logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

औरैया में बदमाशों ने चलाई गोली, पुलिस ने मामला दर्ज किया औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मुहल्ला नारायणपुर पर युवक द्वारा हवाई फायरिंग की गई जिससे हड़कंप मच गया। युवक ने की गाली-गलौज भी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

4 hrs ago
user_रवि वर्मा
रवि वर्मा
Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

औरैया में बदमाशों ने चलाई गोली, पुलिस ने मामला दर्ज किया औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मुहल्ला नारायणपुर पर युवक द्वारा हवाई फायरिंग की गई जिससे हड़कंप मच गया। युवक ने की गाली-गलौज भी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ईमानदारी का हुआ सम्मान, सेवानिवृत पर समारोह पूर्वक दी गई भावपूर्ण विदाई औरैया। नगर पालिका परिषद के जलकर प्रभारी राम आसरे गुप्ता के सेवानिवृत्त होने पर पालिका सभागार में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें भावपूर्ण विदाई दी। इस अवसर पर राम आसरे गुप्ता को माल्यार्पण कर, शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने कहा कि राम आसरे गुप्ता ने अपने पूरे कार्यकाल में ईमानदारी, निष्ठा और लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सेवाएं विभाग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रही हैं और वे आने वाले कर्मचारियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे। अधिशासी अधिकारी राम आसरे कमल ने कहा कि राम आसरे गुप्ता का कार्य व्यवहार, अनुशासन और विभागीय कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने की क्षमता सराहनीय रही है। उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। भावुक होते हुए सेवानिवृत्त जलकर प्रभारी राम आसरे गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका में कार्य करते हुए जो स्नेह, सहयोग और सम्मान उन्हें मिला, वह उनके जीवन की सबसे बड़ी अमूल्य पूंजी है। उन्होंने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सफाई निरीक्षक आशीष पांडे, भाजपा नेता लल्ला शर्मा सहित नगर पालिका के तमाम कर्मचारी एवं सभासदगण उपस्थित रहे।
    1
    ईमानदारी का हुआ सम्मान, सेवानिवृत पर समारोह पूर्वक दी गई भावपूर्ण विदाई 
औरैया। नगर पालिका परिषद के जलकर प्रभारी राम आसरे गुप्ता के सेवानिवृत्त होने पर पालिका सभागार में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें भावपूर्ण विदाई दी। इस अवसर पर राम आसरे गुप्ता को माल्यार्पण कर, शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने कहा कि राम आसरे गुप्ता ने अपने पूरे कार्यकाल में ईमानदारी, निष्ठा और लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सेवाएं विभाग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रही हैं और वे आने वाले कर्मचारियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।
अधिशासी अधिकारी राम आसरे कमल ने कहा कि राम आसरे गुप्ता का कार्य व्यवहार, अनुशासन और विभागीय कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने की क्षमता सराहनीय रही है। उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
भावुक होते हुए सेवानिवृत्त जलकर प्रभारी राम आसरे गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका में कार्य करते हुए जो स्नेह, सहयोग और सम्मान उन्हें मिला, वह उनके जीवन की सबसे बड़ी अमूल्य पूंजी है। उन्होंने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सफाई निरीक्षक आशीष पांडे, भाजपा नेता लल्ला शर्मा सहित नगर पालिका के तमाम कर्मचारी एवं सभासदगण उपस्थित रहे।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मुहल्ला नारायणपुर पर युवक द्वारा हवाई फायरिंग की गई जिससे हड़कंप मच गया। युवक ने की गाली-गलौज भी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
    1
    औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के  अंतर्गत मुहल्ला नारायणपुर पर युवक द्वारा हवाई फायरिंग की गई जिससे हड़कंप मच गया। युवक ने की गाली-गलौज भी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मथुरा के बरसाना में पुलिस मुठभेड़, हत्या के प्रयास का आरोपी घायल होकर गिरफ्तार बरसाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर में वांछित अभियुक्त दबोचा 12 बोर तमंचा व कारतूस के साथ मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, CO छाता ने दी जानकारी हत्या के प्रयास में फरार आरोपी पुलिस एनकाउंटर में पकड़ा, हथियार भी बरामद मथुरा पुलिस का एक्शन मोड, मुठभेड़ में बदमाश घायल, अवैध असलहा जब्त
    1
    मथुरा के बरसाना में पुलिस मुठभेड़, हत्या के प्रयास का आरोपी घायल होकर गिरफ्तार
बरसाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर में वांछित अभियुक्त दबोचा
12 बोर तमंचा व कारतूस के साथ मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, CO छाता ने दी जानकारी
हत्या के प्रयास में फरार आरोपी पुलिस एनकाउंटर में पकड़ा, हथियार भी बरामद
मथुरा पुलिस का एक्शन मोड, मुठभेड़ में बदमाश घायल, अवैध असलहा जब्त
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • शहर के मोहल्ला नारायनपुर में रविवार शाम करीब 6 बजे उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक युवक ने सरेराह तमंचा लहराते हुए हवाई फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी की आवाज से क्षेत्र में दहशत फैल गई और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला करीब दो महीने पुराने सड़क हादसे से जुड़ा सामने आया है। उस हादसे के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता हुआ था जिसमें आरोपी पक्ष ने घायल का इलाज कराने और क्षतिग्रस्त वाहन की मरम्मत का खर्च उठाने का आश्वासन दिया था। आरोप है कि समझौते के बावजूद आरोपी ने न तो घायल का इलाज कराया और न ही वाहन की मरम्मत कराई। इसी बात को लेकर रविवार शाम आरोपी मोहल्ले में पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा।
    1
    शहर के मोहल्ला नारायनपुर में रविवार शाम करीब 6 बजे उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक युवक ने सरेराह तमंचा लहराते हुए हवाई फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी की आवाज से क्षेत्र में दहशत फैल गई और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस की शुरुआती जांच में मामला करीब दो महीने पुराने सड़क हादसे से जुड़ा सामने आया है। उस हादसे के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता हुआ था जिसमें आरोपी पक्ष ने घायल का इलाज कराने और क्षतिग्रस्त वाहन की मरम्मत का खर्च उठाने का आश्वासन दिया था।
आरोप है कि समझौते के बावजूद आरोपी ने न तो घायल का इलाज कराया और न ही वाहन की मरम्मत कराई। इसी बात को लेकर रविवार शाम आरोपी मोहल्ले में पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पत्रकारिता दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर एजूकेशनल सोसाइटी दिबियापुर द्वारा हुआ पत्रकार व शिक्षक सम्मान समारोह रिपोर्टर - सुभाष चन्द्र राणा NEWS NATION 81 औरैया/दिबियापुर। दिनांक 3 मई 2026 को पत्रकारिता दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर एजूकेशनल सोसाइटी, दिबियापुर द्वारा पत्रकार गोष्ठी एवं टेट शिक्षक सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर से आए सुशीम संघप्रिय शास्त्री जी ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य संस्था के कार्यों के प्रचार-प्रसार के साथ मीडिया कर्मियों को संस्था से जोड़ना रहा। इस दौरान उपस्थित पत्रकारों को डायरी, पेन, प्रशस्ति पत्र एवं कैलेंडर प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा संस्था के विस्तार में सहयोग देने का अनुरोध किया गया। इसके बाद पिछले छह माह से संचालित टेट शिक्षकों की टेस्ट सीरीज में सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और पेन देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य शिक्षकों से भी संस्था द्वारा चलाई जा रही निशुल्क टेस्ट सीरीज से जुड़ने का आह्वान किया गया। अंत में संस्था की ओर से सभी मीडिया कर्मियों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें जलपान ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया गया और कार्यक्रम का समापन किया गया।
    4
    पत्रकारिता दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर एजूकेशनल सोसाइटी दिबियापुर द्वारा हुआ पत्रकार व शिक्षक सम्मान समारोह रिपोर्टर - सुभाष चन्द्र राणा
NEWS NATION 81
औरैया/दिबियापुर। दिनांक 3 मई 2026 को पत्रकारिता दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर एजूकेशनल सोसाइटी, दिबियापुर द्वारा पत्रकार गोष्ठी एवं टेट शिक्षक सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर से आए सुशीम संघप्रिय शास्त्री जी ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का उद्देश्य संस्था के कार्यों के प्रचार-प्रसार के साथ मीडिया कर्मियों को संस्था से जोड़ना रहा। इस दौरान उपस्थित पत्रकारों को डायरी, पेन, प्रशस्ति पत्र एवं कैलेंडर प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा संस्था के विस्तार में सहयोग देने का अनुरोध किया गया।
इसके बाद पिछले छह माह से संचालित टेट शिक्षकों की टेस्ट सीरीज में सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और पेन देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य शिक्षकों से भी संस्था द्वारा चलाई जा रही निशुल्क टेस्ट सीरीज से जुड़ने का आह्वान किया गया।
अंत में संस्था की ओर से सभी मीडिया कर्मियों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें जलपान ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया गया और कार्यक्रम का समापन किया गया।
    user_Subhash Chandra Rana
    Subhash Chandra Rana
    पत्रकार औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • औरैया थाना कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत नारायणपुर में एक युवक द्वारा गाली-गलौज व हवाई फायरिंग करने की घटना संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा दी गई जानकारी।
    1
    औरैया थाना कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत नारायणपुर में एक युवक द्वारा गाली-गलौज व हवाई फायरिंग करने की घटना  संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा दी गई जानकारी।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by दिलीप कुमार
    1
    Post by दिलीप कुमार
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जहरीले सर्प ने युवक को डसा, हालत गम्भीर डाक्टरों ने हायर सेंटर किया रेफर औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पैगंबरपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक को जहरीले सांप ने डस लिया। पीड़ित युवक की पहचान अभिषेक पुत्र सहदेव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अभिषेक गांव से डेयरी पर दूध देने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में झाड़ियों में छिपे जहरीले सर्प ने उसे अचानक डस लिया। सांप के काटते ही युवक की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी और वह तड़पने लगा। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल उसे शहर के 50 सैया हॉस्पिटल ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, परंतु हालत में सुधार न होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए इटावा स्थित सैफई मिनी पीजीआई रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है और परिजनों में घबराहट का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में झाड़ियों की सफाई कराने और लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
    1
    जहरीले सर्प ने युवक को डसा, हालत गम्भीर डाक्टरों ने हायर सेंटर किया रेफर
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पैगंबरपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक को जहरीले सांप ने डस लिया। पीड़ित युवक की पहचान अभिषेक पुत्र सहदेव के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार अभिषेक गांव से डेयरी पर दूध देने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में झाड़ियों में छिपे जहरीले सर्प ने उसे अचानक डस लिया। सांप के काटते ही युवक की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी और वह तड़पने लगा।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल उसे शहर के 50 सैया हॉस्पिटल ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, परंतु हालत में सुधार न होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए इटावा स्थित सैफई मिनी पीजीआई रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है और परिजनों में घबराहट का माहौल है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में झाड़ियों की सफाई कराने और लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बलरामपुर: आम आदमी पार्टी के नेताओं ने स्मार्ट बिजली मीटर में आ रही खामियों और बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन अंजनी श्रीवास्तव के नेतृत्व में पूर्व सांसद प्रत्याशी युगल किशोर शुक्ल के सहयोग से तहसीलदार सदर अभिनव सिंह चौहान को सौंपा गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि स्मार्ट मीटर के कारण उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, गलत रीडिंग और मनमानी बिलिंग से आम जनता परेशान है। नेताओं ने कहा कि पहले जहां बिजली बिल कम आता था, अब वह कई गुना बढ़ गया है, जिससे लोगों में आक्रोश है। आप नेताओं ने स्मार्ट मीटर योजना की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी अधिकारियों व कंपनियों पर कार्रवाई करने और आम उपभोक्ताओं व किसानों को राहत देने की मांग की है। इस दौरान कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    बलरामपुर: आम आदमी पार्टी के नेताओं ने स्मार्ट बिजली मीटर में आ रही खामियों और बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन अंजनी श्रीवास्तव के नेतृत्व में पूर्व सांसद प्रत्याशी युगल किशोर शुक्ल के सहयोग से तहसीलदार सदर अभिनव सिंह चौहान को सौंपा गया।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि स्मार्ट मीटर के कारण उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, गलत रीडिंग और मनमानी बिलिंग से आम जनता परेशान है। नेताओं ने कहा कि पहले जहां बिजली बिल कम आता था, अब वह कई गुना बढ़ गया है, जिससे लोगों में आक्रोश है।
आप नेताओं ने स्मार्ट मीटर योजना की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी अधिकारियों व कंपनियों पर कार्रवाई करने और आम उपभोक्ताओं व किसानों को राहत देने की मांग की है। इस दौरान कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.