Shuru
Apke Nagar Ki App…
आरती होटल में अनैतिक गतिविधियों (देह व्यापार) का आरोप, हंगामे के बाद संचालक गिरफ्तार। निरसा थाना क्षेत्र के शासन बेड़िया स्थित ‘आरती होटल’ में कथित अनैतिक गतिविधियों को लेकर सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद ग्रामीणों ने होटल का घेराव कर जोरदार हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया।
Ranjan Mitra
आरती होटल में अनैतिक गतिविधियों (देह व्यापार) का आरोप, हंगामे के बाद संचालक गिरफ्तार। निरसा थाना क्षेत्र के शासन बेड़िया स्थित ‘आरती होटल’ में कथित अनैतिक गतिविधियों को लेकर सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद ग्रामीणों ने होटल का घेराव कर जोरदार हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया।
More news from झारखंड and nearby areas
- कंचन्डीह स्थित आरती होटल में पुलिस की छापेमारी, युगल सहित होटल संचालक हिरासत में पूछताछ जारी, ग्रामीणों ने लगाया अवैध गतिविधियों का आरोप निरसा कंचन्डीह स्थित आरती होटल में अवैध गतिविधियों की गोपनीय सूचना के आधार पर निरसा पुलिस ने सोमवार शाम छापेमारी की। इस दौरान एक युगल प्रेमी सहित होटल संचालक ओंकार सिंह और उनके भाई पंकज सिंह को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब चार बजे एक बाइक से महिला और पुरुष होटल पहुंचे। उनके होटल में प्रवेश करते ही आसपास के ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलने पर निरसा विधायक अरूप चटर्जी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संतोष राय तथा निरसा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। इसके बाद होटल संचालक और उनके भाई को थाना ले जाया गया। इस अवसर पर विधायक अरूप चटर्जी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो होटल संचालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी गतिविधियों की पुनरावृत्ति न हो। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि होटल के आसपास गांव और स्कूल स्थित हैं, जिससे सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि होटल की आड़ में लंबे समय से अवैध देह व्यापार चलाया जा रहा था। कई बार चेतावनी देने के बावजूद गतिविधियां बंद नहीं हुईं, जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूत्रों के अनुसार पुलिस होटल को सील करने की प्रक्रिया पर भी विचार कर रही है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है। वहीं होटल संचालक ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खुद को निर्दोष बताया है।7
- निरसा थाना क्षेत्र के शासन बेड़िया स्थित ‘आरती होटल’ में कथित अनैतिक गतिविधियों को लेकर सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद ग्रामीणों ने होटल का घेराव कर जोरदार हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया।2
- सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो उर्फ बबलू महतो के अथक प्रयास से आर एस मोड़ कॉलेज गोबिंदपुर में पीजी की पढ़ाई का सौगात देने पर NSUI ने सोमवार की शाम 6 बजे विधायक का जताया आभार . इस मौके पर NSUI के छात्र नेता सलाउद्दीन अंसारी ने बताया कि आर एस मोड़ कॉलेज गोबिंदपुर की छात्र छात्राओं के प्रति विधायक का सबसे बड़ी उपलब्धि के तौर पर पीजी का पढ़ाई का सौगात दिया है. इससे क्षेत्र के छात्र छात्रा अपने ही कॉलेज में पीजी का दाखिला ले सकते हैं. पीजी का दाखिला में यदि किन्हीं छात्र छात्राओं को परेशानी होती है तो उसके लिए मैं सदा तत्पर हुं समस्या दूर करने के लिए.1
- Post by रियल मोशन न्यूज़1
- palajori 62064136961
- धनबाद में चुनावी माहौल में सख्ती, अड्डेबाजी और शराबियों पर पुलिस की पैनी नजर। (रिपोर्ट,छोटे खान)1
- Post by PRESS R K PRESS R K1
- मैथन में आज सुबह 11बजे एक टैंकर से transfermer oil या कोई और तेल काॅलेज के पास से रिसते हुए काली पहाडी़ तक सडक पर गिरने के चलते लगभग दर्जन से भी अधिक लोग फिसल कर गिये गये जिनमें स्कूल के बच्चे भी हैं। मैथन मंडल अध्यक्ष अमरनाथ साल एवं धीरज सिंह ने मेंनगेट का बेरियर गिराकर जाम कर दिया दो घंटे तक ना हीं डीवीसी के अधिकारी पहुंचे ना पुलिस प्रशासन। 3 बजे के लगभग निरसा SDPO श्री रजत मणी बाखला ने समझा-बुझाकर जाम हटाया।1