रोटरी क्लब बेलाज व सिटी ने छात्राओं को किया जागरूक, बांटे सैनिटरी पैड विद्या भारती स्कूल में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित। नारनौल। रोटरी क्लब नारनौल बेलाज एवं रोटरी क्लब नारनौल सिटी द्वारा सोमवार को निजामपुर स्थित विद्या भारती पब्लिक स्कूल में छात्राओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं को सैनिटरी पैड वितरित किए गए तथा उन्हें मासिक धर्म से जुड़ी आवश्यक जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय उप चेयरपर्सन एवं कार्यक्रम इंचार्ज डॉ. ऊषा यादव ने की। रोटरी क्लब बेलाज की प्रधान निर्मल जिंदल ने अन्य सदस्यों के साथ मिलकर छात्राओं को सैनिटरी पैड वितरित किए। इस अवसर पर प्रधान निर्मल जिंदल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मासिक धर्म महिलाओं के शरीर की एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है और इसे लेकर किसी प्रकार की झिझक या संकोच नहीं रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि संक्रमण और बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छता बनाए रखना तथा सैनिटरी पैड का नियमित उपयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित खानपान और स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी के महत्व के बारे में भी जागरूक किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की किशोरियों को मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों और शर्म से बाहर निकालकर उन्हें आत्मविश्वासी एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना रहा। विद्यालय प्रशासन एवं छात्राओं ने रोटरी क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें अपनी सेहत के प्रति सजग बनने के लिए प्रेरित करते हैं। रोटरी क्लब नारनौल बेलाज की सचिव एवं प्रोजेक्ट इंचार्ज डॉ. ऊषा यादव ने कहा कि भविष्य में भी महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर निर्मल जिंदल, डॉ. ऊषा यादव, सत्यभामा मित्तल, नीलम चौधरी, मुकेश कुमारी यादव, गीतांजलि चौधरी, सुचेता गोगिया, इंदु गुप्ता, संगीता शर्मा, बबीता गुप्ता, प्रियंका संघी तथा विद्यालय एमडी रविंद्रा यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- नई दिल्ली में केंद्रीय बल कर्मचारियों के लिए एम्स अस्पताल में एक विशेष विंग का उद्घाटन किया गया है। अब केंद्रीय बल के जवान और दिल्ली पुलिस के कर्मी भी यहाँ अपना इलाज करवा सकेंगे।1
- महेंद्रगढ़ जिले में धूमधाम से मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, शिव स्तुति की रही गूंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ के तट से दिया दुनिया को संदेश कुरुक्षेत्र से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया संबोधित1
- जिला में धूमधाम से मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, शिव स्तुति की रही गूंज ऐतिहासिक नगरी नारनौल सहित जिला महेंद्रगढ़ में आज शिवमय और भक्ति के रंग में सराबोर रहा। श्री सोमनाथ मंदिर के वर्तमान स्वरूप की प्राण-प्रतिष्ठा के 75 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का भव्य आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आगाज सुबह श्री गोपाल गौशाला स्थित श्री श्याम मंदिर से एक विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ। उसके बाद मोडावाला मंदिर में जलाभिषेक हुआ। इस मौके पर नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। इस मौके पर लाइव टेलीकास्ट के जरिए सोमनाथ के तट से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को संदेश दिया। वहीं इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र से संबोधित किया। सबसे पहले सुबह उपायुक्त अनुपमा अंजली ने स्वयं पवित्र कलश उठाकर इस यात्रा का नेतृत्व किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक भी मौजूद रहे। शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई यह कलश यात्रा जब मोडावाला मंदिर पहुंची, तो समूचा वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर नागरिकों ने सूचना, जनसंपर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग द्वारा लगाई गई विशेष प्रदर्शनी को देखा। इस प्रदर्शनी में सोमनाथ के ऋग्वैदिक काल से लेकर वर्तमान तक के एक हजार वर्षों के संघर्ष और पुनरुत्थान की जीवंत गाथा को दिखाया गया। प्रदर्शनी में पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सतयुग के स्वर्ण मंदिर से लेकर कलयुग के वर्तमान पाषाण मंदिर तक के सफर को बखूबी दर्शाया गया। कैलाश महामेरु प्रासाद शैली की वास्तुकला और सरदार वल्लभभाई पटेल के संकल्पों को दर्शाते चित्रों ने दर्शकों में राष्ट्र गौरव की भावना का संचार किया। इस मौके पर सोमनाथ पर्व से संबंधित बेहतरीन रंगोली भी तैयार की गई।1
- अलवर के सोडावास में साहबी नदी के किनारे लगाए गए बरगद व पीपल के पेड़ों की सुरक्षा के लिए लगी लोहे की जाली चोरी हो गई है। पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक भावना से लगाए गए इन पेड़ों की सुरक्षा हटने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है, वहीं पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।1
- नारनौल के सरकारी अस्पताल में कथित लापरवाही के कारण एक नवजात की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि बच्चे की खराब हालत बताए जाने के बावजूद डॉक्टरों ने समय पर मदद नहीं दी। सात साल बाद बेटे की उम्मीद लगाए बैठे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं और अब उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से जांच की मांग की है।1
- अलवर के नीमराणा स्थित रोडवाल टोल प्लाजा पर ग्रामीणों ने एक बार फिर टोल वसूली के विरोध में रास्ता रोक दिया। माजरा गांव के लोगों को टोल फ्री करने की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारियों ने घंटों लंबा जाम लगाया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई। मौके पर तनावपूर्ण माहौल है और पुलिस-प्रशासन स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहा है।1
- शाहजहांपुर के गुगलकोटा स्थित FPI कंपनी में ड्यूटी पर एक गार्ड की मौत हो गई। ग्रामीणों ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना दिया, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।3
- महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में उपायुक्त अनुपमा अंजलि ने जल अभिषेक अनुष्ठान किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक, स्थानीय विधायक ओमप्रकाश यादव और अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।1