Shuru
Apke Nagar Ki App…
नदी में नहाने गये दो बच्चों की डूबकर मौत,एसडीआरएफ व अन्य लोगों ने कड़ी मशक्कत कर खोज पाये शव। बच्चों को मृत अवस्था में देखकर परिजन हुए बदहवास वहीं जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की भी आँखें हो गईं नम। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सबलपुर की दुःखद घटना
कुमार सुनील
नदी में नहाने गये दो बच्चों की डूबकर मौत,एसडीआरएफ व अन्य लोगों ने कड़ी मशक्कत कर खोज पाये शव। बच्चों को मृत अवस्था में देखकर परिजन हुए बदहवास वहीं जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की भी आँखें हो गईं नम। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सबलपुर की दुःखद घटना
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by कुमार सुनील1
- नदी में नहाने गए दो किशोर डूबे, गांव में मचा हड़कंप औरैया, अजीतमल क्षेत्र सबलपुर के मजरा टीका का नगला निवासी हिमांशु (13) और बदनपुर निवासी नितिन (15) सेंगर नदी में नहाते समय डूब गये, बताते चलें कि नितिन रिश्तेदारी में सबलपुर गांव आया था, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, सूचना पर डीएम, पुलिस अधीक्षक व गोताखोर मौके पर पहुंचे, नदी में सर्च ऑपरेशन जारी। सपा विधायक प्रदीप यादव भी मौके पर पहुंचे,2
- बकेवर में जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर गुरुवार को सैकड़ों लोगों ने थाने का घेराव किया। ब्राह्मण समाज महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण दुबे के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने दो दिन में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना स्थगित कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।1
- ग्राम सबलपुर के मजरा टीका का नगला में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव के किनारे बह रही सेंगर नदी में नहाने गए दो बालक डूब गए। इस संबंध में जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया की डेढ़ साल तक नदी में डूबे हुए दोनों किशोर के शव को बरामद कर लिया गया है।1
- औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में सेंगर नदी मे दो बच्चो की डूबने से मृत्यु हो गई। घटना को लेकर जिलाधिकारी डॉक्टर इन्द्रमणि त्रिपाठी ने दी बड़ी जानकारी।1
- औरैया _थाना अजीतमल क्षेत्र के ग्राम सबलपुर के मजरा टीका का नगला में गुरुवार शाम करीब 4 बजे दर्दनाक हादसा।* *गांव किनारे बह रही सेंगर नदी में नहाने गए दो किशोर गहरे पानी में डूबे।* *जानकारी के अनुसार डूबने वालों में हिमांशु (13) पुत्र भुवनेश पाल निवासी टीका का नगला व नितिन (15) पुत्र राकेश पाल निवासी बदनपुर के रूप में।* *नितिन रिश्तेदारी में गांव आया हुआ था, हादसे से परिवार में कोहराम।सूचना मिलते ही गांव में मचा हड़कंप, सैकड़ों ग्रामीण नदी किनारे जुटे।* *प्रशासन मौके पर मौजूद, एसडीएम व भारी पुलिस बल तैनात। गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन जारी।* *घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे समाजवादी पार्टी से दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव* *पूरे गांव में मातम का माहौल, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल। प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, फिलहाल खोजबीन जारी।* वाइट -जिलाधिकारी औरैया डा०इन्द्रमणि त्रिपाठी. वाइट -परिजन4
- थाना अजीतमल क्षेत्रांतर्गत सेंगर नदी मे दो बच्चो की डूबने से मृत्यु हो जाने के संबंध में श्रीमान जिलाधिकारी औरैया द्वारा दी गई बाइट1
- यादव जी की लव स्टोरी पर बनी फिल्म के विरोध को लेकर समाजवादी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता योगेश को पुलिस ने एहतियातन नजरबंद कर लिया है। योगेश ने सोशल मीडिया के माध्यम से 27 फरवरी को ककोर मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करने के लिए यदुवंशी समाज से अपील की थी। उन्होंने बताया था कि समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष ध्रुव यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता ककोर मुख्यालय पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगे। सोशल मीडिया पर की गई इस अपील के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने योगेश को औरैया के बबाईन चौकी क्षेत्र में नजरबंद कर दिया। गुरुवार की शाम 6 बजे इस संबंध में बबाईन चौकी इंचार्ज अरविंद सिंह ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना उसकी प्राथमिकता है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और पुलिस क्षेत्र में नजर बनाए हुए है।1