कब होगी? क्या आप भी ऐसी लापरवाही का सामना कर चुके हैं? कमेंट में बताएं
    1
    डरे हुए यात्रियों ने हंगामा किया और सीधे ड्राइवर के पास पहुंचे, जहां सच्चाई सामने आई।
काफी मशक्कत के बाद यात्रियों ने बस रुकवाई
बस पूरी तरह सवारियों से भरी थी
कंडक्टर पूरे समय रहा चुप
बस के बिना परमिट होने की भी चर्चा
ये घटना सीधे तौर पर यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ है
अब सवाल ये है कि आखिर ऐसे लापरवाह ड्राइवरों और ट्रेवल्स पर कार्रवाई कब होगी?
क्या आप भी ऐसी लापरवाही का सामना कर चुके हैं? कमेंट में बताएं
    user_मोहम्मद अन्नू बारां
    मोहम्मद अन्नू बारां
    बारां, बारां, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • आज का राशिफल 28 मार्च 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए पूरा भविष्यफल
    1
    आज का राशिफल 28 मार्च 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए पूरा भविष्यफल
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    10 min ago
  • Post by Noshad ahmad qureshi
    1
    Post by Noshad ahmad qureshi
    user_Noshad ahmad qureshi
    Noshad ahmad qureshi
    INDIA News 28 M.P. Sheopur श्योपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.