logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

TLM के माध्यम से पढ़ाई स्तर हुआ बेहतर ! जमुई के शिक्षक ने कहा TLM के माध्यम से पढ़ाई स्तर हुआ बेहतर ! अब सिर्फ लोगों का धरना रह गया है प्राइवेट स्कूल से भी बेहतर हो चुका है सरकारी स्कूल !

3 hrs ago
user_Reaction Bihar News
Reaction Bihar News
पत्रकार जमुई, जमुई, बिहार•
3 hrs ago

TLM के माध्यम से पढ़ाई स्तर हुआ बेहतर ! जमुई के शिक्षक ने कहा TLM के माध्यम से पढ़ाई स्तर हुआ बेहतर ! अब सिर्फ लोगों का धरना रह गया है प्राइवेट स्कूल से भी बेहतर हो चुका है सरकारी स्कूल !

More news from बिहार and nearby areas
  • लखीसराय जिला मुख्यालय धरना स्थल पर शनिवार को डीजे संचालक संघ के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया गया धरना के दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि पूर्व में भी डीजे संचालन पर प्रतिबंध लागू था और वह जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते रहे हैं।
    1
    लखीसराय जिला मुख्यालय धरना स्थल पर शनिवार को डीजे संचालक संघ के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया गया धरना के दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि पूर्व में भी डीजे संचालन पर प्रतिबंध लागू था और वह जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते रहे हैं।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by Rudal Kumar
    1
    Post by Rudal Kumar
    user_Rudal Kumar
    Rudal Kumar
    सूरजगढ़ा, लखीसराय, बिहार•
    21 hrs ago
  • भारतीय लोक चेतना पार्टी,, के सभी सदस्यों को, आमंत्रित किया गया है,, बहू भोज,, में,,, patliputra ITS ASHOK SAMRAT
    1
    भारतीय लोक चेतना पार्टी,, के सभी सदस्यों को, आमंत्रित किया गया है,,
बहू भोज,, में,,, patliputra ITS 
ASHOK SAMRAT
    user_SSDBIHARCOD108
    SSDBIHARCOD108
    Artist शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    2 hrs ago
  • घाटकुसुम्भा प्रखंड क्षेत्र में रबी फसल पर कीट प्रकोप बढ़ने से किसान चिंतित हैं। गेहूं एवं अन्य दलहनी फसलों में कीड़े लगने की शिकायत के बाद किसान पैदावार बचाने के लिए खेतों में दवा का छिड़काव करते नजर आए। शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे तक विभिन्न गांवों में किसान कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करते रहे। किसानों ने बताया कि फसल में माहू, तना छेदक एवं पत्ती काटने वाले कीटों का असर देखा जा रहा है। इसके नियंत्रण के लिए कृषि विभाग की सलाह पर इमिडाक्लोप्रिड, क्लोरपायरीफॉस तथा थायोमेथोक्साम जैसी दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। कई किसान पंपसेट एवं स्प्रे मशीन के माध्यम से दवा का छिड़काव कर रहे हैं, ताकि समय रहते फसल को नुकसान से बचाया जा सके। स्थानीय किसानों का कहना है कि यदि समय पर नियंत्रण नहीं किया गया तो उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। कृषि विशेषज्ञों ने भी किसानों को संतुलित मात्रा में दवा का प्रयोग करने तथा मौसम को ध्यान में रखकर छिड़काव करने की सलाह दी है। किसानों को उम्मीद है कि उचित प्रबंधन और दवा के प्रयोग से फसल की पैदावार में सुधार होगा और संभावित नुकसान से राहत
    1
    घाटकुसुम्भा प्रखंड क्षेत्र में रबी फसल पर कीट प्रकोप बढ़ने से किसान चिंतित हैं। गेहूं एवं अन्य दलहनी फसलों में कीड़े लगने की शिकायत के बाद किसान पैदावार बचाने के लिए खेतों में दवा का छिड़काव करते नजर आए। शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे तक विभिन्न गांवों में किसान कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करते रहे।
किसानों ने बताया कि फसल में माहू, तना छेदक एवं पत्ती काटने वाले कीटों का असर देखा जा रहा है। इसके नियंत्रण के लिए कृषि विभाग की सलाह पर इमिडाक्लोप्रिड, क्लोरपायरीफॉस तथा थायोमेथोक्साम जैसी दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। कई किसान पंपसेट एवं स्प्रे मशीन के माध्यम से दवा का छिड़काव कर रहे हैं, ताकि समय रहते फसल को नुकसान से बचाया जा सके।
स्थानीय किसानों का कहना है कि यदि समय पर नियंत्रण नहीं किया गया तो उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। कृषि विशेषज्ञों ने भी किसानों को संतुलित मात्रा में दवा का प्रयोग करने तथा मौसम को ध्यान में रखकर छिड़काव करने की सलाह दी है।
किसानों को उम्मीद है कि उचित प्रबंधन और दवा के प्रयोग से फसल की पैदावार में सुधार होगा और संभावित नुकसान से राहत
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    15 hrs ago
  • तारापुर थाना क्षेत्र के फजेलिगंज पेट्रोल पंप के समीप देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पुआल से लदा एक ओवरलोड ट्रैक्टर तेज गति से सुल्तानगंज की ओर जा रहा था, तभी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक कार पर पलट गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि अधिक भार के कारण चालक ट्रैक्टर का संतुलन नहीं संभाल सका और वाहन पलट गया। गनीमत रही कि उस समय कार में कोई सवार नहीं था, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी। दुर्घटना में कार को आंशिक क्षति पहुंची है। सूचना मिलते ही तारापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आई। पुलिस चालक की पहचान कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
    1
    तारापुर थाना क्षेत्र के फजेलिगंज पेट्रोल पंप के समीप  देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पुआल से लदा एक ओवरलोड ट्रैक्टर तेज गति से सुल्तानगंज की ओर जा रहा था, तभी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक कार पर पलट गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि अधिक भार के कारण चालक ट्रैक्टर का संतुलन नहीं संभाल सका और वाहन पलट गया। गनीमत रही कि उस समय कार में कोई सवार नहीं था, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी। दुर्घटना में कार को आंशिक क्षति पहुंची है। सूचना मिलते ही तारापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आई। पुलिस चालक की पहचान कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    16 hrs ago
  • इंद्रजीत सिन्हा। पकरीबरावां पकरीबरावां प्रखंड मुख्यालय के मोहन बीघा गांव में जनवितरण प्रणाली को लेकर लाभुकों में आक्रोश देखा जा रहा है। राशन कार्ड धारक सीबिया देवी, अशोकबा देवी, गुड़िया देवी, कंचन कुमारी, लालो देवी समेत वार्ड संख्या- 12 की वार्ड सदस्या लक्ष्मी देवी ने जनवितरण दुकानदार मोरधज कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लाभुकों ने प्रखंड आपूर्ति कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है और जांच कर कार्रवाई की मांग की है। लाभुकों का आरोप है कि डीलर द्वारा अंगूठा लगवाने के बावजूद राशन नहीं दिया जाता है। उनका कहना है कि पॉस मशीन पर अंगूठा लगाकर हाजिरी बना ली जाती है, लेकिन बाद में यह कहकर टाल दिया जाता है कि राशन खत्म हो गया है या अगली तारीख को आकर ले जाएं। इससे गरीब परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लाभुकों ने बताया कि सदस्यों की संख्या के हिसाब से अनाज नहीं दिया जाता है। इसी तरह अशोकबा देवी और गुड़िया देवी ने भी आरोप लगाया कि प्रति सदस्य निर्धारित मात्रा में राशन नहीं दिया जा रहा है। लाभुकों का कहना है कि सरकार द्वारा प्रति सदस्य तय मात्रा में अनाज देने का प्रावधान है, लेकिन डीलर अपनी मनमानी कर रहे हैं। कंचन कुमारी और लालो देवी ने तौल में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 5 किलो की जगह 4 किलो अनाज दिया जाता है। जब इस पर आपत्ति जताई जाती है तो डीलर द्वारा दुर्व्यवहार किया जाता है। साथ ही राशन कार्ड डिलीट कराने की धमकी दी जाती है। वार्ड सदस्या लक्ष्मी देवी ने कहा कि यह मामला गंभीर है और गरीबों के हक से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो लाभुकों के साथ आंदोलन करने को बाध्य होंगी। इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका। प्रशासनिक स्तर पर जांच के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी। फिलहाल लाभुकों में आक्रोश व्याप्त है और वे न्याय की मांग कर रहे हैं। दूसरी ओर, डीलर मोरधज कुमार ने सारे आरोपों को बेबुनियाद बताया। कहा उन्हें फंसाया जा रहा है।
    3
    इंद्रजीत सिन्हा। पकरीबरावां
पकरीबरावां प्रखंड मुख्यालय के मोहन बीघा गांव में जनवितरण प्रणाली को लेकर लाभुकों में आक्रोश देखा जा रहा है। राशन कार्ड धारक सीबिया देवी, अशोकबा देवी, गुड़िया देवी, कंचन कुमारी, लालो देवी समेत वार्ड संख्या- 12 की वार्ड सदस्या लक्ष्मी देवी ने जनवितरण दुकानदार मोरधज कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लाभुकों ने प्रखंड आपूर्ति कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है और जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
लाभुकों का आरोप है कि डीलर द्वारा अंगूठा लगवाने के बावजूद राशन नहीं दिया जाता है। उनका कहना है कि पॉस मशीन पर अंगूठा लगाकर हाजिरी बना ली जाती है, लेकिन बाद में यह कहकर टाल दिया जाता है कि राशन खत्म हो गया है या अगली तारीख को आकर ले जाएं। इससे गरीब परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कई लाभुकों ने बताया कि सदस्यों की संख्या के हिसाब से अनाज नहीं दिया जाता है। इसी तरह अशोकबा देवी और गुड़िया देवी ने भी आरोप लगाया कि प्रति सदस्य निर्धारित मात्रा में राशन नहीं दिया जा रहा है। लाभुकों का कहना है कि सरकार द्वारा प्रति सदस्य तय मात्रा में अनाज देने का प्रावधान है, लेकिन डीलर अपनी मनमानी कर रहे हैं।
कंचन कुमारी और लालो देवी ने तौल में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 5 किलो की जगह 4 किलो अनाज दिया जाता है।  जब इस पर आपत्ति जताई जाती है तो डीलर द्वारा दुर्व्यवहार किया जाता है। साथ ही राशन कार्ड डिलीट कराने की धमकी दी जाती है। 
वार्ड सदस्या लक्ष्मी देवी ने कहा कि यह मामला गंभीर है और गरीबों के हक से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो लाभुकों के साथ आंदोलन करने को बाध्य होंगी।
इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका। प्रशासनिक स्तर पर जांच के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी। फिलहाल लाभुकों में आक्रोश व्याप्त है और वे न्याय की मांग कर रहे हैं।
दूसरी ओर, डीलर मोरधज कुमार ने सारे आरोपों को बेबुनियाद बताया। कहा उन्हें फंसाया जा रहा है।
    user_Indrajeet Kumar Sinha
    Indrajeet Kumar Sinha
    Reporter पकड़ीबरावां, नवादा, बिहार•
    19 hrs ago
  • Post by Rajiv Ranjan
    1
    Post by Rajiv Ranjan
    user_Rajiv Ranjan
    Rajiv Ranjan
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    16 hrs ago
  • नया बाजार आर लाल कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच मैट्रिक परीक्षा हो रही आयोजित। लखीसराय। जिले में मैट्रिक वार्षिक परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गई है। इस वर्ष परीक्षा का आयोजन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा किया जा रहा है। जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर कुल 19,751 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा 25 फरवरी तक संचालित होगी।शहर के नया बाजार स्थित आर लाल कॉलेज परिसर में शुक्रवार को साइंस विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा को कदाचार मुक्त और पारदर्शी बनाने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा। छात्राओं को कॉलेज परिसर में सघन जांच के बाद प्रवेश कराया गया। प्रवेश द्वार पर महिला एवं पुरुष पुलिस बल की तैनाती की गई थी, वहीं दंडाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। केंद्र पर सीसीटीवी निगरानी, वीडियोग्राफी तथा कड़ी तलाशी की व्यवस्था की गई थी ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर रोक लगाई जा सके। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।परीक्षार्थियों ने भी अनुशासन का पालन करते हुए परीक्षा में भाग लिया
    1
    नया बाजार आर लाल कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच मैट्रिक परीक्षा हो रही आयोजित।
लखीसराय। जिले में मैट्रिक वार्षिक परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गई है। इस वर्ष परीक्षा का आयोजन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा किया जा रहा है। जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर कुल 19,751 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा 25 फरवरी तक संचालित होगी।शहर के नया बाजार स्थित आर लाल कॉलेज परिसर में शुक्रवार को साइंस विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा को कदाचार मुक्त और पारदर्शी बनाने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा।  छात्राओं को कॉलेज परिसर में सघन जांच के बाद प्रवेश कराया गया। प्रवेश द्वार पर महिला एवं पुरुष पुलिस बल की तैनाती की गई थी, वहीं दंडाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
केंद्र पर सीसीटीवी निगरानी, वीडियोग्राफी तथा कड़ी तलाशी की व्यवस्था की गई थी ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर रोक लगाई जा सके। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।परीक्षार्थियों ने भी अनुशासन का पालन करते हुए परीक्षा में भाग लिया
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by Rudal Kumar
    2
    Post by Rudal Kumar
    user_Rudal Kumar
    Rudal Kumar
    सूरजगढ़ा, लखीसराय, बिहार•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.