logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टैंकर से डीजल चोरी करते चालक-खलासी गिरफ्तार, 45 लीटर डीजल बरामद ! जनपद देवरिया के थाना गौरीबाजार पुलिस ने रात्रि गश्त एवं संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए टैंकर से डीजल चोरी करते दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने सिरजम चौराहे के पास टैंकर संख्या UP 52 AT 0730 से डीजल चोरी करते हुए राजेश यादव (40 वर्ष) निवासी धतुरा खास उसरा टोला, थाना गौरीबाजार तथा अरविन्द निषाद (28 वर्ष) निवासी नरौली भीखम, थाना खुखुन्दू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक ड्रम में 45 लीटर डीजल, दो 15-15 लीटर के प्लास्टिक के डिब्बे, तेल निकालने वाला पाइप तथा एक कीप बरामद की। बरामदगी के आधार पर थाना गौरीबाजार में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

6 hrs ago
user_Birendra Kumar Reporter
Birendra Kumar Reporter
देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

टैंकर से डीजल चोरी करते चालक-खलासी गिरफ्तार, 45 लीटर डीजल बरामद ! जनपद देवरिया के थाना गौरीबाजार पुलिस ने रात्रि गश्त एवं संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए टैंकर से डीजल चोरी करते दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने सिरजम चौराहे के पास टैंकर संख्या UP 52 AT 0730 से डीजल चोरी करते हुए राजेश यादव (40 वर्ष) निवासी धतुरा खास उसरा टोला, थाना गौरीबाजार तथा अरविन्द निषाद (28 वर्ष) निवासी नरौली भीखम, थाना खुखुन्दू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक ड्रम में 45 लीटर डीजल, दो 15-15 लीटर के प्लास्टिक के डिब्बे, तेल निकालने वाला पाइप तथा एक कीप बरामद की। बरामदगी के आधार पर थाना गौरीबाजार में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गौरी बाजार के लभकनी गांव में बिना प्रशासनिक अनुमति अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर तनाव, भारी पुलिस बल तैनात गौरी बाजार के लभकनी गांव में बिना प्रशासनिक अनुमति अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
    1
    गौरी बाजार के लभकनी गांव में बिना प्रशासनिक अनुमति अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
गौरी बाजार के लभकनी गांव में बिना प्रशासनिक अनुमति अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
    user_भारत नेशन न्यूज
    भारत नेशन न्यूज
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 20 वर्षों की सेवा के बाद अनिरुद्ध प्रसाद को भावभीनी विदाई, जिला सूचना कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित पत्रकारों, कर्मचारियों और गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं, कर्तव्यनिष्ठ सेवा और आत्मीय व्यवहार को किया याद देवरिया। जिला सूचना कार्यालय में लगभग 20 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले वरिष्ठ कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को कार्यालय परिसर में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु सेवानिवृत्त जीवन की कामना की गई। समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पौहारी शरण राय तथा कैप्टन वीरेंद्र सिंह ने की। दोनों वक्ताओं ने कहा कि अनिरुद्ध प्रसाद ने अपने पूरे सेवा काल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ कार्य किया। उन्होंने सूचना विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और पत्रकारों के साथ हमेशा आत्मीय एवं मधुर संबंध बनाए रखे, जो उनकी सबसे बड़ी पहचान रही। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों, कर्मचारियों और प्रबुद्धजनों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह में राजेंद्र तिवारी, चंद्रप्रकाश पांडेय, अवनीश शंकर राय, अनील तिवारी, विनय तिवारी, विनय सिंह, वीरेश्वर मिश्र सहित सूचना विभाग के ओंकार पांडेय, सोनू कुमार, प्रिंस मिश्रा, पंकज धारिया, रामपति, अनिल मिश्रा, प्रदीप पटेल, बृजेंद्र मिश्रा तथा अन्य गणमान्य लोग और उनके परिजन मौजूद रहे। विदाई समारोह के दौरान भावुक हुए अनिरुद्ध प्रसाद ने कार्यालय परिवार और पत्रकार बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला सूचना कार्यालय में बिताया गया समय और यहां का कार्यानुभव उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा। उन्होंने कहा कि यहां सभी का स्नेह, सहयोग और आत्मीयता उन्हें हमेशा याद रहेगी। कार्यक्रम का संचालन ओंकार पांडेय ने किया।
    1
    20 वर्षों की सेवा के बाद अनिरुद्ध प्रसाद को भावभीनी विदाई, जिला सूचना कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित
पत्रकारों, कर्मचारियों और गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं, कर्तव्यनिष्ठ सेवा और आत्मीय व्यवहार को किया याद
देवरिया। जिला सूचना कार्यालय में लगभग 20 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले वरिष्ठ कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को कार्यालय परिसर में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु सेवानिवृत्त जीवन की कामना की गई।
समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पौहारी शरण राय तथा कैप्टन वीरेंद्र सिंह ने की। दोनों वक्ताओं ने कहा कि अनिरुद्ध प्रसाद ने अपने पूरे सेवा काल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ कार्य किया। उन्होंने सूचना विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और पत्रकारों के साथ हमेशा आत्मीय एवं मधुर संबंध बनाए रखे, जो उनकी सबसे बड़ी पहचान रही।
इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों, कर्मचारियों और प्रबुद्धजनों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह में राजेंद्र तिवारी, चंद्रप्रकाश पांडेय, अवनीश शंकर राय, अनील तिवारी, विनय तिवारी, विनय सिंह, वीरेश्वर मिश्र सहित सूचना विभाग के ओंकार पांडेय, सोनू कुमार, प्रिंस मिश्रा, पंकज धारिया, रामपति, अनिल मिश्रा, प्रदीप पटेल, बृजेंद्र मिश्रा तथा अन्य गणमान्य लोग और उनके परिजन मौजूद रहे।
विदाई समारोह के दौरान भावुक हुए अनिरुद्ध प्रसाद ने कार्यालय परिवार और पत्रकार बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला सूचना कार्यालय में बिताया गया समय और यहां का कार्यानुभव उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा। उन्होंने कहा कि यहां सभी का स्नेह, सहयोग और आत्मीयता उन्हें हमेशा याद रहेगी। कार्यक्रम का संचालन ओंकार पांडेय ने किया।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • औचक निरीक्षण में बड़ा खुलासा, पढ़ाई गायब... कर्मचारी गहरी नींद में! देवरिया में मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण में एक संस्कृत महाविद्यालय की बड़ी लापरवाही सामने आई। निरीक्षण के दौरान कर्मचारी कुर्सी पर सोता मिला और महाविद्यालय में पढ़ाई की व्यवस्था भी नहीं मिली। इसके बाद सीडीओ ने जांच के आदेश दे दिए। देवरिया के पांडेयचक स्थित श्री विजय राघव संस्कृत महाविद्यालय का शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में महाविद्यालय की व्यवस्था बेहद खराब मिली। एक कर्मचारी कार्यालय में कुर्सी पर सोता मिला, जबकि परिसर में पढ़ाई का माहौल और आवश्यक संसाधन नहीं मिले।
    1
    औचक निरीक्षण में बड़ा खुलासा, पढ़ाई गायब... कर्मचारी गहरी नींद में!
देवरिया में मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण में एक संस्कृत महाविद्यालय की बड़ी लापरवाही सामने आई। निरीक्षण के दौरान कर्मचारी कुर्सी पर सोता मिला और महाविद्यालय में पढ़ाई की व्यवस्था भी नहीं मिली। इसके बाद सीडीओ ने जांच के आदेश दे दिए।
देवरिया के पांडेयचक स्थित श्री विजय राघव संस्कृत महाविद्यालय का शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में महाविद्यालय की व्यवस्था बेहद खराब मिली। एक कर्मचारी कार्यालय में कुर्सी पर सोता मिला, जबकि परिसर में पढ़ाई का माहौल और आवश्यक संसाधन नहीं मिले।
    user_Birendra Kumar Reporter
    Birendra Kumar Reporter
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • ​'राजीव गांधी ने दूरदर्शन के जरिए भगवान राम को पहुंचाया घर-घर': इंटरव्यू में दावा ​नई दिल्ली: एक इंटरव्यू के दौरान वरिष्ठ पत्रकार/विश्लेषक राजीव रंजन से बातचीत के दौरान यह बात सामने आई कि भारत में भगवान राम के संदेश और उनकी गाथा को जन-जन तक पहुंचाने में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ​इंटरव्यू में चर्चा के दौरान कहा गया कि 1980 के दशक में तत्कालीन राजीव गांधी सरकार के समय ही दूरदर्शन पर रामानंद सागर की मशहूर धारावाहिक 'रामायण' का प्रसारण शुरू किया गया था। इस ऐतिहासिक धारावाहिक के माध्यम से भगवान राम की महिमा और उनके जीवन मूल्य देश के कोने-कोने और हर घर तक पहुंचे। ​प्रमुख बिंदु: ​दूरदर्शन और रामायण का दौर: राजीव गांधी के कार्यकाल में 1987 में दूरदर्शन पर 'रामायण' का प्रसारण शुरू हुआ, जिसने भारतीय टेलीविजन इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। उस समय रविवार की सुबह गलियां और सड़कें सुनसान हो जाती थीं और लोग टीवी के सामने हाथ जोड़कर बैठ जाते थे। ​सांस्कृतिक जुड़ाव: साक्षात्कार में कहा गया कि मीडिया माध्यमों (विशेषकर दूरदर्शन) का इस्तेमाल करके भगवान राम की कथा को आधुनिक भारत के हर नागरिक तक पहुंचाने का श्रेय तत्कालीन सरकार की नीतियों और फैसलों को जाता है। ​राजनीतिक एवं सांस्कृतिक पहलू: इस विषय पर अक्सर राजनीतिक चर्चाएं होती रही हैं, जहां एक पक्ष इसे दूरदर्शन का एक ऐतिहासिक कदम मानता है, वहीं समर्थकों का कहना है कि राजीव गांधी ने देश की सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक तकनीक से जोड़कर घर-घर तक पहुंचाने का काम किया। ​संपादकीय टिप्पणी: 1980 के दशक में प्रसारित हुए 'रामायण' धारावाहिक ने न केवल धार्मिक व सांस्कृतिक चेतना जगाई, बल्कि भारतीय टेलीविजन और मीडिया के इतिहास को भी हमेशा के लिए बदल दिया।
    1
    ​'राजीव गांधी ने दूरदर्शन के जरिए भगवान राम को पहुंचाया घर-घर': इंटरव्यू में दावा

​नई दिल्ली:
एक इंटरव्यू के दौरान वरिष्ठ पत्रकार/विश्लेषक राजीव रंजन से बातचीत के दौरान यह बात सामने आई कि भारत में भगवान राम के संदेश और उनकी गाथा को जन-जन तक पहुंचाने में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
​इंटरव्यू में चर्चा के दौरान कहा गया कि 1980 के दशक में तत्कालीन राजीव गांधी सरकार के समय ही दूरदर्शन पर रामानंद सागर की मशहूर धारावाहिक 'रामायण' का प्रसारण शुरू किया गया था। इस ऐतिहासिक धारावाहिक के माध्यम से भगवान राम की महिमा और उनके जीवन मूल्य देश के कोने-कोने और हर घर तक पहुंचे। 
​प्रमुख बिंदु:
​दूरदर्शन और रामायण का दौर: राजीव गांधी के कार्यकाल में 1987 में दूरदर्शन पर 'रामायण' का प्रसारण शुरू हुआ, जिसने भारतीय टेलीविजन इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। उस समय रविवार की सुबह गलियां और सड़कें सुनसान हो जाती थीं और लोग टीवी के सामने हाथ जोड़कर बैठ जाते थे।
​सांस्कृतिक जुड़ाव: साक्षात्कार में कहा गया कि मीडिया माध्यमों (विशेषकर दूरदर्शन) का इस्तेमाल करके भगवान राम की कथा को आधुनिक भारत के हर नागरिक तक पहुंचाने का श्रेय तत्कालीन सरकार की नीतियों और फैसलों को जाता है।
​राजनीतिक एवं सांस्कृतिक पहलू: इस विषय पर अक्सर राजनीतिक चर्चाएं होती रही हैं, जहां एक पक्ष इसे दूरदर्शन का एक ऐतिहासिक कदम मानता है, वहीं समर्थकों का कहना है कि राजीव गांधी ने देश की सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक तकनीक से जोड़कर घर-घर तक पहुंचाने का काम किया।
​संपादकीय टिप्पणी: 1980 के दशक में प्रसारित हुए 'रामायण' धारावाहिक ने न केवल धार्मिक व सांस्कृतिक चेतना जगाई, बल्कि भारतीय टेलीविजन और मीडिया के इतिहास को भी हमेशा के लिए बदल दिया।
    user_रामानंद सागर
    रामानंद सागर
    Librarian Chauri Chaura, Gorakhpur•
    40 min ago
  • *हाटा तहसील में लगभग 100 एकड़ सरकारी भूमि चिन्हित, फर्जी इंद्राज हटाकर विकास परियोजनाओं के लिए होगा उपयोग* कुशीनगर*हाटा तहसील में लगभग 100 एकड़ सरकारी भूमि चिन्हित, फर्जी इंद्राज हटाकर विकास परियोजनाओं के लिए होगा उपयोग* *जिलाधिकारी ने ग्राम पट्टन व सोनबरसा में संभावित परियोजना स्थल का किया निरीक्षण, अभिलेखों की जांच एवं सीमांकन के दिए निर्देश* जनपद के विकास को गति देने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए तहसील हाटा के ग्राम पट्टन एवं ग्राम सोनबरसा में लगभग 100 एकड़ सरकारी भूमि चिन्हित की है। इस भूमि से फर्जी इंद्राज हटाकर पुनः सरकारी अभिलेखों में दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है, जिससे भविष्य में शासन की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के लिए इसका उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। इसी क्रम में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने आज ग्राम पट्टन स्थित गाटा संख्या-59मि एवं गाटा संख्या-8 (कुल लगभग 78 एकड़) तथा ग्राम सोनबरसा स्थित गाटा संख्या-156 (लगभग 21 एकड़) का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि पूर्व में एक प्रकरण की जांच में यह तथ्य सामने आया था कि ग्राम पट्टन की उक्त भूमि का अधिकांश भाग वर्तमान में भूमिधरी के रूप में प्रयोग किया जा रहा है, जबकि वर्ष 1323 फसली बंदोबस्त के अभिलेखों में दोनों गाटे धूस (सरकारी भूमि) के रूप में दर्ज थे। वहीं ग्राम सोनबरसा का गाटा संख्या-156 वर्तमान में खाली है तथा अभिलेखों में धूस के नाम से दर्ज है। मामले की विस्तृत जांच कर फर्जी इंद्राज निरस्त कराने तथा भूमि को पुनः धूस के रूप में दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान भूमि की वर्तमान स्थिति, ड्रोन सर्वे, सीमांकन, अभिलेखीय विवरण एवं उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि से जुड़े सभी राजस्व अभिलेखों का गहन परीक्षण कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाए, ताकि शासन स्तर पर प्रस्तावित विकास परियोजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराई जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि यह भूमि प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए उपयुक्त पाई जाती है, तो इससे क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी तथा स्थानीय नागरिकों को रोजगार, आधारभूत सुविधाओं एवं अन्य विकासात्मक योजनाओं का व्यापक लाभ प्राप्त होगा। निरीक्षण के दौरान राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    3
    *हाटा तहसील में लगभग 100 एकड़ सरकारी भूमि चिन्हित, फर्जी इंद्राज हटाकर विकास परियोजनाओं के लिए होगा उपयोग*
कुशीनगर*हाटा तहसील में लगभग 100 एकड़ सरकारी भूमि चिन्हित, फर्जी इंद्राज हटाकर विकास परियोजनाओं के लिए होगा उपयोग*
*जिलाधिकारी ने ग्राम पट्टन व सोनबरसा में संभावित परियोजना स्थल का किया निरीक्षण, अभिलेखों की जांच एवं सीमांकन के दिए निर्देश*
जनपद के विकास को गति देने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए तहसील हाटा के ग्राम पट्टन एवं ग्राम सोनबरसा में लगभग 100 एकड़ सरकारी भूमि चिन्हित की है। इस भूमि से फर्जी इंद्राज हटाकर पुनः सरकारी अभिलेखों में दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है, जिससे भविष्य में शासन की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के लिए इसका उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।
इसी क्रम में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने आज  ग्राम पट्टन स्थित गाटा संख्या-59मि एवं गाटा संख्या-8 (कुल लगभग 78 एकड़) तथा ग्राम सोनबरसा स्थित गाटा संख्या-156 (लगभग 21 एकड़) का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि पूर्व में एक प्रकरण की जांच में यह तथ्य सामने आया था कि ग्राम पट्टन की उक्त भूमि का अधिकांश भाग वर्तमान में भूमिधरी के रूप में प्रयोग किया जा रहा है, जबकि वर्ष 1323 फसली बंदोबस्त के अभिलेखों में दोनों गाटे धूस (सरकारी भूमि) के रूप में दर्ज थे। वहीं ग्राम सोनबरसा का गाटा संख्या-156 वर्तमान में खाली है तथा अभिलेखों में धूस के नाम से दर्ज है। मामले की विस्तृत जांच कर फर्जी इंद्राज निरस्त कराने तथा भूमि को पुनः धूस के रूप में दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान भूमि की वर्तमान स्थिति, ड्रोन सर्वे, सीमांकन, अभिलेखीय विवरण एवं उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि से जुड़े सभी राजस्व अभिलेखों का गहन परीक्षण कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाए, ताकि शासन स्तर पर प्रस्तावित विकास परियोजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराई जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि यदि यह भूमि प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए उपयुक्त पाई जाती है, तो इससे क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी तथा स्थानीय नागरिकों को रोजगार, आधारभूत सुविधाओं एवं अन्य विकासात्मक योजनाओं का व्यापक लाभ प्राप्त होगा।
निरीक्षण के दौरान राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_जुगनू शर्मा
    जुगनू शर्मा
    Photographer पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • संस्कृत महाविद्यालय की खुली पोल: निरीक्षण में सोता मिला कर्मचारी, पढ़ाई के नहीं मिले सबूत पांडेयचक बरनई स्थित विजय राघव संस्कृत महाविद्यालय में सीडीओ के निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं, जिले के सभी संस्कृत महाविद्यालयों के औचक निरीक्षण के निर्देश देवरिया। जिले के पांडेयचक बरनई गांव स्थित विजय राघव संस्कृत महाविद्यालय के निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) राजेश कुमार सिंह महाविद्यालय पहुंचे तो वहां की व्यवस्था देखकर हैरान रह गए। निरीक्षण में पठन-पाठन के स्पष्ट प्रमाण नहीं मिले, कई कमरों में फर्नीचर नहीं था और कार्यालय में एक कर्मचारी कुर्सी पर पैर रखकर गहरी नींद में सोता मिला। निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय में तीन छोटे-छोटे कमरे मिले, जिनमें दो खुले और एक पर ताला लगा था। खुले कमरों में न तो पर्याप्त फर्नीचर मिला और न ही पढ़ाई से जुड़ी कोई गतिविधि दिखाई दी। अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया महाविद्यालय का संचालन संदिग्ध प्रतीत हुआ। सबसे चौंकाने वाला दृश्य कार्यालय में देखने को मिला, जहां करीब आठ गुणा आठ फीट के कमरे में एक व्यक्ति कुर्सी पर बैठकर मेज पर पैर रखे सोता मिला। अधिकारियों के अनुसार काफी देर तक लोगों की आवाजाही और बातचीत के बावजूद वह नहीं जागा। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया गया। निरीक्षण के बाद सीडीओ ने जिला विद्यालय निरीक्षक को जिले के सभी संस्कृत महाविद्यालयों का अगले सप्ताह औचक निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि यदि जांच में अनियमितता मिलती है तो संबंधित संस्थानों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें बंद कराने की प्रक्रिया भी शुरू की जाए। महाविद्यालय परिसर में बने शौचालय पर भी ताला लगा मिला। नाम पट्टिका के अनुसार इसका निर्माण वर्ष 2023-24 में जिला पंचायत की कार्ययोजना के तहत कराया गया था। इस पर भी जांच के निर्देश दिए गए हैं। सीडीओ ने प्रथम दृष्टया सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका जताते हुए महाविद्यालय की मान्यता, संचालन, छात्र उपस्थिति, पठन-पाठन और सरकारी अनुदान से जुड़े सभी बिंदुओं की विस्तृत जांच कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित सभी संस्कृत महाविद्यालयों का औचक निरीक्षण कराया जाएगा और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
    1
    संस्कृत महाविद्यालय की खुली पोल: निरीक्षण में सोता मिला कर्मचारी, पढ़ाई के नहीं मिले सबूत
पांडेयचक बरनई स्थित विजय राघव संस्कृत महाविद्यालय में सीडीओ के निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं, जिले के सभी संस्कृत महाविद्यालयों के औचक निरीक्षण के निर्देश
देवरिया। जिले के पांडेयचक बरनई गांव स्थित विजय राघव संस्कृत महाविद्यालय के निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) राजेश कुमार सिंह महाविद्यालय पहुंचे तो वहां की व्यवस्था देखकर हैरान रह गए। निरीक्षण में पठन-पाठन के स्पष्ट प्रमाण नहीं मिले, कई कमरों में फर्नीचर नहीं था और कार्यालय में एक कर्मचारी कुर्सी पर पैर रखकर गहरी नींद में सोता मिला।
निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय में तीन छोटे-छोटे कमरे मिले, जिनमें दो खुले और एक पर ताला लगा था। खुले कमरों में न तो पर्याप्त फर्नीचर मिला और न ही पढ़ाई से जुड़ी कोई गतिविधि दिखाई दी। अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया महाविद्यालय का संचालन संदिग्ध प्रतीत हुआ।
सबसे चौंकाने वाला दृश्य कार्यालय में देखने को मिला, जहां करीब आठ गुणा आठ फीट के कमरे में एक व्यक्ति कुर्सी पर बैठकर मेज पर पैर रखे सोता मिला। अधिकारियों के अनुसार काफी देर तक लोगों की आवाजाही और बातचीत के बावजूद वह नहीं जागा। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया गया।
निरीक्षण के बाद सीडीओ ने जिला विद्यालय निरीक्षक को जिले के सभी संस्कृत महाविद्यालयों का अगले सप्ताह औचक निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि यदि जांच में अनियमितता मिलती है तो संबंधित संस्थानों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें बंद कराने की प्रक्रिया भी शुरू की जाए।
महाविद्यालय परिसर में बने शौचालय पर भी ताला लगा मिला। नाम पट्टिका के अनुसार इसका निर्माण वर्ष 2023-24 में जिला पंचायत की कार्ययोजना के तहत कराया गया था। इस पर भी जांच के निर्देश दिए गए हैं।
सीडीओ ने प्रथम दृष्टया सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका जताते हुए महाविद्यालय की मान्यता, संचालन, छात्र उपस्थिति, पठन-पाठन और सरकारी अनुदान से जुड़े सभी बिंदुओं की विस्तृत जांच कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित सभी संस्कृत महाविद्यालयों का औचक निरीक्षण कराया जाएगा और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • राम मंदिर चंदा विवाद पर संसद में हंगामा, विपक्ष का प्रदर्शन नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान आज विपक्षी सांसदों ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मामले को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल सांसदों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। विरोध के दौरान कुछ सांसदों ने सांकेतिक प्रदर्शन भी किया और आरोप लगाया कि श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए। इस मुद्दे को लेकर लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही भी हंगामे की भेंट चढ़ी तथा विपक्ष ने सरकार से जवाब मांगा।
    1
    राम मंदिर चंदा विवाद पर संसद में हंगामा, विपक्ष का प्रदर्शन
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान आज विपक्षी सांसदों ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मामले को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल सांसदों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विरोध के दौरान कुछ सांसदों ने सांकेतिक प्रदर्शन भी किया और आरोप लगाया कि श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए। इस मुद्दे को लेकर लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही भी हंगामे की भेंट चढ़ी तथा विपक्ष ने सरकार से जवाब मांगा।
    user_Birendra Kumar Reporter
    Birendra Kumar Reporter
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • नहर हादसे में तीन बच्चों की तलाश, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई पूरी घटना
    1
    नहर हादसे में तीन बच्चों की तलाश, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई पूरी घटना
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.