*कांवड़ मार्ग पर अंधेरे का वीडियो वायरल, प्रशासन के दावों की खुली पोल, जिला पंचायत प्रतिनिधि ने उठाए सवाल* *कांवड़ मार्ग पर अंधेरे का वीडियो वायरल, प्रशासन के दावों की खुली पोल, जिला पंचायत प्रतिनिधि ने उठाए सवाल* *स्याना तहसील क्षेत्र* में स्याना से ऊंचा गांव तक कांवड़ मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था न होने का मामला गरमा गया है। जिला पंचायत प्रतिनिधि राफे खान द्वारा किए गए निरीक्षण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में माकड़ी, रानापुर और गंगनहर पटरी मार्ग पर घना अंधेरा साफ दिख रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद शिव भक्तों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी जताई है। राफे खान ने प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही पर सीधे सवाल उठाए हैं। राफे खान का आरोप उन्होंने कहा कि "हर साल लाखों शिव भक्त इसी मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन कागजों पर सुविधाओं के इंतजाम दिखाए जा रहे हैं, जबकि मौके पर कोई व्यवस्था नहीं है। माकड़ी, रानापुर और नहर पटरी पर आज भी लाइट नहीं है। अंधेरे के कारण हादसों का खतरा बढ़ गया है।" राफे खान ने जिलाधिकारी बुलंदशहर और एसडीएम स्याना से मांग की है कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और 24 घंटे के भीतर पूरे मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में एसडीएम स्याना लालजी विश्वकर्मा ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने विद्युत विभाग और नगर पालिका/नगर पंचायत को तत्काल निर्देश दिए हैं। खराब लाइटें ठीक कराई जा रही हैं और जिन जगहों पर लाइट नहीं है वहां जेनसेट व अस्थायी लाइटें लगाई जाएंगी। साथ ही पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि कांवड़ मार्ग को जल्द पूरी तरह दुरुस्त कर दिया जाएगा।

- Bapi Kumar BagtiDebai, Bulandshahr😤7 hrs ago
- राकेश त्यागी के नेतृत्व में हापुड़ कांग्रेस का बड़ा काफिला बागपत पहुंचा, सत्यपाल मलिक को दी श्रद्धांजलि हापुड़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता बागपत के ग्राम हिसावदा पहुंचे और पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। राकेश त्यागी ने सत्यपाल मलिक के किसानों और जनहित के प्रति योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।1
- पौधों से मिला प्रोटीन, सेहतमंद जीवन की नई पहचान—हर दिन शरीर को दें जरूरी पोषण, फिटनेस और एक्टिव लाइफस्टाइल के लिए अपनाएं संतुलित डाइट, क्योंकि सही पोषण आज की सबसे बड़ी जरूरत है। वेजिटेबल प्रोटीन के साथ अपनी डाइट को बनाएं बेहतर, स्मार्ट और पौष्टिक, और हर दिन महसूस करें बेहतर ऊर्जा और स्वस्थ जीवनशैली। vestige प्रोटीन पाउडर आपके शारीरिक विकास के साथ साथ आपके बालों,स्किन , नेल्स, ओर आपके हड्डियों अफ्रीकी लिय विशेष उपयोगी है ,इसलिए आज ही अपनी डेली रूटीन में प्रोटीन जरूर एड करे क्योंकि जितना आपका वेट होता है उतना प्रोटीन आपको डेली चाहिए।1
- Lko Big Breaking UP CM योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस-2026 पर बुनकरों को किया सम्मानित!! लोकभवन में हथकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी का CM योगी आदित्यनाथ ने किया अवलोकन!! उत्कृष्ट बुनकरों को संत कबीर राज्यस्तरीय हथकरघा पुरस्कार मिला!! CM योगी आदित्यनाथ ने लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए!! हैंडलूम और पावरलूम योजनाओं के लाभार्थियों को मिली आर्थिक मदद!! हथकरघा उत्पादों के निर्यात बढ़ाने के लिए कई एमओयू हुए!! टाटा समूह की टनेरा समेत कई संस्थाओं से हुआ समझौता!! राकेश सचान ने CM योगी आदित्यनाथ को राधा-कृष्ण की कलाकृति भेंट की!! प्रदेश में 3 लाख से अधिक हथकरघे संचालित,राकेश सचान!! बुनकरों के सशक्तीकरण के लिए सरकार लगातार कर रही काम!! हजारों हथकरघा और पावरलूम बुनकरों को मिल चुकी आर्थिक सहायता!! UP राज्य हथकरघा निगम ने इस वर्ष 38 लाख का लाभ अर्जित किया!! PM मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क से वस्त्र उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार!! संत कबीर टेक्सटाइल पार्क से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर!! हथकरघा क्षेत्र को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम!!1
- सीएम योगी ने दंगा करने वालों के लिए कही एक बात,वीडियो हुआ वायरल! सीएम योगी ने दंगा करने वालों के लिए कही एक बात,वीडियो हुआ वायरल!1
- बुलंदशहर में बारिश से कच्चा मकान ढहा, मासूम बच्ची घायल बुलंदशहर की सदर तहसील के गांव चरौरा मुस्तफाबाद में लगातार हो रही बारिश के कारण एक गरीब मजदूर का कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। इस दर्दनाक हादसे में मलबे के नीचे दबकर एक मासूम बच्ची घायल हो गई, जिसे ग्रामीणों की तत्परता से सकुशल बाहर निकाल लिया गया। मकान गिरने से परिवार का सारा सामान और जमा पूंजी मलबे में दफन हो गई है, जिससे पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। इस घटना ने एक बार फिर प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित परिवार ने शासन-प्रशासन से तुरंत रहने की व्यवस्था और आर्थिक मुआवजे की गुहार लगाई है। रिपोर्ट: मनोज गिरी, बुलंदशहर टाइम्स न्यूज़ (BTN24)1