संस्कृत महाविद्यालय की खुली पोल: निरीक्षण में सोता मिला कर्मचारी, पढ़ाई के नहीं मिले सबूत पांडेयचक बरनई स्थित विजय राघव संस्कृत महाविद्यालय में सीडीओ के निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं, जिले के सभी संस्कृत महाविद्यालयों के औचक निरीक्षण के निर्देश देवरिया। जिले के पांडेयचक बरनई गांव स्थित विजय राघव संस्कृत महाविद्यालय के निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) राजेश कुमार सिंह महाविद्यालय पहुंचे तो वहां की व्यवस्था देखकर हैरान रह गए। निरीक्षण में पठन-पाठन के स्पष्ट प्रमाण नहीं मिले, कई कमरों में फर्नीचर नहीं था और कार्यालय में एक कर्मचारी कुर्सी पर पैर रखकर गहरी नींद में सोता मिला। निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय में तीन छोटे-छोटे कमरे मिले, जिनमें दो खुले और एक पर ताला लगा था। खुले कमरों में न तो पर्याप्त फर्नीचर मिला और न ही पढ़ाई से जुड़ी कोई गतिविधि दिखाई दी। अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया महाविद्यालय का संचालन संदिग्ध प्रतीत हुआ। सबसे चौंकाने वाला दृश्य कार्यालय में देखने को मिला, जहां करीब आठ गुणा आठ फीट के कमरे में एक व्यक्ति कुर्सी पर बैठकर मेज पर पैर रखे सोता मिला। अधिकारियों के अनुसार काफी देर तक लोगों की आवाजाही और बातचीत के बावजूद वह नहीं जागा। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया गया। निरीक्षण के बाद सीडीओ ने जिला विद्यालय निरीक्षक को जिले के सभी संस्कृत महाविद्यालयों का अगले सप्ताह औचक निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि यदि जांच में अनियमितता मिलती है तो संबंधित संस्थानों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें बंद कराने की प्रक्रिया भी शुरू की जाए। महाविद्यालय परिसर में बने शौचालय पर भी ताला लगा मिला। नाम पट्टिका के अनुसार इसका निर्माण वर्ष 2023-24 में जिला पंचायत की कार्ययोजना के तहत कराया गया था। इस पर भी जांच के निर्देश दिए गए हैं। सीडीओ ने प्रथम दृष्टया सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका जताते हुए महाविद्यालय की मान्यता, संचालन, छात्र उपस्थिति, पठन-पाठन और सरकारी अनुदान से जुड़े सभी बिंदुओं की विस्तृत जांच कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित सभी संस्कृत महाविद्यालयों का औचक निरीक्षण कराया जाएगा और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

- लोकेशन भटनी देवरिया UPN TV live से संवाददाता अशोक मद्धेशिया दहेज उत्पीड़न का आरोप: बेटी का आखिरी फोन, फिर रात में हो गई मौत देवरिया। जनपद के भटनी थाना क्षेत्र के एक मामले में मृतका नेहा के पिता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर शेष नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष विवेचना की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, नेहा की शादी अमित चौरसिया से हुई थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से पति अमित चौरसिया, ससुर राजेंद्र चौरसिया, जेठ उग्रसेन चौरसिया, जेठानी प्रिया और ननद सीमा दहेज को लेकर नेहा को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि 15 जुलाई 2026 को नेहा को कमरे में बंद कर मारपीट की गई। उसी दिन दोपहर करीब 3:30 बजे नेहा ने अपने पिता को फोन कर कहा था कि, "पापा, मुझे कमरे में बंद कर मारा-पीटा जा रहा है। ये लोग दहेज के लिए मेरी हत्या करना चाहते हैं।" आरोप है कि उसी रात नेहा ने फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पिता का कहना है कि मामले में पति और ससुर की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कराते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नोट: यह समाचार मृतका के पिता द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। लोकेशन भटनी देवरिया UPN TV live से संवाददाता अशोक मद्धेशिया दहेज उत्पीड़न का आरोप: बेटी का आखिरी फोन, फिर रात में हो गई मौत देवरिया। जनपद के भटनी थाना क्षेत्र के एक मामले में मृतका नेहा के पिता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर शेष नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष विवेचना की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, नेहा की शादी अमित चौरसिया से हुई थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से पति अमित चौरसिया, ससुर राजेंद्र चौरसिया, जेठ उग्रसेन चौरसिया, जेठानी प्रिया और ननद सीमा दहेज को लेकर नेहा को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि 15 जुलाई 2026 को नेहा को कमरे में बंद कर मारपीट की गई। उसी दिन दोपहर करीब 3:30 बजे नेहा ने अपने पिता को फोन कर कहा था कि, "पापा, मुझे कमरे में बंद कर मारा-पीटा जा रहा है। ये लोग दहेज के लिए मेरी हत्या करना चाहते हैं।" आरोप है कि उसी रात नेहा ने फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पिता का कहना है कि मामले में पति और ससुर की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कराते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नोट: यह समाचार मृतका के पिता द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।1
- गौरी बाजार के लभकनी गांव में बिना प्रशासनिक अनुमति अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर तनाव, भारी पुलिस बल तैनात गौरी बाजार के लभकनी गांव में बिना प्रशासनिक अनुमति अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर तनाव, भारी पुलिस बल तैनात1
- निपुण भारत मिशन को मिलेगी नई रफ्तार, संकल्प कार्यशाला में शिक्षकों को मिला आधुनिक शिक्षण का प्रशिक्षण डीएम मधुसूदन हुल्गी ने किया शुभारंभ, कक्षा में बदलाव, कैच-अप शिक्षण और पठन संस्कृति को मजबूत बनाने पर दिया जोर देवरिया। जनपद में बुनियादी शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से हासिल करने के उद्देश्य से "कक्षा में बदलाव, कैच-अप शिक्षण एवं पठन संस्कृति के माध्यम से निपुण भारत की ओर" विषय पर निपुण संकल्प कार्यशाला का आयोजन एमराल्ड सफारी, गौरा में किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने की, जिसमें देवरिया और कुशीनगर के एआरपी, एसआरजी, खंड शिक्षा अधिकारी तथा शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, मुख्य विकास अधिकारी राजेश सिंह तथा सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), गोरखपुर मंडल संगीता सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान देवरिया के एसआरजी उपेंद्र उपाध्याय और कुशीनगर के एसआरजी राम प्रकाश पांडेय भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि निपुण उत्तर प्रदेश के तहत निर्धारित सभी मानकों को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाए। उन्होंने एआरपी, एसआरजी, खंड शिक्षा अधिकारियों और शिक्षकों से अपील की कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए जनपद को निपुण जनपद बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने कहा कि कक्षा में बदलाव, कैच-अप शिक्षण और पठन संस्कृति निपुण भारत मिशन की आधारशिला हैं। उन्होंने विद्यालयों में आनंददायक, सुरक्षित और समावेशी शिक्षण वातावरण विकसित करने पर बल देते हुए नियमित अभ्यास, सतत मूल्यांकन, समयबद्ध फीडबैक और 15 दिवसीय कैच-अप अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने की आवश्यकता बताई। राज्य परियोजना कार्यालय से आए विशेषज्ञ शुभम और करिश्मा ने प्रतिभागियों को निपुण संकल्प की अवधारणा, कक्षा में बदलाव के 10 सूत्र, कैच-अप शिक्षण के 15 सूत्र तथा NIPUN Plus App के माध्यम से आकलन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों के जरिए व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। कार्यशाला में विद्यालयों में पठन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए रीडिंग कॉर्नर, रीडिंग क्लब, डीईएआर अभियान, सुपर-20/30 पाठक पहल, समाचार-पत्र वाचन और चर्चा जैसी गतिविधियों पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन एसआरजी टीम ने किया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सत्य प्रकाश कुशवाहा का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) आशुतोष शुक्ला, जिला समन्वयक (निपुण) गोरख यादव, मधुरेंद्र शुक्ला सहित दोनों जनपदों के एआरपी, एसआरजी, खंड शिक्षा अधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने 'निपुण संकल्प' लेते हुए प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने तथा निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को निर्धारित समय में पूरा करने का संकल्प लिया।1
- 20 वर्षों की सेवा के बाद अनिरुद्ध प्रसाद को भावभीनी विदाई, जिला सूचना कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित पत्रकारों, कर्मचारियों और गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं, कर्तव्यनिष्ठ सेवा और आत्मीय व्यवहार को किया याद देवरिया। जिला सूचना कार्यालय में लगभग 20 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले वरिष्ठ कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को कार्यालय परिसर में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु सेवानिवृत्त जीवन की कामना की गई। समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पौहारी शरण राय तथा कैप्टन वीरेंद्र सिंह ने की। दोनों वक्ताओं ने कहा कि अनिरुद्ध प्रसाद ने अपने पूरे सेवा काल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ कार्य किया। उन्होंने सूचना विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और पत्रकारों के साथ हमेशा आत्मीय एवं मधुर संबंध बनाए रखे, जो उनकी सबसे बड़ी पहचान रही। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों, कर्मचारियों और प्रबुद्धजनों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह में राजेंद्र तिवारी, चंद्रप्रकाश पांडेय, अवनीश शंकर राय, अनील तिवारी, विनय तिवारी, विनय सिंह, वीरेश्वर मिश्र सहित सूचना विभाग के ओंकार पांडेय, सोनू कुमार, प्रिंस मिश्रा, पंकज धारिया, रामपति, अनिल मिश्रा, प्रदीप पटेल, बृजेंद्र मिश्रा तथा अन्य गणमान्य लोग और उनके परिजन मौजूद रहे। विदाई समारोह के दौरान भावुक हुए अनिरुद्ध प्रसाद ने कार्यालय परिवार और पत्रकार बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला सूचना कार्यालय में बिताया गया समय और यहां का कार्यानुभव उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा। उन्होंने कहा कि यहां सभी का स्नेह, सहयोग और आत्मीयता उन्हें हमेशा याद रहेगी। कार्यक्रम का संचालन ओंकार पांडेय ने किया।1
- टैंकर से डीजल चोरी करते चालक-खलासी गिरफ्तार, 45 लीटर डीजल बरामद ! जनपद देवरिया के थाना गौरीबाजार पुलिस ने रात्रि गश्त एवं संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए टैंकर से डीजल चोरी करते दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने सिरजम चौराहे के पास टैंकर संख्या UP 52 AT 0730 से डीजल चोरी करते हुए राजेश यादव (40 वर्ष) निवासी धतुरा खास उसरा टोला, थाना गौरीबाजार तथा अरविन्द निषाद (28 वर्ष) निवासी नरौली भीखम, थाना खुखुन्दू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक ड्रम में 45 लीटर डीजल, दो 15-15 लीटर के प्लास्टिक के डिब्बे, तेल निकालने वाला पाइप तथा एक कीप बरामद की। बरामदगी के आधार पर थाना गौरीबाजार में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।1