अंगूठा लगवाकर भी नहीं देते राशन, तौल में गड़बड़ी का आरोप दर्जनों लाभुक पहुंची आपूर्ति कार्यालय इंद्रजीत सिन्हा। पकरीबरावां पकरीबरावां प्रखंड मुख्यालय के मोहन बीघा गांव में जनवितरण प्रणाली को लेकर लाभुकों में आक्रोश देखा जा रहा है। राशन कार्ड धारक सीबिया देवी, अशोकबा देवी, गुड़िया देवी, कंचन कुमारी, लालो देवी समेत वार्ड संख्या- 12 की वार्ड सदस्या लक्ष्मी देवी ने जनवितरण दुकानदार मोरधज कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लाभुकों ने प्रखंड आपूर्ति कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है और जांच कर कार्रवाई की मांग की है। लाभुकों का आरोप है कि डीलर द्वारा अंगूठा लगवाने के बावजूद राशन नहीं दिया जाता है। उनका कहना है कि पॉस मशीन पर अंगूठा लगाकर हाजिरी बना ली जाती है, लेकिन बाद में यह कहकर टाल दिया जाता है कि राशन खत्म हो गया है या अगली तारीख को आकर ले जाएं। इससे गरीब परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लाभुकों ने बताया कि सदस्यों की संख्या के हिसाब से अनाज नहीं दिया जाता है। इसी तरह अशोकबा देवी और गुड़िया देवी ने भी आरोप लगाया कि प्रति सदस्य निर्धारित मात्रा में राशन नहीं दिया जा रहा है। लाभुकों का कहना है कि सरकार द्वारा प्रति सदस्य तय मात्रा में अनाज देने का प्रावधान है, लेकिन डीलर अपनी मनमानी कर रहे हैं। कंचन कुमारी और लालो देवी ने तौल में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 5 किलो की जगह 4 किलो अनाज दिया जाता है। जब इस पर आपत्ति जताई जाती है तो डीलर द्वारा दुर्व्यवहार किया जाता है। साथ ही राशन कार्ड डिलीट कराने की धमकी दी जाती है। वार्ड सदस्या लक्ष्मी देवी ने कहा कि यह मामला गंभीर है और गरीबों के हक से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो लाभुकों के साथ आंदोलन करने को बाध्य होंगी। इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका। प्रशासनिक स्तर पर जांच के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी। फिलहाल लाभुकों में आक्रोश व्याप्त है और वे न्याय की मांग कर रहे हैं। दूसरी ओर, डीलर मोरधज कुमार ने सारे आरोपों को बेबुनियाद बताया। कहा उन्हें फंसाया जा रहा है।
अंगूठा लगवाकर भी नहीं देते राशन, तौल में गड़बड़ी का आरोप दर्जनों लाभुक पहुंची आपूर्ति कार्यालय इंद्रजीत सिन्हा। पकरीबरावां पकरीबरावां प्रखंड मुख्यालय के मोहन बीघा गांव में जनवितरण प्रणाली को लेकर लाभुकों में आक्रोश देखा जा रहा है। राशन कार्ड धारक सीबिया देवी, अशोकबा देवी, गुड़िया देवी, कंचन कुमारी, लालो देवी समेत वार्ड संख्या- 12 की वार्ड सदस्या लक्ष्मी देवी ने जनवितरण दुकानदार मोरधज कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लाभुकों ने प्रखंड आपूर्ति कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है और जांच कर कार्रवाई की मांग की है। लाभुकों का आरोप है कि डीलर द्वारा अंगूठा लगवाने के बावजूद राशन नहीं दिया जाता है। उनका कहना है कि पॉस मशीन पर अंगूठा लगाकर हाजिरी बना ली जाती है, लेकिन बाद में यह कहकर टाल दिया जाता है कि राशन खत्म हो
गया है या अगली तारीख को आकर ले जाएं। इससे गरीब परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लाभुकों ने बताया कि सदस्यों की संख्या के हिसाब से अनाज नहीं दिया जाता है। इसी तरह अशोकबा देवी और गुड़िया देवी ने भी आरोप लगाया कि प्रति सदस्य निर्धारित मात्रा में राशन नहीं दिया जा रहा है। लाभुकों का कहना है कि सरकार द्वारा प्रति सदस्य तय मात्रा में अनाज देने का प्रावधान है, लेकिन डीलर अपनी मनमानी कर रहे हैं। कंचन कुमारी और लालो देवी ने तौल में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 5 किलो की जगह 4 किलो अनाज दिया जाता है। जब इस पर आपत्ति जताई जाती है तो डीलर द्वारा दुर्व्यवहार किया जाता है। साथ
ही राशन कार्ड डिलीट कराने की धमकी दी जाती है। वार्ड सदस्या लक्ष्मी देवी ने कहा कि यह मामला गंभीर है और गरीबों के हक से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो लाभुकों के साथ आंदोलन करने को बाध्य होंगी। इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका। प्रशासनिक स्तर पर जांच के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी। फिलहाल लाभुकों में आक्रोश व्याप्त है और वे न्याय की मांग कर रहे हैं। दूसरी ओर, डीलर मोरधज कुमार ने सारे आरोपों को बेबुनियाद बताया। कहा उन्हें फंसाया जा रहा है।
- इंद्रजीत सिन्हा। पकरीबरावां पकरीबरावां प्रखंड मुख्यालय के मोहन बीघा गांव में जनवितरण प्रणाली को लेकर लाभुकों में आक्रोश देखा जा रहा है। राशन कार्ड धारक सीबिया देवी, अशोकबा देवी, गुड़िया देवी, कंचन कुमारी, लालो देवी समेत वार्ड संख्या- 12 की वार्ड सदस्या लक्ष्मी देवी ने जनवितरण दुकानदार मोरधज कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लाभुकों ने प्रखंड आपूर्ति कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है और जांच कर कार्रवाई की मांग की है। लाभुकों का आरोप है कि डीलर द्वारा अंगूठा लगवाने के बावजूद राशन नहीं दिया जाता है। उनका कहना है कि पॉस मशीन पर अंगूठा लगाकर हाजिरी बना ली जाती है, लेकिन बाद में यह कहकर टाल दिया जाता है कि राशन खत्म हो गया है या अगली तारीख को आकर ले जाएं। इससे गरीब परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लाभुकों ने बताया कि सदस्यों की संख्या के हिसाब से अनाज नहीं दिया जाता है। इसी तरह अशोकबा देवी और गुड़िया देवी ने भी आरोप लगाया कि प्रति सदस्य निर्धारित मात्रा में राशन नहीं दिया जा रहा है। लाभुकों का कहना है कि सरकार द्वारा प्रति सदस्य तय मात्रा में अनाज देने का प्रावधान है, लेकिन डीलर अपनी मनमानी कर रहे हैं। कंचन कुमारी और लालो देवी ने तौल में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 5 किलो की जगह 4 किलो अनाज दिया जाता है। जब इस पर आपत्ति जताई जाती है तो डीलर द्वारा दुर्व्यवहार किया जाता है। साथ ही राशन कार्ड डिलीट कराने की धमकी दी जाती है। वार्ड सदस्या लक्ष्मी देवी ने कहा कि यह मामला गंभीर है और गरीबों के हक से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो लाभुकों के साथ आंदोलन करने को बाध्य होंगी। इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका। प्रशासनिक स्तर पर जांच के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी। फिलहाल लाभुकों में आक्रोश व्याप्त है और वे न्याय की मांग कर रहे हैं। दूसरी ओर, डीलर मोरधज कुमार ने सारे आरोपों को बेबुनियाद बताया। कहा उन्हें फंसाया जा रहा है।3
- Post by Kanhai chaudhary1
- घाटकुसुम्भा प्रखंड क्षेत्र में रबी फसल पर कीट प्रकोप बढ़ने से किसान चिंतित हैं। गेहूं एवं अन्य दलहनी फसलों में कीड़े लगने की शिकायत के बाद किसान पैदावार बचाने के लिए खेतों में दवा का छिड़काव करते नजर आए। शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे तक विभिन्न गांवों में किसान कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करते रहे। किसानों ने बताया कि फसल में माहू, तना छेदक एवं पत्ती काटने वाले कीटों का असर देखा जा रहा है। इसके नियंत्रण के लिए कृषि विभाग की सलाह पर इमिडाक्लोप्रिड, क्लोरपायरीफॉस तथा थायोमेथोक्साम जैसी दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। कई किसान पंपसेट एवं स्प्रे मशीन के माध्यम से दवा का छिड़काव कर रहे हैं, ताकि समय रहते फसल को नुकसान से बचाया जा सके। स्थानीय किसानों का कहना है कि यदि समय पर नियंत्रण नहीं किया गया तो उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। कृषि विशेषज्ञों ने भी किसानों को संतुलित मात्रा में दवा का प्रयोग करने तथा मौसम को ध्यान में रखकर छिड़काव करने की सलाह दी है। किसानों को उम्मीद है कि उचित प्रबंधन और दवा के प्रयोग से फसल की पैदावार में सुधार होगा और संभावित नुकसान से राहत1
- हिसुआ में जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद पर मनोज कुशवाहा निर्विरोध चुने गए संजय वर्मा , हिसुआ नवादा हिसुआ प्रखंड में जनता दल (यूनाइटेड) के प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए आयोजित निर्वाचन कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी ईश्वरी प्रसाद एवं प्रखंड पर्यवेक्षक विनय कुमार साहू की देखरेख में संपन्न कराई गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 फरवरी 2026 को सुबह 11:00 बजे से 12:30 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करने का समय तय किया गया था। निर्धारित समयावधि में प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नामांकन पत्र प्राप्त हुआ। नामांकन पत्र की विधिवत जांच की गई, जिसमें आवेदन पूर्णतः सही पाया गया। इसके उपरांत मनोज कुमार कुशवाहा को हिसुआ प्रखंड का जदयू अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। घोषणा होते ही उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर प्रखंड के कई क्रियाशील सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में महिला सदस्यों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। बैठक में नवीन सिंह, अखिलेश कुमार, कुंती देवी, मिथिलेश प्रसाद, संजय कुमार, राम सहाय महतो, शंभू प्रसाद, नीतू देवी, ललिता देवी, सुषमा देवी, भोला प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने की प्रतिबद्धता जताई।4
- करण्डे थाना पुलिस ने हंसापुर मोड़ के पास से शराब के नशे में पांच लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। करण्डे थाना अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग उक्त स्थान पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सभी को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार लोगों में करण्डे थाना क्षेत्र के मसाढ़ी गांव निवासी प्रकाश मिस्त्री तथा सिरारी थाना क्षेत्र के गगरी गांव निवासी श्रवण महतो, मुरारी महतो, अनिल यादव और सोनू कुमार शामिल हैं। पुलिस ने सभी का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।2
- शेखपुरा — अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बेगूसराय से पधारे मुख्य अतिथि स्वर्गीय सीताराम महतो उर्फ जादूगर सियाराम महतो ने सभा को संबोधित करते हुए लोगों से शिक्षित, संगठित और जागरूक बनने का आह्वान किया। कुरीतियों के प्रति किया सचेत मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में फैली अंधविश्वास, भेदभाव और कुरीतियों को दूर करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने अधिकारों को समझें और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएँ। मंचासीन वक्ताओं ने भी रखा विचार कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी समाज में व्याप्त कुरीतियों और समस्याओं से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही विकास की पहली सीढ़ी है और इसके बिना समाज का उत्थान संभव नहीं है। सावधान और सजग रहने की अपील मंच पर उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने उपस्थित जनसमूह से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह, शोषण या सामाजिक बुराइयों से सावधान रहें तथा अपने बच्चों की शिक्षा और अधिकारों पर विशेष ध्यान दें। उत्साहपूर्वक लोगों ने लिया भाग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। लोगों ने कार्यक्रम को सराहा और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम नालंदा जिला के सरमेरा प्रखंड के गोडडीह गाँव में आयोजित किया गया है.1
- dosto HR jarurat mand tk yah video share karde please 🙏1
- Post by Kanhai chaudhary1