logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

समस्तीपुर शहर के ताजपुर रोड में भोला टॉकीज रेलवे फाटक संख्या 531 के कार्य प्रतिदिन जाम होने के कारण लोग हो रहे हैं परेशान ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर लोगों ने कोसा कहा कि प्रतिदिन का यही रवैया है रमजान के दिन भी लोगों को ही परेशानी शाम के वक्त रोजा तोड़ने के समय जाम में फंसे लोग मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति ने रोजा को तोड़ा जाम में फंसने के कारण देखें वीडियो रिपोर्ट गोपाल प्रसाद एसपीएन न्यूज़ लाइव समस्तीपुर बिहार

12 hrs ago
user_गोपाल प्रसाद पत्रकार
गोपाल प्रसाद पत्रकार
Samastipur, Bihar•
12 hrs ago

समस्तीपुर शहर के ताजपुर रोड में भोला टॉकीज रेलवे फाटक संख्या 531 के कार्य प्रतिदिन जाम होने के कारण लोग हो रहे हैं परेशान ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर लोगों ने कोसा कहा कि प्रतिदिन का यही रवैया है रमजान के दिन भी लोगों को ही परेशानी शाम के वक्त रोजा तोड़ने के समय जाम में फंसे लोग मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति ने रोजा को तोड़ा जाम में फंसने के कारण देखें वीडियो रिपोर्ट गोपाल प्रसाद एसपीएन न्यूज़ लाइव समस्तीपुर बिहार

More news from Bihar and nearby areas
  • *5–6 रुपये किलो बिक रहा आलू, किसान बेहाल *25 साल से आलू की खेती कर रहा हूं, इतनी कम कीमत कभी नहीं रहा- ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह* *किसान महासभा एवं माले टीम ने पीड़ित किसानों से मिल जाना खेती-किसानी का हालचाल* *बंगाल के तर्ज़ पर बिहार सरकार भी आलू की सरकारी खरीद का आर्डिनेंस जारी करें- राजदेव प्रसाद सिंह* *सरकार आलू समेत अन्य फसलों पर एमएसपी लागू करें अन्यथा आंदोलन- सुरेंद्र प्रसाद सिंह* समस्तीपुर 28 फरवरी 2026 आलू उत्पादन का हब माने जाने वाले ताजपुर एवं आसपास के पूसा, मोरबा, सरायरंजन आदि प्रखंडों में इन दिनों आलू किसानों की हालत दयनीय बनी हुई है। मंडियों में आलू की कीमत महज 5 से 6 रुपये प्रति किलो तक सिमट गई है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि इतनी कम कीमत पर बिक्री करने से खेती की लागत भी नहीं निकल पा रही है। जबकी ताजपुर समेत समस्तीपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों में इस बार आलू की पैदावार भी अच्छी नहीं हुई है। ऐसी स्थिति में कीमत कम रहना किसान, व्यापारी समेत कृषि विशेषज्ञों के भी समझ से पड़े है। बतौर गद्दीदार मंजीत कुमार सिंह, श्यामबाबू सिंह एक तो बाजार में मांग कमजोर रहने और बाहरी राज्यों से आवक बढ़ने के कारण कीमतों में भारी गिरावट आ गई है। अखिल भारतीय किसान महासभा के नेता सह आलू उत्पादक किसान ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह किसान बीज, खाद,जूताई, सिंचाई, दवाई, मजदूरी और परिवहन मिलाकर प्रति किलो लागत करीब 15 रूपये तक आती है, जबकि उन्हें 5–6 रुपये में बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। आलू उत्पादक किसान दिनेश प्रसाद सिंह ने कहा है कि वे 25 वर्षों से आलू की खेती कर रहे हैं, आज तक इतनी कम कीमत कभी नहीं रही है।मोतीपुर के आलू उत्पादक किसान राजदेव प्रसाद सिंह, रवींद्र प्रसाद सिंह, मोती लाल सिंह, फतेहपुर के मनोज कुमार सिंह, रतन सिंह, रहीमाबाद के मुंशीलाल राय, कस्बे आहर के संजीव राय, रामापुर महेशपुर के शिव कुमार सिंह आदि ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज में आलू रखने की भी सीमित क्षमता है और भंडारण शुल्क अलग से देना पड़ता है। ऐसे में छोटे और सीमांत किसान तत्काल नकदी की जरूरत के कारण कम दाम पर ही फसल बेच रहे हैं। किसानों ने सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने, बाजार हस्तक्षेप योजना लागू करने और कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत देने की मांग की है। भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह का मानना है कि यदि समय रहते सरकारी खरीद या बाजार स्थिरीकरण के उपाय नहीं किए गए, तो किसानों का रुझान अगली फसल में आलू उत्पादन से कम हो सकता है, जिसका असर आने वाले समय में बाजार पर भी पड़ेगा। अखिल भारतीय किसान महासभा एवं भाकपा माले ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपना सकते हैं। फिलहाल जिले के आलू उत्पादक किसान नुकसान और अनिश्चितता के दौर से गुजर रहे हैं। आलू उत्पादक किसान राजदेव प्रसाद सिंह ने बंगाल के तर्ज़ पर बिहार में भी आलू की सरकारी दर तय कर खरीद करने को लेकर आर्डिनेंस जारी करने की सरकार से मांग की।
    1
    *5–6 रुपये किलो बिक रहा आलू, किसान बेहाल
*25 साल से आलू की खेती कर रहा हूं, इतनी कम कीमत कभी नहीं रहा- ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह*
*किसान महासभा एवं माले टीम ने पीड़ित किसानों से मिल जाना खेती-किसानी का हालचाल*
*बंगाल के तर्ज़ पर बिहार सरकार भी आलू की सरकारी खरीद का आर्डिनेंस जारी करें- राजदेव प्रसाद सिंह*
*सरकार आलू समेत अन्य फसलों पर एमएसपी लागू करें अन्यथा आंदोलन- सुरेंद्र प्रसाद सिंह*
समस्तीपुर
28 फरवरी 2026
आलू उत्पादन का हब माने जाने वाले ताजपुर एवं आसपास के पूसा, मोरबा, सरायरंजन आदि प्रखंडों में इन दिनों आलू किसानों की हालत दयनीय बनी हुई है। मंडियों में आलू की कीमत महज 5 से 6 रुपये प्रति किलो तक सिमट गई है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि इतनी कम कीमत पर बिक्री करने से खेती की लागत भी नहीं निकल पा रही है। जबकी ताजपुर समेत समस्तीपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों में इस बार आलू की पैदावार भी अच्छी नहीं हुई है। ऐसी स्थिति में कीमत कम रहना किसान, व्यापारी समेत कृषि विशेषज्ञों के भी समझ से पड़े है।
बतौर गद्दीदार मंजीत कुमार सिंह, श्यामबाबू सिंह एक तो बाजार में मांग कमजोर रहने और बाहरी राज्यों से आवक बढ़ने के कारण कीमतों में भारी गिरावट आ गई है। अखिल भारतीय किसान महासभा के नेता सह आलू उत्पादक किसान ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह किसान बीज, खाद,जूताई, सिंचाई, दवाई, मजदूरी और परिवहन मिलाकर प्रति किलो लागत करीब 15 रूपये तक आती है, जबकि उन्हें 5–6 रुपये में बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है।
आलू उत्पादक किसान दिनेश प्रसाद सिंह ने कहा है कि वे 25 वर्षों से आलू की खेती कर रहे हैं, आज तक इतनी कम कीमत कभी नहीं रही है।मोतीपुर के आलू उत्पादक किसान राजदेव प्रसाद सिंह, रवींद्र प्रसाद सिंह, मोती लाल सिंह, फतेहपुर के मनोज कुमार सिंह, रतन सिंह, रहीमाबाद के मुंशीलाल राय, कस्बे आहर के संजीव राय, रामापुर महेशपुर के शिव कुमार सिंह आदि ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज में आलू रखने की भी सीमित क्षमता है और भंडारण शुल्क अलग से देना पड़ता है। ऐसे में छोटे और सीमांत किसान तत्काल नकदी की जरूरत के कारण कम दाम पर ही फसल बेच रहे हैं। किसानों ने सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने, बाजार हस्तक्षेप योजना लागू करने और कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत देने की मांग की है।
भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह का मानना है कि यदि समय रहते सरकारी खरीद या बाजार स्थिरीकरण के उपाय नहीं किए गए, तो किसानों का रुझान अगली फसल में आलू उत्पादन से कम हो सकता है, जिसका असर आने वाले समय में बाजार पर भी पड़ेगा।
अखिल भारतीय किसान महासभा एवं भाकपा माले ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपना सकते हैं। फिलहाल जिले के आलू उत्पादक किसान नुकसान और अनिश्चितता के दौर से गुजर रहे हैं।
आलू उत्पादक किसान राजदेव प्रसाद सिंह ने बंगाल के तर्ज़ पर बिहार में भी आलू की सरकारी दर तय कर खरीद करने को लेकर आर्डिनेंस जारी करने की सरकार से मांग की।
    user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Samastipur, Bihar•
    49 min ago
  • Post by Jan-Kranti hindi news bulletin
    1
    Post by Jan-Kranti hindi news bulletin
    user_Jan-Kranti hindi news bulletin
    Jan-Kranti hindi news bulletin
    Voice of people समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • समस्तीपुर शहर के ताजपुर रोड में भोला टॉकीज रेलवे फाटक संख्या 531 के कार्य प्रतिदिन जाम होने के कारण लोग हो रहे हैं परेशान ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर लोगों ने कोसा कहा कि प्रतिदिन का यही रवैया है रमजान के दिन भी लोगों को ही परेशानी शाम के वक्त रोजा तोड़ने के समय जाम में फंसे लोग मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति ने रोजा को तोड़ा जाम में फंसने के कारण देखें वीडियो रिपोर्ट गोपाल प्रसाद एसपीएन न्यूज़ लाइव समस्तीपुर बिहार
    1
    समस्तीपुर शहर के ताजपुर रोड में भोला टॉकीज रेलवे फाटक संख्या 531 के कार्य प्रतिदिन जाम होने के कारण लोग हो रहे हैं परेशान ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर लोगों ने कोसा कहा कि प्रतिदिन का यही रवैया है रमजान के दिन भी लोगों को ही परेशानी शाम के वक्त रोजा तोड़ने के समय जाम में फंसे लोग मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति ने रोजा को तोड़ा जाम में फंसने के कारण देखें वीडियो रिपोर्ट गोपाल प्रसाद एसपीएन न्यूज़ लाइव समस्तीपुर बिहार
    user_गोपाल प्रसाद पत्रकार
    गोपाल प्रसाद पत्रकार
    Samastipur, Bihar•
    12 hrs ago
  • उजियारपुर, समस्तीपुर - dr रेड्डी फाउंडेशन के सौजन्य से, समस्तीपुर मित्रा कृषक फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के द्वारा मशरूम उत्पादन की जानकारी स्थानीय किसानों को दी गई l सुमित कुमार ठाकुर सीएफ सहयोगी ओम प्रकाश ठाकुर ने कैसे उन्नत मसरूम उत्पादन किया जाय, उसकी जानकारी किसानों को दी गई l उपस्थित किसान शक्तिमान, विजय कुंवर, रोमी सिंह, जनार्दन कुंवर, मुकेश कुंवर इत्यादि l
    4
    उजियारपुर, समस्तीपुर - dr रेड्डी फाउंडेशन के सौजन्य से, समस्तीपुर मित्रा कृषक फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के द्वारा मशरूम उत्पादन की जानकारी स्थानीय किसानों को दी गई l सुमित कुमार ठाकुर सीएफ सहयोगी ओम प्रकाश ठाकुर ने कैसे उन्नत मसरूम उत्पादन किया जाय, उसकी जानकारी किसानों को दी गई l उपस्थित किसान शक्तिमान, विजय कुंवर, रोमी सिंह, जनार्दन कुंवर, मुकेश कुंवर इत्यादि l
    user_Shaktiman
    Shaktiman
    Farmer सराय रंजन, समस्तीपुर, बिहार•
    23 hrs ago
  • समस्तीपुर में भूकंप की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास के दौरान जिले के आठ अलग-अलग स्थानों पर काल्पनिक रूप से भूकंप आने की स्थिति बनाई गई, जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्यों का संचालन किया गया। मॉक ड्रिल शुरू होने से पूर्व सभी विभागों की टीमें पटेल मैदान में एकत्रित हुईं, जहां जिलाधिकारी (डीएम) द्वारा विस्तृत ब्रीफिंग दी गई। ब्रीफिंग के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, अग्निशमन दल और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें एंबुलेंस के साथ सायरन बजाते हुए निर्धारित स्थलों की ओर रवाना हुईं। निर्धारित स्थानों पर पहुंचकर टीमों ने मलबे में फंसे लोगों को निकालने, प्राथमिक उपचार देने और सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का अभ्यास किया। जख्मी लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कैंप में लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज किया। गंभीर रूप से घायल मरीजों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। इस दौरान आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों के बीच समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और संसाधनों के उपयोग का भी परीक्षण किया गया। प्रशासन ने बताया कि इस तरह की मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा की स्थिति में जान-माल के नुकसान को कम करना और सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करना है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि भूकंप या किसी भी आपदा की स्थिति में घबराएं नहीं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
    1
    समस्तीपुर में भूकंप की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास के दौरान जिले के आठ अलग-अलग स्थानों पर काल्पनिक रूप से भूकंप आने की स्थिति बनाई गई, जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्यों का संचालन किया गया।
मॉक ड्रिल शुरू होने से पूर्व सभी विभागों की टीमें पटेल मैदान में एकत्रित हुईं, जहां जिलाधिकारी (डीएम) द्वारा विस्तृत ब्रीफिंग दी गई। ब्रीफिंग के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, अग्निशमन दल और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें एंबुलेंस के साथ सायरन बजाते हुए निर्धारित स्थलों की ओर रवाना हुईं।
निर्धारित स्थानों पर पहुंचकर टीमों ने मलबे में फंसे लोगों को निकालने, प्राथमिक उपचार देने और सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का अभ्यास किया। जख्मी लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कैंप में लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज किया। गंभीर रूप से घायल मरीजों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।
इस दौरान आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों के बीच समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और संसाधनों के उपयोग का भी परीक्षण किया गया। प्रशासन ने बताया कि इस तरह की मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा की स्थिति में जान-माल के नुकसान को कम करना और सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करना है।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि भूकंप या किसी भी आपदा की स्थिति में घबराएं नहीं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    पत्रकार Hayaghat, Darbhanga•
    1 day ago
  • Post by मोहम्मद बिरू
    1
    Post by मोहम्मद बिरू
    user_मोहम्मद बिरू
    मोहम्मद बिरू
    बहेरी, दरभंगा, बिहार•
    17 hrs ago
  • ये जिंदगी का राज हैं प्रदूषण भगाओ आज दिनांक 27.02.2026 शुक्रवार को बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद पटना द्वारा मुजफ्फरपुर के मध्य विधालय पताही बालक, मझौली खेतल , कच्ची पक्की,शेरपुर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन चेतना अभिवार्धित करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम किया गया जिसमें सूत्रधार खगौल द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन संजय यादव के नेतृत्व में किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वायु प्रदूषण से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। स्वच्छ पारंपरिक तरीके से होली मनाने का आग्रह के साथ ही होलिका दहन में प्लास्टिक, मोबिल,किरोसीन, रबर, टायर, थर्मोकोल का प्रयोग के लिए मना किया गया। नुक्कड़ नाटक में संजय कुमार यादव, कुमकुम भारती,महावीर साह,सुनील कुमार, महेश्वर पासवान, प्रमिला देवी ने अपने अभिनय से वायु प्रदूषण से होने वाले खतरा के बारे बताया। सुनील कुमार ने ये जिंदगी का राज हैं प्रदूषण भगाओ,प्रदूषण के सब कोई भगाव हो भईया.. प्रदूषण के सब कोई भगाव हो भईया गीत के माध्यम से स्वच्छ वातावरण के लिए जागरुक किया।
    2
    ये जिंदगी का राज हैं प्रदूषण भगाओ 
आज दिनांक 27.02.2026 शुक्रवार को 
बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद पटना द्वारा मुजफ्फरपुर के मध्य विधालय पताही बालक, मझौली खेतल , कच्ची पक्की,शेरपुर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन चेतना अभिवार्धित करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम किया गया जिसमें सूत्रधार खगौल द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन संजय यादव के नेतृत्व में किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से  वायु प्रदूषण से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। स्वच्छ  पारंपरिक तरीके से होली मनाने का आग्रह के साथ ही होलिका दहन में प्लास्टिक, मोबिल,किरोसीन, रबर, टायर, थर्मोकोल का प्रयोग के लिए मना किया गया। नुक्कड़ नाटक में संजय कुमार यादव, कुमकुम भारती,महावीर साह,सुनील कुमार, महेश्वर पासवान, प्रमिला देवी ने अपने अभिनय से वायु प्रदूषण से होने वाले खतरा के बारे बताया। सुनील कुमार ने 
ये जिंदगी का राज हैं प्रदूषण भगाओ,प्रदूषण के सब कोई भगाव हो भईया.. प्रदूषण के सब कोई भगाव हो भईया गीत के माध्यम से स्वच्छ वातावरण के लिए जागरुक किया।
    user_Sabir Husain
    Sabir Husain
    Department of Social Services Sakra, Muzaffarpur•
    19 hrs ago
  • खानपुर प्रखंड में विद्यालयों का औचक निरीक्षण, कहीं खामियाँ तो कहीं सराहनीय व्यवस्था। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बच्चों को खिलाई फाइलेरिया की दवा। समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत जहांगीरपुर पंचायत में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार ने कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ विद्यालयों में कई तरह की कमियाँ सामने आईं, वहीं एक-दो विद्यालयों की वास्तविक स्थिति, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को देखकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का मन प्रसन्न हो गया। निरीक्षण के क्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जब राजकीय कृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कोठिया पहुँचे, तो विद्यालय के प्रधानाध्यापक विपिन ठाकुर द्वारा उनका स्वागत किया गया। विद्यालय की पेंटिंग, रंग-रोगन, फूलों की सजावट, कार्यालय व्यवस्था, बच्चों का शिष्टाचार एवं अनुशासन देखकर शिक्षा पदाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने मिड-डे मील (MDM) की स्थिति, रंग-रोगन, बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यालय तक पहुँचने वाले रास्ते सहित अन्य शैक्षणिक व बुनियादी सुविधाओं की गहनता से समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं मौके पर मौजूद पंचायत के मुखिया चंद्र भूषण गुप्ता ने राजकीय कृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कोठिया में RO (शुद्ध पेयजल मशीन) लगवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत के सभी विद्यालयों में बच्चों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। निरीक्षण के बाद शिक्षा विभाग द्वारा जिन विद्यालयों में कमियाँ पाई गई हैं, उन्हें शीघ्र सुधारने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।
    1
    खानपुर प्रखंड में विद्यालयों का औचक निरीक्षण, कहीं खामियाँ तो कहीं सराहनीय व्यवस्था।
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बच्चों को खिलाई फाइलेरिया की दवा।
समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत जहांगीरपुर पंचायत में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार ने कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ विद्यालयों में कई तरह की कमियाँ सामने आईं, वहीं एक-दो विद्यालयों की वास्तविक स्थिति, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को देखकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का मन प्रसन्न हो गया।
निरीक्षण के क्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जब राजकीय कृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कोठिया पहुँचे, तो विद्यालय के प्रधानाध्यापक विपिन ठाकुर द्वारा उनका स्वागत किया गया। विद्यालय की पेंटिंग, रंग-रोगन, फूलों की सजावट, कार्यालय व्यवस्था, बच्चों का शिष्टाचार एवं अनुशासन देखकर शिक्षा पदाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया।
निरीक्षण के दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने मिड-डे मील (MDM) की स्थिति, रंग-रोगन, बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यालय तक पहुँचने वाले रास्ते सहित अन्य शैक्षणिक व बुनियादी सुविधाओं की गहनता से समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वहीं मौके पर मौजूद पंचायत के मुखिया चंद्र भूषण गुप्ता ने राजकीय कृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कोठिया में RO (शुद्ध पेयजल मशीन) लगवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत के सभी विद्यालयों में बच्चों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
निरीक्षण के बाद शिक्षा विभाग द्वारा जिन विद्यालयों में कमियाँ पाई गई हैं, उन्हें शीघ्र सुधारने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।
    user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Samastipur, Bihar•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.