केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के प्रयास से नमामि गंगे मिशन की पहली किश्त जारी। किसान नेता एवं प्रांतीय संरक्षक क्रांतिकारी विचार मंच उत्तर प्रदेश देवस्वरुप पटेल ने कहा कि पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद के 2 वर्ष के लगातार अथक प्रयास से आज भारत सरकार के केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन परियोजना नमामि गंगे मिशन 3 के अंतर्गत 100% केंद्रीय सहायता से संचालित होने वाली परियोजना के लिए 12. 26 करोड रुपए की पहली किस्त जारी कराई गई है पीलीभीत में मां गोमती नदी के पुर्नजीवन एवं झीलों को संभालने के लिए अविरल धारा के लिए स्वच्छता एवं सफाई के लिए और उद्गम स्थल पर बड़े स्तर पर पर्यटन स्थल बनाने के लिए लगातार आम जनता की ओर से पीलीभीत के सांसद बनने के समय से ही श्री जितिन प्रसाद को आम जनमानस एवं जनप्रतिनिधि इस कार्य के लिए मांग करते आ रहे थे जिसमें आज बड़ी सौगात मिली है मां गोमती नदी उद्गम स्थल से लेकर गोमती की धारा को अविरल एवं निर्मल करने मां गोमती उद्गम स्थल पर भव्य आरती घाट टेंपल कंपलेक्स योगास्थल हेरिटेज हब रिटेल प्लाजा आदि बनवाने के कार्य को धन जारी कराने के लिए पीलीभीत के आम जनमानस ने खुशी व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का आभार व्यक्त किया है
केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के प्रयास से नमामि गंगे मिशन की पहली किश्त जारी। किसान नेता एवं प्रांतीय संरक्षक क्रांतिकारी विचार मंच उत्तर प्रदेश देवस्वरुप पटेल ने कहा कि पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद के 2 वर्ष के लगातार अथक प्रयास से आज भारत सरकार के केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन परियोजना नमामि गंगे मिशन 3 के अंतर्गत 100% केंद्रीय सहायता से संचालित होने वाली परियोजना के लिए 12. 26 करोड रुपए की पहली किस्त जारी कराई गई है पीलीभीत में मां गोमती नदी के पुर्नजीवन एवं झीलों को संभालने के लिए अविरल धारा के लिए स्वच्छता एवं सफाई के लिए और
उद्गम स्थल पर बड़े स्तर पर पर्यटन स्थल बनाने के लिए लगातार आम जनता की ओर से पीलीभीत के सांसद बनने के समय से ही श्री जितिन प्रसाद को आम जनमानस एवं जनप्रतिनिधि इस कार्य के लिए मांग करते आ रहे थे जिसमें आज बड़ी सौगात मिली है मां गोमती नदी उद्गम स्थल से
लेकर गोमती की धारा को अविरल एवं निर्मल करने मां गोमती उद्गम स्थल पर भव्य आरती घाट टेंपल कंपलेक्स योगास्थल हेरिटेज हब रिटेल प्लाजा आदि बनवाने के कार्य को धन जारी कराने के लिए पीलीभीत के आम जनमानस ने खुशी व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का आभार व्यक्त किया है
- नमस्कार आप देख रहे हैं खबर जंक्शन बरेली न्यूज़ चैनल #वायरल वीडियो: मेडिकल स्टोर पर हंगामे का मामला, महिला ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप#1
- UPI पर जजिया टैक्स - व्यापारी लूट के खिलाफ कांग्रेस का गिफ्ट वार* खुल गई मोदी सरकार की व्यापारी विरोधी साजिश! केंद्र की भाजपा सरकार अब आपके UPI पर भी शुल्क वसूलने जा रही है! 2000 रुपये से ऊपर के हर लेन-देन पर MDR के नाम पर नया जजिया टैक्स! सोचिए, जिस UPI को भाजपा अपनी उपलब्धि बताती थी, आज उसी पर टैक्स लगाकर छोटे और मंझले व्यापारियों की कमर तोड़ी जा रही है! व्यापारी पहले ही GST और मंदी से मर रहा है, अब हर डिजिटल पेमेंट पर कटौती! और इसी के खिलाफ उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने सीधा वार किया है! प्रदेश कांग्रेस ने ऐलान किया है - कल 18 सितंबर को, प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर, प्रदेश के हर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता बाजार से 2000 से ऊपर का सामान खरीदेंगे, UPI से पेमेंट करेंगे और वो सामान BJP के सांसद, विधायक और मंत्रियों को गिफ्ट करेंगे! पीलीभीत मे कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने एकत्र होकर गिफ्ट तैयार किया,जैसे ही कार्यकर्त्ता कांग्रेस कार्यालय से बाहर निकले मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार के विरोध मे नारे बाजी की ताकि BJP नेताओं को पता चले कि UPI पर शुल्क का बोझ क्या होता है! साथ में वो बारकोड भी देंगे ताकि व्यापारी जान सके कि उनके हक के लिए कौन लड़ रहा है! ये गिफ्ट नहीं, ये भाजपा के मुंह पर तमाचा है! ये डिजिटल इंडिया नहीं, ये डिजिटल लूट है! बाइट:- हरप्रीत सिंह चंबा जिलाध्यक्ष कांग्रेस पीलीभीत।1
- *थाना भमोरा #bareillypolice एवं ANTF टीम बरेली की संयुक्त कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 01 अभियुक्त को 06 किलो 320 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार *थाना भमोरा #bareillypolice एवं ANTF टीम बरेली की संयुक्त कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 01 अभियुक्त को 06 किलो 320 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किए जाने के संबंध में श्रीमती अंशिका वर्मा, #SPसाउथ बरेली की बाइट।*1
- UPI शुल्क के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया UPI शुल्क के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया पीलीभीत। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र होकर UPI भुगतान व्यवस्था में प्रस्तावित शुल्क को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नए शुल्क ढांचे से व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के माध्यम से प्रधानमंत्री को 2,100 रुपये का उपहार भेजने की बात कही। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि यह राशि प्रतीकात्मक रूप से यह संदेश देने के लिए दी जानी थी कि UPI से जुड़े शुल्क में बढ़ोतरी से व्यापारी और आमजन प्रभावित होंगे। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुल्क व्यवस्था के विरोध में नारेबाजी की। कांग्रेस का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने पुलिस और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। जिला कांग्रेस प्रवक्ता हेमन्त मिश्रा एडवोकेट ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता ऐसी कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं और UPI शुल्क को लेकर पार्टी का विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शुल्क वापस लिए जाने तक कांग्रेस सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी। प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार, एआईसीसी सदस्य ईश्वर दयाल पासवान, पीसीसी सदस्य यूसुफ मलिक व अनवर अनीस, जिला उपाध्यक्ष पुष्पा गंगवार व मुनेन्द्र सक्सेना समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- भोजीपुरा में 377 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार बरेली। भोजीपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भोजीपुरा में 377 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार बरेली। भोजीपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 377 ग्राम अवैध अफीम बरामद करने का दावा किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार 17 सितंबर 2026 की रात करीब 9:22 बजे उपनिरीक्षक पवन कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान भोजू सैदपुर अंडरपास के पास सर्विस रोड पर हाईवे किनारे दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई। उनकी पहचान जाहिद उर्फ अण्ड पुत्र अली अहमद उर्फ भरू, निवासी ग्राम टाह, थाना नवाबगंज, हाल निवासी अंधी गौटिया, थाना भोजीपुरा तथा अनवर अहमद उर्फ मुन्नू पुत्र इकबाल अहमद, निवासी वार्ड नंबर-5 धौराटांडा, थाना भोजीपुरा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान जाहिद उर्फ अण्ड के कब्जे से 202 ग्राम और अनवर अहमद उर्फ मुन्नू के कब्जे से 175 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। मामले में मुकदमा अपराध संख्या 751/2026, धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना भोजीपुरा में दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश करने की बात कही है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अफीम हाईवे पर एक ट्रक वाले से खरीदी थी। पुलिस नोट के अनुसार आरोपियों ने यह भी बताया कि वे अफीम को घर ले जाकर छोटी-छोटी गोलियां बनाकर अलग-अलग स्थानों पर बेचते थे। हालांकि ट्रक चालक के नाम-पते की जानकारी होने से उन्होंने इनकार किया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जाहिद उर्फ अण्ड के खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अनवर अहमद उर्फ मुन्नू के खिलाफ भी वर्ष 2019 का एक मुकदमा दर्ज होने का उल्लेख है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पवन कुमार, हेड कांस्टेबल परमानंद, कांस्टेबल संजय सागर, प्रवीण कुमार और दवनीत कुमार शामिल रहे।2
- भमोरा में 6.320 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी बरामद बरेली। भमोरा थाना पुलिस और एएनटीएफ यूनिट बरेली की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक भमोरा में 6.320 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी बरामद बरेली। भमोरा थाना पुलिस और एएनटीएफ यूनिट बरेली की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 6 किलो 320 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक हीरो होंडा पैशन प्रो मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार 17 सितंबर 2026 को एएनटीएफ यूनिट बरेली की टीम थाना भमोरा पुलिस के साथ संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रात करीब 8:33 बजे इफको फैक्ट्री के मटेरियल गेट से पूर्व दिशा में कुछ दूरी पर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में उसकी पहचान विशाल पुत्र राजपाल सिंह, निवासी ग्राम सिसौना, थाना विशारतगंज, बरेली के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6 किलो 320 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना भमोरा में मुकदमा संख्या 387/26 के तहत धारा 8/18/29/60 एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। बरामद मोटरसाइकिल हीरो होंडा पैशन प्रो का नंबर UP25CF7896 बताया गया है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी के साथ अफीम बेचने का काम करता है। उसके अनुसार उसका साथी बरेली रेलवे स्टेशन पर झारखंड से आने वाले एक व्यक्ति से कम कीमत पर अफीम खरीदकर लाता है और दोनों मिलकर उसे अधिक कीमत पर बेचते हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह, उपनिरीक्षक तरुण कुमार, एएनटीएफ बरेली के उपनिरीक्षक विकास यादव की टीम और कांस्टेबल चैतन्य प्रकाश शामिल रहे।1
- बहेडी विधानसभा का गांव इस्लाम नगर गौटीया बना तालाब विधायक अताउर रहमान के नगर क्षेत्र का गांव इस्लाम नगर गौटीया राजनीति की भेट चडा 35 वर्ष से सडक के इन्तेज़ार मे 2027 मे क्या किस्मत बदलेगी *तालाब बनी सड़क, पानी में होकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण* *रिछा संवाददाता* *रिछा/* रिछा स्टेशन क्षेत्र के इस्लाम नगर गौटिया, मंजरा शाहपुर डाडी में सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। सड़क पर घुटने भर पानी और कीचड़ जमा है, जिससे ग्रामीणों का चलना दूभर हो गया है।हाइवे से सटा गांव होने के बाद भी सरकारी सुविधाओं से बनचित है गांव अभी कुछ दिन पहले भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के युवा प्रदेश अध्यक्ष वामिक हुसैन मिंया ने बहेड़ी एसडीएम को अवगत कराया था उसके वावजूद भी गांव के हालत जस के त बात है अगर समस्या का जल्द समाधान नही हुआ तो किसान यूनियन धरना करने को वाधित होगी ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव जीतने के बाद जनप्रतिनिधियों ने इस मंजरे की ओर मुड़कर भी नहीं देखा। आज हालत यह है कि गांव के लोग, स्कूली बच्चे और महिलाएं रोजाना पानी तथा कीचड़ में होकर गुजरने को मजबूर हैं। बाइक, साइकिल तो दूर, पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। फिसलन से आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर मिट्टी भराव और पक्के निर्माण की मांग की है।1
- यूपीआई पैमेंट पर चार्ज को लेकर पीलीभीत में कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन। पीलीभीत।यूपीआई पैमेंट पर चार्ज लिए जाने को लेकर कांग्रेस ने पीलीभीत में विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।1
- पाकिस्तान के कोहाट में मस्जिद के पास धमाका 🇵🇰💥 खैबर पख्तूनख्वा के ओल्ड पुलिस लाइंस की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान विस्फोट की खबर सामने आई है। प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक कई लोगों के मारे जाने और दर्जनों के घायल होने की सूचना है। ⚠️ हमले की जिम्मेदारी और मृतकों-घायलों की संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।1