logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रंगदारी मामले में व्यापार मंडल अध्यक्ष समेत तीन गिरफ्तार, 8 लाख नकद और 25 ग्राम सोना बरामद गोरखपुर। करोड़ों रुपये की कथित ठगी से जुड़े चर्चित मामले में बुधवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। पीपीगंज नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सहित तीन लोगों को रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने और जबरन वसूली करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 लाख रुपये नकद और करीब 25 ग्राम सोना बरामद करने का दावा किया है। तीनों को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह मामला करीब दो माह पहले मुंबई के स्वर्ण कारोबारी दादा साहब हांके द्वारा पीपीगंज, कैंपियरगंज और पनियरा क्षेत्र के कई सर्राफा कारोबारियों से करोड़ों रुपये के आभूषण लेकर फरार होने की घटना से जुड़ा बताया जा रहा है। इस प्रकरण में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ व्यापारियों पर सोना और नकदी जबरन वसूलने के आरोप लगाए गए थे। पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या-18 निवासी एवं सोना गलाने का कार्य करने वाले महेश श्रीरंग जाधव ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि मंगलवार सुबह जितेंद्र वर्मा उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी दुकान पर ले गया, जहां व्यापार मंडल अध्यक्ष सचिन वर्मा और राज निषाद पहले से मौजूद थे। पीड़ित का आरोप है कि तीनों ने उन पर और एक अन्य व्यापारी संतोष जायसवाल पर दादा साहब हांके की मदद करने और सोना गलाने में संलिप्त होने का आरोप लगाया तथा डरा-धमकाकर उनसे 8 लाख रुपये नकद और लगभग 25 ग्राम सोना जबरन ले लिया। महेश जाधव ने दावा किया कि पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। इसके अलावा फोन कॉल रिकॉर्डिंग भी उन्होंने पुलिस को सौंपी है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह की निगरानी में पीपीगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। तहरीर के अनुसार, आरोपियों ने स्वयं को व्यापार मंडल का पदाधिकारी बताते हुए कहा कि यदि रुपये नहीं दिए गए तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवा देंगे और जान से मरवा देंगे। आरोप है कि पहले दुकान से 3.50 लाख रुपये नकद, सोने की चेन, अंगूठी और करीब 25 ग्राम सोने के आभूषण ले लिए गए। इसके बाद पीड़ित से उसके भाई, एक परिचित सर्राफा कारोबारी और घर से भी रुपये मंगवाकर कुल 8 लाख रुपये की वसूली की गई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने बुधवार तड़के सचिन वर्मा, जितेंद्र वर्मा और राज निषाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 8 लाख रुपये नकद और 25 ग्राम सोना बरामद किया गया है। तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद कुछ लोग थाने पहुंचकर दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास भी करते रहे, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज होने का हवाला देते हुए विधिक कार्रवाई जारी रखी। थानाध्यक्ष कमलेश प्रताप सिंह ने बताया कि व्यापारी की तहरीर के आधार पर रंगदारी का मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से नकदी और सोना भी बरामद हुआ है। वहीं, व्यापार मंडल अध्यक्ष सचिन वर्मा सहित सभी आरोपियों ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए इसे साजिश करार दिया है। इस चर्चित मामले को लेकर पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और सोशल मीडिया पर भी मामला तेजी से वायरल हो रहा है। उल्लेखनीय है कि सचिन वर्मा लगभग छह माह पूर्व हुए व्यापार मंडल चुनाव में अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे।

23 hrs ago
user_Rammilan kacher
Rammilan kacher
कैंपियरगंज, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पर्याप्त पेट्रोल पंप स्थापित करने की मांग, सांसद रवि किशन ने लोकसभा में उठाया मुद्दा गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने लोकसभा में नियम 377 के अधीन पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पर्याप्त संख्या में पेट्रोल पंप स्थापित किए जाने का महत्वपूर्ण विषय उठाते हुए केंद्र सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है। सांसद रवि किशन ने कहा कि लखनऊ से गाजीपुर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश को प्रदेश की राजधानी से जोड़ने वाला पूर्वांचल एक्सप्रेसवे राज्य का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और व्यस्त मार्ग है। इस एक्सप्रेसवे पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में निजी, व्यावसायिक तथा मालवाहक वाहनों का आवागमन होता है। इसके बावजूद पूरे मार्ग पर पर्याप्त संख्या में पेट्रोल पंप एवं ईंधन सुविधाओं का अभाव वाहन चालकों और यात्रियों के लिए गंभीर समस्या बना हुआ है। सांसद रवि किशन ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर यातायात की आवश्यकता एवं दूरी को ध्यान में रखते हुए उचित अंतराल पर पर्याप्त संख्या में पेट्रोल पंप स्थापित एवं संचालित कराने के लिए संबंधित तेल विपणन कंपनियों के साथ आवश्यक समन्वय कर शीघ्र कार्रवाई की जाए। इससे इस महत्वपूर्ण एक्सप्रेसवे पर आवागमन करने वाले लाखों वाहन चालकों एवं यात्रियों को निर्बाध, सुरक्षित एवं सुलभ ईंधन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
    1
    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पर्याप्त पेट्रोल पंप स्थापित करने की मांग, सांसद रवि किशन ने लोकसभा में उठाया मुद्दा

गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने लोकसभा में नियम 377 के अधीन पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पर्याप्त संख्या में पेट्रोल पंप स्थापित किए जाने का महत्वपूर्ण विषय उठाते हुए केंद्र सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है।
सांसद रवि किशन ने कहा कि लखनऊ से गाजीपुर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश को प्रदेश की राजधानी से जोड़ने वाला पूर्वांचल एक्सप्रेसवे राज्य का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और व्यस्त मार्ग है। 
इस एक्सप्रेसवे पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में निजी, व्यावसायिक तथा मालवाहक वाहनों का आवागमन होता है। इसके बावजूद पूरे मार्ग पर पर्याप्त संख्या में पेट्रोल पंप एवं ईंधन सुविधाओं का अभाव वाहन चालकों और यात्रियों के लिए गंभीर समस्या बना हुआ है।
सांसद रवि किशन ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर यातायात की आवश्यकता एवं दूरी को ध्यान में रखते हुए उचित अंतराल पर पर्याप्त संख्या में पेट्रोल पंप स्थापित एवं संचालित कराने के लिए संबंधित तेल विपणन कंपनियों के साथ आवश्यक समन्वय कर शीघ्र कार्रवाई की जाए। 
इससे इस महत्वपूर्ण एक्सप्रेसवे पर आवागमन करने वाले लाखों वाहन चालकों एवं यात्रियों को निर्बाध, सुरक्षित एवं सुलभ ईंधन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
    user_अनूप शुक्ला
    अनूप शुक्ला
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    27 min ago
  • पथरा बाजार से डिडई जाने वाला रास्ता जाम रोड बहुत बेकार इसी का धरना प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण लोग पथरा बाजार से डिडई जाने वाला रास्ता जाम रोड बहुत बेकार इसी का धरना प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण लोग बहुत दिक्कत झेलना पड़ता है इस रोड से आने-जाने में
    1
    पथरा बाजार से डिडई जाने वाला रास्ता जाम रोड बहुत बेकार इसी का धरना प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण लोग
पथरा बाजार से डिडई जाने वाला रास्ता जाम रोड बहुत बेकार इसी का धरना प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण लोग बहुत दिक्कत झेलना पड़ता है इस रोड से आने-जाने में
    user_Shivang Jaiswal
    Shivang Jaiswal
    Bansi, Siddharth Nagar•
    36 min ago
  • निचलौल ब्लाक के ग्रामसभा चटिया का ये वही जूनियर हाईस्कूल है जिसके नाम पर ग्राम रोजगार सेवक व ब्लाक तकनीकी सहायक द्वारा फर्जी तरीके से वृक्षारोपण दिखा कर मनरेगा से भुगतान कराने में लगे हुए हैं। निचलौल ब्लाक के ग्रामसभा चटिया का ये वही जूनियर हाईस्कूल है जिसके नाम पर ग्राम रोजगार सेवक व ब्लाक तकनीकी सहायक द्वारा फर्जी तरीके से वृक्षारोपण दिखा कर मनरेगा से भुगतान कराने में लगे हुए हैं।
    1
    निचलौल ब्लाक के ग्रामसभा चटिया का ये वही जूनियर हाईस्कूल है जिसके नाम पर ग्राम रोजगार सेवक व ब्लाक तकनीकी सहायक द्वारा फर्जी तरीके से वृक्षारोपण दिखा कर मनरेगा से भुगतान कराने में लगे हुए हैं। 
निचलौल ब्लाक के ग्रामसभा चटिया का ये वही जूनियर हाईस्कूल है जिसके नाम पर ग्राम रोजगार सेवक व ब्लाक तकनीकी सहायक द्वारा फर्जी तरीके से वृक्षारोपण दिखा कर मनरेगा से भुगतान कराने में लगे हुए हैं।
    user_S.P.RAWAT
    S.P.RAWAT
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • गोरखपुर: कैंट थाना प्रभारी संजय सिंह निलंबित | ABVP कार्यकर्ताओं से विवाद के बाद बड़ा एक्शन | Latest News
    1
    गोरखपुर: कैंट थाना प्रभारी संजय सिंह निलंबित | ABVP कार्यकर्ताओं से विवाद के बाद बड़ा एक्शन | Latest News
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • फरेंदा के बनकटी अस्पताल के ठीक सामने कट बंद, लोगों ने किया विरोध, दूसरे छोर पर स्थित कट चालू, ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद, प्रदर्शन के दौरान फरेंदा एसडीएम मौके पर पहुंचे, पीएनसी के कर्मचारियों ने एसडीएम से कहा यह भी कट 2 दिन में बंद करेंगे, एसडीम तुरंत जवाब दिए उन्होंने कहा कि तुम हमें टाइम दोंगे, बरहाल पीएनसी कंपनी की मनमानी ग्रामीणों में आक्रोश, दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला यह प्रमुख मार्ग कट बंद होने पर आपातकालीन जैसी स्थितियों में मरीज को 4 किलोमीटर विपरीत दिशा में जाना पड़ेगा, क्या पीएसी के कर्मचारी, केंद्र सरकार के मंत्री नितिन गडकरी सही कर रहे हैं, अब यहां के स्थानीय जनता को ठीक से जोरदार प्रदर्शन करना होगा, #Maharajganj #bankati #communityhealth #pnc #Gorakhpur #sonauli #National #Highway #authority #employe #Parinda #farenda #sdm #citizen
    1
    फरेंदा के बनकटी अस्पताल के ठीक सामने कट बंद, लोगों ने किया विरोध,

दूसरे छोर पर स्थित कट चालू, ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद,

प्रदर्शन के दौरान फरेंदा एसडीएम मौके पर पहुंचे,

पीएनसी के कर्मचारियों ने एसडीएम से कहा यह भी कट 2 दिन में बंद करेंगे,

एसडीम तुरंत जवाब दिए उन्होंने कहा कि तुम हमें टाइम दोंगे,

बरहाल पीएनसी कंपनी की मनमानी ग्रामीणों में आक्रोश, 

दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला यह प्रमुख मार्ग 

कट बंद होने पर आपातकालीन जैसी स्थितियों में मरीज को 4 किलोमीटर विपरीत दिशा में जाना पड़ेगा, 

क्या पीएसी के कर्मचारी, केंद्र सरकार के मंत्री नितिन गडकरी सही कर रहे हैं,

अब यहां के स्थानीय जनता को ठीक से जोरदार प्रदर्शन करना होगा,

#Maharajganj 
#bankati 
#communityhealth 
#pnc 
#Gorakhpur 
#sonauli #National
 #Highway
#authority 
#employe 
#Parinda 
#farenda 
#sdm
#citizen
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुरुष सहित तीन महिलाएं गिरफ्तार! #Maharajganj #police #farenda
    1
    अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुरुष सहित तीन महिलाएं गिरफ्तार!

#Maharajganj 
#police 
#farenda
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.