सीसीटीवी में कैद हैवानियत, खाना दिखाकर बुलाया, बीमार कुतिया को पीट-पीटकर मार डाला, फिर गाड़ी से घसीटा गुना के वार्ड क्रमांक 3 स्थित त्रिमूर्ति कॉलोनी, कर्नलगंज क्षेत्र में पशु क्रूरता का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने बीमार फीमेल कुतिया को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला और बाद में उसके शव को रस्सी से बांधकर गाड़ी से घसीटते हुए ले गया। यह पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना सामने आने के बाद क्षेत्र के रहवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों ने कोतवाली थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सूत्रों के अनुसार, मोहल्ले में रहने वाला आरोपी युवक लंबे समय से कुत्तों के प्रति आक्रोश रखता था और उन्हें मारने की बात करता रहता था। आरोप है कि घटना वाली रात करीब 11:10 बजे वह खाना लेकर बाहर आया और पीछे डंडा छिपाकर रखा था। जैसे ही कुत्ते खाने के लिए पास आए, उसने अचानक हमला कर दिया। अधिकांश कुत्ते मौके से भाग निकले, लेकिन एक बीमार फीमेल कुतिया उसकी चपेट में आ गई। युवक ने उसे लगातार डंडों से पीटा, जिससे वह तड़पती रही और आखिरकार उसकी मौत हो गई। इतने पर भी आरोपी नहीं रुका। उसने कुतिया पर पानी डालकर यह जांचने की कोशिश की कि वह जीवित है या नहीं। इस दौरान उसके परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने खून को पानी से धो दिया। इसके बाद आरोपी ने मृत कुतिया को रस्सी से बांधकर गाड़ी के पीछे घसीटते हुए ले गया। इस अमानवीय घटना को लेकर फरियादिया हार्दिका जैन ने थाना प्रभारी को शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इसे गंभीर पशु क्रूरता बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में हिंसक प्रवृत्तियों को बढ़ावा देती हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपों की पुष्टि की जा रही है।
सीसीटीवी में कैद हैवानियत, खाना दिखाकर बुलाया, बीमार कुतिया को पीट-पीटकर मार डाला, फिर गाड़ी से घसीटा गुना के वार्ड क्रमांक 3 स्थित त्रिमूर्ति कॉलोनी, कर्नलगंज क्षेत्र में पशु क्रूरता का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने बीमार फीमेल कुतिया को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला और बाद में उसके शव को रस्सी से बांधकर गाड़ी से घसीटते हुए ले गया। यह पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना सामने आने के बाद क्षेत्र के रहवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों ने कोतवाली थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की
मांग की है। सूत्रों के अनुसार, मोहल्ले में रहने वाला आरोपी युवक लंबे समय से कुत्तों के प्रति आक्रोश रखता था और उन्हें मारने की बात करता रहता था। आरोप है कि घटना वाली रात करीब 11:10 बजे वह खाना लेकर बाहर आया और पीछे डंडा छिपाकर रखा था। जैसे ही कुत्ते खाने के लिए पास आए, उसने अचानक हमला कर दिया। अधिकांश कुत्ते मौके से भाग निकले, लेकिन एक बीमार फीमेल कुतिया उसकी चपेट में आ गई। युवक ने उसे लगातार डंडों से पीटा, जिससे वह तड़पती रही और आखिरकार उसकी मौत हो गई। इतने पर भी आरोपी नहीं रुका। उसने कुतिया पर पानी डालकर यह जांचने की
कोशिश की कि वह जीवित है या नहीं। इस दौरान उसके परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने खून को पानी से धो दिया। इसके बाद आरोपी ने मृत कुतिया को रस्सी से बांधकर गाड़ी के पीछे घसीटते हुए ले गया। इस अमानवीय घटना को लेकर फरियादिया हार्दिका जैन ने थाना प्रभारी को शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इसे गंभीर पशु क्रूरता बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में हिंसक प्रवृत्तियों को बढ़ावा देती हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपों की पुष्टि की जा रही है।
- गुना के वार्ड क्रमांक 3 स्थित त्रिमूर्ति कॉलोनी, कर्नलगंज क्षेत्र में पशु क्रूरता का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने बीमार फीमेल कुतिया को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला और बाद में उसके शव को रस्सी से बांधकर गाड़ी से घसीटते हुए ले गया। यह पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना सामने आने के बाद क्षेत्र के रहवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों ने कोतवाली थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सूत्रों के अनुसार, मोहल्ले में रहने वाला आरोपी युवक लंबे समय से कुत्तों के प्रति आक्रोश रखता था और उन्हें मारने की बात करता रहता था। आरोप है कि घटना वाली रात करीब 11:10 बजे वह खाना लेकर बाहर आया और पीछे डंडा छिपाकर रखा था। जैसे ही कुत्ते खाने के लिए पास आए, उसने अचानक हमला कर दिया। अधिकांश कुत्ते मौके से भाग निकले, लेकिन एक बीमार फीमेल कुतिया उसकी चपेट में आ गई। युवक ने उसे लगातार डंडों से पीटा, जिससे वह तड़पती रही और आखिरकार उसकी मौत हो गई। इतने पर भी आरोपी नहीं रुका। उसने कुतिया पर पानी डालकर यह जांचने की कोशिश की कि वह जीवित है या नहीं। इस दौरान उसके परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने खून को पानी से धो दिया। इसके बाद आरोपी ने मृत कुतिया को रस्सी से बांधकर गाड़ी के पीछे घसीटते हुए ले गया। इस अमानवीय घटना को लेकर फरियादिया हार्दिका जैन ने थाना प्रभारी को शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इसे गंभीर पशु क्रूरता बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में हिंसक प्रवृत्तियों को बढ़ावा देती हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपों की पुष्टि की जा रही है।3
- मुरार के खुरेरी गांव में चली तावड़तोड गोलियां एक की मौके पर मौत एक के सीने में लगी गोली, फैली दहशत1
- ye video Sosal mediya par fal rahi hvishgf fghhgdghn kjdhrhv tyshj nhb dhdhdh hhv jujddss kjcccvb wrts1
- मोहन सरकार मध्य प्रदेश के किसानों पर अत्याचार बंद नहीं कर रही है। इसके विरोध में हम कल मुंबई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम करेंगे.......... मोहन भैया, हम किसान के बेटे हैं, न जेल से डरेंगे, न एक कदम पीछे हटेंगे।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- न्यूज़ ग्राम सोधा मैं भारत गैस एजेंसी की मनमानी से उपभोक्ता हो रहे हैं परेशान गोहद के उपभोक्ता सौदा में तीन-तीन दिन से लगा रहे हैं चक्कर सुबह से 5:30 बैठे हुए हैं लोग कोई उनकी खबर लेने वाला नहीं सुन उन्हीं की जुवानी मनमानी पर लगाई रोक ब्लैकमेलिंग पर हो सख्त कार्रवाई और जल्द से जल्द हो होम डिलीवरी जिससे उपभोक्ता गर्मी में ना हो परेशन1
- डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश ग्वालियर जिले के बिलौआ में गिट्टी क्रेशर खदानों का रास्ता बना मौत का रास्ता, हर रोज गिट्टी भरकर निकलते हैं हजारों डंफर, रास्ते के आसपास है लगभग 60 फीट गहरी खाई , किसी दिन हो सकता है बड़ा हादसा, प्रशासन को मालूम होने के बावजूद भी चल रही है गिट्टी की अवैध खदाने, प्रशासन कर रहा है घटना का इंतजार , ड्राइवर ने वीडियो बनाकर डाला सोशल मीडिया पर ।1
- सड़क किनारे बनी खुली लिफ्ट में एक्टिवा सहित गिरी युवती, शोरूम संचालक की बड़ी लापरवाही, युवती घायल बची जान1