प्रयागराज के प्रीतम नगर अर्बन फॉरेस्ट में धूमधाम से मनाया गया तीज महोत्सव 🔴 BREAKING NEWS | प्रयागराज प्रयागराज के प्रीतम नगर अर्बन फॉरेस्ट में धूमधाम से मनाया गया तीज महोत्सव प्रयागराज: प्रीतम नगर स्थित अर्बन फॉरेस्ट में तीज महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन फाउंडर श्रीमती ज्योति खरे जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए डांस, सिंगिंग, खेल-कूद प्रतियोगिता सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसका सभी ने भरपूर लुत्फ उठाया। साथ ही खाने-पीने के स्टॉल भी लगाए गए थे। इस अवसर की मुख्य अतिथि के रूप में प्रीतम नगर की पार्षद / सभासद श्रीमती सुनीता सिंह जी और भारतीय जनता पार्टी की महामंत्री प्रीतम नगर से सरोज जी मौजूद रहीं। दोनों अतिथियों का फूलों के गुलदस्ते से स्वागत किया गया l कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया और तीज के पारंपरिक गीतों पर झूला झूलते हुए त्योहार का आनंद लिया। आयोजक: श्रीमती ज्योति खरे स्थान: अर्बन फॉरेस्ट, प्रीतम नगर, प्रयागराज
प्रयागराज के प्रीतम नगर अर्बन फॉरेस्ट में धूमधाम से मनाया गया तीज महोत्सव 🔴 BREAKING NEWS | प्रयागराज प्रयागराज के प्रीतम नगर अर्बन फॉरेस्ट में धूमधाम से मनाया गया तीज महोत्सव प्रयागराज: प्रीतम नगर स्थित अर्बन फॉरेस्ट में तीज महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन फाउंडर श्रीमती ज्योति खरे जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए डांस, सिंगिंग, खेल-कूद प्रतियोगिता सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसका सभी ने भरपूर लुत्फ उठाया। साथ
ही खाने-पीने के स्टॉल भी लगाए गए थे। इस अवसर की मुख्य अतिथि के रूप में प्रीतम नगर की पार्षद / सभासद श्रीमती सुनीता सिंह जी और भारतीय जनता पार्टी की महामंत्री प्रीतम नगर से सरोज जी मौजूद रहीं। दोनों अतिथियों का फूलों के गुलदस्ते से स्वागत किया गया l कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया और तीज के पारंपरिक गीतों पर झूला झूलते हुए त्योहार का आनंद लिया। आयोजक: श्रीमती ज्योति खरे स्थान: अर्बन फॉरेस्ट, प्रीतम नगर, प्रयागराज
- प्रयागराज-कठिन सवालों पर न्यायमूर्ति डॉ.गौतम चौधरी के शानदार जवाब इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में विशेष पॉडकास्ट कठिन सवालों पर न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी के शानदार जवाब, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में विशेष पॉडकास्ट प्रयागराज। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में रविवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी का विशेष पॉडकास्ट आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के संरक्षक वीरेंद्र पाठक ने न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी से न्यायपालिका, कानून और आम लोगों से जुड़े कई महत्वपूर्ण एवं गंभीर सवाल पूछे। पॉडकास्ट के दौरान कई सवाल बेहद गंभीर और चुनौतीपूर्ण रहे। न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी ने सभी सवालों का सहज, स्पष्ट और प्रभावशाली ढंग से जवाब दिया। उन्होंने कानूनी एवं न्यायिक विषयों को सरल भाषा में समझाते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपनी बात रखी। सवाल-जवाब के दौरान न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी का अनुभव और विषयों पर उनकी गहरी समझ स्पष्ट रूप से नजर आई। कठिन सवालों पर उनके संतुलित और तर्कपूर्ण जवाब पॉडकास्ट के प्रमुख आकर्षण रहे। कार्यक्रम में पत्रकारिता और न्याय व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सार्थक संवाद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब की ओर से आयोजित यह विशेष पॉडकास्ट पत्रकारों के साथ-साथ आम लोगों के लिए भी कानून और न्यायिक व्यवस्था को समझने की दिशा में उपयोगी पहल रहा। कार्यक्रम के माध्यम से न्यायपालिका से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सीधे संवाद का अवसर मिला। उपस्थित पत्रकार साथियों ने भी पॉडकास्ट को ज्ञानवर्धक और महत्वपूर्ण अनुभव बताया।2
- हंडिया में चोरों का आतंक,घर में घुसकर लाखों का माल किया पार प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र में घर को चोरों ने बनाया निशाना। आभूषण और नकदी समेत लाखों का सामान चोरी होने की सूचना। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत,पुलिस गश्त पर उठ रहे सवाल।2
- प्रयागराज के प्रीतम नगर अर्बन फॉरेस्ट में धूमधाम से मनाया गया तीज महोत्सव 🔴 BREAKING NEWS | प्रयागराज प्रयागराज के प्रीतम नगर अर्बन फॉरेस्ट में धूमधाम से मनाया गया तीज महोत्सव प्रयागराज: प्रीतम नगर स्थित अर्बन फॉरेस्ट में तीज महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन फाउंडर श्रीमती ज्योति खरे जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए डांस, सिंगिंग, खेल-कूद प्रतियोगिता सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसका सभी ने भरपूर लुत्फ उठाया। साथ ही खाने-पीने के स्टॉल भी लगाए गए थे। इस अवसर की मुख्य अतिथि के रूप में प्रीतम नगर की पार्षद / सभासद श्रीमती सुनीता सिंह जी और भारतीय जनता पार्टी की महामंत्री प्रीतम नगर से सरोज जी मौजूद रहीं। दोनों अतिथियों का फूलों के गुलदस्ते से स्वागत किया गया l कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया और तीज के पारंपरिक गीतों पर झूला झूलते हुए त्योहार का आनंद लिया। आयोजक: श्रीमती ज्योति खरे स्थान: अर्बन फॉरेस्ट, प्रीतम नगर, प्रयागराज2
- प्रयागराज। सात दिनों की पूजा-अर्चना के बाद भावपूर्ण विदाई, गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे प्रयागराज। नैनी क्षेत्र में गणपति उत्सव के सात दिवसीय आयोजन का समापन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ हुआ। सीमा त्रिपाठी के निवास पर सात दिनों तक विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक गणपति बप्पा की स्थापना कर पूजा-अर्चना की गई। सातवें दिन विशेष पूजा, हवन एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। हवन-पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद भक्तों ने गणपति बप्पा की प्रतिमा को श्रद्धापूर्वक विदाई देते हुए विसर्जन किया। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारे लगाए। इस दौरान वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन में प्रतिमा मिश्रा, विमला, शालिनी त्रिपाठी, सुमन मिश्रा, पूनम, बेनू, सीमा, ज्योति, गीता, नेहा, सुलेखा, सुनीता, सविता, ममता मालवीय, वंदना, सुधा एवं आरती सहित अन्य महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी के सहयोग से सात दिवसीय गणपति उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। गणपति बप्पा की विदाई के दौरान श्रद्धालुओं ने उनके अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना करते हुए परिवार एवं समाज में सुख-समृद्धि, शांति और मंगल की प्रार्थना की। सात दिनों तक चले इस आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का सुंदर संगम देखने को मिला।3
- प्रयागराज में होम्योपैथिक अस्पताल के डॉक्टर पर पैसे लेकर इलाज करने का गंभीर आरोप, वीडियो वायरल प्रयागराज जिले के होम्योपैथिक अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर पर मरीजों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मरीजों का आरोप है कि डॉक्टर सरकारी अस्पताल में पैसा लेकर इलाज करते हैं।एक मरीज ने नारीबारी में तैनात डॉक्टर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वायरल वीडियो में मरीज डॉक्टर पर पैसे की मांग करने का आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहा है।मरीजों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज होना चाहिए, लेकिन डॉक्टर द्वारा पैसे लिए जाने से गरीब मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई मरीजों ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से भी की है।फिलहाल वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की जांच की मांग की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से इस मामले पर कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।शुरू ऐप इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता1
- फूलपुर तहसील में समाधान दिवस में उमड़ी भीड़, जमीन और रास्ते से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादी *फूलपुर तहसील में समाधान दिवस में उमड़ी भीड़, जमीन और रास्ते से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादी* फूलपुर,प्रयागराज। फूलपुर तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। सुबह से ही तहसील परिसर में लोगों की भीड़ देखने को मिली। कई फरियादी जमीन और रास्ते से जुड़े विवादों की शिकायत लेकर समाधान दिवस में पहुंचे और अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं। समाधान दिवस में एसीपी डॉ. अरुण पाराशर राजस्व विभाग की टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से मामलों की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान कई शिकायतों का समाधान भी किया गया, जबकि अन्य फरियादियों को जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया। जमीन पर कब्जे से संबंधित शिकायतों को लेकर एसीपी डॉ. अरुण पाराशर ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी व्यक्ति की जमीन पर अवैध कब्जा पाया जाता है तो जांच और कानून के अनुसार कार्रवाई करते हुए जमीन को कब्जामुक्त कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जायेगी।1
- जनता जब आशीर्वाद देती है तो अच्छे-अच्छे को आगे बढ़ा देती है प्रयागराज से वरिष्ठ पत्रकार राजेश सरकार सोशल मीडिया पर सांसद चंद्रशेखर का एक बयान तेजी से ट्रेंड कर रहा है जिसमें उन्होंने पार्टी के दम पर अकेले चुनाव लड़ने का दावा करते हुए जनता जनार्दन को भाग्य बदलने वाला बताया है इस वीडियो में वह यह कहते नजर आ रहे हैं की.... 2012 से पहले भाजपा की जमानत जब्त होती थी... कभी 50 सीट नहीं पाई... सांसद चंद्रशेखर आजाद1
- सुरक्षा के मद्देनजर दधिकांदो मेले में पुलिस फोर्स ने किया गश्त प्रयागराज: सुलेम सराय दधिकांदो मेले में भारी भीड़ के बीच चौकियां निकली,आम जनमानस की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा,एसीपी झूंसी अरुण पराशर पुलिस टीम और फोर्स के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया,मौके पर पुलिस के आला अधिकारी,और सिविल डिफेंस और एलआईयू की टीम भी मुस्तैद दिखी।2
- आदरणीय पत्रकारिता जगत के हमारे गुरु, प्रेरणास्रोत, संरक्षक एवं मार्गदर्शक आदरणीय पाठक सर को जन्मदिन की हार्दिक बधाई4