भैंसदेही :- मप्र जन अभियान परिषद -भैंसदेही जिला बैतूल मप्र के अन्तर्गत संचालित कक्षाओं मे मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम मे BSW /MSW की कक्षा का संचालन किया गया। कक्षा मे माटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के ध्येय माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी एवं मप्र जन अभियान परिषद के माननीय उपाध्यक्ष पद्मश्री मोहन नागर जी के तत्वाधान मे किया गया। अभियान मे BSW /MSW, के स्टूडेंट्स के द्वारा मिट्टी के गणेश जी के मूर्ति बनाई गई। ब्लॉक समन्वयक श्री विकास कुमरे जी के द्वारा अभियान को मूर्त रूप दिया गया।गौरव कुमार गणेशे एवं वंदना यादव के द्वारा मूर्ति बनाकर आम जन को प्रशिक्षण दिया गया। अभियान मे स्टूडेंट मोहन लाल धाड़से, लक्ष्मी धाड़से, नेहा देशमुख, वंदना यादव, नंदनी धूर्वे सुमन धूर्वे उषा बारस्कर, सुभद्रा७ विश्वकर्मा,गौरव कुमार गणेश, सहित भारी संख्या मे स्टूडेंट उपस्थित थे। परामर्शदाताओ मे श्री केशर लोखंडे, सोहन सिंह काकोड़िया, शिवचरण बावने, गणेश बारस्कर, सत्यदेवी लोखंडे की भी सहभागिता रही।
भैंसदेही :- मप्र जन अभियान परिषद -भैंसदेही जिला बैतूल मप्र के अन्तर्गत संचालित कक्षाओं मे मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम मे BSW /MSW की कक्षा का संचालन किया गया। कक्षा मे माटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण
एवं संवर्धन के ध्येय माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी एवं मप्र जन अभियान परिषद के माननीय उपाध्यक्ष पद्मश्री मोहन नागर जी के तत्वाधान मे किया गया। अभियान मे BSW /MSW, के स्टूडेंट्स के द्वारा मिट्टी के गणेश जी के मूर्ति
बनाई गई। ब्लॉक समन्वयक श्री विकास कुमरे जी के द्वारा अभियान को मूर्त रूप दिया गया।गौरव कुमार गणेशे एवं वंदना यादव के द्वारा मूर्ति बनाकर आम जन को प्रशिक्षण दिया गया। अभियान मे स्टूडेंट मोहन लाल धाड़से, लक्ष्मी धाड़से, नेहा
देशमुख, वंदना यादव, नंदनी धूर्वे सुमन धूर्वे उषा बारस्कर, सुभद्रा७ विश्वकर्मा,गौरव कुमार गणेश, सहित भारी संख्या मे स्टूडेंट उपस्थित थे। परामर्शदाताओ मे श्री केशर लोखंडे, सोहन सिंह काकोड़िया, शिवचरण बावने, गणेश बारस्कर, सत्यदेवी लोखंडे की भी सहभागिता रही।
- भैंसदेही :- मप्र जन अभियान परिषद -भैंसदेही जिला बैतूल मप्र के अन्तर्गत संचालित कक्षाओं मे मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम मे BSW /MSW की कक्षा का संचालन किया गया। कक्षा मे माटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के ध्येय माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी एवं मप्र जन अभियान परिषद के माननीय उपाध्यक्ष पद्मश्री मोहन नागर जी के तत्वाधान मे किया गया। अभियान मे BSW /MSW, के स्टूडेंट्स के द्वारा मिट्टी के गणेश जी के मूर्ति बनाई गई। ब्लॉक समन्वयक श्री विकास कुमरे जी के द्वारा अभियान को मूर्त रूप दिया गया।गौरव कुमार गणेशे एवं वंदना यादव के द्वारा मूर्ति बनाकर आम जन को प्रशिक्षण दिया गया। अभियान मे स्टूडेंट मोहन लाल धाड़से, लक्ष्मी धाड़से, नेहा देशमुख, वंदना यादव, नंदनी धूर्वे सुमन धूर्वे उषा बारस्कर, सुभद्रा७ विश्वकर्मा,गौरव कुमार गणेश, सहित भारी संख्या मे स्टूडेंट उपस्थित थे। परामर्शदाताओ मे श्री केशर लोखंडे, सोहन सिंह काकोड़िया, शिवचरण बावने, गणेश बारस्कर, सत्यदेवी लोखंडे की भी सहभागिता रही।4
- बरखेड में स्थित गुप्तेश्वर की पहाड़ी पर एक पेड़ मां के नाम चलाया अभियान किया वृक्षारोपण आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के बरखेड स्थिति गुप्तेश्वर धाम की पहाड़ी पर मंगलवार नगर के समाजसेवी और जन अभियान परिषद और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर 81 पौधे अलग-अलग प्रजापति के लगाएं गये भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन राने ने बताया कि यह अभियान पुरे क्षेत्र की पंचायतों में चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक वृक्षारोपण हो साथ ही उन पौधौ की देखभाल सुचारू रूप से हो। और लोगों को वृक्षारोपण को लेकर जागरूक किया जा रहा है।1
- राहुल उर्फ डाकु कों सारनी पुलिस ने किया गिरफतार 5000हजार का ईनामी बदमाश हुआं गिरफ्तार1
- ₹5 हजार के इनामी फरार बदमाश को सारनी पुलिस ने किया गिरफ्तार चोरी के तीन मामलों में था फरार, आरोपी से ₹10 हजार कीमत का 100 फीट केबल बरामद सारनी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सारनी पुलिस ने ₹5 हजार के इनामी फरार बदमाश राहुल उर्फ डाकू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से टावर से चोरी किया गया करीब 100 फीट केबल, कीमत लगभग ₹10 हजार भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी राहुल उर्फ डाकू पिता सुखदेव मेहलवे, उम्र 23 वर्ष, निवासी संत रविदास कॉलोनी पाथाखेड़ा, थाना सारनी, चोरी सहित अन्य मामलों में लगातार संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ थाना सारनी में 10 से अधिक अपराध दर्ज हैं। आरोपी थाना सारनी के अपराध क्रमांक 247/2026, 264/2026 एवं 270/2026 में फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा ₹5,000 के इनाम की घोषणा की गई थी। सारनी/पाथाखेड़ा पुलिस टीम ने 8 सितंबर 2026 को आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध निगरानी फाइल खोलने के साथ ही जिला बदर की कार्रवाई भी प्रस्तावित की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को 8 सितंबर को माननीय न्यायालय में जेआर पर पेश किया जाना है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरफुसे एवं एसडीओपी सारनी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक एवं पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी मनोज कुमार उईके, प्रधान आरक्षक मनोज डेहरिया तथा आरक्षक मोहित भाटी, राकेश करपे एवं रविमोहन शामिल रहे। कार्रवाई में आरक्षक मोहित भाटी की विशेष भूमिका रही।2
- जर्जर स्कूल भवन खौफ के साए में पढ़ने को मजबूर मासूम, केकड़ियाखुर्द स्कूल की बदहाली को लेकर ग्रामीणों नें कलेक्टर से लगाई गुहार जर्जर स्कूल भवन खौफ के साए में पढ़ने को मजबूर मासूम, केकड़ियाखुर्द स्कूल की बदहाली को लेकर ग्रामीणों नें कलेक्टर से लगाई गुहार बैतूल। जनपद पंचायत भीमपुर के ग्राम केकड़ियाखुर्द से शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है, यहाँ एकीकृत प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला भवन इस कदर जर्जर हो चुका है कि हर समय बड़े हादसे का डर बना रहता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों और पालकों ने कलेक्टर महोदय क़ो ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग की है। टपकती छत, टूटे दरवाजे और उखड़ता प्लास्टर आवेदन और शाला भवनों की स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, स्कूल परिसर के भवनों की हालत अत्यंत चिंताजनक है: माध्यमिक शाला भवन (दर्ज छात्र: 51): भवन की छत बेहद कमजोर हो चुकी है और बारिश के दौरान पूरे कमरों में पानी टपकता है। शाला के 4 दरवाजे पूरी तरह टूटे हुए हैं तथा सभी 14 खिड़कियाँ क्षतिग्रस्त हैं, जिससे स्कूल की पठन-पाठन सामग्री सुरक्षित रखना भी मुश्किल हो गया है। मुख्य प्रवेश द्वार का चैनल गेट टूटा है और दीवारों व फर्श को तत्काल मरम्मत की आवश्यकता है। प्राथमिक शाला भवन (कक्षा 1 से 5): मूल प्राथमिक शाला भवन इतना जीर्ण-शीर्ण (जर्जर) हो चुका है कि सुरक्षा के मद्देनजर इसे बंद कर दिया गया है। फिलहाल परिसर में उपलब्ध अतिरिक्त कक्ष में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों (कुल 53 बच्चे) को बिठाया जा रहा है, लेकिन यह व्यवस्था भी जोखिम भरी बनी हुई है। अतिरिक्त कक्ष की हालत: जिस अतिरिक्त कक्ष में अस्थायी कक्षाएं चलाई जा रही हैं, उसकी छत से प्लास्टर गिर रहा है, फर्श उखड़ चुका है और खिड़कियों के पल्ले टूटे हुए हैं। छत में वाटरप्रूफिंग और व्यापक मरम्मत की तत्काल आवश्यकता है। बालिका शौचालय और बाउंड्रीवाल का भी अभाव स्कूल में न केवल भवनों की हालत खस्ता है, बल्कि बुनियादी सुविधाओं का भी भारी अभाव है: बालिका शौचालय: परिसर में छात्राओं के लिए पृथक शौचालय उपलब्ध नहीं है, जिससे बालिका शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। सुरक्षा: शाला परिसर में बाउंड्रीवाल (चारदीवारी) न होने से परिसर और बच्चे असुरक्षित रहते हैं। पालकों और ग्रामीणों ने रखे ये समाधान प्रस्ताव ग्रामीणों ने ग्राम सभा एवं जनसुनवाई (27/08/2026 एवं 01/09/2026) के प्रस्तावों का हवाला देते हुए प्रशासन के समक्ष निम्नलिखित माँगे रखी हैं: प्राथमिक शाला भवन: पुराने जर्जर प्राथमिक भवन को लोकनिर्माण विभाग (PWD) द्वारा अतिशीघ्र जीर्ण-शीर्ण घोषित कर ध्वस्त किया जाए और उसके स्थान पर नए भवन की स्वीकृति दी जाए। माध्यमिक शाला भवन: माध्यमिक भवन की छत तोड़कर पुन: नई छत डाली जाए और दरवाजे, खिड़कियों तथा चैनल गेट को बदला जाए। (अनुमानित लागत: ₹5 लाख से अधिक) अतिरिक्त कक्ष मरम्मत: वर्तमान में उपयोग हो रहे अतिरिक्त कक्ष की वॉटरप्रूफिंग, प्लास्टर और फर्श की मरम्मत कराई जाए। (अनुमानित लागत: ₹2,00,000/-) सुविधाएं: परिसर में बाउंड्रीवाल और बालिका शौचालय का अतिशीघ्र निर्माण कराया जाए। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से मांग की है कि किसी अनहोनी का इंतजार किए बिना मासूम बच्चों के भविष्य और सुरक्षा को ध्यान में रखकर तुरंत सख्त कदम उठाए जाएं।2
- विहिप आने वाले दिनों में सात्विक शक्तियों के पुनरोदय का कारक भी हे = प्रवीण अवस्थी मातृशक्ति दुर्गावाहिनी ने विहिप स्थापना दिवस मनाया। सिवनी मालवा= विश्व हिंदू परिषद के 62 वे स्थापना दिवस पर मातृशक्ति दुर्गावाहिनी नगर समिति का कार्यक्रम दुर्गा कॉलोनी शंकर मंदिर में सम्पन्न हुआ। उक्त जानकारी देते हुए मातृशक्ति नगर सह संयोजिका नीलिमा सकतपुरिया ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस के कार्यक्रम में कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संभ्रांत कृषक दिनेश लोवंशी अतिथि प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर जिला सह मंत्री सनूप सिंह यदुवंशी ग्रामीण प्रखंड संयोजिका मोना दायमा दुर्गावाहिनी नगर संयोजिका रिंकी नाथ आदि ने भगवान श्री राम चंद्र जी की पूजा अर्चना कर एवं संगठन रीति पद्धति श्री राम विजय महामंत्र का जाप कर शुभारंभ किया । कार्यक्रम के अध्यक्ष दिनेश लोवंशी ने कहा कि हिंदू जनमानस की आशा केंद्र विश्व हिंदू परिषद हे। जो कि हर क्षण समाज के लिए अग्रसर है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना के 62 वर्ष पूर्ण होने पर राष्टीय स्वयं सेवक संघ द्वितीय सर संघ चालक पूज्य गुरुगोलवलकर की प्रेरणा से स्थापित विहिप जिसमें की दादा साहब आप्टे श्रद्धेय मोरोपंत पिंगले हिंदू हृदय सम्राट माननीय अशोक सिंहल माननीय सुर्यनारायण राव पूज्य आचार्य गिरिराज किशोर जी श्रद्धेय सदानन्द काकडे माननीय ओकरभावे माननीय रामफल जी आचार्य रामनाथ जी सुमन बहन मंदाकिनी दाढ़ी रामनाथ अग्रवाल जी अनेकानेक महापुरुषों ने अपनी श्रम साधना से पुष्पित ओर पल्लवित किया जो परिषद पूज्य संत महात्माओं के आशीर्वाद से प्रभु की योजना की वाहक हे आगे आने वाले दिनों में सात्विक शक्ति के पुनरोदय का कारक है। अवस्थी ने कहा कि विहिप ने मातृशक्ति बहनों की अस्मिता की सुरक्षा के लिए कई बड़े जनांदोलन चलाए ओर आज भी हमारे कार्यकर्ता लव जिहाद जैसे रावणशक्ति निपटने एवं अपनी बहनों को वापस लाने का काम करते हे हर बहन सुरक्षित हो यह हमारा संकल्प हे स्थापना दिवस पर हम सभी संकल्प ले हम घर घर जाकर समाज की बहनों को लव जिहाद से बचाने जागरूक करेंगे । कार्यक्रम का संचालन दुर्गावाहिनी नगर संयोजिका रिंकी नाथ ने किया एवं अंत में सभी का आभार मातृशक्ति नगर सह संयोजिका नीलिमा सकतपुरिया ने किया। विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मातृशक्ति नगर सह संयोजिका नीलिमा सकतपुरिया नगर संयोजिका रिंकी नाथ ग्रामीण प्रखंड संयोजिका मोना दायमा चंदा लोवंशी राधा आरती सकतपुरिया संगीता गौर इंदु शिवकुमारी मधु लोवंशी के साथ मातृशक्ति बहने उपस्थित रही।1
- आंगनबाड़ी केंद्र सतवासा में गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें गर्भवती महिला मोनिका की चूड़ी बिंदी नारियल सिंदूर खिचड़ी एवं मिठाई खिलाकर गोद भराई की गई परियोजना सिवनीमालवा के सेक्टर सतवासा अंतर्गत आज दिनांक 8 9 2026 को आंगनबाड़ी केंद्र सतवासा में गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें गर्भवती महिला मोनिका की चूड़ी बिंदी नारियल सिंदूर खिचड़ी एवं मिठाई खिलाकर गोद भराई की गई जिसमें ग्राम की महिलाएं उपस्थित रही महिला बाल विकास विभाग पर्यवेक्षक सुचित्रा राजावत द्वारा 7 महीने की गर्भवती महिला मोनिका को अंतिम तिमाही में अपना आयरन का स्तर 11 से कम नहीं होने दे इसे बनाए रखने के संबंध में पोषण परामर्श दिया जिसमें उसे बताया कि अंतिम तिमाही में अपनी गर्भावस्था की जांच करते रहे समय से पूर्व सारी तैयारियां कर ले निकटतम अस्पताल के नंबर एवं रेफरल हेतु गाड़ी जननी सुरक्षा एक्सप्रेस इत्यादि के नंबर रख ले साथ में अंतिम तिमाही में हीमोग्लोबिन का स्तर अच्छा बनाए रखने के लिए भोजन में आयरन युक्त पदार्थ हरी पत्तेदार सब्जियां, अनार, चुकंदर, काले चने, गुड, खजूर इत्यादि का निर्धारित मात्रा में सेवन करें साथ ही आयरन के अवशोषण करने वाले पदार्थ नींबू करौंदा बारिश के मौसम में मिलने वाले मौसमी फल खट्टे फल आदि का प्रत्येक आहार में समावेशन करने का प्रयत्न करें साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा दिए गए आयरन फोलिक एसिड तथा कैल्सियम की गोलियों का नियमित सेवन जारी रखें एवं आंगनबाड़ी केदो द्वारा प्रदायित्व टेक होम राशन से विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार कर सेवन करते रहें अंकुरित एवं प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करें,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती आशा प्रजापति, मंजू गौर एवं सहायिका तुलसा बाई सुषमा बाई उपस्थित रहे।1
- बैतूल RTO अनुराग शुक्ला पहुंचे कोठी बाजार बस स्टैंड किया यात्री बसों का निरिक्षण3