logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नमस्कार आप देख रहे हैं खबर जंक्शन बरेली न्यूज़ चैनल #वायरल वीडियो: मेडिकल स्टोर पर हंगामे का मामला, महिला ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप#

1 hr ago
user_   ख़बर जंक्शन बरेली
ख़बर जंक्शन बरेली
Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

नमस्कार आप देख रहे हैं खबर जंक्शन बरेली न्यूज़ चैनल #वायरल वीडियो: मेडिकल स्टोर पर हंगामे का मामला, महिला ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप#

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बाबूराम धर्मशाला में श्री गणेश महोत्सव में सजा भक्ति और संस्कृति का रंगमंच बरेली में श्री गणेश महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को बाबूराम धर्मशाला में कृष्ण-सुदामा आर्ट ग्रुप द्वारा विशेष सांस्कृतिक एवं भव्य झांकियों का कार्यक्रम सायं 9 बजे प्रस्तुत किया गया। जिसमें भगवान श्री गणेश की भक्ति, भारतीय संस्कृति और धार्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। पूरा वातावरण मंगलमय हो गया। आज धर्मशाला प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया गया उसमें सभी भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान गणेश जी का आशीर्वाद लिया कमेटी के सदस्य गगन मेहरोत्रा एवं पवन बाजपेई ने कहा बरेली में श्री गणेश महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है हर घर में गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा माहौल गणेश ममय हो गया है। जिसके लिए महोत्सव के संस्थापक अनिल पाटील की पहल और समर्पण इस आयोजन को विशेष पहचान दे रहा है महाराष्ट्र से आकर गणेश महोत्सव की परंपरा एवं भक्ति-संस्कृति को बरेली की धरती पर जीवंत करने में उनकी भूमिका सराहनीय है। उनके प्रयासों से यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम न रहकर सनातन धर्म के एवं अपने इष्ट देवता के प्रति आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकजुटता का उत्सव बनता दिखाई दे रहा है। बरेली में जगह-जगह पंडाल सजाकर बरेली वासी श्री गणेश महोत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम से कर रहे हैं लाखों घरों में भगवान गणेश जी की आराधना हो रही है जिससे प्रतीत होता है बरेली का युवा इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है पूरे सप्ताह पूजा पाठ में मग्न होकर अपनी परंपराओं को विकसित कर रहा है युवा वर्ग द्वारा अपनी धार्मिक संस्कृति एवं सनातन धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करने का उत्सव मना कर सभी के दिलों में आस्था निर्माण करने का काम किया जा रहा है अनिल पाटिल जी ने महाराष्ट्र के इस त्यौहार को बरेली के घर -घर तक पहुंचाया है। श्री गणेश महोत्सव के संस्थापक अध्यक्ष अनिल पाटिल ने कहा मैं एक सेवक हूं श्री गणेश जी की कृपा से मुझे सेवा करने का मौका मिल गया मुझे अपनी सनातन धर्म की धार्मिक परंपराओं को घरो-घरों तक पहुंचाने का मौका मिला मैं अपने आराध्य देवत गणपति बप्पा की कृपा से और उनकी दैविक शक्ति से उनके आशीर्वाद से यह सब कर रहा हूं और यह सब करने का मुझे मौका मिल रहा है मैं आगे भी गणपति जी की कृपा से इस उत्सव को हर घर तक पहुंचाने का काम करूंगा संगठन के महामंत्री अविनाश पाटील ने बताया आज शाम श्री कृष्णा सुदामा आर्ट ग्रुप की ओर से विशेष झांकियां का आयोजन किया गया। इसके पश्चात उत्तर प्रदेश सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन के महानगर अध्यक्ष संजीव अग्रवाल जी जिला अध्यक्ष सुशील बंसल जी व अन्य सभी पदाधिकारी एवं सदस्य ने मिलकर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी का पूजन किया भगवान गणेश जी का आशीर्वाद लिया सभी व्यापारियों के लिए मंगल कामना की। संस्था के सदस्य मंगेश कदम ने बताया 19 तारीख को शाम को 7:00 बजे से बाबूराम धर्मशाला श्री गणेश जी के पंडाल में इंडियन डांस एकेडमी के द्वारा छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा मनमोहन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा एवं सामाजिक व्यापारिक बधुओं का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा सारजेराव पाटील ने बताया 20 तारीख को श्री सिद्धिविनायक गणपति बप्पा की विशाल प्रतिमा का भव्य शोभायात्रा निकालकर विसर्जन किया जाएगा साप्ताहिक चल रहे महोत्सव का समापन होगा शोभायात्रा में दहीहंडी उत्सव मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा संस्था के सदस्य नाना साहब गाडे ने बताया आज के इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुशील बंसल महानगर अध्यक्ष संजीव अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष सुदेश अग्रवाल महामंत्री राहुल रस्तोगी उपाध्यक्ष राजेश रस्तोगी बबलू पटवा राजीव अग्रवाल भूपेश अग्रवाल सौरव अग्रवाल अमित रस्तोगी विनोद रस्तोगी संजय रस्तोगी दयाशंकर वर्मा विनोद वर्मा बालाजी ज्वेलर्स के स्वामी उमेश वर्मा मनीष अग्रवाल प्रमोद मराठा दशरथ मराठा विजय मराठा सौरभ मराठा संजय मराठा दत्ता मराठा आदि लोग उपस्थित रहे।
    1
    बाबूराम धर्मशाला में श्री गणेश महोत्सव में सजा भक्ति और संस्कृति का रंगमंच
बरेली में श्री गणेश महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को बाबूराम धर्मशाला में कृष्ण-सुदामा आर्ट ग्रुप द्वारा विशेष सांस्कृतिक एवं भव्य झांकियों का कार्यक्रम सायं 9 बजे प्रस्तुत किया गया। जिसमें भगवान श्री गणेश की भक्ति, भारतीय संस्कृति और धार्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। पूरा वातावरण मंगलमय हो गया। आज धर्मशाला प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया गया उसमें सभी भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान गणेश जी का आशीर्वाद लिया
कमेटी के सदस्य गगन मेहरोत्रा एवं पवन बाजपेई ने कहा बरेली में श्री गणेश महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है हर घर में गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा माहौल गणेश ममय हो गया है। जिसके लिए महोत्सव के संस्थापक अनिल पाटील की पहल और समर्पण इस आयोजन को विशेष पहचान दे रहा है  महाराष्ट्र से आकर गणेश महोत्सव की परंपरा एवं भक्ति-संस्कृति को बरेली की धरती पर जीवंत करने में उनकी भूमिका सराहनीय है। उनके प्रयासों से यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम न रहकर सनातन धर्म के एवं अपने इष्ट देवता के प्रति आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकजुटता का उत्सव बनता दिखाई दे रहा है। बरेली में जगह-जगह पंडाल सजाकर बरेली वासी श्री गणेश महोत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम से कर रहे हैं लाखों घरों में भगवान गणेश जी की आराधना हो रही है जिससे प्रतीत होता है बरेली का युवा इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है पूरे सप्ताह पूजा पाठ में मग्न होकर अपनी परंपराओं को विकसित कर रहा है युवा वर्ग द्वारा अपनी धार्मिक संस्कृति एवं सनातन धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करने का उत्सव मना कर सभी के दिलों में आस्था निर्माण करने का काम किया जा रहा है अनिल पाटिल जी ने महाराष्ट्र के इस त्यौहार को बरेली के घर -घर तक पहुंचाया है। श्री गणेश महोत्सव के संस्थापक अध्यक्ष अनिल पाटिल ने कहा मैं एक सेवक हूं श्री गणेश जी की कृपा से मुझे सेवा करने का मौका मिल गया मुझे अपनी सनातन धर्म की धार्मिक परंपराओं को घरो-घरों तक पहुंचाने का मौका मिला मैं अपने आराध्य देवत गणपति बप्पा की कृपा से और उनकी दैविक शक्ति से उनके आशीर्वाद से यह सब कर रहा हूं और यह सब करने का मुझे मौका मिल रहा है मैं आगे भी गणपति जी की कृपा से इस उत्सव को हर घर तक पहुंचाने का काम करूंगा संगठन के महामंत्री अविनाश पाटील ने बताया आज शाम  श्री कृष्णा सुदामा आर्ट ग्रुप की ओर से विशेष झांकियां का आयोजन किया गया।
इसके पश्चात उत्तर प्रदेश सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन के महानगर अध्यक्ष संजीव अग्रवाल जी जिला अध्यक्ष सुशील बंसल जी व अन्य सभी पदाधिकारी एवं सदस्य ने मिलकर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी का पूजन किया भगवान गणेश जी का आशीर्वाद लिया सभी व्यापारियों के लिए मंगल कामना की। संस्था के सदस्य मंगेश कदम ने बताया 19 तारीख को शाम को 7:00 बजे से बाबूराम धर्मशाला श्री गणेश जी के पंडाल में इंडियन डांस एकेडमी के द्वारा छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा मनमोहन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा एवं सामाजिक व्यापारिक बधुओं का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा सारजेराव पाटील ने बताया 20 तारीख को श्री सिद्धिविनायक गणपति बप्पा की विशाल प्रतिमा का भव्य शोभायात्रा निकालकर विसर्जन किया जाएगा साप्ताहिक चल रहे महोत्सव का समापन होगा शोभायात्रा में दहीहंडी उत्सव मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा संस्था के सदस्य नाना साहब गाडे ने  बताया आज के इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुशील बंसल महानगर अध्यक्ष संजीव अग्रवाल प्रदेश  उपाध्यक्ष सुदेश अग्रवाल महामंत्री राहुल रस्तोगी उपाध्यक्ष राजेश रस्तोगी बबलू पटवा राजीव अग्रवाल भूपेश अग्रवाल सौरव अग्रवाल अमित रस्तोगी विनोद रस्तोगी संजय रस्तोगी दयाशंकर वर्मा विनोद वर्मा बालाजी ज्वेलर्स के स्वामी उमेश वर्मा मनीष अग्रवाल प्रमोद मराठा दशरथ मराठा विजय मराठा सौरभ मराठा संजय मराठा दत्ता मराठा आदि लोग उपस्थित रहे।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • आप देख रहे हैं खबर जंक्शन बरेली न्यूज़ चैनल #*थाना भुता, बरेली पुलिस द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की घटना की सूचना पर शव बरामदगी, एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर की जा रही पुलिस कार्यवाही के संबंध में श्रीमती अंशिका वर्मा, #SPsouth बरेली की बाइट।#
    1
    आप देख रहे हैं खबर जंक्शन बरेली न्यूज़ चैनल
#*थाना भुता, बरेली पुलिस द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की घटना की सूचना पर शव बरामदगी, एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर की जा रही पुलिस कार्यवाही के संबंध में श्रीमती अंशिका वर्मा, #SPsouth बरेली की बाइट।#
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    44 min ago
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली के निर्देशन में मानुष पारीक पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली द्वारा जुलूस-ए-गौसिया के दृष्टिगत आयजकों *प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 18.09.2026* *जनपद बरेली।* *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली महोदय के निर्देशन में श्री मानुष पारीक पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली द्वारा जुलूस-ए-गौसिया के दृष्टिगत आयजकों व अंजुमन के साथ गोष्ठी की गयी।* आज दिनांक 18.09.2026 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली के निर्देशन में श्री मानुष पारीक, पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली एवं श्री आशुतोष शिवम, ASP/CO City-3rd द्वारा *आगामी जुलूस-ए-गौसिया के दृष्टिगत थाना बारादरी परिसर में जुलूस के आयोजकों एवं विभिन्न अंजुमनों के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।* गोष्ठी के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी आदेश-निर्देशों से सभी आयोजकों एवं अंजुमनों को अवगत कराया गया। साथ ही *जुलूस को निर्धारित समय एवं निर्धारित रूट से ही निकालने तथा जुलूस के दौरान निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।* बैठक में *आयोजकों द्वारा भी सभी संबंधित अंजुमनों से अपील की गई कि जुलूस में डीजे का प्रयोग नहीं किया जाएगा तथा जुलूस को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से निर्धारित मार्ग एवं समय के अनुसार निकाला जाएगा।* पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी आयोजकों एवं अंजुमनों से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
    1
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली के निर्देशन में मानुष पारीक पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली द्वारा जुलूस-ए-गौसिया के दृष्टिगत आयजकों
*प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 18.09.2026*
*जनपद बरेली।*
*श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली महोदय के निर्देशन में श्री मानुष पारीक पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली द्वारा जुलूस-ए-गौसिया के दृष्टिगत आयजकों व अंजुमन के साथ गोष्ठी की गयी।* 
आज दिनांक 18.09.2026 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली के निर्देशन में श्री मानुष पारीक, पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली एवं श्री आशुतोष शिवम, ASP/CO City-3rd द्वारा *आगामी जुलूस-ए-गौसिया के दृष्टिगत थाना बारादरी परिसर में जुलूस के आयोजकों एवं विभिन्न अंजुमनों के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।*
गोष्ठी के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी आदेश-निर्देशों से सभी आयोजकों एवं अंजुमनों को अवगत कराया गया। साथ ही *जुलूस को निर्धारित समय एवं निर्धारित रूट से ही निकालने तथा जुलूस के दौरान निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।*
बैठक में *आयोजकों द्वारा भी सभी संबंधित अंजुमनों से अपील की गई कि जुलूस में डीजे का प्रयोग नहीं किया जाएगा तथा जुलूस को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से निर्धारित मार्ग एवं समय के अनुसार निकाला जाएगा।*
पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी आयोजकों एवं अंजुमनों से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
    user_शाहबुद्दीन
    शाहबुद्दीन
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • भोजीपुरा में 377 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार बरेली। भोजीपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भोजीपुरा में 377 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार बरेली। भोजीपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 377 ग्राम अवैध अफीम बरामद करने का दावा किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार 17 सितंबर 2026 की रात करीब 9:22 बजे उपनिरीक्षक पवन कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान भोजू सैदपुर अंडरपास के पास सर्विस रोड पर हाईवे किनारे दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई। उनकी पहचान जाहिद उर्फ अण्ड पुत्र अली अहमद उर्फ भरू, निवासी ग्राम टाह, थाना नवाबगंज, हाल निवासी अंधी गौटिया, थाना भोजीपुरा तथा अनवर अहमद उर्फ मुन्नू पुत्र इकबाल अहमद, निवासी वार्ड नंबर-5 धौराटांडा, थाना भोजीपुरा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान जाहिद उर्फ अण्ड के कब्जे से 202 ग्राम और अनवर अहमद उर्फ मुन्नू के कब्जे से 175 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। मामले में मुकदमा अपराध संख्या 751/2026, धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना भोजीपुरा में दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश करने की बात कही है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अफीम हाईवे पर एक ट्रक वाले से खरीदी थी। पुलिस नोट के अनुसार आरोपियों ने यह भी बताया कि वे अफीम को घर ले जाकर छोटी-छोटी गोलियां बनाकर अलग-अलग स्थानों पर बेचते थे। हालांकि ट्रक चालक के नाम-पते की जानकारी होने से उन्होंने इनकार किया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जाहिद उर्फ अण्ड के खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अनवर अहमद उर्फ मुन्नू के खिलाफ भी वर्ष 2019 का एक मुकदमा दर्ज होने का उल्लेख है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पवन कुमार, हेड कांस्टेबल परमानंद, कांस्टेबल संजय सागर, प्रवीण कुमार और दवनीत कुमार शामिल रहे।
    2
    भोजीपुरा में 377 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बरेली। भोजीपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
भोजीपुरा में 377 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बरेली। भोजीपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 377 ग्राम अवैध अफीम बरामद करने का दावा किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार 17 सितंबर 2026 की रात करीब 9:22 बजे उपनिरीक्षक पवन कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान भोजू सैदपुर अंडरपास के पास सर्विस रोड पर हाईवे किनारे दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई। उनकी पहचान जाहिद उर्फ अण्ड पुत्र अली अहमद उर्फ भरू, निवासी ग्राम टाह, थाना नवाबगंज, हाल निवासी अंधी गौटिया, थाना भोजीपुरा तथा अनवर अहमद उर्फ मुन्नू पुत्र इकबाल अहमद, निवासी वार्ड नंबर-5 धौराटांडा, थाना भोजीपुरा के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान जाहिद उर्फ अण्ड के कब्जे से 202 ग्राम और अनवर अहमद उर्फ मुन्नू के कब्जे से 175 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। मामले में मुकदमा अपराध संख्या 751/2026, धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना भोजीपुरा में दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश करने की बात कही है।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अफीम हाईवे पर एक ट्रक वाले से खरीदी थी। पुलिस नोट के अनुसार आरोपियों ने यह भी बताया कि वे अफीम को घर ले जाकर छोटी-छोटी गोलियां बनाकर अलग-अलग स्थानों पर बेचते थे। हालांकि ट्रक चालक के नाम-पते की जानकारी होने से उन्होंने इनकार किया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जाहिद उर्फ अण्ड के खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अनवर अहमद उर्फ मुन्नू के खिलाफ भी वर्ष 2019 का एक मुकदमा दर्ज होने का उल्लेख है।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पवन कुमार, हेड कांस्टेबल परमानंद, कांस्टेबल संजय सागर, प्रवीण कुमार और दवनीत कुमार शामिल रहे।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बहेडी विधानसभा का गांव इस्लाम नगर गौटीया बना तालाब विधायक अताउर रहमान के नगर क्षेत्र का गांव इस्लाम नगर गौटीया राजनीति की भेट चडा 35 वर्ष से सडक के इन्तेज़ार मे 2027 मे क्या किस्मत बदलेगी *तालाब बनी सड़क, पानी में होकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण* *रिछा संवाददाता* *रिछा/* रिछा स्टेशन क्षेत्र के इस्लाम नगर गौटिया, मंजरा शाहपुर डाडी में सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। सड़क पर घुटने भर पानी और कीचड़ जमा है, जिससे ग्रामीणों का चलना दूभर हो गया है।हाइवे से सटा गांव होने के बाद भी सरकारी सुविधाओं से बनचित है गांव अभी कुछ दिन पहले भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के युवा प्रदेश अध्यक्ष वामिक हुसैन मिंया ने बहेड़ी एसडीएम को अवगत कराया था उसके वावजूद भी गांव के हालत जस के त बात है अगर समस्या का जल्द समाधान नही हुआ तो किसान यूनियन धरना करने को वाधित होगी ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव जीतने के बाद जनप्रतिनिधियों ने इस मंजरे की ओर मुड़कर भी नहीं देखा। आज हालत यह है कि गांव के लोग, स्कूली बच्चे और महिलाएं रोजाना पानी तथा कीचड़ में होकर गुजरने को मजबूर हैं। बाइक, साइकिल तो दूर, पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। फिसलन से आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर मिट्टी भराव और पक्के निर्माण की मांग की है।
    1
    बहेडी विधानसभा का गांव इस्लाम नगर गौटीया बना तालाब


विधायक अताउर रहमान के नगर क्षेत्र का गांव इस्लाम नगर गौटीया राजनीति की भेट चडा 35 वर्ष से सडक के इन्तेज़ार मे 2027 मे क्या किस्मत बदलेगी 
*तालाब बनी सड़क, पानी में होकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण*
*रिछा संवाददाता*
*रिछा/* रिछा स्टेशन क्षेत्र के इस्लाम नगर गौटिया, मंजरा शाहपुर डाडी में सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। सड़क पर घुटने भर पानी और कीचड़ जमा है, जिससे ग्रामीणों का चलना दूभर हो गया है।हाइवे से सटा गांव होने के बाद भी सरकारी सुविधाओं से बनचित है गांव अभी कुछ दिन पहले भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के युवा प्रदेश अध्यक्ष वामिक हुसैन मिंया ने बहेड़ी एसडीएम को अवगत कराया था उसके वावजूद भी गांव के हालत जस के त बात है अगर समस्या का जल्द समाधान नही हुआ तो किसान यूनियन धरना करने को वाधित होगी 
ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव जीतने के बाद जनप्रतिनिधियों ने इस मंजरे की ओर मुड़कर भी नहीं देखा। आज हालत यह है कि गांव के लोग, स्कूली बच्चे और महिलाएं रोजाना पानी तथा कीचड़ में होकर गुजरने को मजबूर हैं। बाइक, साइकिल तो दूर, पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। फिसलन से आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर मिट्टी भराव और पक्के निर्माण की मांग की है।
    user_भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक
    भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक
    Farmer बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Bareilly Ke Thana kila Ka mamla/ bike chori karne wale grahon ka pardafash hua/ vahan ke ala Adhikari dwara Di Gai jankari/ baikon ke giroh ka pardafash hua/ 3 bike chor char motorcyclen baramad/ Bareilly Ke Thana kila Ka mamla/ bike chori karne wale grahon ka pardafash hua/ vahan ke ala Adhikari dwara Di Gai jankari/ baikon ke giroh ka pardafash hua/ 3 bike chor char motorcyclen baramad/
    1
    Bareilly Ke Thana kila Ka mamla/
bike chori karne wale grahon ka pardafash hua/
vahan ke ala Adhikari dwara Di Gai jankari/
baikon ke giroh ka pardafash hua/
3 bike chor char motorcyclen baramad/

Bareilly Ke Thana kila Ka mamla/
bike chori karne wale grahon ka pardafash hua/
vahan ke ala Adhikari dwara Di Gai jankari/
baikon ke giroh ka pardafash hua/
3 bike chor char motorcyclen baramad/
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • नमस्कार आप देख रहे हैं खबर जंक्शन बरेली न्यूज़ चैनल #वायरल वीडियो: मेडिकल स्टोर पर हंगामे का मामला, महिला ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप#
    1
    नमस्कार आप देख रहे हैं खबर जंक्शन बरेली न्यूज़ चैनल
#वायरल वीडियो: मेडिकल स्टोर पर हंगामे का मामला, महिला ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप#
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *प्रेमिका के घर बुलाने पर रस्सी से गला घोंटकर पप्पू की हत्या,शव कट्टे मै भरकर झाड़ियां में फेंका।* प्रेमिका के घर बुलाने पर रस्सी से गला घोंटकर पप्पू की हत्या, शव कट्टे में भरकर झाड़ियों में फेंका। भुता। थाना भुता क्षेत्र में पप्पू (40) की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित राजा उर्फ रियाज की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपित ने पूछताछ में बताया कि 11 सितंबर की रात नरगिस के घर पर पप्पू की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई। इसके बाद शव को हरे रंग के कट्टे में भरकर मोटरसाइकिल से मिर्जापुर भट्ठे के पास नहर की झाड़ियों में फेंक दिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बताई जा रही मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार के मुताबिक, पप्पू की पत्नी नरगिस ने 15 सितंबर को पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अगले दिन 16 सितंबर को उसने राजा उर्फ रियाज पुत्र सलीम निवासी फैजनगर के खिलाफ पति की हत्या किए जाने की तहरीर दी। पुलिस ने राजा उर्फ रियाज को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में वह पुलिस को गुमराह करता रहा। कड़ाई से पूछताछ के बाद उसने घटना के संबंध में जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार राजा उर्फ रियाज ने पूछताछ में बताया कि 11 सितंबर की रात वह नरगिस के घर पहुंचा था। उसके कथन के अनुसार नरगिस ने पप्पू के पैर पकड़े और इसके बाद रस्सी का फंदा डालकर उसकी हत्या कर दी गई। शव को हरे रंग के कट्टे में भरकर मोटरसाइकिल से मिर्जापुर भट्ठे के पास नहर की झाड़ियों में फेंक दिया गया। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस पप्पू की पत्नी नरगिस और राजा उर्फ रियाज को लेकर बताए गए स्थान पर पहुंची। वहां झाड़ियों से शव बरामद किया गया। सूचना पर फील्ड यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक राजा उर्फ रियाज ने नरगिस से करीब चार वर्ष से प्रेम संबंध होने की बात भी बताई है। मामले में पुलिस हत्या के कारणों और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। मृतक पप्पू पुत्र सुल्तान चार भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी उम्र करीब 40 वर्ष थी। वहीं राजा उर्फ रियाज पुत्र सलीम की उम्र करीब 25 वर्ष है और वह अविवाहित है। पुलिस की कार्रवाई और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    4
    *प्रेमिका के घर बुलाने पर रस्सी से गला घोंटकर पप्पू की हत्या,शव कट्टे मै भरकर झाड़ियां में फेंका।*
प्रेमिका के घर बुलाने पर रस्सी से गला घोंटकर पप्पू की हत्या, शव कट्टे में भरकर झाड़ियों में फेंका।
भुता। थाना भुता क्षेत्र में पप्पू (40) की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित राजा उर्फ रियाज की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपित ने पूछताछ में बताया कि 11 सितंबर की रात नरगिस के घर पर पप्पू की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई। इसके बाद शव को हरे रंग के कट्टे में भरकर मोटरसाइकिल से मिर्जापुर भट्ठे के पास नहर की झाड़ियों में फेंक दिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बताई जा रही मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार के मुताबिक, पप्पू की पत्नी नरगिस ने 15 सितंबर को पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अगले दिन 16 सितंबर को उसने राजा उर्फ रियाज पुत्र सलीम निवासी फैजनगर के खिलाफ पति की हत्या किए जाने की तहरीर दी। पुलिस ने राजा उर्फ रियाज को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में वह पुलिस को गुमराह करता रहा। कड़ाई से पूछताछ के बाद उसने घटना के संबंध में जानकारी दी।
प्रभारी निरीक्षक के अनुसार राजा उर्फ रियाज ने पूछताछ में बताया कि 11 सितंबर की रात वह नरगिस के घर पहुंचा था। उसके कथन के अनुसार नरगिस ने पप्पू के पैर पकड़े और इसके बाद रस्सी का फंदा डालकर उसकी हत्या कर दी गई। शव को हरे रंग के कट्टे में भरकर मोटरसाइकिल से मिर्जापुर भट्ठे के पास नहर की झाड़ियों में फेंक दिया गया।
आरोपित की निशानदेही पर पुलिस पप्पू की पत्नी नरगिस और राजा उर्फ रियाज को लेकर बताए गए स्थान पर पहुंची। वहां झाड़ियों से शव बरामद किया गया। सूचना पर फील्ड यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक राजा उर्फ रियाज ने नरगिस से करीब चार वर्ष से प्रेम संबंध होने की बात भी बताई है। मामले में पुलिस हत्या के कारणों और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
मृतक पप्पू पुत्र सुल्तान चार भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी उम्र करीब 40 वर्ष थी। वहीं राजा उर्फ रियाज पुत्र सलीम की उम्र करीब 25 वर्ष है और वह अविवाहित है। पुलिस की कार्रवाई और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.