Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- निपुण भारत मिशन की समीक्षा में डीएम के कड़े निर्देश, 👉8 सितंबर को होगा कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों का विषयवार टेस्ट शाहजहांपुर, 13 अगस्त। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निपुण भारत मिशन एवं बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में शैक्षिक गुणवत्ता, बच्चों के लर्निंग गैप, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, आधार मशीनों, मध्याह्न भोजन और विद्यालयों में स्वच्छता व्यवस्था समेत विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 18 अगस्त को होने वाली मासिक शिक्षक संकुल बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। बैठक में शिक्षकों द्वारा बच्चों के लर्निंग गैप को समाप्त करने के लिए किए जा रहे प्रयासों का प्रस्तुतीकरण कराया जाए। उन्होंने कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों का विषयवार निपुण मॉक टेस्ट कराने के लिए 8 सितंबर की तिथि निर्धारित की। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को विकासखंड मदनापुर में नए विद्यालय के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि विद्यालय भवन निर्माण के लिए जिला प्रशासन की ओर से भूमि उपलब्ध करा दी गई है। कक्षा 10 की छात्राओं के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कराने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि नवंबर के बाद छात्राओं को मॉक टेस्ट के माध्यम से बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराई जाए। अपूर्ण भवन निर्माण कार्यों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी कर निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। अनावश्यक देरी होने पर संबंधित संस्था के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई के निर्देश भी दिए। पूर्ण भवनों को जल्द संबंधित विभाग को हस्तांतरित कराने को कहा। 31 में से केवल 18 आधार मशीनें चालू मिलने पर डीएम नाराज बेसिक शिक्षा विभाग में संचालित आधार मशीनों की समीक्षा के दौरान 31 में से केवल 18 मशीनें संचालित मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि अगली समीक्षा बैठक से पहले सभी 31 आधार मशीनों को संचालित कराया जाए। साथ ही जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाने की प्रतिदिन समीक्षा करने के निर्देश दिए। मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक विद्यालय में तैयार मध्याह्न भोजन का नमूना विद्यालय की छुट्टी तक सुरक्षित रखा जाए। भोजन की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए और संबंधित अधिकारी नियमित रूप से इसकी जांच करें। 18 अगस्त की शिक्षक संकुल बैठक में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और विद्यालयों में साफ-सफाई व्यवस्था पर भी चर्चा कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में बैंक प्रबंधकों द्वारा ग्राम प्रधानों एवं प्रशासकों के हस्ताक्षरयुक्त चेक वापस किए जाने तथा गैस एजेंसियों द्वारा सिलेंडर बुकिंग के साथ पाइप एवं रेगुलेटर लेने के लिए उपभोक्ताओं को बाध्य किए जाने की शिकायत भी सामने आई। जिलाधिकारी ने दोनों मामलों को अगले दिन होने वाली जनपद स्तरीय ऑनलाइन बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी के समक्ष रखने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर रखने तथा सभी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्राचार्य डायट, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की वार्डन, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, एआरपी एवं एसआरजी उपस्थित रहे।1
- Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल4
- डीएम की अगुवाई में तिरंगे के सैलाब से गूंजा शाहजहांपुर1
- naaliyo ki safai hathaurha bujurg kailash nagar colony me kafi baar khne pr bhi naaliyo ki safai nhi hui1
- purane jodon ka dard ka gharelu upay video ko like karo share karo follow karo1
- तिरंगे के रंग में रंगा हरदोई, डीएम अनुनय झा की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा हरदोई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलाधिकारी अनुनय झा की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश देते हुए बढ़-चढ़कर सहभागिता की। जिलाधिकारी अनुनय झा ने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह के साथ मनाने और अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। यात्रा में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की सहभागिता ने आयोजन को भव्य बना दिया। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और भारत माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। #dmhardoi1
- सवाल यह है कि आखिर नामजद तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भी FIR दर्ज करने में देरी क्यों? #Shahjahanpur #Sindhauli #ShahjahanpurNews #UPNews #CrimeNews #MurderCase #MukeshCase #Police #FIR #UPPolice #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur #शाहजहांपुर #सिंधौली #हत्या #एफआईआर #पुलिस सवाल यह है कि आखिर नामजद तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भी FIR दर्ज करने में देरी क्यों? #Shahjahanpur #Sindhauli #ShahjahanpurNews #UPNews #CrimeNews #MurderCase #MukeshCase #Police #FIR #UPPolice #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur #शाहजहांपुर #सिंधौली #हत्या #एफआईआर #पुलिस1